छात्र तो केवल परीक्षा देने आते हैं और उनकी जगह पढ़ने आते हैं किसान..! मामला सरकारी कॉलेज से टोकन वितरण का, सभी शैक्षणिक गतिविधियां ठप्प के शासकीय महाविद्यालय में इन दिनों पढ़ाई से अधिक किसानों की भीड़ देखने को मिल रही है। धान एवं अन्य कृषि उपज से जुड़े टोकन वितरण का कार्य कॉलेज परिसर में होने से कक्षाओं का संचालन प्रभावित हो रहा है। बड़ी संख्या में किसान प्रतिदिन कॉलेज पहुंच रहे हैं, जिससे परिसर में शोर-शराबा और भीड़भाड़ बनी रहती है। छात्रों का कहना है कि नियमित पढ़ाई बाधित हो रही है और ऐसा लगता है कि कॉलेज केवल परीक्षा के समय ही छात्रों के लिए खुलता है, जबकि बाकी समय परिसर अन्य कार्यों में व्यस्त रहता है। कई विद्यार्थियों ने शैक्षणिक वातावरण प्रभावित होने पर चिंता जताई है। स्थानीय लोगों और छात्रों ने मांग की है कि टोकन वितरण की व्यवस्था किसी अन्य सरकारी भवन या उपयुक्त स्थान पर की जाए, ताकि महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित हो सकें। ✍️ ब्यूरो रिपोर्ट | सत्यार्थ न्यूज़, विजयपुर (श्योपुर)

- थाना सबलगढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध रेत का परिवहन करते हुए 01 ट्रेक्टर-ट्रॉली को जप्त किया थाना सबलगढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध रेत का परिवहन करते हुए 01 ट्रेक्टर-ट्रॉली कीमती करीबन ₹07 लाख को जब्त किया गया एवं राजसात की कार्यवाही हेतु वन विभाग को सुपुर्द किया गया।1
- ब्रैकिग भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निरीक्षण किया। और अवलोकन कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।1
- मंडरायल कांग्रेस नगर अध्यक्ष शशांक शर्मा पर जानलेवा हमला के बाद कांग्रेस महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव हुकुम बाई मीणा की प्रतिक्रिया आई सामने। करौली जिले के मंडरायल उपखंड में आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर आयोजित हो रही कांग्रेस की बैठक में नगर अध्यक्ष शशांक शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के बाद मंडरायल कस्बे में लोगों में गहरा आक्रोश बना हुआ है और कस्बे के व्यापारियों ने स्वैच्छिक बाजार बंद रखते हुए शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है इधर दूसरी तरफ जानलेवा हमले की घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव हुकुम बाई मीणा ने मंडरायल पहुंचकर शशांक शर्मा से घटनाक्रम की जानकारी ली और स्थानीय ग्रामीण व्यापारियों और समर्थकों के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा को आरोपियों की 5 दिन के भीतर गिरफ्तारी करने की मांग उठाई है। वही मीडिया के कैमरे पर भी उन्होंने खुलकर इस घटना की निंदा करते हुए 5 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।1
- विपक्ष को जनता के हितों से कोई मतलब नहीं है ये आते ही हैं सदन को स्थगित करवाने @Bharat विपक्ष को जनता के हितों से कोई मतलब नहीं है ये आते ही हैं सदन को स्थगित करवाने1
- अनोखे अंदाज में मनाया वेटे का जन्मदिन पौधा रोपड़ कर विद्यालय में अध्ययन करने वाले बच्चों को भोजन करवाया लोकेशन सरमथुरा धौलपुर रिपोर्ट विष्णु कुमार सोनी समाजसेवी रिंकू मीणा ने अपने गांव से 600 किलोमीटर दूर चित्तौड़गढ़ जिले में अनोखे अंदाज में मनाया अपने बेटे का पांचवां जन्मदिन सरमथुरा उपखंड क्षेत्र के भीरामद गांव निवासी युवा समाजसेवी रिंकू मीणा ने अपने बेटे अनीश मीणा का पांचवां जन्मदिन अपने गांव से करीब 600 किलोमीटर दूर चित्तौड़गढ़ जिले के बेगुन गांव में पौधा रोपड़ कर एवं विद्यालय के बच्चों को भोजन करा मनाया गया वही इस संदर्भ में समाजसेवी रिंकू मीणा ने बताया कि बेटे के जन्मदिन को याद गार बनाने के लिए मंदिर एवं विद्यालय में अन्य साथियों की मदद से 50 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए एवं बेगुन जिला चित्तौड़गढ़ राजिस्थान के शासकीय विद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्र छात्राओं को भोजन करवाया गया हे साथ ही आमजन से भी अपील करते हुए कहा के जन्मदिन,वैवाहिक वर्षगांठ सहित अन्य शुभ अवसरों पर प्रकृति को हरा भरा रखने एवं जनहित से जुड़े कार्य अवश्य करे इस दौरान समाजसेवी रिंकू मीणा, पिंकी मीणा अध्यापिका, भवर सिंह मीणा अध्यापक सहित अन्य लोग मौजूद रहे2
- श्योपुर में अल्पवृष्टि से किसान बेहाल, विधायक बाबू जंडेल ने उठाई सूखा घोषित करने की मांग जिले में लगातार अल्पवृष्टि के चलते किसानों की खरीफ फसल संकट में है। खेतों में नमी की कमी से फसलें प्रभावित हो रही हैं और किसान चिंता में हैं। इस बीच विधायक बाबू जंडेल ने सरकार से श्योपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि किसानों को तत्काल राहत पैकेज, फसल सर्वे और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। क्या सरकार को श्योपुर जिले को सूखा घोषित करना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1
- सबलगढ़ नगर पालिका द्वारा आज से लगभग 10 दिन पहले सबलगढ़ सिविल अस्पताल के सामने नाली की सफाई की गई थी जो अधूरे हालत में छोड़ दी गई आधा नाला साफ हुआ और आधा नहीं उसके बाद जहां सबलगढ़ नगर पालिका द्वारा आज से लगभग 10 दिन पहले सबलगढ़ सिविल अस्पताल के सामने नाली की सफाई की गई थी जो अधूरे हालत में छोड़ दी गई आधा नाला साफ हुआ और आधा नहीं उसके बाद जहां तक नाला साफ हुआ उसका कचरा अभी तक घरों के सामने पड़ा है नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष से कई बार फोन कॉल पर निवेदन करने के बाद भी कचरा वहीं पड़ा है जिससे बरसात की हालत में बीमारी फैलने का खतरा बना है पता सबलगढ़ सिविल हॉस्पिटल गेट के सामने2
- सरमथुरा इलाके में निःशुल्क बिजली कनेक्शनों के लिए लगेंगे शिविर सरमथुरा इलाके में निःशुल्क बिजली कनेक्शनों के लिए लगेंगे शिविर1
- जल्द से जल्द हम लोगों को तकलीफ हो रहे जल्दी-जल्दी ब्रिज बनना चाहिए हम लोग को बहुत दिक्कत हो रहा है आप देख सकते हो खेतों में बड़ा आ रहा है कहां से लोग कहा जाएगा बाजार के लिए कुछ खाने पीने के लिए सामान भी नहीं है किसी को कुछ नहीं किसी को कुछ नहीं भेजो आप देख सकते हैं1