logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

परिजनों ने शव को अस्पताल ले जाने से इनकार कर दिया। उन्होंने घटनास्थल पर ही शव को बर्फ पर रखकर धरना शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं। घटना की सूचना मिलने पर मेड़ता सिटी वृत्ताधिकारी रामकरण सिंह मलिंडा, जसनगर थानाधिकारी छीतरमल पुलिस निरीक्षक, उप निरीक्षक राजमल सहित भारी पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। हल्का पटवारी धर्मेंद्र गौड़ भी मौजूद रहे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने परिजनों से दो बार वार्ता की, लेकिन दोनों प्रयास विफल रहे। रात 11 बजे तक भी परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। परिजनों की मुख्य मांग है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच हो। वे लूणी नदी के घटना स्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे हैं। देवरिया जाटान में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका; परिजनों का धरना, देर रात तक वार्ता विफल नागौर जिले के रियान बड़ी क्षेत्र के देवरिया जाटान गांव में रविवार शाम करीब 5 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव गांव के पास झाड़ियों में पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान सचिन सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया और न्याय की मांग को लेकर मौके पर ही धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार, सचिन सिंह शनिवार शाम करीब 3 बजे बिना किसी को बताए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर रविवार सुबह करीब 10 बजे जसनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। गुमशुदगी दर्ज करवाने के बाद परिजन और ग्रामीण युवक की तलाश में गांव के आसपास झाड़ियों में पहुंचे, जहां एक पेड़ पर सचिन का शव लटका मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही जसनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव को नीचे उतारने से इनकार करते हुए एफएसएल टीम को बुलाने की मांग की। पुलिस की सूचना पर एफएसएल टीम शाम करीब 6 बजे मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। मृतक के परिजन प्रताप सिंह ने कहा कि सचिन की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया, ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। एफएसएल जांच के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया, लेकिन परिजनों ने शव को अस्पताल ले जाने से मना कर दिया। उन्होंने घटनास्थल पर ही शव को बर्फ पर रखकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और मोबाइल कॉल डिटेल (सीडीआर) के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा संभव है, इसलिए पोस्टमार्टम जरूरी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालात को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन का भारी जाप्ता तैनात किया गया। मौके पर मेड़ता सिटी वृत्ताधिकारी रामकरण सिंह मलिण्डा, जसनगर थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक छीतरमल, उप निरीक्षक राजमल सहित संपूर्ण पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। इसके अलावा हल्का पटवारी धर्मेन्द्र गौड़ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से दो बार वार्ता कर समझाइश का प्रयास किया, लेकिन दोनों बार बातचीत विफल रही। देर रात तक परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए धरने पर डटे रहे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

3 hrs ago
user_Vishnaram saini
Vishnaram saini
Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Budraj Nayak
    1
    Post by Budraj Nayak
    user_Budraj Nayak
    Budraj Nayak
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by JP GUPTA
    1
    Post by JP GUPTA
    user_JP GUPTA
    JP GUPTA
    Firefighter डेगाना, नागौर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    59 min ago
  • Ajmer news mein aapka swagat hai
    1
    Ajmer news mein aapka swagat hai
    user_Harish
    Harish
    Teacher अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जैतारण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा जिला आईटी सहसंयोजक धर्मवीर कीर ने पांच राज्यों में हुए चुनाव को लेकर भाजपा जीत को लेकर कार्यकर्ता को भी शुभकामनाएं । गंगोत्री से गंगासागर तक, अब विकास का विश्वास कमल खिला है, जन-जन का आशीर्वाद साथ है पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली इस ऐतिहासिक विजय पर समस्त देवतुल्य जनता एवं समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन #VijayYatra #Bjp4India #ElectionResults2026 #ViksitBharat
    1
    जैतारण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा जिला आईटी सहसंयोजक धर्मवीर कीर ने पांच राज्यों में हुए चुनाव को लेकर भाजपा जीत को लेकर कार्यकर्ता को भी शुभकामनाएं ।
गंगोत्री से गंगासागर तक, अब विकास का विश्वास 
कमल खिला है, जन-जन का आशीर्वाद साथ है
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली इस ऐतिहासिक विजय पर समस्त देवतुल्य जनता एवं समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन 
#VijayYatra #Bjp4India #ElectionResults2026 #ViksitBharat
    user_धर्मवीर क़ीर
    धर्मवीर क़ीर
    Advertising Photographer जैतारण, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • गो सेवा झुमी गोविन्द गोशाला में सेवा देते हुए
    1
    गो सेवा झुमी गोविन्द गोशाला में सेवा देते हुए
    user_रमेश देवासी
    रमेश देवासी
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • नागौर पुलिस की सख्त कार्रवाई: स्टंटबाज युवक गिरफ्तार, थार जब्त नागौर। नागौर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खतरनाक स्टंट के वीडियो को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में थाना रोल पुलिस ने आरोपी राजूराम को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने एक शादी समारोह के दौरान डीजे के आगे अपनी महिन्द्रा थार गाड़ी से सड़क पर खतरनाक स्टंट करते हुए वाहन को लहराते हुए चलाया, जिससे आमजन की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने स्टंट में प्रयुक्त महिन्द्रा थार वाहन को भी जब्त कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी राजूराम थाना रोल का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिस पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर इस प्रकार के खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। आमजन से भी अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और ऐसे कृत्यों से दूर रहें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    नागौर पुलिस की सख्त कार्रवाई: स्टंटबाज युवक गिरफ्तार, थार जब्त
नागौर। नागौर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खतरनाक स्टंट के वीडियो को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में थाना रोल पुलिस ने आरोपी राजूराम को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने एक शादी समारोह के दौरान डीजे के आगे अपनी महिन्द्रा थार गाड़ी से सड़क पर खतरनाक स्टंट करते हुए वाहन को लहराते हुए चलाया, जिससे आमजन की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया।
पुलिस ने स्टंट में प्रयुक्त महिन्द्रा थार वाहन को भी जब्त कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी राजूराम थाना रोल का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिस पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर इस प्रकार के खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। आमजन से भी अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और ऐसे कृत्यों से दूर रहें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Budraj Nayak
    1
    Post by Budraj Nayak
    user_Budraj Nayak
    Budraj Nayak
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Mahesh panchariya
    2
    Post by Mahesh panchariya
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.