logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी आवासीय खेल शिविरों का आयोजन जून में जयपुर–आबू में 16 खेलों में मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण व आवास ब्यावर । राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से 66वें केंद्रीय आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन आगामी जून माह में जयपुर एवं माउंट आबू (जिला सिरोही) में किया जाएगा। इन शिविरों में 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी डॉक्टर दिनेश चौधरी ने बताया कि शिविरों में चयनित खिलाड़ियों को आवास, भोजन सहित सभी आवश्यक सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। खिलाड़ियों की आयु 30 जून 2026 तक न्यूनतम 14 वर्ष एवं अधिकतम 17 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि माउंट आबू में हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, तीरंदाजी एवं वॉलीबॉल खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं जयपुर में फुटबॉल, क्रिकेट, जिम्नास्टिक, जूडो, हॉकी, कुश्ती, कबड्डी, भारोत्तोलन, खो-खो एवं साइकिलिंग खेलों के लिए आवासीय शिविर आयोजित होंगे। इच्छुक खिलाड़ी राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.rssc.in से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 निर्धारित की गई है। जिला खेल अधिकारी ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से इन शिविरों का लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया है।

4 hrs ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
4 hrs ago

रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी आवासीय खेल शिविरों का आयोजन जून में जयपुर–आबू में 16 खेलों में मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण व आवास ब्यावर । राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से 66वें केंद्रीय आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन आगामी जून माह में जयपुर एवं माउंट आबू (जिला सिरोही) में किया जाएगा। इन शिविरों में 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी डॉक्टर दिनेश चौधरी ने बताया कि शिविरों में चयनित खिलाड़ियों को आवास, भोजन सहित सभी आवश्यक सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। खिलाड़ियों की आयु 30 जून 2026 तक न्यूनतम 14 वर्ष एवं अधिकतम 17 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि माउंट आबू में हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, तीरंदाजी एवं वॉलीबॉल खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं जयपुर में फुटबॉल, क्रिकेट, जिम्नास्टिक, जूडो, हॉकी, कुश्ती, कबड्डी, भारोत्तोलन, खो-खो एवं साइकिलिंग खेलों के लिए आवासीय शिविर आयोजित होंगे। इच्छुक खिलाड़ी राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.rssc.in से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 निर्धारित की गई है। जिला खेल अधिकारी ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से इन शिविरों का लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया है।

More news from Pali and nearby areas
  • पश्चिम बंगाल असम व पुड्डुचेरी में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न एक दूसरे को मुंह मीठा करवाकर दी बधाई सरवाड़ पश्चिम बंगाल असम व पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया गया वहीं इस मौके पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नेतृत्व में कार्यकर्ता बस स्टैंड पर एकत्रित हुए जहां जमकर आतिशबाजी की गई वहीं जीत के उत्साह में डूबे कार्यकर्ताओं ने आम जनता व साथियों का मुंह मीठा कराकर एक-दूसरे को बधाई दी गई वहीं जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने इस जीत को विचारधारा व जनसेवा की जीत बताया वहीं इस मौके पर भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची एडवोकेट अजय पारीक मण्डल महामंत्री कैलाश घारू नासिर मंसूरी हनुमान शर्मा रेखा तापड़िया मयंक मेवाड़ा मेहश भटनागर करण बंजारा सूरज माली सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें
    1
    पश्चिम बंगाल असम व पुड्डुचेरी में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न 
एक दूसरे को मुंह मीठा करवाकर दी बधाई 
सरवाड़ पश्चिम बंगाल असम व पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया गया वहीं इस मौके पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नेतृत्व में कार्यकर्ता बस स्टैंड पर एकत्रित हुए जहां जमकर आतिशबाजी की गई वहीं जीत के उत्साह में डूबे कार्यकर्ताओं ने आम जनता व साथियों का मुंह मीठा कराकर एक-दूसरे को बधाई दी गई वहीं जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने इस जीत को विचारधारा व जनसेवा की जीत बताया वहीं इस मौके पर भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची एडवोकेट अजय पारीक मण्डल महामंत्री कैलाश घारू नासिर मंसूरी हनुमान शर्मा रेखा तापड़िया मयंक मेवाड़ा मेहश भटनागर करण बंजारा सूरज माली सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    3 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ब्यावर में मिलावटी डीजल पर बड़ी कार्रवाई: 1050 लीटर जब्त, हाईवे किनारे चल रहा था अवैध कारोबार मिलावटी डीजल के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 1050 लीटर डीजल जब्त ब्यावर में जिला रसद विभाग ब्यावर द्वारा मिलावटी डीजल के अवैध व्यवसाय के विरुद्ध सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 1050 लीटर डीजल जब्त किया गया। यह कार्रवाई खाद्य विभाग के आदेश एवं जिला कलेक्टर के निर्देशों की अनुपालना में की गई। जिला रसद अधिकारी के नेतृत्व में प्रवर्तन स्टाफ एवं पुलिस थाना ब्यावर सदर के संयुक्त दल ने सूचना के आधार पर ग्राम रानीसागर में NH-8 पर स्थित जोगणिया होटल के पास दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 1050 लीटर मिलावटी डीजल, जो 3 ड्रम एवं 9 जरीकेनों में भरा हुआ था, जब्त किया गया। जब्त सामग्री में शामिल: 10 लीटर, 5 लीटर एवं 1 लीटर के माप कोनिकल, विभिन्न माप के 8 प्लास्टिक पाइप तथा 1 प्लास्टिक कीप। आरोपी की पहचान: आरिफ काठात पुत्र नेनु, निवासी रानीसागर, तहसील मसूदा (ब्यावर) के रूप में हुई है। जांच में खुलासा: जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी हाईवे से गुजरने वाले वाहनों से 80 रुपये प्रति लीटर की दर से डीजल खरीदकर अन्य वाहनों को 85 रुपये प्रति लीटर में बेच रहा था। यह अवैध गतिविधि 33 KVA हाईटेंशन विद्युत लाइन के नीचे संचालित की जा रही थी, जिससे गंभीर दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। यह कृत्य MS/HSD आदेश 2005 एवं पेट्रोलियम नियमों का उल्लंघन है। जब्त सामग्री को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस थाना ब्यावर सदर को सुपुर्द कर दिया गया है। कार्रवाई में शामिल अधिकारी: अब्दुल सादिक (जिला रसद अधिकारी), सोहन सिंह चौहान (प्रवर्तन अधिकारी), विक्रांत मथुरिया व रामेश्वर डूडी (प्रवर्तन निरीक्षक), गजराज (थानाधिकारी, ब्यावर सदर) एवं महेश कुमार (एएसआई) मय पुलिस जाब्ता। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
ब्यावर में मिलावटी डीजल पर बड़ी कार्रवाई: 1050 लीटर जब्त, हाईवे किनारे चल रहा था अवैध कारोबार 
मिलावटी डीजल के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 1050 लीटर डीजल जब्त
ब्यावर में जिला रसद विभाग ब्यावर द्वारा मिलावटी डीजल के अवैध व्यवसाय के विरुद्ध सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 1050 लीटर डीजल जब्त किया गया। यह कार्रवाई खाद्य विभाग के आदेश एवं जिला कलेक्टर के निर्देशों की अनुपालना में की गई।
जिला रसद अधिकारी के नेतृत्व में प्रवर्तन स्टाफ एवं पुलिस थाना ब्यावर सदर के संयुक्त दल ने सूचना के आधार पर ग्राम रानीसागर में NH-8 पर स्थित जोगणिया होटल के पास दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 1050 लीटर मिलावटी डीजल, जो 3 ड्रम एवं 9 जरीकेनों में भरा हुआ था, जब्त किया गया।
जब्त सामग्री में शामिल:
10 लीटर, 5 लीटर एवं 1 लीटर के माप कोनिकल, विभिन्न माप के 8 प्लास्टिक पाइप तथा 1 प्लास्टिक कीप।
आरोपी की पहचान:
आरिफ काठात पुत्र नेनु, निवासी रानीसागर, तहसील मसूदा (ब्यावर) के रूप में हुई है।
जांच में खुलासा:
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी हाईवे से गुजरने वाले वाहनों से 80 रुपये प्रति लीटर की दर से डीजल खरीदकर अन्य वाहनों को 85 रुपये प्रति लीटर में बेच रहा था। यह अवैध गतिविधि 33 KVA हाईटेंशन विद्युत लाइन के नीचे संचालित की जा रही थी, जिससे गंभीर दुर्घटना का खतरा बना हुआ था।
यह कृत्य MS/HSD आदेश 2005 एवं पेट्रोलियम नियमों का उल्लंघन है। जब्त सामग्री को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस थाना ब्यावर सदर को सुपुर्द कर दिया गया है।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी:
अब्दुल सादिक (जिला रसद अधिकारी), सोहन सिंह चौहान (प्रवर्तन अधिकारी), विक्रांत मथुरिया व रामेश्वर डूडी (प्रवर्तन निरीक्षक), गजराज (थानाधिकारी, ब्यावर सदर) एवं महेश कुमार (एएसआई) मय पुलिस जाब्ता।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • jhuntha gav me barish ki kuch bunde girne ke baad ka mousam garmi se kaafi haf tak garmi se raht pahuchi he or barish ki boonde girne se kafi had tak garmi kam hue he or aamjan ko bhari garmi se raht pahuchi he or aage bhi shayd barish hone ki संभावनाएं he or kale gane badl chaye hue he lagatar kabri se jude rahe aapk apne suru local app ke saath me
    1
    jhuntha gav me barish ki kuch bunde girne ke baad ka mousam 
garmi se kaafi haf tak  garmi se raht pahuchi he or barish ki boonde girne se kafi had tak garmi kam hue he or aamjan ko bhari garmi se raht pahuchi he or aage bhi shayd barish hone ki संभावनाएं he or kale gane badl chaye hue he  lagatar kabri se jude rahe aapk apne suru local app ke saath me
    user_Kanadas
    Kanadas
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जैतारण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा जिला आईटी सहसंयोजक धर्मवीर कीर ने पांच राज्यों में हुए चुनाव को लेकर भाजपा जीत को लेकर कार्यकर्ता को भी शुभकामनाएं । गंगोत्री से गंगासागर तक, अब विकास का विश्वास कमल खिला है, जन-जन का आशीर्वाद साथ है पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली इस ऐतिहासिक विजय पर समस्त देवतुल्य जनता एवं समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन #VijayYatra #Bjp4India #ElectionResults2026 #ViksitBharat
    1
    जैतारण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा जिला आईटी सहसंयोजक धर्मवीर कीर ने पांच राज्यों में हुए चुनाव को लेकर भाजपा जीत को लेकर कार्यकर्ता को भी शुभकामनाएं ।
गंगोत्री से गंगासागर तक, अब विकास का विश्वास 
कमल खिला है, जन-जन का आशीर्वाद साथ है
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली इस ऐतिहासिक विजय पर समस्त देवतुल्य जनता एवं समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन 
#VijayYatra #Bjp4India #ElectionResults2026 #ViksitBharat
    user_धर्मवीर क़ीर
    धर्मवीर क़ीर
    Advertising Photographer जैतारण, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Mahesh panchariya
    2
    Post by Mahesh panchariya
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सेंदड़ा (ब्यावर) बदला मौसम,बारिश के साथ गिरे ओले,गर्मी से मिली राहत ब्यावर में आज अचानक मौसम में हुए बदलाव के बाद बारिश के साथ ओले गिरे । जिससे पड़ रही भीषण गर्मी से शहरवासियों को राहत प्रदान हुई । वही मौसम खुशनुमा हो गया ।
    3
    सेंदड़ा (ब्यावर)
बदला मौसम,बारिश के साथ गिरे ओले,गर्मी से मिली राहत 
ब्यावर में आज अचानक मौसम में हुए बदलाव के बाद बारिश के साथ ओले गिरे । जिससे पड़ रही भीषण गर्मी से शहरवासियों को राहत प्रदान हुई । वही मौसम खुशनुमा हो गया ।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • ​ब्यावर | शहर और आसपास के इलाकों में आज मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। चिलचिलाती गर्मी के बीच आए इस बदलाव ने जहाँ एक तरफ तापमान में गिरावट ला दी है, वहीं दूसरी तरफ भारी ओलावृष्टि ने शहर को 'मिनी कश्मीर' बना दिया है। ​प्रमुख अपडेट्स: ​सफेद चादर: शहर के मुख्य बाजारों, अजमेर रोड और सेंदड़ा रोड पर करीब 15 से 20 मिनट तक हुई भारी ओलावृष्टि से सड़कों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। ​यातायात बाधित: विजिबिलिटी कम होने और सड़कों पर फिसलन बढ़ने के कारण नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। कई दुपहिया वाहन चालक सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते नजर आए। ​फसलों को नुकसान: ग्रामीण इलाकों से मिल रही खबरों के मुताबिक, इस बेमौसम ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है, जिससे किसान चिंतित हैं। ​तापमान में गिरावट: तेज हवाओं और ओलों के कारण पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन जनहानि और मालहानि का डर बना हुआ है। ​प्रशासन की अपील ​"मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। नागरिक अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
    1
    ​ब्यावर | शहर और आसपास के इलाकों में आज मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। चिलचिलाती गर्मी के बीच आए इस बदलाव ने जहाँ एक तरफ तापमान में गिरावट ला दी है, वहीं दूसरी तरफ भारी ओलावृष्टि ने शहर को 'मिनी कश्मीर' बना दिया है।
​प्रमुख अपडेट्स:
​सफेद चादर: शहर के मुख्य बाजारों, अजमेर रोड और सेंदड़ा रोड पर करीब 15 से 20 मिनट तक हुई भारी ओलावृष्टि से सड़कों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई।
​यातायात बाधित: विजिबिलिटी कम होने और सड़कों पर फिसलन बढ़ने के कारण नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। कई दुपहिया वाहन चालक सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते नजर आए।
​फसलों को नुकसान: ग्रामीण इलाकों से मिल रही खबरों के मुताबिक, इस बेमौसम ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है, जिससे किसान चिंतित हैं।
​तापमान में गिरावट: तेज हवाओं और ओलों के कारण पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन जनहानि और मालहानि का डर बना हुआ है।
​प्रशासन की अपील
​"मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। नागरिक अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
    user_Vijay mehraniya
    Vijay mehraniya
    Media Consultant ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी बंगाल, असम व पांडिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर ब्यावर चांगगेट में भव्य जश्न ब्यावर । भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में आज शाम कुमारानंद सर्किल चांगगेट पर भव्य आतिशबाजी एवं मिठाई वितरण के साथ जोरदार जश्न मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्यावर के लोकप्रिय विधायक शंकरसिंह रावत एवं निवर्तमान सभापति के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक शंकरसिंह रावत, निवर्तमान सभापति, उपसभापति रिखब चंद खटोड़, जय किशन बलदुआ, मंगतसिंह मोनू, मुरली तिलोकनी, ईश्वर तंवर, वेदराज भाटी, हंसराज शर्मा, संजय घिया, इंदु शर्मा, रविंद्र जॉय, अभिषेक नाहटा, सुनील सिंहल, गौरव, रामसिंह रामू, अशोक भाटी, नवीन नायक, नौरत सोलंकी, राजकुमार रावत, करण सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शंकरसिंह रावत ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र की जीत है। साथ ही उन्होंने इसे असम में हेमंत बिस्वा शर्मा के विकास मॉडल तथा ब्यावर के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम बताया। वहीं निवर्तमान सभापति नरेश कनोजिया ने कहा कि आज का दिन लोकतंत्र की जीत का दिन है। पश्चिम बंगाल की जनता ने वर्ष 2021 की हिंसा, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार को नकारते हुए विकास एवं सुशासन को चुना है। कार्यक्रम के दौरान चांगगेट क्षेत्र आतिशबाजी से जगमगा उठा और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। संपूर्ण कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
बंगाल, असम व पांडिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर ब्यावर चांगगेट में भव्य जश्न
ब्यावर । भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में आज शाम कुमारानंद सर्किल चांगगेट पर भव्य आतिशबाजी एवं मिठाई वितरण के साथ जोरदार जश्न मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्यावर के लोकप्रिय विधायक शंकरसिंह रावत एवं निवर्तमान सभापति के सानिध्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक शंकरसिंह रावत, निवर्तमान सभापति, उपसभापति रिखब चंद खटोड़, जय किशन बलदुआ, मंगतसिंह मोनू, मुरली तिलोकनी, ईश्वर तंवर, वेदराज भाटी, हंसराज शर्मा, संजय घिया, इंदु शर्मा, रविंद्र जॉय, अभिषेक नाहटा, सुनील सिंहल, गौरव, रामसिंह रामू, अशोक भाटी, नवीन नायक, नौरत सोलंकी, राजकुमार रावत, करण सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शंकरसिंह रावत ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र की जीत है। साथ ही उन्होंने इसे असम में हेमंत बिस्वा शर्मा के विकास मॉडल तथा ब्यावर के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम बताया।
वहीं निवर्तमान सभापति नरेश कनोजिया ने कहा कि आज का दिन लोकतंत्र की जीत का दिन है। पश्चिम बंगाल की जनता ने वर्ष 2021 की हिंसा, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार को नकारते हुए विकास एवं सुशासन को चुना है।
कार्यक्रम के दौरान चांगगेट क्षेत्र आतिशबाजी से जगमगा उठा और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। संपूर्ण कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.