Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अमेरिका को इस समुद्री रास्ते से तेल की कोई जरूरत नहीं है और जो देश इस पर निर्भर हैं, उन्हें खुद इसकी जिम्मेदारी उठानी चाहिए. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल आयात नहीं करता और आगे भी इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने साफ कहा कि दुनिया के वे देश जो इस रास्ते से तेल लेते हैं, उन्हें इस मार्ग की सुरक्षा खुद करनी चाहिए और इसे संभालकर रखना चाहिए. #DonaldTrump #IranWar #Hormuz #OilTanker #WorldNews #HindiNews
मो फिजाकत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अमेरिका को इस समुद्री रास्ते से तेल की कोई जरूरत नहीं है और जो देश इस पर निर्भर हैं, उन्हें खुद इसकी जिम्मेदारी उठानी चाहिए. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल आयात नहीं करता और आगे भी इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने साफ कहा कि दुनिया के वे देश जो इस रास्ते से तेल लेते हैं, उन्हें इस मार्ग की सुरक्षा खुद करनी चाहिए और इसे संभालकर रखना चाहिए. #DonaldTrump #IranWar #Hormuz #OilTanker #WorldNews #HindiNews
More news from बिहार and nearby areas
- गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतारें | आम जनता की परेशानी | [लहोना पस्तपार सहरसा] की स्थिति डिस्क्रिप्शन: नमस्कार दोस्तों, आज के इस वीडियो में देखिए कि कैसे गैस सिलेंडर के लिए लोगों को घंटों तक धूप में लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। गैस की किल्लत और इस बढ़ती परेशानी पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं। #GasCylinder #CommonManStruggle #GasShortage #PublicIssues #ViralVideo गैस के लिए लंबी लाइनें! 🛑 घंटों इंतज़ार के बाद भी क्या सिलेंडर मिलेगा? आम आदमी की इस समस्या पर आप क्या कहेंगे? 👇 कमेंट्स में बताएं। . . #GasCylinder #WaitingInLine #Struggle #ReelsIndia #SocialIssue #Trending... गैस के लिए लंबी लाइनें!🛑 घंटों इंतज़ार के बाद भी क्या सिलेंडर मिलेगा?आम आदमी की इस समस्या #india #yt2
- फारबिसगंज में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, महंगाई और किसानों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना1
- कुमारखंड। दो पीलर पर खड़ा हो रहा 17 लाख का प्रोजेक्ट प्रखंड के बिशनपुर बाजार पंचायत अंतर्गत महावीर रानीपट्टी उच्च माध्यमिक विद्यालय टिकुलिया में निर्माणाधीन प्रयोगशाला भवन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। भारत सरकार द्वारा रेलटेल एजेंसी को टेंडर दिया गया। प्रखंड के प्रत्येक हाई स्कूल में 17 लाख की लागत से प्रयोगशाला भवन बनवाया जाएगा। करीब 17 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस भवन में मानकों की अनदेखी किए जाने का ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन ने निर्माण कार्य पर नाराजगी जताई है। स्कूल के प्रधानाध्यापक विपिन कुमार ने भी निर्माण कार्य में लापरवाही की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है और कई स्तरों पर अनियमितताएं देखी जा रही हैं। एचएम ने संबंधित विभाग से जांच कराने की मांग की है, ताकि समय रहते सुधार हो सके। इस निर्माण कार्य के संवेदक अजीत यादव और तकनीकी पर्यवेक्षण कर रहे जेई राज सिंह की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों उमेश मेहता, अभिमन्यु भगत, प्रमोद साह, कुमोद मेहता, मोहम्मद शाहनवाज, विक्रम कुमार सहित अन्य लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री लोकल बालू का उपयोग किया जा रहा है, जिससे भवन की स्थायित्व पर खतरा बना हुआ है। इस संबंध में प्रभारी बीईओ किशोर भास्कर ने कहा कि भवन निर्माण में अनियमितता की जानकारी मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।2
- Post by अब सुफियान उपन1
- 🤠Krrish news viral hua video2 movie dialogue 🤬1
- मधेपुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर अपना गुस्सा जाहिर किया। दरअसल गुरुवार को मधेपुरा के बीपी मंडल चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सौरभ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट हुए और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाथों में झंडे और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और बिजली के बढ़ते दामों को लेकर सरकार को घेरा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। बाइट --संतोष कुमार सौरभ,जिला अध्यक्ष “सरकार महंगाई पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।” प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने साफ संकेत दिए हैं कि अगर महंगाई पर लगाम नहीं लगी, तो आने वाले दिनों में यह विरोध और व्यापक रूप ले सकता है।4
- सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में सदर अस्पताल, सुपौल की रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ० बाबासाहेब झा, उपाधीक्षक डॉ० नूतन वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री बालकृष्ण चौधरी, जिला लेखा प्रबंधक श्री शिव कुमार, अस्पताल प्रबंधक श्री अभिनव आनंद, लेखपाल श्री अशोक कुमार सहित रोगी कल्याण समिति के माननीय सदस्यगण—श्री जगदीश यादव, श्री कामेश्वर पासवान (वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या 25), श्री रजनीश सिंह (जिला परिषद सदस्य, क्षेत्र संख्या 08), श्री फेकन सदा, श्री रामदेव कामत, श्रीमती सरिता मिश्रा, डॉ० रंजन कुमार, श्री ज्ञान बहादुर गुरूम, श्री महेश देव एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री रंजीत कुमार जायसवाल उपस्थित रहे। बैठक में सदर अस्पताल, सुपौल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्णय लिया गया। इसके साथ ही “ममता” चयन प्रक्रिया के संबंध में भी विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अस्पताल परिसर में जल जमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु नाली निर्माण कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, सदर अस्पताल में आईसीयू एवं ऑर्थो ओटी के संचालन को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी विचार किया गया। बैठक के दौरान मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से सुदृढ़ किया जाए।1
- Post by अब सुफियान उपन1