logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होमगार्ड जवान ने बिहार पुलिस को बताया सरकारी गुंडा। विडिओ हुआ वायरल। समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना में पदस्थापित होमगार्ड जवान मनीष कुमार ने अपने सोशल मिडिया एकाउंट इंस्टाग्राम पर "पुलिस सरकारी गुंडे" लिखकर विडियो किया पोस्ट। विडियो हुआ वायरल। विडिओ वायरल होने के बाद एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने की जांच शुरू।

12 hrs ago
user_ARVIND KUMAR
ARVIND KUMAR
Astrologer उजियारपुर, समस्तीपुर, बिहार•
12 hrs ago

होमगार्ड जवान ने बिहार पुलिस को बताया सरकारी गुंडा। विडिओ हुआ वायरल। समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना में पदस्थापित होमगार्ड जवान मनीष कुमार ने अपने सोशल मिडिया एकाउंट इंस्टाग्राम पर "पुलिस सरकारी गुंडे" लिखकर विडियो किया पोस्ट। विडियो हुआ वायरल। विडिओ वायरल होने के बाद एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने की जांच शुरू।

More news from बिहार and nearby areas
  • समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में 9 अप्रैल को हुई बकरी व्यवसायी से लूट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने बताया कि थाना क्षेत्र के बलुआही भारत चिमनी के समीप मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने ज।ने मारपीट का भय दिखाकर पटना जिले के बाढ़ निवासी बकरी व्यवसायी नानू सा (पिता उस्मान शाह) से 21,500 रुपये लूट लिए थे। पीड़ित के आवेदन के आधार पर मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 86/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम एसआईटी का गठन किया गया। जहां अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह,पुलिस अवर निरीक्षक राम कुमार, PSI नीतीश कुमार एवं पुलिस बल एवं ग्रामीण पुलिस बल के साथ छापेमारी कर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोहिउद्दीननगर उत्तर पंचायत के टेढ़ी बाजार से सलीम खान उर्फ पॉल (पिता फुंदन शाह) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 6,500 रुपये नगद भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    1
    समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में 9 अप्रैल को हुई बकरी व्यवसायी से लूट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने बताया कि थाना क्षेत्र के बलुआही भारत चिमनी के समीप मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने ज।ने मारपीट  का भय  दिखाकर पटना जिले के बाढ़ निवासी बकरी व्यवसायी नानू सा (पिता उस्मान शाह) से 21,500 रुपये लूट लिए थे।
पीड़ित के आवेदन के आधार पर मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 86/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम एसआईटी का गठन किया गया। जहां अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह,पुलिस अवर निरीक्षक राम कुमार, PSI नीतीश कुमार एवं पुलिस बल एवं ग्रामीण पुलिस बल के साथ छापेमारी कर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोहिउद्दीननगर उत्तर पंचायत के टेढ़ी बाजार से सलीम खान उर्फ पॉल (पिता फुंदन शाह) को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 6,500 रुपये नगद भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में बकरी व्यवसाय के साथ हुई लूट घटना की, पुलिस ने तकक्षण किया खुलासा । लोगों द्वारा की जा रही है सराहना। जी हां आपने सही सुना यह कामयाबी आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस कर्मी का है। जहां 9 अप्रैल को बलुआही इलाके में अवस्थित भारत चिमनी के पास अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक बकरी व्यवसाय से मारपीट का भय दिखाकर 21,500 रुपये लूट लिए, और फरार हो गया। बकरी व्यवसाय की पहचान पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र निवासी बकरी व्यवसायी नानू शाह के रूप में की गई है। वहीं इस मामले में श्री साहू के आवेदन पर थाना कांड संख्या 86/26 मामला दर्ज करते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम SIT का गठन किया गया जिसमें अपर थाना अध्यक्ष अनु सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक रामकुमार, PSI नीतीश कुमार, एवं अन्य पुलिस बल सहित ग्रामीण पुलिस बल के द्वारा छापेमारी करते हुए उक्त अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अपराधी की पहचान उक्त थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर उत्तर पंचायत स्थित ,टेढ़ी बाजार के रहने वाला सलीम खान उर्फ पोला के रूप में की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी सलीम खान ने अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस ने उसके पास से 6,500 रूपये नगद बरामद किया गया। जबकि गिरफ्तार आरोपी के प्रति कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि इस मामले को लेकर पटोरी डीएसपी बीके मेघावी ने इस बारे में क्या कुछ कहा देखें खास रिपोर्ट में
    1
    बिहार समस्तीपुर 
मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में बकरी व्यवसाय के साथ हुई लूट घटना की, 
पुलिस ने तकक्षण किया खुलासा । 
लोगों द्वारा की जा रही है सराहना।
जी हां आपने सही सुना यह कामयाबी आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस कर्मी का है।
जहां 9 अप्रैल को बलुआही इलाके में अवस्थित भारत चिमनी के पास अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक बकरी व्यवसाय से मारपीट का भय दिखाकर 21,500 रुपये लूट लिए, और फरार हो गया।
बकरी व्यवसाय की पहचान पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र निवासी बकरी व्यवसायी नानू शाह के रूप में की गई है।
वहीं इस मामले में श्री साहू के आवेदन पर थाना कांड संख्या 86/26 मामला दर्ज करते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम SIT का गठन किया गया जिसमें अपर थाना अध्यक्ष अनु सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक रामकुमार, PSI नीतीश कुमार, एवं अन्य पुलिस बल सहित ग्रामीण पुलिस बल के द्वारा छापेमारी करते हुए उक्त अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया ।
गिरफ्तार अपराधी की पहचान उक्त थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर उत्तर पंचायत स्थित ,टेढ़ी बाजार के रहने वाला सलीम खान उर्फ पोला के रूप में की गई है।
पूछताछ के दौरान आरोपी सलीम खान ने अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस ने उसके पास से 6,500 रूपये नगद बरामद 
किया गया।
जबकि गिरफ्तार आरोपी के प्रति कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जबकि इस मामले को लेकर पटोरी डीएसपी बीके मेघावी ने इस बारे में क्या कुछ कहा देखें खास रिपोर्ट में
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • दरभंगा से एक अहम खबर सामने आई है…जहां बैंड ट्रॉली संचालकों ने प्रशासन से राहत की गुहार लगाई है… संचालकों का कहना है कि नए नियमों और पाबंदियों के कारण उनके रोजगार पर संकट गहरा गया है… दरअसल, बैंड ट्रॉली संचालक संघ, दरभंगा ने जिला पदाधिकारी को एक आवेदन सौंपा है… आवेदन में बताया गया है कि शादी-विवाह और अन्य समारोहों में बैंड-बाजा लंबे समय से परंपरा का हिस्सा रहा है… लेकिन वर्तमान में टाटा-407 और पिकअप गाड़ियों से जुड़े नियमों और फिटनेस की अनिवार्यता के कारण उनके काम पर असर पड़ रहा है… संचालकों का कहना है कि वे बैंड ट्रॉली के जरिए रोजी-रोटी चलाते हैं, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के चलते उनका काम लगभग ठप हो गया है… “हम लोग वर्षों से बैंड ट्रॉली चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं… लेकिन नए नियमों की वजह से हमें काफी परेशानी हो रही है… हम चाहते हैं कि हमें काम करने के लिए अनुमति दी जाए…” आवेदन में यह भी कहा गया है कि कलाकारों को पिकअप गाड़ियों पर बैंड बजाने और शादी-विवाह में प्रदर्शन करने की अनुमति दी जाए… ताकि वे अपनी आजीविका चला सकें… अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मांग पर क्या फैसला लेते है… और बैंड ट्रॉली संचालकों को कब तक राहत मिलती है…
    1
    दरभंगा से एक अहम खबर सामने आई है…जहां बैंड ट्रॉली संचालकों ने प्रशासन से राहत की गुहार लगाई है…
संचालकों का कहना है कि नए नियमों और पाबंदियों के कारण उनके रोजगार पर संकट गहरा गया है…
दरअसल, बैंड ट्रॉली संचालक संघ, दरभंगा ने जिला पदाधिकारी को एक आवेदन सौंपा है…
आवेदन में बताया गया है कि शादी-विवाह और अन्य समारोहों में बैंड-बाजा लंबे समय से परंपरा का हिस्सा रहा है…
लेकिन वर्तमान में टाटा-407 और पिकअप गाड़ियों से जुड़े नियमों और फिटनेस की अनिवार्यता के कारण उनके काम पर असर पड़ रहा है…
संचालकों का कहना है कि वे बैंड ट्रॉली के जरिए रोजी-रोटी चलाते हैं, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के चलते उनका काम लगभग ठप हो गया है…
“हम लोग वर्षों से बैंड ट्रॉली चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं…
लेकिन नए नियमों की वजह से हमें काफी परेशानी हो रही है…
हम चाहते हैं कि हमें काम करने के लिए अनुमति दी जाए…”
आवेदन में यह भी कहा गया है कि कलाकारों को पिकअप गाड़ियों पर बैंड बजाने और शादी-विवाह में प्रदर्शन करने की अनुमति दी जाए…
ताकि वे अपनी आजीविका चला सकें…
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मांग पर क्या फैसला लेते है…
और बैंड ट्रॉली संचालकों को कब तक राहत मिलती है…
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    4 hrs ago
  • ​दरभंगा: शहर के वार्ड नंबर 46 (माल गोदाम रोड) से नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो न केवल निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों के जीवन के साथ किए जा रहे बड़े खिलवाड़ को भी उजागर कर रहा है। ​क्या है पूरा मामला? ​मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम द्वारा कचरा डंप करने के लिए एक विशेष जगह (डंपिंग यार्ड) पहले से चिन्हित (Marked) की जा चुकी है। नियम के मुताबिक, शहर का सारा कचरा वहीं जाना चाहिए। लेकिन आरोप है कि निगम के कुछ कर्मचारी और ठेकेदार 'तेल के पैसे' बचाने के चक्कर में कचरे को तय स्थान तक नहीं ले जा रहे हैं। ​खुलेआम कचरा डंपिंग: कचरा डंपिंग यार्ड तक ले जाने के बजाय, बीच रास्ते में माल गोदाम रोड जैसे रिहायशी और व्यस्त इलाकों में ही कचरा फेंक दिया जा रहा है। ​भ्रष्टाचार का खेल: कचरा ढोने वाले वाहनों के डीजल/तेल के पैसों का हेरफेर करने के लिए कचरे को कहीं भी डंप किया जा रहा है। ​बीमारियों को न्योता: बीच सड़क और रिहायशी इलाकों में कचरा फेंके जाने से संक्रमण और महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ​प्रशासन से सवाल: ​यह भ्रष्टाचार आखिर किसकी शह पर हो रहा है? जब डंपिंग के लिए जगह निर्धारित है, तो बीच सड़क पर गंदगी का अंबार क्यों लगाया जा रहा है? क्या नगर निगम के आला अधिकारी इस खुली मनमानी और जनता की सेहत से हो रहे खिलवाड़ पर मौन साधे रहेंगे? ​स्थानीय निवासियों की मांग है कि इस मामले की तुरंत जांच हो और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
    1
    ​दरभंगा: शहर के वार्ड नंबर 46 (माल गोदाम रोड) से नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो न केवल निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों के जीवन के साथ किए जा रहे बड़े खिलवाड़ को भी उजागर कर रहा है।
​क्या है पूरा मामला?
​मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम द्वारा कचरा डंप करने के लिए एक विशेष जगह (डंपिंग यार्ड) पहले से चिन्हित (Marked) की जा चुकी है। नियम के मुताबिक, शहर का सारा कचरा वहीं जाना चाहिए। लेकिन आरोप है कि निगम के कुछ कर्मचारी और ठेकेदार 'तेल के पैसे' बचाने के चक्कर में कचरे को तय स्थान तक नहीं ले जा रहे हैं।
​खुलेआम कचरा डंपिंग: कचरा डंपिंग यार्ड तक ले जाने के बजाय, बीच रास्ते में माल गोदाम रोड जैसे रिहायशी और व्यस्त इलाकों में ही कचरा फेंक दिया जा रहा है।
​भ्रष्टाचार का खेल: कचरा ढोने वाले वाहनों के डीजल/तेल के पैसों का हेरफेर करने के लिए कचरे को कहीं भी डंप किया जा रहा है।
​बीमारियों को न्योता: बीच सड़क और रिहायशी इलाकों में कचरा फेंके जाने से संक्रमण और महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
​प्रशासन से सवाल:
​यह भ्रष्टाचार आखिर किसकी शह पर हो रहा है? जब डंपिंग के लिए जगह निर्धारित है, तो बीच सड़क पर गंदगी का अंबार क्यों लगाया जा रहा है? क्या नगर निगम के आला अधिकारी इस खुली मनमानी और जनता की सेहत से हो रहे खिलवाड़ पर मौन साधे रहेंगे?
​स्थानीय निवासियों की मांग है कि इस मामले की तुरंत जांच हो और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
    user_JAN PAD Digital News
    JAN PAD Digital News
    Media company बहादुरपुर, दरभंगा, बिहार•
    1 hr ago
  • अभी भयानक अगलगी के शिकार हुए लगभग 30 घर। वैशाली जिला अंतर्गत महुआ थाना क्षेत्र के विशनपुर बेझा गांव के 30 घर में अचानक आग लग गई। बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य में जुट गए है।
    4
    अभी भयानक अगलगी के शिकार हुए लगभग 30 घर। वैशाली जिला अंतर्गत महुआ थाना क्षेत्र के विशनपुर बेझा गांव के 30 घर में अचानक आग लग गई। बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य में जुट गए है।
    user_Sabir Husain
    Sabir Husain
    Department of Social Services Sakra, Muzaffarpur•
    2 hrs ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by DEEPAK KUMAR
    1
    Post by DEEPAK KUMAR
    user_DEEPAK KUMAR
    DEEPAK KUMAR
    Tajpur, Samastipur•
    4 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर मोहनपुर बघरा में आयोजित श्री मद्भागवत कथा का आखिरी दिन आरती पाठ के साथ सम्पन्न। आयोजक भूषण यादव समेत स परिवार ने बघरा वासियों को भक्ति के सागर में किया कृष्ण मय।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
मोहनपुर बघरा में आयोजित श्री मद्भागवत कथा का आखिरी दिन आरती पाठ के साथ सम्पन्न।
आयोजक भूषण यादव समेत स परिवार ने बघरा वासियों को भक्ति के सागर में किया कृष्ण मय।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • श्रीमद्भगवद् कथा जिसका आयोजन मोहनपुर प्रखंड के बघडा ग्राम में संपन्न हुआ उसके कथावाचक ब्यास श्री त्रिभुवनदास जी महाराज को आज पुरे सम्मान के विदा किया गया | विदाई के वक्त श्री त्रिभुवनदास जी महाराज के साथ साथ मुख्य आयोजक सह यजमान भूषण कुमार यादव अपने पुरे परिवार के साथ भावुक दिखे | ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे घर का कोई सदस्य विदा हो रहा हो | जाते जाते महाराज ने कहा नेकी और प्रेम के साथ सेवा और समर्पण भाव कभी मत त्यागना | यही वो धन है जो मनुष्य मात्र को अनुसरण के योग्य बना देता है | मौके पर राम निवास आजाद,संतोष पोद्दार, विश्वनाथ राय, अखलेश राय, रमेश राय, मुनचुन, अनंत,संत कुमार उपस्थित थे |
    2
    श्रीमद्भगवद् कथा जिसका आयोजन मोहनपुर प्रखंड के बघडा ग्राम में संपन्न हुआ उसके कथावाचक ब्यास श्री त्रिभुवनदास जी महाराज को आज पुरे सम्मान के विदा किया गया | विदाई के वक्त श्री त्रिभुवनदास जी महाराज के साथ साथ मुख्य आयोजक सह यजमान भूषण कुमार यादव अपने पुरे परिवार के साथ भावुक दिखे | ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे घर का कोई सदस्य विदा हो रहा हो | जाते जाते महाराज ने कहा नेकी और प्रेम के साथ सेवा और समर्पण भाव कभी मत त्यागना | यही वो धन है जो मनुष्य मात्र को अनुसरण के योग्य बना देता है | मौके पर राम निवास आजाद,संतोष पोद्दार,  विश्वनाथ राय, अखलेश राय, रमेश राय, मुनचुन, अनंत,संत कुमार उपस्थित थे |
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.