इटावा पुलिस को बड़ी उपलब्धि, IGRS रैंकिंग में जनपद ने पाया पहला स्थान इटावा:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद इटावा ने माह फरवरी-2026 की जनसुनवाई समाधान प्रणाली IGRS रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। *ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण के लिए संचालित IGRS की मासिक समीक्षा मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर से की जाती है।* इसी समीक्षा के तहत फरवरी-2026 में जारी रैंकिंग में इटावा पुलिस का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। *जनपद के 20 थानों द्वारा प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण कर यह उपलब्धि हासिल की गई।* जिन थानों ने 100% शिकायतों का निस्तारण किया उनमें भरथना, कोतवाली, सहसों, ऊसराहार, जसवंतनगर, सैफई, बिठौली, इकदिल, बसरेहर, बकेवर, भरेह, पछायगांव, बलरई, लवेदी, सिविल लाइन, महिला थाना, फ्रेंड्स कॉलोनी, वैदपुरा, चौबिया और चकरनगर शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के प्रभावी नेतृत्व और मॉनिटरिंग का परिणाम
इटावा पुलिस को बड़ी उपलब्धि, IGRS रैंकिंग में जनपद ने पाया पहला स्थान इटावा:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद इटावा ने माह फरवरी-2026 की जनसुनवाई समाधान प्रणाली IGRS रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। *ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण के लिए संचालित IGRS की मासिक समीक्षा मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर से की जाती है।* इसी समीक्षा के तहत फरवरी-2026 में जारी रैंकिंग में इटावा पुलिस का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। *जनपद के 20 थानों द्वारा प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण कर यह उपलब्धि हासिल की गई।* जिन थानों ने 100% शिकायतों का निस्तारण किया उनमें भरथना, कोतवाली, सहसों, ऊसराहार, जसवंतनगर, सैफई, बिठौली, इकदिल, बसरेहर, बकेवर, भरेह, पछायगांव, बलरई, लवेदी, सिविल लाइन, महिला थाना, फ्रेंड्स कॉलोनी, वैदपुरा, चौबिया और चकरनगर शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के प्रभावी नेतृत्व और मॉनिटरिंग का परिणाम
- Post by Rohit Kumar1
- औरैया में समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा एक जरूरतमंद बेटी के विवाह में सराहनीय पहल की गई। मोहल्ला दयालपुर, बड़ी माता मंदिर के समीप रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के दर्शन सिंह की पुत्री अंजली का विवाह 11 मार्च को अछल्दा क्षेत्र के उम्मेद का नगला निवासी अनुज के साथ संपन्न होना है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अंजली की मां उमा देवी ने समिति से मदद की गुहार लगाई थी। समिति के सदस्यों ने अंजली के घर पहुंचकर उसका तिलक, माल्यार्पण और पुष्प वर्षा कर सम्मान किया। इस दौरान “सखी ग्रुप” की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई व अन्य सदस्यों की उपस्थिति में अंजली को 20 किलो गेहूं का आटा, साड़ियां, सूट, स्टील के बर्तन, कंबल, बेडशीट, बाल्टी, परात, कुकर, नाश्ता किट, मिक्सी, सीलिंग फैन, चाय कप सेट, दीवार घड़ी, टिफिन, श्रृंगार सामग्री सहित अन्य गृह उपयोगी सामान और आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि समिति और जनसहयोग से अब तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की 69 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में मदद की जा चुकी है और अंजली का विवाह संस्था द्वारा सहयोग की 70वीं पहल है। वहीं संस्था के संस्थापक “औरैया रत्न” आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि सर्व समाज की जरूरतमंद बेटियों की सहायता का यह कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर समाजसेविका मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, एकता गुप्ता, बबिता गुप्ता, संजय अग्रवाल, मनोज पुरवार, विनोद पोरवाल, हिमांशु दुबे, सतीश, पिंटू, संध्या देवी सहित मोहल्ले के कई लोग मौजूद रहे। संस्था द्वारा की गई इस पहल से परिवार के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक कार्य की सराहना की।2
- Post by PK Crime Story1
- Post by Kanhaiya lal1
- जसवंतनगर। बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने मंगलवार सुबह कस्बे के विभिन्न इलाकों में संयुक्त अभियान चलाकर छापेमारी की। इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। अभियान के तहत टीम ने मोहल्ला लुधपुरा, मोहन की मढ़ैया सहित आसपास के क्षेत्रों में जांच की। इस दौरान कई स्थानों पर संदिग्ध कनेक्शनों की जांच की गई और बिजली चोरी के मामलों को पकड़ा गया। टीम ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। विजिलेंस प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी के दौरान टीम में विजिलेंस प्रभारी भगवान सिंह के साथ जेई आलोक कुमार, विमल गौतम सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें और नियमित रूप से बिल जमा करें।1
- *भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर किया नमन* भिंड : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की 81वीं जन्मजयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया गया।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोकुलधाम गौशाला पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया।इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रसिद्ध मंशापूर्ण हनुमानजी मंदिर के परिसर में साधु संतों को स्व. माधवराव सिंधिया की याद में पेयजल सामग्री,बिस्किट के पैकेट एवं फलों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के माध्यम से उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।4
- औरैया शहर के न्यू तिलक नगर इलाके में स्थित प्रेमानंद आश्रम के पास कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोनू शुक्ला ने अपनी Maruti Suzuki Wagon R कार से दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान आदेश राठौर और अवधेश राठौर के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें 100 शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर के हायर सेंटर भेज दिया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और घटना की सभी पहलुओं से पड़ताल की जा रही है।2
- जसवंतनगर के कुंजपुर गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों ओर की नालियां लंबे समय से कीचड़ और कचरे से भरी हुई हैं। इनकी सफाई न होने के कारण पानी की निकासी रुक गई है, जिससे सड़क पर लगातार जलभराव बना रहता है। इस गंदे पानी के कारण लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। इस समस्या से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बच्चे अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं, और बुजुर्गों के लिए यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाबा आशा राम मंदिर पर नट बजानिया समाज द्वारा मेले का आयोजन किया जा रहा है, और गुरुवार को प्रभात फेरी भी निकाली जानी है। जलभराव के कारण श्रद्धालुओं और अन्य ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के संबंध में स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और शीघ्र समाधान की मांग की। नीलेश कुमार, रानू यादव, अजय कुमार, धर्म नारायण, रामवीर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह ने जानकारी दी कि समस्या के समाधान के लिए सफाई टीम को मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नालियों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का निस्तारण किया जाएगा।1
- भिण्ड की देहात थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5,000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रह था। 11 फरवरी 2026 को संतोष नगर में पैसे के लेनदेन के विवाद में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फरियादी पर गोली चलाई थी। पुलिस ने आरोपी को 9 मार्च 2026 की रात शनिदेव मंदिर के पास, गौरी किनारे से घेराबंदी कर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया .315 बोर का देशी कट्टा बरामद किया है। यह कार्रवाई एसपी डॉ. असित यादव के निर्देशन और थाना प्रभारी मुकेश शाक्य के नेतृत्व में की गई।1