Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज 6.30 बजे दिल्ली केन्द्रीय भाजपा कार्यालय पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। रणनितीकार श्री अमित शाह ने नतिजो से पहले इन्होंने अपना विडियो जारी कर नतिजो का रुझान बता दिया था। इस वीडियो को जरुर सुने। शुरू ऐप न्यूज के पत्रकार महेश पंचारिया की न्युज पर सरकार बनाने की मुहर लग चुकी है। देश का नम्बर 1 न्युज शुरू ऐप चेनल है ।
Mahesh panchariya
दिल्ली प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज 6.30 बजे दिल्ली केन्द्रीय भाजपा कार्यालय पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। रणनितीकार श्री अमित शाह ने नतिजो से पहले इन्होंने अपना विडियो जारी कर नतिजो का रुझान बता दिया था। इस वीडियो को जरुर सुने। शुरू ऐप न्यूज के पत्रकार महेश पंचारिया की न्युज पर सरकार बनाने की मुहर लग चुकी है। देश का नम्बर 1 न्युज शुरू ऐप चेनल है ।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Budraj Nayak1
- नागौर जिले के देवरिया जाटान गांव में युवक सचिन सिंह की संदिग्ध मौत के बाद उत्पन्न तनाव 30 घंटे बाद समाप्त हो गया। परिजनों और प्रशासन के बीच लंबी बातचीत के बाद सहमति बनी, जिसके उपरांत धरना खत्म कर शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाया गया। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को मौके से हटाने से इनकार कर दिया था। ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर डटे रहे और प्रशासन से अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान गांव में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। रविवार सुबह लगभग 11 बजे मेड़ता सिटी वृत्ताधिकारी रामकरण सिंह मलिण्डा, जसनगर थानाधिकारी छीतरमल और उप निरीक्षक राजमल सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों तथा ग्रामीणों से वार्ता की। मृतक के चाचा प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशासन ने परिजनों की सभी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद सहमति बनी और धरना समाप्त किया गया। इस मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप भी सामने आया। राजस्थान लोकतांत्रिक पार्टी के सुरेंद्र बेड़ा ने जानकारी दी कि पार्टी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने उच्च अधिकारियों से बात कर निष्पक्ष जांच और जल्द खुलासे की मांग की थी। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और परिजनों को न्याय का आश्वासन दिया गया। सहमति बनने के बाद दोपहर करीब 2 बजे पुलिस बल की मौजूदगी में शव को रियान बड़ी के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। यहां डॉक्टरों के एक बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जाया गया। जसनगर थानाधिकारी छीतरमल ने पुष्टि की कि परिजनों की मांगों पर सहमति बनने के बाद ही शव को अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य हो रही है, हालांकि इस पूरे मामले को लेकर लोगों में अभी भी आक्रोश बना हुआ है।1
- ब्यावर | शहर और आसपास के इलाकों में आज मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। चिलचिलाती गर्मी के बीच आए इस बदलाव ने जहाँ एक तरफ तापमान में गिरावट ला दी है, वहीं दूसरी तरफ भारी ओलावृष्टि ने शहर को 'मिनी कश्मीर' बना दिया है। प्रमुख अपडेट्स: सफेद चादर: शहर के मुख्य बाजारों, अजमेर रोड और सेंदड़ा रोड पर करीब 15 से 20 मिनट तक हुई भारी ओलावृष्टि से सड़कों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। यातायात बाधित: विजिबिलिटी कम होने और सड़कों पर फिसलन बढ़ने के कारण नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। कई दुपहिया वाहन चालक सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते नजर आए। फसलों को नुकसान: ग्रामीण इलाकों से मिल रही खबरों के मुताबिक, इस बेमौसम ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है, जिससे किसान चिंतित हैं। तापमान में गिरावट: तेज हवाओं और ओलों के कारण पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन जनहानि और मालहानि का डर बना हुआ है। प्रशासन की अपील "मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। नागरिक अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।1
- Post by Rameshwar lal1
- रियान बड़ी के देवरिया जाटान गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव गांव के पास झाड़ियों में पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान सचिन सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मौके पर हंगामा कर दिया और न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार, सचिन सिंह शनिवार शाम करीब 4 बजे बिना किसी को बताए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और रिश्तेदारों सहित आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद रविवार सुबह करीब 10 बजे जसनगर पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। गुमशुदगी दर्ज करवाने के बाद परिजन और ग्रामीण युवक की तलाश में गांव के आसपास झाड़ियों में पहुंचे, जहां एक पेड़ पर सचिन का शव लटका हुआ मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को नीचे उतारने से इनकार कर दिया और एफएसएल टीम को बुलाने की मांग की। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। मृतक के परिजन प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि सचिन की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है, ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने साफ कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे मौके से नहीं हटेंगे। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। फिलहाल पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।1
- श्री रोशन मीना, SP नागौर के निर्देशन में नागौर पुलिस का सख्त एक्शन। नशा बेचकर अर्जित संपत्ति (धारा 68F NDPS एक्ट) पर लगातार प्रहार। अभियुक्त ऋषिराज गौतम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से कमाई गई रकम से निर्मित आलीशान मकान को किया गया फ्रीज। प्लॉट सहित मकान की बाजार कीमत लगभग 50-60 लाख रुपये आंकी गई। थाना पादूकलां के फ्रीजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली द्वारा किया गया कन्फर्म। आरोपी के खिलाफ थाना पादूकलां एवं थाना रजियासर (जिला श्रीगंगानगर) में NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी ने पहचान छिपाकर कस्बा रियांबड़ी में मकान बनाया था, जिस पर अब पुलिस ने कार्रवाई की है। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरुद्ध नागौर पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 👏 थाना पादूकलां पुलिस टीम की शानदार कार्यवाही।4
- देवरिया जाटान में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका; परिजनों का धरना, देर रात तक वार्ता विफल नागौर जिले के रियान बड़ी क्षेत्र के देवरिया जाटान गांव में रविवार शाम करीब 5 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव गांव के पास झाड़ियों में पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान सचिन सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया और न्याय की मांग को लेकर मौके पर ही धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार, सचिन सिंह शनिवार शाम करीब 3 बजे बिना किसी को बताए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर रविवार सुबह करीब 10 बजे जसनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। गुमशुदगी दर्ज करवाने के बाद परिजन और ग्रामीण युवक की तलाश में गांव के आसपास झाड़ियों में पहुंचे, जहां एक पेड़ पर सचिन का शव लटका मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही जसनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव को नीचे उतारने से इनकार करते हुए एफएसएल टीम को बुलाने की मांग की। पुलिस की सूचना पर एफएसएल टीम शाम करीब 6 बजे मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। मृतक के परिजन प्रताप सिंह ने कहा कि सचिन की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया, ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। एफएसएल जांच के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया, लेकिन परिजनों ने शव को अस्पताल ले जाने से मना कर दिया। उन्होंने घटनास्थल पर ही शव को बर्फ पर रखकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और मोबाइल कॉल डिटेल (सीडीआर) के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा संभव है, इसलिए पोस्टमार्टम जरूरी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालात को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन का भारी जाप्ता तैनात किया गया। मौके पर मेड़ता सिटी वृत्ताधिकारी रामकरण सिंह मलिण्डा, जसनगर थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक छीतरमल, उप निरीक्षक राजमल सहित संपूर्ण पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। इसके अलावा हल्का पटवारी धर्मेन्द्र गौड़ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से दो बार वार्ता कर समझाइश का प्रयास किया, लेकिन दोनों बार बातचीत विफल रही। देर रात तक परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए धरने पर डटे रहे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1
- Post by Budraj Nayak1
- * ऑपरेशन संकल्प - नशा मुक्त नागौर अभियान क तहत बड़ी कार्रवाई, श्री रोशन मीना, SP नागौर के निर्देशन मे नागौर पुलिस का सख्त एक्शन । नशा बेचकर अर्जित संपत्ति (धारा 68F NDPS एक्ट) पर लगातार प्रहार। अभियुक्त ऋषिराज गौतम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से कमाई गई रकम से निर्मित आलीशान मकान को किया गया फ्रीज । प्लॉट सहित मकान की बाजार कीमत लगभग 50-60 लाख रुपये आंकी गई। थाना पादूकलां के फ्रीजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली द्वारा किया गया कन्फर्म । आरोपी के खिलाफ थाना पादूकलां एवं थाना रजियासर (जिला श्रीगंगानगर) में NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी ने पहचान छिपाकर कस्बा रियांबड़ी में मकान बनाया था, जिस पर अब पुलिस ने कार्रवाई की है। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरुद्ध नागौर पुलिस की कार्रवाई आग भी जारी रहेगी। थाना पादूकलां पुलिस टीम की शानदार कार्यवाही।1