नागौर पुलिस की कार्रवाई: स्टंटबाज युवक गिरफ्तार, थार जब्त नागौर। नागौर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो पर सख्त कार्रवाई करते हुए राजूराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी समारोह में डीजे के आगे महिन्द्रा थार से खतरनाक स्टंट करता नजर आया था। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। आरोपी थाना रोल का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। नागौर पुलिस की सख्त कार्रवाई: स्टंटबाज युवक गिरफ्तार, थार जब्त नागौर। नागौर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खतरनाक स्टंट के वीडियो को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में थाना रोल पुलिस ने आरोपी राजूराम को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने एक शादी समारोह के दौरान डीजे के आगे अपनी महिन्द्रा थार गाड़ी से सड़क पर खतरनाक स्टंट करते हुए वाहन को लहराते हुए चलाया, जिससे आमजन की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने स्टंट में प्रयुक्त महिन्द्रा थार वाहन को भी जब्त कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी राजूराम थाना रोल का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिस पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर इस प्रकार के खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। आमजन से भी अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और ऐसे कृत्यों से दूर रहें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

- * ऑपरेशन संकल्प - नशा मुक्त नागौर अभियान क तहत बड़ी कार्रवाई, श्री रोशन मीना, SP नागौर के निर्देशन मे नागौर पुलिस का सख्त एक्शन । नशा बेचकर अर्जित संपत्ति (धारा 68F NDPS एक्ट) पर लगातार प्रहार। अभियुक्त ऋषिराज गौतम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से कमाई गई रकम से निर्मित आलीशान मकान को किया गया फ्रीज । प्लॉट सहित मकान की बाजार कीमत लगभग 50-60 लाख रुपये आंकी गई। थाना पादूकलां के फ्रीजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली द्वारा किया गया कन्फर्म । आरोपी के खिलाफ थाना पादूकलां एवं थाना रजियासर (जिला श्रीगंगानगर) में NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी ने पहचान छिपाकर कस्बा रियांबड़ी में मकान बनाया था, जिस पर अब पुलिस ने कार्रवाई की है। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरुद्ध नागौर पुलिस की कार्रवाई आग भी जारी रहेगी। थाना पादूकलां पुलिस टीम की शानदार कार्यवाही।1
- Post by Budraj Nayak1
- Post by JP GUPTA1
- Post by Mahesh panchariya2
- सेंदड़ा (ब्यावर) बदला मौसम,बारिश के साथ गिरे ओले,गर्मी से मिली राहत ब्यावर में आज अचानक मौसम में हुए बदलाव के बाद बारिश के साथ ओले गिरे । जिससे पड़ रही भीषण गर्मी से शहरवासियों को राहत प्रदान हुई । वही मौसम खुशनुमा हो गया ।3
- ब्यावर | शहर और आसपास के इलाकों में आज मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। चिलचिलाती गर्मी के बीच आए इस बदलाव ने जहाँ एक तरफ तापमान में गिरावट ला दी है, वहीं दूसरी तरफ भारी ओलावृष्टि ने शहर को 'मिनी कश्मीर' बना दिया है। प्रमुख अपडेट्स: सफेद चादर: शहर के मुख्य बाजारों, अजमेर रोड और सेंदड़ा रोड पर करीब 15 से 20 मिनट तक हुई भारी ओलावृष्टि से सड़कों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। यातायात बाधित: विजिबिलिटी कम होने और सड़कों पर फिसलन बढ़ने के कारण नेशनल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। कई दुपहिया वाहन चालक सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते नजर आए। फसलों को नुकसान: ग्रामीण इलाकों से मिल रही खबरों के मुताबिक, इस बेमौसम ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है, जिससे किसान चिंतित हैं। तापमान में गिरावट: तेज हवाओं और ओलों के कारण पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन जनहानि और मालहानि का डर बना हुआ है। प्रशासन की अपील "मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। नागरिक अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।1
- देवरिया जाटान में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका; परिजनों का धरना, देर रात तक वार्ता विफल नागौर जिले के रियान बड़ी क्षेत्र के देवरिया जाटान गांव में रविवार शाम करीब 5 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव गांव के पास झाड़ियों में पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान सचिन सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया और न्याय की मांग को लेकर मौके पर ही धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार, सचिन सिंह शनिवार शाम करीब 3 बजे बिना किसी को बताए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर रविवार सुबह करीब 10 बजे जसनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। गुमशुदगी दर्ज करवाने के बाद परिजन और ग्रामीण युवक की तलाश में गांव के आसपास झाड़ियों में पहुंचे, जहां एक पेड़ पर सचिन का शव लटका मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही जसनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव को नीचे उतारने से इनकार करते हुए एफएसएल टीम को बुलाने की मांग की। पुलिस की सूचना पर एफएसएल टीम शाम करीब 6 बजे मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। मृतक के परिजन प्रताप सिंह ने कहा कि सचिन की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया, ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। एफएसएल जांच के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया, लेकिन परिजनों ने शव को अस्पताल ले जाने से मना कर दिया। उन्होंने घटनास्थल पर ही शव को बर्फ पर रखकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और मोबाइल कॉल डिटेल (सीडीआर) के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा संभव है, इसलिए पोस्टमार्टम जरूरी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालात को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन का भारी जाप्ता तैनात किया गया। मौके पर मेड़ता सिटी वृत्ताधिकारी रामकरण सिंह मलिण्डा, जसनगर थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक छीतरमल, उप निरीक्षक राजमल सहित संपूर्ण पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। इसके अलावा हल्का पटवारी धर्मेन्द्र गौड़ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से दो बार वार्ता कर समझाइश का प्रयास किया, लेकिन दोनों बार बातचीत विफल रही। देर रात तक परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए धरने पर डटे रहे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1
- जसनगर क्षेत्र में करीब 70 वर्ष पुरानी रपट (पुलिया/सड़क संरचना) को तोड़ने की तैयारी को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह रपट उनके लिए महत्वपूर्ण है और इसे तोड़ने का विरोध किया जाएगा।अगर प्रशासन ने निर्णय वापस नहीं लिया, तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।2
- Post by Budraj Nayak1