Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगरीय क्षेत्र रहली वा गढाकोटा में सुनार नदी किनारे दोनों तरफ नदी के किनारे 5 किलोमीटर तक खेतो में नदी के पानी से सिचाई प्रतिबंधित आदेश जारी, उलाँघन करने वालों पर होंगी कार्यवाही सो आप जानवी
SUNEEL SINGH
नगरीय क्षेत्र रहली वा गढाकोटा में सुनार नदी किनारे दोनों तरफ नदी के किनारे 5 किलोमीटर तक खेतो में नदी के पानी से सिचाई प्रतिबंधित आदेश जारी, उलाँघन करने वालों पर होंगी कार्यवाही सो आप जानवी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by SUNEEL SINGH1
- कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किसानों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश केंद्र संचालक , प्रशासक, सर्वेयर को नोटिस , एक दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश सागर 30 अप्रैल 2026 कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुरुवार को गजानंद व्हेयर हाउस, अनिल तिवारी व्हेयर हाउस बाग ख़ेजरा के उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद संसाधनों, बारदानों की उपलब्धता और अनाज के सुरक्षित रखरखाव की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज लेकर आए किसानों से संवाद किया और उनसे पंजीयन, मैसेज प्राप्ति और तुलाई में लगने वाले समय के बारे में फीडबैक लिया। उपार्जन केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं उपार्जन केन्द्र संचालक को निर्देशित किया कि उपार्जन/खरीदी केंद्रों पर पूरे 6 तौल कांटे लगाए जाएं। सभी 6 तौल कांटों पर निरंतर तुलाई कार्य चलता रहे। किसानों के लिए केंद्रों पर पर्याप्त छाया और शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक किसान को सुविधा के साथ उपज का उपार्जन सुनिश्चित करें। किसानों की उपज की तुलाई समय पर हो सके इसके लिए पर्याप्त संख्या में बारदाने, तौल कांटे, सिलाई मशीन, स्लॉट बुकिंग हेतु कंप्यूटर, नेट कनेक्शन, कंप्यूटर ऑपरेटर, आदि व्यवस्थाएं उपार्जन केन्द्र पर हमेशा उपलब्ध रहें। उन्होंने उपार्जन केंद्र पर कृषकों की सुविधा के लिए पेयजल, टेंट, बैठक, इत्यादि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज बेचने आए किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों से उपार्जन प्रक्रिया, तुलाई और केंद्र पर मिल रही मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने किसानों से पूछा कि उन्हें अपनी उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। साथ ही, आगामी दिनों में मौसम परिवर्तन और बारिश की संभावना को देखते हुए उन्होंने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्र पर लाई गई पूरी उपज को तिरपाल से ढकने और सुरक्षित भंडारण के लिए सभी जरूरी इंतजाम तत्काल सुनिश्चित किए जाएं, ताकि संभावित बारिश से अनाज को खराब होने से बचाया जा सके। इस दौरान एसडीएम श्री अमन मिश्रा, डीएसओ श्रीमती ज्योति बघेल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, किसान मौजूद थे।1
- misty हेल्पिंग फाउंडेशन के ट्रस्टी व पूर्व DGP गुजरात के निजी सचिव विनय श्रीवास्तव नें पूजा अर्चना किया मध्य प्रदेश के सागर जिले में मंडी बामोरा (Mandi Bamora) स्थित हजुरिया महादेव (Hazariya Mahadev) मंदिर, 10वीं-11वीं शताब्दी के परमार काल का एक ऐतिहासिक शिव मंदिर है। हालांकि, स्थानीय लोककथाओं और मान्यताओं में पांडवों द्वारा अज्ञातवास के दौरान एक रात में इस मंदिर के निर्माण या पूजा का उल्लेख मिलता है, जो इस स्थान को आध्यात्मिक रूप से अत्यंत विशेष बनाता है।4
- Post by RAJESH BABELE1
- बीना। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज सुबह 11:00 बजे गांधी वार्ड स्थित बौद्ध मंदिर में भगवान तथागत गौतम बुद्ध की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित बौद्ध अनुयायियों एवं वार्डवासियों ने बौद्ध वंदना कर भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।1
- खबर जिला सागर से। लोकेशन, खिमलासा, बीना खुरई, तीन दिन से रोज सुबह के टाइम छः बजे हो रही हैं।हल्की,हल्की छुट पुट बूंदा बांदी। जिससे पारा तो लुढ़का ही,मगर कुछ समय बाद उमस भी बढ़ गई।1
- लोकेशन :- बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :- बीना रिफाइनरी बीपीसीएल के अंतर्गत आने वाले विवेकानंद अस्पताल में बीते दो दिनों तक पानी की आपूर्ति बाधित रही। इस संकट के कारण मरीजों और अस्पताल स्टाफ को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों के परिजनों को पीने के पानी के लिए बोतलें खरीदनी पड़ीं। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में अचानक जल आपूर्ति ठप हो गई, जिससे वार्डों में भर्ती मरीजों को पीने के पानी और स्वच्छता के लिए जूझना पड़ा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि अस्पताल प्रबंधन को टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ा, लेकिन यह व्यवस्था भी पर्याप्त साबित नहीं हुई। अस्पताल के वार्ड बॉय और अन्य कर्मचारियों को टैंकर से पानी भरकर दूसरी मंजिल तक विभिन्न वार्डों में पहुंचाना पड़ा। मरीजों के परिजनों ने आरोप लगाया कि पानी की कमी से उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं। कई परिजनों ने बताया कि शौचालयों में पानी न होने के कारण गंदगी फैलने लगी थी, जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया था। स्वास्थ्य सेवा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में इस प्रकार की अव्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। नागरिकों ने अस्पताल प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। विवेकानंद हॉस्पिटल बीना के ऑफिस इंचार्ज राहुल उदैनिया ने बताया कि अस्पताल की टंकियों में पानी नहीं चढ़ पा रहा था, जिससे यह समस्या उत्पन्न हुई। उन्होंने जानकारी दी कि अब मोटर में सुधार कार्य हो गया है और पानी की टंकियां भर दी गई हैं।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बीना को नम्बर एक बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे - नपाध्यक्ष लता सकवार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26' के तहत नगर की अच्छी रैंकिंग के नपाध्यक्ष ने वार्डो के दौरे करना किए शुरू सूखा गीला कचरा अलग-अलग कर नगर पालिका कचरा गाड़ी में ही डालें, सीएमओ राहुल कौरव राजेश बबेले बीना।नगर में 'स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26' की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। इसी क्रम में, गुरुवार को शिवाजी वार्ड एवं शुक्रवार को सुभाष वार्ड में में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान नपाध्यक्ष ने न केवल वार्ड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी स्वच्छता के प्रति संकल्पित किया। *सीएमओ राहुल कौरव की अपील* इस दौरान सीएमओ राहुल गौरव ने भी निरीक्षण के दौरान नगर की साफ-सफाई, सड़कों के रख-रखाव और कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा गया उन्होंने कहा कि सूखा गीला कचरा अलग-अलग कर नगर पालिका कचरा गाड़ी में ही डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बीना को अव्वल लाने के लिए हर नागरिक का सहयोग जरूरी है *स्वच्छता के स्तर को और बेहतर बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए* नपाध्यक्ष लता सकवार ने बताया कि आज सीएमओ राहुल कौरव के साथ वार्ड का निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों और सफाई अमले को वार्ड में स्वच्छता के स्तर को और बेहतर बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने नियमित कचरा उठाव और गलियों की समुचित सफाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। *नपाध्यक्ष ने शपथ दिलाई* इस दौरान नपाध्यक्ष ने स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद किया और उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई और नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के परिवेश को साफ रखें और शहर को सुंदर व कचरा मुक्त बनाने में नगरपालिका का सक्रिय सहयोग करें।उन्होंने विश्वास जताया कि नागरिकों के सक्रिय सहयोग से ही शहर 'स्वच्छता सर्वेक्षण' में बेहतर प्रदर्शन कर पाएगा। इस अभियान के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, सीएमओ राहुल कौरव, पूनम मिश्रा, वंदना चौबे,शिव दर्शन सेन, नवीन, स्वच्छता प्रभारी मित्र और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे नगर पालिका द्वारा आगामी दिनों में अन्य वार्डो में भी इस तरह का जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।4