राजसमंद जिले के नाथद्वारा में मां तुलसी मानव सेवा संस्थान पिछले सात वर्षों से लावारिस और बेसहारा शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कर मानवता की मिसाल पेश कर रहा है। संस्थान अब तक ऐसे 70 से अधिक लोगों का धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार करा चुका है, जिनके अंतिम समय में कोई परिजन या परिचित मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही संस्थान की टीम शव की स्थिति की परवाह किए बिना मौके पर पहुंचती है और प्रक्रिया पूरी करती है। केवल अंतिम संस्कार ही नहीं, बल्कि मृतकों की अस्थियों का भी वैदिक विधि-विधान के साथ हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जन कराया जाता है। इसी क्रम में हाल ही में श्रीनाथजी थाना पुलिस को चौपाटी स्थित एक भोजनालय के पास करीब 60 से 65 वर्ष के अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला था। पहचान के तमाम प्रयासों के बाद भी जब कोई वारिस सामने नहीं आया, तो शव को राजकीय गोवर्धन चिकित्सालय की मोर्चरी के डीप फ्रीज में रखा गया था। चार दिन बीतने पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थानाधिकारी और एएसआई गोपीराम ने शव मां तुलसी मानव सेवा संस्थान को सौंप दिया। संस्थान ने नाथद्वारा स्थित मोक्षधाम में पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ दाह-संस्कार कराया। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष रेखा माली, सचिव दरियाव सिंह, सदस्य गीता सालवी और कार्तिक माली मौजूद रहे।
राजसमंद जिले के नाथद्वारा में मां तुलसी मानव सेवा संस्थान पिछले सात वर्षों से लावारिस और बेसहारा शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कर मानवता की मिसाल पेश कर रहा है। संस्थान अब तक ऐसे 70 से अधिक लोगों का धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार करा चुका है, जिनके अंतिम समय में कोई परिजन
या परिचित मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही संस्थान की टीम शव की स्थिति की परवाह किए बिना मौके पर पहुंचती है और प्रक्रिया पूरी करती है। केवल अंतिम संस्कार ही नहीं, बल्कि मृतकों की अस्थियों का भी वैदिक विधि-विधान के साथ हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जन कराया जाता है। इसी क्रम में हाल
ही में श्रीनाथजी थाना पुलिस को चौपाटी स्थित एक भोजनालय के पास करीब 60 से 65 वर्ष के अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला था। पहचान के तमाम प्रयासों के बाद भी जब कोई वारिस सामने नहीं आया, तो शव को राजकीय गोवर्धन चिकित्सालय की मोर्चरी के डीप फ्रीज में रखा गया था। चार दिन
बीतने पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थानाधिकारी और एएसआई गोपीराम ने शव मां तुलसी मानव सेवा संस्थान को सौंप दिया। संस्थान ने नाथद्वारा स्थित मोक्षधाम में पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ दाह-संस्कार कराया। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष रेखा माली, सचिव दरियाव सिंह, सदस्य गीता सालवी और कार्तिक माली मौजूद रहे।
- राजसमंद जिले की मण्डावर ग्राम पंचायत निवासी अग्निवीर नितेश सिंह चौहान, पुत्र भंवर सिंह चौहान, के भारतीय सेना का प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार गांव लौटने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। राष्ट्रीय राजमार्ग से शुरू हुई भव्य स्वागत रैली में मण्डावर के साथ-साथ आसपास के काछबली और पीपली गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और महिलाएं शामिल हुईं। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं के उत्साह के बीच पूरे मार्ग पर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति गीतों से राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा। रैली के दौरान अग्निवीर नितेश सिंह का जगह-जगह साफा पहनाकर, फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन किया गया। मण्डावर गांव के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई यह रैली सिरोला स्थित देवनारायण मंदिर पहुंची, जहां नितेश सिंह ने भगवान देवनारायण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में सिरोला के ग्रामीणों ने भी उनका अभिनंदन किया। समारोह के दौरान मण्डावर निवासी हुकम सिंह ने कहा कि सेना में सेवा देना प्रत्येक युवा के लिए गर्व की बात है और नितेश सिंह ने अपने माता-पिता, गांव तथा पूरे मगरा-मेवाड़ क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अपने सम्मान से अभिभूत अग्निवीर नितेश सिंह ने ग्रामवासियों का आभार जताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा ही उनका सर्वोच्च कर्तव्य है और वे पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ देश की सेवा करते रहेंगे।3
- राजस्थान के राजसमंद जिले के चारभुजा स्थित झीलवाड़ा में बुधवार को भानु प्रताप सिंह के जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ईष्टदेव के दर्शन के साथ हुई, जिसके बाद समाज सेवा और जनकल्याण से जुड़े कई आयोजन किए गए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए श्मशान घाट तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बरगद के पौधे लगाए गए और गौशालाओं में गायों को गुड़ व लापसी खिलाकर सेवा कार्य किया गया। इस दौरान आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और संत समाज का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वर्तमान में उदयपुर एटीएस में उप निरीक्षक (एसआई) के पद पर तैनात भानु प्रताप सिंह के इस आयोजन और सामाजिक सक्रियता को लेकर क्षेत्र में उनके राजनीति में आने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि, भानु प्रताप सिंह ने इन अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी राजनीति में आने की कोई रुचि नहीं है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन उनके मित्रों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों द्वारा स्वेच्छा से रखा गया था, जिसका उद्देश्य केवल समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित का संदेश देना है।4
- रेलमगरा उपखंड क्षेत्र के दरिबा में बड़ी सादड़ी से लाए जा रहे विषाक्त अपशिष्ट (हैजर्डस वेस्ट) के निस्तारण पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी आकांक्षा दुबे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि खनन कंपनी द्वारा पूर्व में बड़ी सादड़ी भेजे गए विषाक्त कचरे को अब रेलमगरा क्षेत्र में डंप किया जा रहा है। इसका निस्तारण निर्धारित पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा, जिससे क्षेत्र की भूमि और भूजल प्रदूषित होने की आशंका बढ़ रही है। ग्रामीणों ने चेताया कि बारिश के दौरान यह अपशिष्ट बहकर जल स्रोतों और तालाबों तक पहुंच सकता है। इससे सुनारिया खेड़ा, दरिबा, कोटड़ी, माताजी का खेड़ा, गवारड़ी, चावंडिया, छापरी, मेहंदूरिया तथा आंजना सहित आसपास के कई गांवों के कुओं का पानी प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा, अपशिष्ट के परिवहन के दौरान सामग्री सड़क पर बिखरने से दरिबा-फतेहनगर मार्ग पर धूल और प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से विषाक्त अपशिष्ट के परिवहन व डंपिंग पर तत्काल रोक लगाने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अंबालाल जाट, जिला कार्यकारिणी सदस्य बद्रीलाल मेनारिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता रोशनलाल टुकल्या, भाजपा आईटी सेल के प्रहलाद जोशी, रेलमगरा सरपंच प्रतिनिधि भरत जाट, किशनलाल, लक्ष्मणदास वैष्णव, गोपाल जाट, पिंटू जाट और कन्हैयालाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।2
- साद सोंग कल्पना डीजे का नाम राजस्थान संस्कृत भाषा में भजन1
- मुंबई से उदयपुर उदयपुर से जयपुर कोटा गंगानगर बांसवाड़ा धौलपुर बाड़मेर मुंबई4
- राजस्थान के उदयपुर जिले की मावली विधानसभा में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विधायक पुष्कर लाल डांगी की अगुवाई में सभी कार्यकर्ता मावली स्थित राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। इसके बाद वे नारेबाजी करते हुए मुख्य चौराहे तक पहुंचे और वहां प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नीट सहित 150 से ज्यादा कथित पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग की। इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने, दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर दर्ज मुकदमों की वापसी, इस विषय पर संसद में चर्चा कराने तथा देश के छात्रों से माफी मांगने की मांग रखी गई।1
- राजस्थान के राजसमंद स्थित नांदोली से न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया द्वारा यह सूचना जनहित में प्रसारित की गई है।1