logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोसवन नदी से मिला अंडा कारोबारी का शव, मारपीट कर पानी में फेंके जाने की आशंका. कोसवन नदी से मिला अंडा कारोबारी का शव, मारपीट कर पानी में फेंके जाने की आशंका. उधार के पैसे वसूलने की बात कहकर निकले थे गंगा शाह, सड़क किनारे मिली बाइक; पुलिस ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को लिया हिरासत में. मनिहारी (कटिहार ) मनिहारी थाना क्षेत्र की नारायणपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी अंडा कारोबारी गंगा शाह (पिता बेचन शाह) का शव शनिवार सुबह कोसमन ईदगाह के समीप कोसवन नदी से बरामद किया गया। सूचना पर डीएसपी विनोद कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधार के पैसे वसूलने निकले थे घर से परिजनों के अनुसार, गंगा शाह सड़क किनारे किराना दुकान चलाने के साथ अंडे की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी गीता देवी ने बताया कि शुक्रवार को पति उधार के पैसे वसूलने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद रातभर उनकी तलाश की गई। सड़क किनारे मिली चाबी लगी बाइक शनिवार सुबह कोसमन ईदगाह के समीप सड़क किनारे गंगा शाह की बाइक मिली। बाइक में चाबी लगी हुई थी। ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका पर नदी में तलाश शुरू की, जिसके दौरान उनका शव बरामद हुआ। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। डीएसपी बोले- मारपीट कर पानी में फेंके जाने की आशंका डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट कर पानी में फेंके जाने का प्रतीत हो रहा है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। एफएसएल टीम ने भी जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। नारायणपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुभाष चंद्र मंडल, समाजसेवी करण मानस और जिला परिषद प्रतिनिधि श्रवण कुमार ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गंगा शाह अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चों और माता-पिता को छोड़ गए हैं। घटना से परिवार में मातम पसरा है।

1 hr ago
user_Ranjeet Gupta
Ranjeet Gupta
City Star Katihar, Bihar•
1 hr ago

कोसवन नदी से मिला अंडा कारोबारी का शव, मारपीट कर पानी में फेंके जाने की आशंका. कोसवन नदी से मिला अंडा कारोबारी का शव, मारपीट कर पानी में फेंके जाने की आशंका. उधार के पैसे वसूलने की बात कहकर निकले थे गंगा शाह, सड़क किनारे मिली बाइक; पुलिस ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को लिया हिरासत में. मनिहारी (कटिहार ) मनिहारी थाना क्षेत्र की नारायणपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी अंडा कारोबारी गंगा शाह (पिता बेचन शाह) का शव शनिवार सुबह कोसमन ईदगाह के समीप कोसवन नदी से बरामद किया गया। सूचना पर डीएसपी विनोद कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधार के पैसे वसूलने निकले थे घर से परिजनों के अनुसार, गंगा शाह सड़क किनारे किराना दुकान चलाने के साथ अंडे की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी गीता देवी ने बताया कि शुक्रवार को पति उधार के पैसे वसूलने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद रातभर उनकी तलाश की गई। सड़क किनारे मिली चाबी लगी बाइक शनिवार सुबह कोसमन ईदगाह के समीप सड़क किनारे गंगा शाह की बाइक मिली। बाइक में चाबी लगी हुई थी। ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका पर नदी में तलाश शुरू की, जिसके दौरान उनका शव बरामद हुआ। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। डीएसपी बोले- मारपीट कर पानी में फेंके जाने की आशंका डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट कर पानी में फेंके जाने का प्रतीत हो रहा है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। एफएसएल टीम ने भी जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। नारायणपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुभाष चंद्र मंडल, समाजसेवी करण मानस और जिला परिषद प्रतिनिधि श्रवण कुमार ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गंगा शाह अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चों और माता-पिता को छोड़ गए हैं। घटना से परिवार में मातम पसरा है।

More news from Bihar and nearby areas
  • कोसवन नदी से मिला अंडा कारोबारी का शव, मारपीट कर पानी में फेंके जाने की आशंका. कोसवन नदी से मिला अंडा कारोबारी का शव, मारपीट कर पानी में फेंके जाने की आशंका. उधार के पैसे वसूलने की बात कहकर निकले थे गंगा शाह, सड़क किनारे मिली बाइक; पुलिस ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को लिया हिरासत में. मनिहारी (कटिहार ) मनिहारी थाना क्षेत्र की नारायणपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी अंडा कारोबारी गंगा शाह (पिता बेचन शाह) का शव शनिवार सुबह कोसमन ईदगाह के समीप कोसवन नदी से बरामद किया गया। सूचना पर डीएसपी विनोद कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधार के पैसे वसूलने निकले थे घर से परिजनों के अनुसार, गंगा शाह सड़क किनारे किराना दुकान चलाने के साथ अंडे की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी गीता देवी ने बताया कि शुक्रवार को पति उधार के पैसे वसूलने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद रातभर उनकी तलाश की गई। सड़क किनारे मिली चाबी लगी बाइक शनिवार सुबह कोसमन ईदगाह के समीप सड़क किनारे गंगा शाह की बाइक मिली। बाइक में चाबी लगी हुई थी। ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका पर नदी में तलाश शुरू की, जिसके दौरान उनका शव बरामद हुआ। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। डीएसपी बोले- मारपीट कर पानी में फेंके जाने की आशंका डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट कर पानी में फेंके जाने का प्रतीत हो रहा है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। एफएसएल टीम ने भी जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। नारायणपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुभाष चंद्र मंडल, समाजसेवी करण मानस और जिला परिषद प्रतिनिधि श्रवण कुमार ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गंगा शाह अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चों और माता-पिता को छोड़ गए हैं। घटना से परिवार में मातम पसरा है।
    1
    कोसवन नदी से मिला अंडा कारोबारी का शव, मारपीट कर पानी में फेंके जाने की आशंका.

कोसवन नदी से मिला अंडा कारोबारी का शव, मारपीट कर पानी में फेंके जाने की आशंका.
उधार के पैसे वसूलने की बात कहकर निकले थे गंगा शाह, सड़क किनारे मिली बाइक; पुलिस ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को लिया हिरासत में.
मनिहारी (कटिहार )
मनिहारी थाना क्षेत्र की नारायणपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी अंडा कारोबारी गंगा शाह (पिता बेचन शाह) का शव शनिवार सुबह कोसमन ईदगाह के समीप कोसवन नदी से बरामद किया गया। सूचना पर डीएसपी विनोद कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उधार के पैसे वसूलने निकले थे घर से
परिजनों के अनुसार, गंगा शाह सड़क किनारे किराना दुकान चलाने के साथ अंडे की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी गीता देवी ने बताया कि शुक्रवार को पति उधार के पैसे वसूलने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद रातभर उनकी तलाश की गई।
सड़क किनारे मिली चाबी लगी बाइक
शनिवार सुबह कोसमन ईदगाह के समीप सड़क किनारे गंगा शाह की बाइक मिली। बाइक में चाबी लगी हुई थी। ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका पर नदी में तलाश शुरू की, जिसके दौरान उनका शव बरामद हुआ। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
डीएसपी बोले- मारपीट कर पानी में फेंके जाने की आशंका
डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट कर पानी में फेंके जाने का प्रतीत हो रहा है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। एफएसएल टीम ने भी जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा।
नारायणपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुभाष चंद्र मंडल, समाजसेवी करण मानस और जिला परिषद प्रतिनिधि श्रवण कुमार ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गंगा शाह अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चों और माता-पिता को छोड़ गए हैं। घटना से परिवार में मातम पसरा है।
    user_Ranjeet Gupta
    Ranjeet Gupta
    City Star Katihar, Bihar•
    1 hr ago
  • कटिहार से इस वक्त की एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहाँ खाकी पर गंभीर और बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। नगर थाना क्षेत्र के नया टोला तीन गछिया निवासी 20 वर्षीय आशीष कुमार के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। ​पीड़ित आशीष का आरोप है कि बीते 22 अक्टूबर की रात करीब 3:00 बजे, जब वह बड़ी दुर्गा स्थान के पास था, तभी सिविल ड्रेस में शराब के नशे में धुत एक पुलिसकर्मी (जो खुद को दरोगा बता रहा था) ने उसे बुलाया। आशीष जब अपनी दुकान दिखाने लगा, तो वहाँ वर्दी में चार कमांडो भी आ धमके। आरोप है कि उस शराबी दरोगा और चारों कमांडोज ने मिलकर आशीष के साथ जमकर मारपीट की और गंदी-गंदी गालियां दीं। ​आधी रात को पुलिस की इस गुंडागर्दी से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने नगर थाना प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।" #Katihar #Patna #Bihar #dilarpur #Purnia #manihari
    1
    कटिहार से इस वक्त की एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहाँ खाकी पर गंभीर और बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। नगर थाना क्षेत्र के नया टोला तीन गछिया निवासी 20 वर्षीय आशीष कुमार के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है।
​पीड़ित आशीष का आरोप है कि बीते 22 अक्टूबर की रात करीब 3:00 बजे, जब वह बड़ी दुर्गा स्थान के पास था, तभी सिविल ड्रेस में शराब के नशे में धुत एक पुलिसकर्मी (जो खुद को दरोगा बता रहा था) ने उसे बुलाया। आशीष जब अपनी दुकान दिखाने लगा, तो वहाँ वर्दी में चार कमांडो भी आ धमके। आरोप है कि उस शराबी दरोगा और चारों कमांडोज ने मिलकर आशीष के साथ जमकर मारपीट की और गंदी-गंदी गालियां दीं।
​आधी रात को पुलिस की इस गुंडागर्दी से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने नगर थाना प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।"

#Katihar #Patna #Bihar #dilarpur #Purnia  #manihari
    user_लोकल 18 न्यूज़ कटिहार
    लोकल 18 न्यूज़ कटिहार
    Court reporter कटिहार, कटिहार, बिहार•
    2 hrs ago
  • हसनगंज में रबी महाभियान सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी।
    1
    हसनगंज में रबी महाभियान सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    5 hrs ago
  • मंगल बाजार के अभिनव मार्केट मैं कटरा दुकानदारों को खाली करने का आदेश कटिहार की हृदय स्थलीय शहीद चौक के समीप मंगल बाजार के अभिनव मार्केट मैं कटरा दुकानदारों को खाली करने का आदेश दिया गया था डी डी सी का कहना है कि यह मार्केट काफी जर्जर स्थिति में है और यहां पर एक नया कम्प्लेक्स बनाया जाएगा अभिनव मार्केट की दुकानदारों का कहना है कि हम लोग डेवलपमेंट के खिलाफ नहीं है मगर हम लोग यहां लगभग 30 वर्षों से अपना व्यवसाय कर रहे है पूरे कटरे में लगभग 36 दुकानदार हैं इन दुकानदारों की रोजी-रोटी यही है अगर वह यह कटरा छोड़ देंगे तो अपना परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे जब तक उन्हें लिखित रूप से कहीं और जगह नहीं दी जाती है इस कटरे को खाली नहीं करेंगे और अगर मार्केट जर्जर है तो मरम्मत का काम करवा दें नहीं तो अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे अगर कंपलेक्स ही बनाना है तो उन्हें भी इसमें पहले की तरह दुकान दी जाए कम्प्लेक्स बनाने मेंसाल 2 साल अगर लगते हैं तो तब तक यह अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे
    1
    मंगल बाजार के अभिनव मार्केट मैं कटरा दुकानदारों को खाली करने का आदेश 
कटिहार की हृदय स्थलीय शहीद चौक के समीप मंगल बाजार के अभिनव मार्केट मैं कटरा दुकानदारों को खाली करने का आदेश दिया गया था डी डी सी का कहना है कि यह मार्केट काफी जर्जर स्थिति में है और यहां पर एक नया कम्प्लेक्स  बनाया जाएगा अभिनव मार्केट की दुकानदारों का कहना है कि हम लोग डेवलपमेंट के खिलाफ नहीं है मगर हम लोग यहां लगभग 30  वर्षों से अपना व्यवसाय कर रहे है पूरे कटरे में लगभग 36 दुकानदार हैं इन दुकानदारों की रोजी-रोटी यही है अगर वह यह कटरा छोड़ देंगे तो अपना परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे जब तक उन्हें लिखित रूप से कहीं और जगह नहीं दी जाती है इस कटरे को खाली नहीं करेंगे और अगर मार्केट जर्जर है तो मरम्मत का काम करवा दें नहीं तो अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे अगर कंपलेक्स ही बनाना है तो उन्हें भी इसमें पहले की तरह दुकान दी जाए कम्प्लेक्स बनाने मेंसाल 2 साल अगर लगते हैं तो तब तक यह अपने परिवार का  भरण पोषण कैसे करेंगे
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    7 hrs ago
  • RPIA राष्ट्रीय सचिव बासुकीनाथ साहकनौजिया पूर्व संसद प्रत्याशी कटिहार बिहार RPIA Rashtriy sachiv basukinath Shah kanaujiya पूर्व संसद प्रत्याशी कटिहार बिहार ऑल इंडिया रेलवे शु शाइन वर्कर यूनियन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
    1
    RPIA राष्ट्रीय सचिव बासुकीनाथ साहकनौजिया पूर्व संसद प्रत्याशी कटिहार बिहार 
RPIA Rashtriy sachiv basukinath Shah kanaujiya पूर्व संसद प्रत्याशी कटिहार बिहार ऑल इंडिया रेलवे शु शाइन वर्कर यूनियन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
    user_बासुकी  नाथ साह  राष्ट्रीय उपा
    बासुकी नाथ साह राष्ट्रीय उपा
    Railway services कटिहार, कटिहार, बिहार•
    22 hrs ago
  • प्राणपुर के महानंदा तटबंध की सड़क की स्थिति है जर्जर राहगीरों को आवागमन करने में हो रही परेशानी कटिहार जिला के प्राणपुर प्रखंड के महानंदा तटबंध पर बनी सड़क की स्थिति है जर्जर होने से राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यह सड़क जल्ला हरेराम पुर गांव से काठघर दुर्गापुर गांव तक सड़क का स्थिति काफी जर्जर एवं इसमें काफी बड़े बड़े गड्ढे बन चुके हैं इस कारण राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही राहगीरों एवं उसे इलाके के लोगों को दिन रात काफी परेशानी की सामना करना पड़ता है प्रत्येक दिन सैकड़ो लोगों को इसी टट बंध से प्रखंड मुख्यालय आपने जिला मुख्यालय आते जाते हैं स्थानीय लोगों का मुताबिक रात में जर्जर सड़क एवं गड्ढे के कारण हर दिन कोई ना कोई हादसा होते रहता है ग्रामीणों ने कई बार विभाग के अधिकारियों को इस समस्या के बारे में बताया है लेकिन अभी तक विभागीय अधिकारियों के तरफ से किसी प्रकार का कार्रवाई नहीं की गई है ग्रामीण विकास मंडल मनोज कुमार शंभू मंडल राजेश कुमारऔर हिमांशु कुमार शहीत दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी से तटबंध का जल्द मरम्मत कराने का मांग कि है।
    1
    प्राणपुर के महानंदा तटबंध की सड़क की स्थिति है जर्जर राहगीरों को आवागमन करने में हो रही परेशानी 
कटिहार जिला के प्राणपुर प्रखंड के महानंदा तटबंध पर बनी सड़क की स्थिति है जर्जर होने से राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यह सड़क जल्ला हरेराम पुर गांव से काठघर दुर्गापुर गांव तक सड़क का स्थिति काफी जर्जर एवं इसमें काफी बड़े बड़े गड्ढे  बन चुके हैं इस कारण राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही राहगीरों एवं उसे इलाके के लोगों को दिन रात काफी परेशानी की सामना करना पड़ता है प्रत्येक दिन सैकड़ो लोगों को इसी टट बंध से प्रखंड मुख्यालय आपने जिला मुख्यालय आते जाते हैं स्थानीय लोगों का मुताबिक रात में जर्जर सड़क एवं गड्ढे के कारण हर दिन कोई ना कोई हादसा होते रहता है ग्रामीणों ने कई बार विभाग के अधिकारियों को इस समस्या के बारे में बताया है लेकिन अभी तक विभागीय अधिकारियों के तरफ से किसी प्रकार का कार्रवाई नहीं की गई है ग्रामीण विकास मंडल मनोज कुमार शंभू मंडल राजेश कुमारऔर हिमांशु कुमार शहीत दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी से तटबंध का जल्द मरम्मत कराने का मांग कि है।
    user_Bhagat singh
    Bhagat singh
    प्राणपुर, कटिहार, बिहार•
    7 hrs ago
  • कोढ़ा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान, 56 प्रतिशत वोटिंग डीएम आशुतोष द्विवेदी और एसपी परिचय कुमार ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, शाम पांच बजे तक बूथ पर मुस्तैद रहे अधिकारी कोढ़ा प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष एवं व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोढ़ा में कुल 56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मतदान केंद्र पर निगरानी करते रहे। मतदान केंद्र पर चुनावी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और विधि-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. प्रेम कुमार मीणा, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त, कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार पहुंचे। अधिकारियों ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं की सुविधा और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार शर्मा, बलरामपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अंचलाधिकारी संजीव कुमार और कोढ़ा थानाध्यक्ष पंकज आनंद सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। मतदान केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। 849 मतदाताओं में 483 ने किया मतदान कोढ़ा प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर कुल 849 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 672 पुरुष और 177 महिला मतदाता शामिल थे। मतदान समाप्त होने तक कुल 483 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 374 पुरुष और 109 महिला मतदाता शामिल रहे। इस प्रकार केंद्र पर लगभग 56.89 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि, प्रशासनिक आंकड़ों में मतदान का प्रतिशत 56 बताया गया।मतदान के दौरान पुरुषों के साथ महिला मतदाताओं ने भी भागीदारी निभाई। निर्धारित समय तक मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया। शाम पांच बजे मतदान का समय समाप्त होने तक बलरामपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अंचलाधिकारी संजीव कुमार और थानाध्यक्ष पंकज आनंद सहित अन्य अधिकारी केंद्र पर मौजूद रहे। डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था पर रखी नजर जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की प्राथमिकता मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना था। अधिकारियों की निगरानी में मतदान केंद्र पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे, ताकि मतदाताओं को मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। वहीं, पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने कहा कि मतदान केंद्र पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की ओर से लगातार निगरानी की गई। कोढ़ा में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। पूरे दिन अधिकारियों की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया पूरी कराई गई।
    4
    कोढ़ा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान, 56 प्रतिशत वोटिंग


डीएम आशुतोष द्विवेदी और एसपी परिचय कुमार ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, शाम पांच बजे तक बूथ पर मुस्तैद रहे अधिकारी
कोढ़ा प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष एवं व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोढ़ा में कुल 56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मतदान केंद्र पर निगरानी करते रहे।
मतदान केंद्र पर चुनावी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और विधि-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. प्रेम कुमार मीणा, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त, कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार पहुंचे। अधिकारियों ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं की सुविधा और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार शर्मा, बलरामपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अंचलाधिकारी संजीव कुमार और कोढ़ा थानाध्यक्ष पंकज आनंद सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। मतदान केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।
849 मतदाताओं में 483 ने किया मतदान
कोढ़ा प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर कुल 849 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 672 पुरुष और 177 महिला मतदाता शामिल थे। मतदान समाप्त होने तक कुल 483 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 374 पुरुष और 109 महिला मतदाता शामिल रहे। इस प्रकार केंद्र पर लगभग 56.89 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि, प्रशासनिक आंकड़ों में मतदान का प्रतिशत 56 बताया गया।मतदान के दौरान पुरुषों के साथ महिला मतदाताओं ने भी भागीदारी निभाई। निर्धारित समय तक मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया। शाम पांच बजे मतदान का समय समाप्त होने तक बलरामपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अंचलाधिकारी संजीव कुमार और थानाध्यक्ष पंकज आनंद सहित अन्य अधिकारी केंद्र पर मौजूद रहे।
डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था पर रखी नजर
जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की प्राथमिकता मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना था। अधिकारियों की निगरानी में मतदान केंद्र पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे, ताकि मतदाताओं को मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। वहीं, पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने कहा कि मतदान केंद्र पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की ओर से लगातार निगरानी की गई।
कोढ़ा में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। पूरे दिन अधिकारियों की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया पूरी कराई गई।
    user_NARAYAN JHA
    NARAYAN JHA
    कोढ़ा, कटिहार, बिहार•
    20 hrs ago
  • 31 साल बाद घर लौटा बेटा, मां ने आंख के ऊपर कट के निशान से पहचाना 8 साल की उम्र में ट्रेन में सो जाने से बिछड़ गया था परिवार, पिंटू यादव अब्दुल जब्बार बनकर पहुंचा पैतृक गांव. 31 साल बाद घर लौटा बेटा, मां ने आंख के ऊपर कट के निशान से पहचाना 8 साल की उम्र में ट्रेन में सो जाने से बिछड़ गया था परिवार, पिंटू यादव अब्दुल जब्बार बनकर पहुंचा पैतृक गांव. मनिहारी प्रखंड के कांटाकोष गांव में 31 साल बाद परिवार से बिछड़ा बेटा अपने घर लौट आया। बचपन में पिंटू यादव के नाम से पहचाना जाने वाला युवक अब्दुल जब्बार बनकर अपने पैतृक गांव पहुंचा। बेटे को सामने देखकर मां मीणा देवी की आंखें भर आईं। पिता मोतीलाल यादव और भाई ने भी उसे गले लगा लिया। इस भावुक मिलन की खबर फैलते ही घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार, पिंटू करीब आठ साल की उम्र में दोस्तों के साथ ट्रेन में चढ़ गया था। सफर के दौरान उसे नींद आ गई और उसके दोस्त उतर गए, लेकिन वह ट्रेन में सोता रह गया। नींद खुलने पर उसने खुद को पश्चिम बंगाल के राधिकापुर इलाके में पाया। अनजान जगह पर भटक रहे बच्चे को हरिकृष्णपुरी निवासी अब्दुल रहीम ने सहारा दिया और अपने घर ले जाकर उसका पालन-पोषण किया। समय के साथ उसकी पहचान अब्दुल जब्बार के रूप में हो गई। बाद में उसकी शादी मुतैना खातून से हुई। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। दिल्ली में काम करने के दौरान एक दोस्त की मदद से उसने अपने परिवार की तलाश शुरू की। पिता का नाम मोतीलाल यादव और गंगा किनारे बसे गांव की धुंधली यादों के सहारे वह मनिहारी पहुंचा। काफी पूछताछ के बाद उसे कांटाकोष में अपने घर का पता मिला। आंख के ऊपर निशान से हुई पहचान घर पहुंचने पर मां ने उसकी आंख के ऊपर कट का निशान देखा और उसे अपना बेटा पहचान लिया। पिंटू ने बचपन की कुछ ऐसी बातें भी बताईं, जिनसे परिजनों का विश्वास मजबूत हुआ। हालांकि, इतने वर्षों बाद बदली पहचान और पारिवारिक संबंधों से जुड़े सभी पहलुओं की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। घटना की जानकारी मिलने पर स्वामी सत्यप्रकाश बाबा भी परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब्दुल जब्बार को अपनी इच्छा के अनुसार जन्मस्थान या पश्चिम बंगाल में अपने परिवार के साथ रहने का निर्णय लेने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। परिवार को भी उसके फैसले का सम्मान करना चाहिए।
    1
    31 साल बाद घर लौटा बेटा, मां ने आंख के ऊपर कट के निशान से पहचाना
8 साल की उम्र में ट्रेन में सो जाने से बिछड़ गया था परिवार, पिंटू यादव अब्दुल जब्बार बनकर पहुंचा पैतृक गांव.

31 साल बाद घर लौटा बेटा, मां ने आंख के ऊपर कट के निशान से पहचाना
8 साल की उम्र में ट्रेन में सो जाने से बिछड़ गया था परिवार, पिंटू यादव अब्दुल जब्बार बनकर पहुंचा पैतृक गांव.
मनिहारी प्रखंड के कांटाकोष गांव में 31 साल बाद परिवार से बिछड़ा बेटा अपने घर लौट आया। बचपन में पिंटू यादव के नाम से पहचाना जाने वाला युवक अब्दुल जब्बार बनकर अपने पैतृक गांव पहुंचा। बेटे को सामने देखकर मां मीणा देवी की आंखें भर आईं। पिता मोतीलाल यादव और भाई ने भी उसे गले लगा लिया। इस भावुक मिलन की खबर फैलते ही घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
परिजनों के अनुसार, पिंटू करीब आठ साल की उम्र में दोस्तों के साथ ट्रेन में चढ़ गया था। सफर के दौरान उसे नींद आ गई और उसके दोस्त उतर गए, लेकिन वह ट्रेन में सोता रह गया। नींद खुलने पर उसने खुद को पश्चिम बंगाल के राधिकापुर इलाके में पाया। अनजान जगह पर भटक रहे बच्चे को हरिकृष्णपुरी निवासी अब्दुल रहीम ने सहारा दिया और अपने घर ले जाकर उसका पालन-पोषण किया। समय के साथ उसकी पहचान अब्दुल जब्बार के रूप में हो गई। बाद में उसकी शादी मुतैना खातून से हुई। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं।
दिल्ली में काम करने के दौरान एक दोस्त की मदद से उसने अपने परिवार की तलाश शुरू की। पिता का नाम मोतीलाल यादव और गंगा किनारे बसे गांव की धुंधली यादों के सहारे वह मनिहारी पहुंचा। काफी पूछताछ के बाद उसे कांटाकोष में अपने घर का पता मिला।
आंख के ऊपर निशान से हुई पहचान
घर पहुंचने पर मां ने उसकी आंख के ऊपर कट का निशान देखा और उसे अपना बेटा पहचान लिया। पिंटू ने बचपन की कुछ ऐसी बातें भी बताईं, जिनसे परिजनों का विश्वास मजबूत हुआ। हालांकि, इतने वर्षों बाद बदली पहचान और पारिवारिक संबंधों से जुड़े सभी पहलुओं की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
घटना की जानकारी मिलने पर स्वामी सत्यप्रकाश बाबा भी परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब्दुल जब्बार को अपनी इच्छा के अनुसार जन्मस्थान या पश्चिम बंगाल में अपने परिवार के साथ रहने का निर्णय लेने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। परिवार को भी उसके फैसले का सम्मान करना चाहिए।
    user_Ranjeet Gupta
    Ranjeet Gupta
    City Star Katihar, Bihar•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.