राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक नीरज नैय्यर, विद्यार्थियों को दिया आगे बढ़ने का संदेश हिम संदेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में सदर चंबा के विधायक नीरज नैय्यर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर विधायक ने महाविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक, खेलकूद तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है और विद्यार्थी ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। अपने संबोधन में विधायक नीरज नैय्यर ने विद्यार्थियों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दुर्गम एवं पिछड़े क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और उन्हें सही दिशा प्रदान करते हैं। विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय चंबा में एमबीए, एमसीए, एम.कॉम और एम.ए. इन सोशियोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इससे विद्यार्थियों को अब इन कोर्सों की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा है और उन्हें अपने ही जिले में उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। समारोह के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम से प्रभावित होकर विधायक ने महाविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इससे पूर्व विधायक नीरज नैय्यर ने डॉ. सुखदेव शर्मा द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय स्वदेश शर्मा की स्मृति में महाविद्यालय के डिजिटल पुस्तकालय को विकसित करने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. सुखदेव शर्मा द्वारा इस कार्य के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई है, जिसमें से 5 लाख रुपये पुस्तकों की व्यवस्था के लिए तथा 5 लाख रुपये फर्नीचर स्थापित करने के लिए खर्च किए गए हैं। विधायक ने इस सराहनीय पहल के लिए डॉ. सुखदेव शर्मा का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा राकेश राठौर ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन 2025–26 भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

- Post by Till The End News1
- रिवालसर में बैसाखी 2026 का भव्य आयोजन | नगर कीर्तन और लंगर में उमड़ी संगत | Mandi Himachal1
- Sarkaghat gopaal pur panchayat dindhyade ladki ka murder1
- Small space, big style. Watch this compact kitchen come to life in 3D — smart storage, sleek finishes, and a design that maximizes every inch. Perfect for modern apartments where functionality meets aesthetics. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर में सोमवार सुबह एक उन्नीस वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नैण गांव की सिया गुलेरिया के रूप में हुई है। वह सुबह अपने घर से कॉलेज जा रही थी। बीच रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से उसका गला काट दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा इस दर्दनाक हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। हत्या के तुरंत बाद लोग कातिलों की तलाश में जुट गए। फतेहपुर पंचायत के थाना गांव में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। लोगों ने इस आरोपी को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस इस युवक से हत्या के कारणों और अन्य साथियों के बारे में बहुत गहराई से पूछताछ कर रही है।1
- हमीरपुर हमीरपुर सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहरड़ा बाइपास सड़क पर एक 74 वर्षीय दुकानदार के साथ नकली नोटों के जरिए ठगी का मामला सामने आया है जिसका सीसीटीवी फुटेज भी जमकर वायरल हो रहा है । पुलिस ने भी दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है । मिली जानकारी के अनुसार दो अज्ञात युवकों ने चालाकी से बुजुर्ग को 200-200 रुपये के नकली नोट थमाकर हजारों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।शिकायतकर्ता चुन्नी लाल, निवासी लोहरड़ा, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी लोहरड़ा बाइपास पर एक छोटी दुकान है और दो युवक कार में सवार होकर उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पहले नमकीन खरीदी और चाय पी इसके बाद बातचीत के दौरान युवकों ने दुकानदार से कहा कि उनके पास 200 रुपये के नोट हैं और वे बदले में 500 रुपये के नोट लेना चाहते हैं। भरोसे में आकर बुजुर्ग दुकानदार ने उन्हें 500 रुपये के 12 नोट, यानी कुल 6000 रुपये दे दिए। बदले में आरोपियों ने दुकानदार को 200 रुपये के 30 नोट थमा दिए। दुकानदार ने बिना जांच किए नोट गल्ले में रख लिए।अगले दिन जब चुन्नी लाल ने नोटों की जांच की, तो उन्हें बड़ा झटका लगा। 30 में से 16 नोट पूरी तरह नकली पाए गए, जबकि केवल 14 नोट असली निकले। इस तरह उन्हें करीब 3200 रुपये का नुकसान हुआ। एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के नकद लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और नोटों की अच्छी तरह जांच करने के बाद ही उन्हें स्वीकार करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। बाइट बलबीर सिंह पुलिस अधीक्षक1
- 🙏🙏🌹🌹Salasar Balaji 🌹🌹🙏🙏1
- Post by Till The End News1