Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोहागपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, नगर में सफाई व्यवस्था बेहाल सोहागपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, नगर में सफाई व्यवस्था बेहाल नर्मदापुरम अजाक्स संघ के आवाहन पर जिले में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर सोहागपुर में भी देखा जा रहा है सोहागपुर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी भी दूसरे दिन भी हड़ताल पर है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर की सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है जगह-जगह गलियों एवं चौराहों पर कचरो की ढेर लगे हुए हैं। कचरो के ढेर और गंदगी के चलते नागरिकों का बुरा हाल है। मंगलवार सुबह से लेकर बुधवार दोपहर 12:00 बजे तक नगर की सफाई नहीं होने से चौक चौराहे एवं गलियारे कचरो के ढेर से पटे हुए हैं।
रीतेश साहू
सोहागपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, नगर में सफाई व्यवस्था बेहाल सोहागपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, नगर में सफाई व्यवस्था बेहाल नर्मदापुरम अजाक्स संघ के आवाहन पर जिले में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर सोहागपुर में भी देखा जा रहा है सोहागपुर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी भी दूसरे दिन भी हड़ताल पर है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर की सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है जगह-जगह गलियों एवं चौराहों पर कचरो की ढेर लगे हुए हैं। कचरो के ढेर और गंदगी के चलते नागरिकों का बुरा हाल है। मंगलवार सुबह से लेकर बुधवार दोपहर 12:00 बजे तक नगर की सफाई नहीं होने से चौक चौराहे एवं गलियारे कचरो के ढेर से पटे हुए हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सोहागपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, नगर में सफाई व्यवस्था बेहाल सोहागपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, नगर में सफाई व्यवस्था बेहाल नर्मदापुरम अजाक्स संघ के आवाहन पर जिले में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर सोहागपुर में भी देखा जा रहा है सोहागपुर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी भी दूसरे दिन भी हड़ताल पर है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर की सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है जगह-जगह गलियों एवं चौराहों पर कचरो की ढेर लगे हुए हैं। कचरो के ढेर और गंदगी के चलते नागरिकों का बुरा हाल है। मंगलवार सुबह से लेकर बुधवार दोपहर 12:00 बजे तक नगर की सफाई नहीं होने से चौक चौराहे एवं गलियारे कचरो के ढेर से पटे हुए हैं।1
- पुत्री का पिता के प्रति अटूट प्रेम और सम्मान-- जन्म जयंती पर जरूरतमंदों को कराए गए स्वादिष्ट भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) आज तवा कॉलोनी निवासी, सिंचाई विभाग के एसडीओ आदरणीय श्री अजय सिंह जी सेंगर एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रिंकू चौहान जी ने एक अत्यंत पुनीत और प्रेरणादायी कार्य किया। अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री लक्ष्मण सिंह जी चौहान की 80वीं जन्म जयंती पर उनकी पावन पुण्य स्मृति में, उन्होंने जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा साथियों एवं माँ नर्मदा की परिक्रमा कर रहे परिक्रमावासियों को प्रेमपूर्वक स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया। यह केवल भोजन नहीं, बल्कि एक पुत्री का अपने पिता के प्रति अटूट प्रेम, सम्मान और सच्ची श्रद्धांजलि है। राम रहीम रोटी बैंक परिवार इस सेवाभावी परिवार, श्री अजय सिंह जी सेंगर एवं श्रीमती रिंकू चौहान जी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा स्वर्गीय श्री लक्ष्मण सिंह जी चौहान को शांति प्रदान करें एवं अपने श्री चरणों में स्थान दें।1
- साइबर सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जन जागरूकता अभियान में बचाव के तरीके 1930 पर शिकायत की अपील बनखेड़ी पुलिस द्वारा गोविंद पैलेस में साइबर सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया1
- पिपरिया में राहगीर से लूट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, तीन लाख का माल किया बरामद नर्मदापुरम - जिले के स्टेशन रोड थाना पिपरिया पुलिस ने राहगीर से लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख 4 हजार 700 रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 4700 रुपये नकद और फरियादी का आधार कार्ड बरामद किया है । प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीओपी पिपरिया मोहित यादव ओर स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक मदन पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि राइखेड़ा निवासी रामविलास ठाकुर 6 सितंबर को आभूषण गिरवी रखने पिपरिया आया था लकी होटल के पास गली में चार युवकों ने उसके साथ मारपीट कर आभूषण और नकदी लूट ली फरियादी की रिपोर्ट पर स्टेशन रोड थाने में मामला दर्ज किया गया । पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोटा के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हेमंत उर्फ मुट्टा, राहुल उर्फ लंगड़ा, दीपक उर्फ टशन और राधे कहार को गिरफ्तार किया, पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार की, चोरी का सामान खरीदने वाले गोल्डी नाथ को भी गिरफ्तार किया गया । इस कार्यवाही में स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक मदन पवार के साथ प्रधान आरक्षक हरिओम रजक, आरक्षक अजय सिंह चौहान, प्रभाकर चौधरी, मोनू ओर सत्यम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।3
- पिपरिया सिलारी चौराहे पर मोबाइल कोर्ट, 50 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई पिपरिया सिलारी चौराहे पर मोबाइल कोर्ट, 50 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर लाइसेंस और बीमा की जांच; करीब 40 हजार रुपए का जुर्माना, नियम तोड़ने वालों में अधिवक्ता, शिक्षक और सरकारी वाहन भी शामिल पिपरिया। शहर के सिलारी चौराहे पर मंगलवार को सड़क हादसों की रोकथाम और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मोबाइल कोर्ट लगाई गई। उच्च न्यायालय के निर्देशन और जिला न्यायालय के मार्गदर्शन में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अखिलेश कुमार चांडक की उपस्थिति में पुलिस एवं यातायात टीम ने वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 50 से अधिक वाहनों के चालान बनाए गए और करीब 40 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा सहित यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए चालानों का निराकरण न्यायालय के माध्यम से किया जाएगा। नियम सभी के लिए बराबर, अधिवक्ता-शिक्षक और सरकारी वाहन भी नहीं बचे मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई के दौरान अधिवक्ता, शिक्षक, बीएलओ और एमपीईबी के वाहन भी यातायात नियमों का उल्लंघन करते मिले। इनके खिलाफ भी नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नागवंशी का वाहन भी शामिल रहा। न्यायिक दंडाधिकारी अखिलेश कुमार चांडक ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के लिए बनाए गए नियम प्रत्येक वाहन चालक पर समान रूप से लागू होते हैं। पुलिस के वाहनों के भी बनाए चालान कार्रवाई की खास बात यह रही कि जांच के दौरान पुलिस एवं यातायात विभाग के वाहनों के भी नियम उल्लंघन मिलने पर चालान बनाए गए। पुलिस टीम द्वारा 10 तथा यातायात पुलिस द्वारा 13 चालान किए गए, जबकि न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत भी 24 चालानी कार्रवाई की गई। इससे वाहन चालकों को यह संदेश दिया गया कि यातायात नियमों के पालन में किसी प्रकार की छूट नहीं है। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी जारी रहेगा अभियान न्यायिक दंडाधिकारी अखिलेश कुमार चांडक ने बताया कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है। मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध लाइसेंस और वाहन के जरूरी दस्तावेज रखने के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि आगे भी मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस और यातायात टीम ने संभाला मोर्चा मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई में अभिषेक सक्सेना, रश्मि धुर्वे, राजकुमार ठाकुर, अनुरूप शर्मा, अजय मिश्रा और संजीव बाथरे शामिल रहे। थाना प्रभारी आदित्य सैन, एसआई एमएस बट्टी, किशन उइके सहित यातायात पुलिस टीम ने सहयोग किया। जागरूकता संदेश: सड़क पर कुछ मिनट बचाने के लिए यातायात नियमों को तोड़ना जिंदगीभर का नुकसान बन सकता है। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें, गति नियंत्रित रखें और लाइसेंस-बीमा सहित जरूरी दस्तावेज साथ रखें।1
- 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई मित्रों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, चरमराई शहर की सफाई व्यवस्था बनखेड़ी नगर से रोजाना निकलता है 15-20 ट्रॉली कचरा बनखेड़ी। नगर परिषद बनखेड़ी में कार्यरत सफाई मित्र अपनी 15 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर मंगलवार दोपहर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। बुधवार को सफाई मित्र नगर परिषद कार्यालय के समीप धरने पर बैठे रहे। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। सफाई मित्रों ने बताया कि आमरण अनशन पर बैठे रविशंकर वाल्मीकि, अजाक्स जिलाध्यक्ष के समर्थन में स्थानीय शाखा पिपरिया के कर्मचारी 8 सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इसी के समर्थन में बनखेड़ी के सफाई मित्रों ने सीएमओ निशांत श्रीवास्तव, थाना प्रभारी विजय कुमार सनस एवं तहसीलदार मनोज नागवंशी को सामूहिक रूप से लिखित सूचना दी है। *दैनिक वेतनभोगियों को नियमित करने की मांग-* सफाई मित्र राजू खरे और चिरोंजी लाल विशोपीया ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। राजू खरे ने बताया कि दैनिक वेतनभोगियों को नियमित करने के लिए शासन स्तर से कई बार जानकारी मांगी गई, लेकिन अब तक नियमितीकरण नहीं हुआ है। बनखेड़ी नगर परिषद में करीब 60 सफाई मित्र कार्यरत हैं, जिनमें 25 दैनिक वेतनभोगी हैं। इसके अलावा 14 मानदेय कर्मियों को कलेक्टर दर के अनुसार वेतन नहीं मिल रहा है। सफाई मित्रों ने इन सहित 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की है। *हड़ताल खत्म होते ही शुरू होगी सफाई-* नगर परिषद के स्वच्छता निरीक्षक मदन मोहन चौकसे ने बताया कि सफाई मित्रों ने रविशंकर वाल्मीकि के समर्थन में हड़ताल की सूचना दी है। हड़ताल समाप्त होने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था पूर्व की तरह नियमित रूप से शुरू करा दी जाएगी। *रोज निकलता है 15 से 20 ट्रॉली कचरा-* बनखेड़ी बाजार सहित नगर के विभिन्न वार्डों से प्रतिदिन करीब 15 से 20 मैजिक-ट्रॉली कचरा निकलता है। ऐसे में यदि सफाई मित्रों की हड़ताल लंबी खिंची तो शहर में जगह-जगह कचरा जमा होने की स्थिति बन सकती है। नागरिकों का कहना है कि हड़ताल के दौरान जनप्रतिनिधियों और नगर परिषद को स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील करनी चाहिए, ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को पूरी तरह बिगड़ने से बचाया जा सके।1
- स्क्रिप्ट s-जेल गोलीकांड में पुलिस का खुलासा रायसेन मप्र। रिपोर्ट- सै.अरशद मसूद c news bharat रायसेन मप्र । एंकर-रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड में पुलिस ने खुलासा किया है और आरोपी नीलेश ठाकुर के भागने के असफल प्रयास में शामिल आरोपियों को भेजा जेल।आरोपी नीलेश ठाकुर ने कट्टे के दम पर जेल से भागने की की थी नाकाम कोशिश इसी कड़ी में जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर को मारी थी देसी कट्टे से गोली। Vo1-रायसेन जिला जिला में हुए गोलीकांड में थाना कोतवाली रायसेन के आरोपी नीलेश ठाकुर के ख़िलाफ़ बीएनएस की धारा 351(3), 109(1) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 61(2) बीएनएस के प्रकरण में आरोपी निलेश उर्फ छोटेल को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में निलेश उर्फ छोटेल द्वारा बताया गया कि वह पठारी के नेपाल सिंह की हत्या के मामले में जिला जेल रायसेन में लगभग 11 माह से बंद था। पूर्व में भी बरेली के राजकुमार राजपूत की हत्या के प्रकरण में सजा होने के कारण जमानत मिलना संभव नहीं है और मेरा खुली हवा में सास लेना असंभव सा लग रहा है।इसी दौरान जेल में उसकी पहचान राहुल बेदी से हुई और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों ने मिलकर आरोपी निलेश को जेल से फरार होने का प्लान बनाया। आरोपी निलेश द्वारा राहुल बेदी से बात कर उसकी जमानत होने के बाद जेल के अंदर कट्टा बुलवाने की योजना बनाई। निलेश ने राहुल को बताया की जमानत होने के बाद वह उसके मामा सुपियार सिंह से मिले जो कट्टे एवं कारतूस की की व्यवस्था कर देंगे। चूंकि राहुल बेदी ग्राम पठारी का निवासी है एवं उसे इस बात का ज्ञान था कि जेल के किस तरफ से सामान बाहर से अंदर आ सकता है।जेल के अंदर ही दोनो ने स्थान निर्धारित किया और राहुल द्वारा बताया गया1
- सेमरीहरचंद में भीषण सड़क हादसा, जीजा-साले की मौत; बोलेरो चालक गंभीर सेमरीहरचंद में भीषण सड़क हादसा, जीजा-साले की मौत; बोलेरो चालक गंभीर सोहागपुर नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर सेमरीहरचंद में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे बोलेरो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चंद्रमोहन कुशवाह (25) निवासी चीचली और प्रमोद कुशवाह (30) निवासी खरचिली, बनखेड़ी के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में जीजा-साले थे। टक्कर के बाद बोलेरो बाइक को साथ लेकर सड़क से करीब 5 फीट नीचे उतरकर पलट गई। बोलेरो चालक मनोज तामिया गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे नर्मदापुरम रेफर किया गया। हादसे की सूचना पर सेमरीहरचंद चौकी प्रभारी एसआई विवेक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को सोहागपुर अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम किया है। बुधवार सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।1