जगतपुर थाने का वीडियो वायरल, भीड़ ने व्यक्ति को छुड़ाने की कोशिश, पुलिस पर मारपीट का आरोप रायबरेली जिले के जगतपुर थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में थाने के अंदर बड़ी संख्या में लोग पुलिस हिरासत से एक व्यक्ति को छुड़ाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। भीड़ ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उस व्यक्ति को थाने में पीटा जा रहा था और उसे फर्जी तरीके से आर्म्स एक्ट में फंसाने की तैयारी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि जगतपुर पुलिस बाजार से एक व्यक्ति को पकड़कर थाने ले आई थी। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने के एक कमरे में बंद करके मारपीट कर रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन और कई स्थानीय लोग थाने पहुंच गए और उस व्यक्ति को छुड़ाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान थाने के अंदर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। भीड़ में मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस उस व्यक्ति को फर्जी तरीके से पिस्टल दिखाकर आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भेजने की तैयारी कर रही थी। वहीं इस पूरे मामले पर जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला दो सगी बहनों गीता देवी और गायत्री के बीच के विवाद से जुड़ा है। गायत्री के पति समर बहादुर ने थाने में लिखित शिकायत दी थी, जिसके आधार पर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाया गया था। थाना प्रभारी के अनुसार पूछताछ के दौरान युवक उत्तेजित हो गया। उसी समय उसकी मां और एक अन्य महिला थाने पहुंच गईं और पुलिस पर जबरन पकड़ने का आरोप लगाने लगीं। थाना प्रभारी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। फिलहाल इस वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

- ऊंचाहार (रायबरेली) । क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज पुनः जमुनापुर चौराहे पर क्रिटिकल कोऑर्डिनेशन टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना कागजात, हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान 15 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई और लोगों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया गया। इस मौके पर ऊंचाहार पुलिस भी मौजूद रही और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।1
- कौशाम्बी - संदीपन घाट थाना क्षेत्र उड़ान कम्पनी गेट के सामने शनिवार को टाटा मैजिक ने साइकिल सवार परीक्षार्थी को मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल पीड़ित के पिता राममिलन पुत्र स्वा. केदारनाथ निवासी रसूलाबाद उर्फ कोइलहा ने रविवार को संदीपन घाट थाना जाकर तहरीर दी है। तहरीर पाकर पुलिस जांच में जुटी2
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by Kattar ambedkarvadi satyam cha2
- Post by Devendra Kumar1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के नगर की सीमा से जुड़े एक गांव निवासी युवती ने जगतपुर थाना क्षेत्र के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर पिछले चार वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब अश्लील वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा है। प्रेम जाल और धोखे की कहानी पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार आरोपी युवक पिछले चार सालों से उसके साथ फोन पर बातचीत कर रहा था। इस दौरान युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का अटूट वादा करके उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने इस दौरान उसके कुछ बेहद निजी और आपत्तिजनक वीडियो भी गुपचुप तरीके से बना लिए। शादी से इनकार और जान से मारने की धमकी मामले में मोड़ तब आया जब पीड़िता ने युवक पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया। आरोप है कि अब युवक शादी के वादे से पूरी तरह मुकर गया है। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे और उसके परिजनों को जातिसूचक गालियां दीं और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है, जिससे वह और उसका परिवार गहरे खौफ में है। पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वीडियो बयान में युवती ने स्पष्ट किया कि आरोपी ने उसे भावनात्मक रूप से तोड़ दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं। पूर्व में दोनों के मध्य सुलह समझौता हो चुका है। मामले की गहनता से जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।1