Shuru
Apke Nagar Ki App…
District.reporter.babulaljogawat
More news from Rajasthan and nearby areas
- पाली से बड़ी खबर मनीष राठौड़ 2 बाइक की भिड़ंत में स्टूडेंट समेत 3 की मौत गाड़ियों के परखच्चे उड़े, सड़क पर बिखरा खून; हादसा देख बेहोश हो गया युवक पाली के फालना थाना क्षेत्र में 2 बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 घायल को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। रानी थाना SHO अरुण कुमार ने बताया- एक बाइक पर अजय (21) पुत्र मदनलाल और अजय पुत्र मोडाराम निवासी रानी गांव थे, जो फालना की तरफ जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर प्रेमकुमार (27) पुत्र गणेशराम बावरी और श्रवण (30) पुत्र हजाराराम निवासी खीमेल थे, जो रानी की तरफ जा रहे थे। रात करीब 8.30 बजे रानी-खीमेल रोड पर पवन वाटिका के पास दोनों बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। दोनों बाइक की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर गाड़ी के पार्ट्स बिखर गए। दोनों बाइक पर बैठे 4 लोग सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। हादसे के दौरान रोहित पुत्र सोहनलाल निवासी रानी गांव मौके पर मौजूद था, उसने भीषण हादसा देखा तो बेहोश हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और सभी घायलों को एम्बुलेंस से रानी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्रेमकुमार, श्रवण और अजय पुत्र मदनलाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक अजय 12वीं क्लास का स्टूडेंट था। पुलिस ने तीनों शव को रानी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। हादसे में गंभीर घायल अजय पुत्र मोडाराम को पाली रेफर किया गया है। #PaliNews #RajasthanAccident #BreakingNews #PaliPolice #RaniNews #Falna #RoadSafety #RajasthanNews #ViralNews #SadNews #Justice #EmergencyUpdate #PaliCity2
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- गांव गुड़ा मंगलियान पंचायत सिंनदरली तहसील देसूरी जिला पाली5
- रायपुर (ब्यावर) ब्रेकिंग न्यूज़ रायपुर उपखंड क्षेत्र के देवली कला ग्राम में जल मिशन योजना के तहत कुछ बेरा पर पाइपलाइन नहीं डाली गई थी । जिसे अब ग्राम पंचायत देवली कला द्वारा जो बाकी पाइप लाइन बिछानी थी वहां पर पाइपलाइन बिछाने का लेकर कार्य शुरू किया गया और लाइन बिछाई जा रही हैं ।1
- Post by जय हिंद जय भारत जय हिंद जय भारत1
- सेन्दडा (ब्यावर ) निम्बाज पंचायत के समोखी ग्राम की सडक का कार्य हुआ शुरू2
- *डागा बाजार में बढ़ती समस्याएं: प्रशासन की अनदेखी* जोधपुर के डागा बाजार इलाके में रहने वाले लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर चलना भी मुश्किल हो गया है, लेकिन कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़कों की हालत बहुत खराब है, जिससे चलना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा, इलाके में साफ-सफाई की भी कमी है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या का समाधान करना चाहिए और इलाके में सुधार करना चाहिए। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन इस समस्या का समाधान करेगा और इलाके में सुधार करेगा डागा बाजार की समस्याएं एक गंभीर मुद्दा है, जिस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। स्थानीय निवासियों की शिकायतों को सुनना और उनका समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगा और इलाके में सुधार करेगा।1
- Post by District.reporter.babulaljogawat1