logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जर्जर संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा आजमगढ़। महराजगंज विकासखंड क्षेत्र में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग की बदहाली को लेकर रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सड़क की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने झोटीपुर से पासीपुर शारदा सहायक नहर के किनारे बने मार्ग पर धरना-प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यह संपर्क मार्ग नेवादा पेट्रोल पंप से बृजमनी, सोनपरा, कबेलपुर, कुम्हवट, लहरपार, यूसुफपुर, सौंसारे सहित दर्जनों गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब दस वर्षों से सड़क की स्थिति बेहद खराब है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि वोट मांगने के लिए आते हैं, लेकिन बाद में समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देते। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो आने वाले चुनावों में इसका जवाब दिया जाएगा। इस दौरान ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा भी लगाया गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी केदारनाथ मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बाद में नायब तहसीलदार संजय राय मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। प्रदर्शन में सुनील तिवारी, रामउग्रह तिवारी, गणेश चौबे, राहुल मौर्य, अक्षय कुमार, रामअवतार दुबे, प्रमोद कुमार, राजेश तिवारी, जवाहर मौर्य, अतुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

15 hrs ago
user_VOD LIVE NEWS
VOD LIVE NEWS
Voice of people Sagri, Azamgarh•
15 hrs ago

जर्जर संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा आजमगढ़। महराजगंज विकासखंड क्षेत्र में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग की बदहाली को लेकर रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सड़क की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने झोटीपुर से पासीपुर शारदा सहायक नहर के किनारे बने मार्ग पर धरना-प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यह संपर्क मार्ग नेवादा पेट्रोल पंप से बृजमनी, सोनपरा, कबेलपुर, कुम्हवट, लहरपार, यूसुफपुर, सौंसारे सहित दर्जनों गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब दस वर्षों से सड़क की स्थिति बेहद खराब है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि वोट मांगने के लिए आते हैं, लेकिन बाद में समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देते। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो आने वाले चुनावों में इसका जवाब दिया जाएगा। इस दौरान ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा भी लगाया गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी केदारनाथ मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बाद में नायब तहसीलदार संजय राय मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। प्रदर्शन में सुनील तिवारी, रामउग्रह तिवारी, गणेश चौबे, राहुल मौर्य, अक्षय कुमार, रामअवतार दुबे, प्रमोद कुमार, राजेश तिवारी, जवाहर मौर्य, अतुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from Azamgarh and nearby areas
  • आजमगढ़। महराजगंज विकासखंड क्षेत्र में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग की बदहाली को लेकर रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सड़क की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने झोटीपुर से पासीपुर शारदा सहायक नहर के किनारे बने मार्ग पर धरना-प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यह संपर्क मार्ग नेवादा पेट्रोल पंप से बृजमनी, सोनपरा, कबेलपुर, कुम्हवट, लहरपार, यूसुफपुर, सौंसारे सहित दर्जनों गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब दस वर्षों से सड़क की स्थिति बेहद खराब है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि वोट मांगने के लिए आते हैं, लेकिन बाद में समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देते। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो आने वाले चुनावों में इसका जवाब दिया जाएगा। इस दौरान ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा भी लगाया गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी केदारनाथ मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बाद में नायब तहसीलदार संजय राय मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। प्रदर्शन में सुनील तिवारी, रामउग्रह तिवारी, गणेश चौबे, राहुल मौर्य, अक्षय कुमार, रामअवतार दुबे, प्रमोद कुमार, राजेश तिवारी, जवाहर मौर्य, अतुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    आजमगढ़। महराजगंज विकासखंड क्षेत्र में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग की बदहाली को लेकर रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सड़क की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने झोटीपुर से पासीपुर शारदा सहायक नहर के किनारे बने मार्ग पर धरना-प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
यह संपर्क मार्ग नेवादा पेट्रोल पंप से बृजमनी, सोनपरा, कबेलपुर, कुम्हवट, लहरपार, यूसुफपुर, सौंसारे सहित दर्जनों गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब दस वर्षों से सड़क की स्थिति बेहद खराब है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि वोट मांगने के लिए आते हैं, लेकिन बाद में समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देते। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो आने वाले चुनावों में इसका जवाब दिया जाएगा। इस दौरान ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा भी लगाया गया।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी केदारनाथ मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बाद में नायब तहसीलदार संजय राय मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
प्रदर्शन में सुनील तिवारी, रामउग्रह तिवारी, गणेश चौबे, राहुल मौर्य, अक्षय कुमार, रामअवतार दुबे, प्रमोद कुमार, राजेश तिवारी, जवाहर मौर्य, अतुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_VOD LIVE NEWS
    VOD LIVE NEWS
    Voice of people Sagri, Azamgarh•
    15 hrs ago
  • प्रेस वार्ता के माध्यम से केंद्रीय बजट से मिलने वाले लाभों को माननीय मंत्री ने किया साझा मऊ । केंद्रीय बजट को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में प्रेस वार्ता की जिसमें इस बजट को जिले और प्रदेश समेत देश के समग्र विकास के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट युवा शक्ति और विकसित भारत की मजबूत नींव रखता है, जिसमें किसानों, महिलाओं और मध्यम वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने बताया कि बजट में उत्तर प्रदेश को परिवहन और बुनियादी ढांचे की बड़ी सौगात मिली है। दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं वाराणसी में इनलैंड वॉटरवेज शिप रिपेयर पोर्ट से जल परिवहन को मजबूती मिलेगी। कृषि क्षेत्र में भारत विस्तार एआई जैसे टूल से किसानों को फसल, मौसम और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी मिलेगी। डिजिटल पंजीकरण से सब्सिडी और ऋण वितरण पारदर्शी होगा। उच्च मूल्य वाली फसलों और पशुपालन के लिए भी विशेष प्रोत्साहन दिए गए हैं। शिक्षा और कौशल विकास पर जोर देते हुए प्रत्येक जिले में बालिका छात्रावास, एवीजीसी लैब्स और युवाओं के लिए आधुनिक प्रशिक्षण योजनाओं की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में नए आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना समेत कैंसर की दवाओं पर सीमा शुल्क समाप्त होने से आम व्यक्ति को सीधी राहत दी गई है। महिला सशक्तिकरण के तहत सी-मार्ट, लखपति दीदी योजना और केयर गिवर प्रशिक्षण से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, सुनील कुमार गुप्त, बजरंगी सिंह, नूपुर अग्रवाल, संगीता द्विवेदी मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय राघवेंद्र शर्मा आकाश मल्ल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    2
    प्रेस वार्ता के माध्यम से केंद्रीय बजट से मिलने वाले लाभों को माननीय मंत्री ने किया साझा
मऊ ।
केंद्रीय बजट को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में प्रेस वार्ता की जिसमें इस बजट को जिले और प्रदेश समेत देश के समग्र विकास के लिए ऐतिहासिक बताया। 
उन्होंने कहा कि यह बजट युवा शक्ति और विकसित भारत की मजबूत नींव रखता है, जिसमें किसानों, महिलाओं और मध्यम वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने बताया कि बजट में उत्तर प्रदेश को परिवहन और बुनियादी ढांचे की बड़ी सौगात मिली है। दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं वाराणसी में इनलैंड वॉटरवेज शिप रिपेयर पोर्ट से जल परिवहन को मजबूती मिलेगी।
कृषि क्षेत्र में भारत विस्तार एआई जैसे टूल से किसानों को फसल, मौसम और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी मिलेगी। डिजिटल पंजीकरण से सब्सिडी और ऋण वितरण पारदर्शी होगा। उच्च मूल्य वाली फसलों और पशुपालन के लिए भी विशेष प्रोत्साहन दिए गए हैं। शिक्षा और कौशल विकास पर जोर देते हुए प्रत्येक जिले में बालिका छात्रावास, एवीजीसी लैब्स और युवाओं के लिए आधुनिक प्रशिक्षण योजनाओं की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में नए आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना समेत कैंसर की दवाओं पर सीमा शुल्क समाप्त होने से आम व्यक्ति को सीधी राहत दी गई है। महिला सशक्तिकरण के तहत सी-मार्ट, लखपति दीदी योजना और केयर गिवर प्रशिक्षण से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, सुनील कुमार गुप्त, बजरंगी सिंह, नूपुर अग्रवाल, संगीता द्विवेदी मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय राघवेंद्र शर्मा आकाश मल्ल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    पत्रकार घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • तेंदुए के हमले से गांव में दहशत, महिला घायल अम्बेडकर नगर न्यूज। बेवाना थाना क्षेत्र के आह्लादे गांव में तेंदुए द्वारा एक महिला को घायल किए जाने की सूचना प्रबल होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि महिला गांव के बाहर खेतों की ओर गई थी, तभी अचानक झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े, तब तक तेंदुआ भाग निकला। घायल महिला को परिजनों व ग्रामीणों की मदद से तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बेवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को घटना से अवगत कराया। वन विभाग की टीम ने गांव व आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने, अकेले बाहर न निकलने और बच्चों पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी गई है। घटना के बाद से आह्लादे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं।
    1
    तेंदुए के हमले से गांव में दहशत, महिला घायल
अम्बेडकर नगर न्यूज।
बेवाना थाना क्षेत्र के आह्लादे गांव में तेंदुए द्वारा एक महिला को घायल किए जाने की सूचना प्रबल होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि महिला गांव के बाहर खेतों की ओर गई थी, तभी अचानक झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े, तब तक तेंदुआ भाग निकला।
घायल महिला को परिजनों व ग्रामीणों की मदद से तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही बेवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को घटना से अवगत कराया। वन विभाग की टीम ने गांव व आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने, अकेले बाहर न निकलने और बच्चों पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी गई है।
घटना के बाद से आह्लादे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं।
    user_Anubhavi Aankhen
    Anubhavi Aankhen
    अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गोरखपुर जनपद के करवल मझगाँवा क्षेत्र अंतर्गत गगहा स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र इन दिनों बदहाल व्यवस्था और जर्जर भवन को लेकर तीखी चर्चा में है। स्वास्थ्य सुविधाओं का आधार माने जाने वाला यह केंद्र खुद ही उपेक्षा और अव्यवस्था का शिकार दिखाई दे रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने डॉक्टर और एएनएम कर्मियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि केंद्र पर न तो नियमित उपस्थिति सुनिश्चित है और न ही बुनियादी सुविधाओं का सही संचालन हो पा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक आरोग्य केंद्र की हालत बेहद खस्ता है। भवन की दीवारों में चौड़ी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं, कई जगहों से प्लास्टर झड़ चुका है और छत से पानी रिसने की समस्या आम बात हो गई है। बरसात के मौसम में हालात और बदतर हो जाते हैं, जब कमरों में पानी भर जाता है और मरीजों को खड़े-खड़े इलाज करवाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को मौखिक और लिखित शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि केंद्र पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति एक बड़ी समस्या है। कई बार मरीज दूर-दराज से आने के बाद भी घंटों इंतजार करते रह जाते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कई दिनों तक केंद्र बंद जैसा रहता है, जिससे सरकारी स्वास्थ्य सेवा पर भरोसा कमजोर पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। केंद्र परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं बताई जा रही। टूटी कुर्सियां, अव्यवस्थित दवा कक्ष, पुराने उपकरण और बिखरा रिकॉर्ड सिस्टम व्यवस्था की पोल खोलते नजर आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आयुष्मान जैसी महत्वपूर्ण योजना का लाभ कागजों में ज्यादा और जमीन पर कम दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मरम्मत कार्य, स्टाफ की नियमित उपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। अब सबकी नजर विभागीय कदम पर टिकी है — क्या व्यवस्था सुधरेगी या लापरवाही का सिलसिला यूँ ही चलता रहेगा।
    1
    गोरखपुर जनपद के करवल मझगाँवा क्षेत्र अंतर्गत गगहा स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र इन दिनों बदहाल व्यवस्था और जर्जर भवन को लेकर तीखी चर्चा में है। स्वास्थ्य सुविधाओं का आधार माने जाने वाला यह केंद्र खुद ही उपेक्षा और अव्यवस्था का शिकार दिखाई दे रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने डॉक्टर और एएनएम कर्मियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि केंद्र पर न तो नियमित उपस्थिति सुनिश्चित है और न ही बुनियादी सुविधाओं का सही संचालन हो पा रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक आरोग्य केंद्र की हालत बेहद खस्ता है। भवन की दीवारों में चौड़ी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं, कई जगहों से प्लास्टर झड़ चुका है और छत से पानी रिसने की समस्या आम बात हो गई है। बरसात के मौसम में हालात और बदतर हो जाते हैं, जब कमरों में पानी भर जाता है और मरीजों को खड़े-खड़े इलाज करवाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को मौखिक और लिखित शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिला।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि केंद्र पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति एक बड़ी समस्या है। कई बार मरीज दूर-दराज से आने के बाद भी घंटों इंतजार करते रह जाते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कई दिनों तक केंद्र बंद जैसा रहता है, जिससे सरकारी स्वास्थ्य सेवा पर भरोसा कमजोर पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
केंद्र परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं बताई जा रही। टूटी कुर्सियां, अव्यवस्थित दवा कक्ष, पुराने उपकरण और बिखरा रिकॉर्ड सिस्टम व्यवस्था की पोल खोलते नजर आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आयुष्मान जैसी महत्वपूर्ण योजना का लाभ कागजों में ज्यादा और जमीन पर कम दिखाई दे रहा है।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मरम्मत कार्य, स्टाफ की नियमित उपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। अब सबकी नजर विभागीय कदम पर टिकी है — क्या व्यवस्था सुधरेगी या लापरवाही का सिलसिला यूँ ही चलता रहेगा।
    user_कराटे कोच International प्लेयर
    कराटे कोच International प्लेयर
    Game Shop बांसगांव, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला की हुई मौके पर दर्दनाक मौत...! मऊ जनपद में तेज रफ्तार ट्रक का कहर एक बार और देखने को मिला। मऊ जनपद के अदरी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग दंपत्ति को अपने चपेट में ले लिया। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है और महिला को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्रांतर्गत अधरी मोड़ के पास किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी को दवा दिला करके वापस घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद ट्रेलर चालक तुरंत मौके से फरार हो गया वहीं बाइक सवार अवधेश सिंह टीचर सड़क पर गिर गए जिनको गंभीर चोटे आई। वहीं उनकी पत्नी प्रभावती सिंह ट्रक के पहिए के नीचे आ गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी इसके बाद घायल अवधेश सिंह को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है, वहीं मृतिका प्रभावती सिंह के शव को पुलिस पोस्टमार्टम हाउस में रखी है। जहां पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने में पुलिस जुटी हुई है।
    1
    तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला की हुई मौके पर दर्दनाक मौत...!
मऊ जनपद में तेज रफ्तार ट्रक का कहर एक बार और देखने को मिला।
मऊ जनपद के अदरी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग दंपत्ति को अपने चपेट में ले लिया। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है और महिला को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्रांतर्गत अधरी मोड़ के पास किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर।
मिली जानकारी के अनुसार पत्नी को दवा दिला करके वापस घर लौट रहे थे।
टक्कर के बाद ट्रेलर चालक तुरंत मौके से फरार हो गया वहीं बाइक सवार अवधेश सिंह टीचर सड़क पर गिर गए जिनको गंभीर चोटे आई।
वहीं उनकी पत्नी प्रभावती सिंह ट्रक के पहिए के नीचे आ गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी इसके बाद घायल अवधेश सिंह को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है, वहीं मृतिका प्रभावती सिंह के शव को पुलिस पोस्टमार्टम हाउस में रखी है।
जहां पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने में पुलिस जुटी हुई है।
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नौगवा ग्राम पंचायत में विकास फंड की 'बंदरबांट', ग्रामीणों ने मांगी जांच विकास के नाम पर लूट बंद हो! नौगवा के लोग सच्चा और पारदर्शी विकास चाहते हैं___जनता अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के अकबरपुर विकासखंड अंतर्गत नौगवा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में आए सरकारी फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है और प्रधान व पंचायत सचिव द्वारा धन की खुलेआम 'बंदरबांट' की जा रही है। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शासन-प्रशासन से तत्काल जांच की मांग की है, दावा करते हुए कि जांच हुई तो बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो जाएगा।ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत में नल रिबोरिंग के कार्य में भारी गड़बड़ी हुई है। कार्यों की गुणवत्ता संदिग्ध बताई जा रही है और कई जगहों पर कागजी खर्च दिखाकर वास्तविक काम नहीं कराया गया। इसके अलावा पंचायत भवन की पुताई (रंग-रोगन) और भवन के सामने मौजूद नाली को पाटकर रास्ता बनाने का काम भी बिना किसी मास्टर रोल, प्रस्ताव या आधिकारिक अनुमति के कराया जा रहा है।जब ग्रामीणों ने पंचायत सचिव से इस संबंध में जानकारी मांगी, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। सचिव ने कहा, “मुझे इन कार्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। न कोई प्रस्ताव आया है और न ही मास्टर रोल तैयार किया गया है।” ग्रामीण इसे साक्ष्य के रूप में पेश कर रहे हैं कि कार्य पूरी तरह अनियमित और गैरकानूनी तरीके से हो रहे हैं।एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “विकास के नाम पर सालों से जनता का पैसा लुट रहा है। पंचायत भवन के सामने नाली पाटकर रास्ता बनाना तो बस बहाना है, असल में फंड का गबन हो रहा है। अगर प्रशासन ईमानदारी से जांच करे तो सच सामने आ जाएगा।”यह मामला अम्बेडकरनगर जिले में पंचायत स्तर पर बढ़ते भ्रष्टाचार के सिलसिले की एक और कड़ी है। जिले के कई अन्य ग्राम पंचायतों में भी प्रधान-सचिव पर गबन, फर्जी कार्य और अनियमित भुगतान के आरोप लग चुके हैं। हाल ही में जिले के कुछ ब्लॉकों में पूर्व प्रधानों और सचिवों पर वित्तीय अनियमितता के मामले सामने आए थे, जिसके बाद कार्रवाई भी हुई।ग्रामीण अब जिला प्रशासन, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), खंड विकास अधिकारी और संबंधित विभागों से अपील कर रहे हैं कि नौगवा ग्राम पंचायत के सभी हालिया विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच में नल रिबोरिंग कार्यों का ऑडिट और साइट निरीक्षण, पंचायत भवन पुताई व नाली पाटकर रास्ता निर्माण के कागजी प्रमाण,मास्टर रोल, बिल और भुगतान विवरण की जांच करवाई जाए तो सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा ।
    3
    नौगवा ग्राम पंचायत में विकास फंड की 'बंदरबांट', ग्रामीणों ने मांगी जांच
विकास के नाम पर लूट बंद हो! नौगवा के लोग सच्चा और पारदर्शी विकास चाहते हैं___जनता
अम्बेडकरनगर
उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के अकबरपुर विकासखंड अंतर्गत नौगवा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में आए सरकारी फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है और प्रधान व पंचायत सचिव द्वारा धन की खुलेआम 'बंदरबांट' की जा रही है। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शासन-प्रशासन से तत्काल जांच की मांग की है, दावा करते हुए कि जांच हुई तो बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो जाएगा।ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत में नल रिबोरिंग के कार्य में भारी गड़बड़ी हुई है। कार्यों की गुणवत्ता संदिग्ध बताई जा रही है और कई जगहों पर कागजी खर्च दिखाकर वास्तविक काम नहीं कराया गया। इसके अलावा पंचायत भवन की पुताई (रंग-रोगन) और भवन के सामने मौजूद नाली को पाटकर रास्ता बनाने का काम भी बिना किसी मास्टर रोल, प्रस्ताव या आधिकारिक अनुमति के कराया जा रहा है।जब ग्रामीणों ने पंचायत सचिव से इस संबंध में जानकारी मांगी, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। सचिव ने कहा, “मुझे इन कार्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। न कोई प्रस्ताव आया है और न ही मास्टर रोल तैयार किया गया है।” ग्रामीण इसे साक्ष्य के रूप में पेश कर रहे हैं कि कार्य पूरी तरह अनियमित और गैरकानूनी तरीके से हो रहे हैं।एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “विकास के नाम पर सालों से जनता का पैसा लुट रहा है। पंचायत भवन के सामने नाली पाटकर रास्ता बनाना तो बस बहाना है, असल में फंड का गबन हो रहा है। अगर प्रशासन ईमानदारी से जांच करे तो सच सामने आ जाएगा।”यह मामला अम्बेडकरनगर जिले में पंचायत स्तर पर बढ़ते भ्रष्टाचार के सिलसिले की एक और कड़ी है। जिले के कई अन्य ग्राम पंचायतों में भी प्रधान-सचिव पर गबन, फर्जी कार्य और अनियमित भुगतान के आरोप लग चुके हैं। हाल ही में जिले के कुछ ब्लॉकों में पूर्व प्रधानों और सचिवों पर वित्तीय अनियमितता के मामले सामने आए थे, जिसके बाद कार्रवाई भी हुई।ग्रामीण अब जिला प्रशासन, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), खंड विकास अधिकारी और संबंधित विभागों से अपील कर रहे हैं कि नौगवा ग्राम पंचायत के सभी हालिया विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच में नल रिबोरिंग कार्यों का ऑडिट और साइट निरीक्षण,
पंचायत भवन पुताई व नाली पाटकर रास्ता निर्माण के कागजी प्रमाण,मास्टर रोल, बिल और भुगतान विवरण की जांच करवाई जाए तो सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा ।
    user_रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    Voice of people अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आप भी ऐसा वीडियो बनाना चाहते हैं ओ भी वन क्लिक में कमेंट बॉक्स में यूट्यूब का लिंक है मेरा सपोर्ट करें 🙏🙏और आप भी बने ऐसा वीडियो
    1
    आप भी ऐसा वीडियो बनाना चाहते हैं ओ भी वन क्लिक में कमेंट बॉक्स में यूट्यूब का लिंक है मेरा सपोर्ट करें 🙏🙏और आप भी बने ऐसा वीडियो
    user_शुरू न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    शुरू न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला की हुई मौके पर दर्दनाक मौत...! मऊ जनपद में तेज रफ्तार ट्रक का कहर एक बार और देखने को मिला। मऊ जनपद के अदरी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग दंपत्ति को अपने चपेट में ले लिया। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है और महिला को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्रांतर्गत अधरी मोड़ के पास किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी को दवा दिला करके वापस घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद ट्रेलर चालक तुरंत मौके से फरार हो गया वहीं बाइक सवार अवधेश सिंह टीचर सड़क पर गिर गए जिनको गंभीर चोटे आई। वहीं उनकी पत्नी प्रभावती सिंह ट्रक के पहिए के नीचे आ गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी इसके बाद घायल अवधेश सिंह को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है, वहीं मृतिका प्रभावती सिंह के शव को पुलिस पोस्टमार्टम हाउस में रखी है। जहां पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने में पुलिस जुटी हुई है।
    1
    तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला की हुई मौके पर दर्दनाक मौत...!
मऊ जनपद में तेज रफ्तार ट्रक का कहर एक बार और देखने को मिला।
मऊ जनपद के अदरी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग दंपत्ति को अपने चपेट में ले लिया। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है और महिला को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्रांतर्गत अधरी मोड़ के पास किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर।
मिली जानकारी के अनुसार पत्नी को दवा दिला करके वापस घर लौट रहे थे।
टक्कर के बाद ट्रेलर चालक तुरंत मौके से फरार हो गया वहीं बाइक सवार अवधेश सिंह टीचर सड़क पर गिर गए जिनको गंभीर चोटे आई।
वहीं उनकी पत्नी प्रभावती सिंह ट्रक के पहिए के नीचे आ गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी इसके बाद घायल अवधेश सिंह को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है, वहीं मृतिका प्रभावती सिंह के शव को पुलिस पोस्टमार्टम हाउस में रखी है।
जहां पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने में पुलिस जुटी हुई है।
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.