एसएफसी गोदाम में घुसकर बदमाशों ने की कर्मी एवं मजदूरों से मारपीट, तीन घायल कौआकोल। कौआकोल प्रखण्ड मुख्यालय स्थित एसएफसी का गोदाम परिसर सोमवार को देखते ही देखते रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को रोह प्रखण्ड के एक जनवितरण दुकानदार सुजीत कुमार,पिता-सुरेश साव,ग्राम-रोह के द्वारा किसी बात को लेकर एसएफसी के कर्मी एवं मजदूरों के साथ विवाद हो गया। और देखते ही देखते गोदाम परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दो दर्जन से अधिक लोगों ने ताबड़तोड़ लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस सम्बंध में डाटा इंट्री ऑपरेटर राहुल कुमार ने कौआकोल थाना में लिखित आवेदन देकर बदमाशों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग किया है। थाना में दिये गए आवेदन में ऑपरेटर राहुल कुमार ने आरोप लगाया है कि रंगदारी की मांग को लेकर एक सुनियोजित साजिश के तहत डीलर सुजीत कुमार एवं उनके साथ रहे 8 नामजद समेत 20 से 25 लोगों के द्वारा मजमा बनाकर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें डाटा ऑपरेटर राहुल कुमार एवं परिवहन अभिकर्ता हिमांशु कुमार एवं मजदूर अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का कौआकोल पीएचसी में ईलाज करवाया गया है। वहीं इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसन्धान में जुट गई है।

- लव-कुश जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी, एफएसएल टीम कर रही जांच मेसकौर (नवादा)। नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड अंतर्गत सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के समीप स्थित लव-कुश जंगल में सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सुबह शौच के लिए जाने के दौरान जंगल के पास एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल इसकी सूचना सीतामढ़ी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों की पहचान के आधार पर मृतक की पहचान मुन्ना यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गांधीनगर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतक के पिता का नाम स्वर्गीय जाहुरी यादव बताया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए नवादा से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। चार दिन पहले हुआ था पति-पत्नी में विवाद स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मृतक मुन्ना यादव का अपनी पत्नी के साथ अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि करीब चार दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। तब से मुन्ना यादव घर से बाहर थे। सोमवार की सुबह उनका शव लव-कुश जंगल के पास मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शनिवार को घर से निकले थे, फिर नहीं लौटे मृतक की चाची नीलम देवी ने बताया कि शनिवार को दिन में करीब एक बजे मुन्ना यादव खिचड़ी खाकर अपने भगना अखिलेश कुमार के साथ घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। सोमवार को उनकी लाश रसलपुर गांव के समीप लव-कुश जंगल में मिलने की खबर मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां ने बहू पर लगाया हत्या का आरोप मृतक की मां ने बताया कि चार दिन पहले बेटे और बहू के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद बहू अपने मायके चली गई थी। बहू का नाम राखी देवी है, जो गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के तिलोरा गांव की रहने वाली बताई जाती है। मृतक के दो छोटे बच्चे भी हैं। पुत्र दिलखुश कुमार (6 वर्ष) और पुत्री स्वीटी कुमारी (3 वर्ष) हैं। मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या में बहू का ही हाथ हो सकता है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुला4
- गोविंदपुर में जमीन विवाद को लेकर आवेदन, न्याय की गुहार नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड के दरमनिया बाजार क्षेत्र में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी संजय पांडे ने प्रशासन को आवेदन देकर अपनी पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है और न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन के अनुसार संजय पांडे, पिता स्व. तीर्थराज शर्मा, निवासी दरमनिया बाजार, थाना गोविंदपुर, जिला नवादा ने बताया कि उनकी माता आशा देवी के नाम से मौजा बिशनुपुर टोला दरमनिया बाजार में जमीन खरीदी गई थी। इस जमीन का पुराना खाता संख्या 317 है, जिसमें प्लॉट संख्या 23 में 8 डिसमिल तथा प्लॉट संख्या 24 में 33.5 डिसमिल, कुल मिलाकर 41.5 डिसमिल जमीन वर्ष 1975 में रजिस्ट्री के माध्यम से खरीदी गई थी। यह जमीन परमेश्वर सिंह तथा उनके पुत्र भुवनेश्वर सिंह द्वारा रजिस्ट्री की गई थी। संजय पांडे का आरोप है कि विनोद कुमार, बिंदी सिंह, प्रह्लाद कुमार सिंह और विजय कुमार सिंह सहित कुछ लोग उक्त जमीन को अपना बताकर उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें परेशान किए जाने की भी बात कही गई है। उन्होंने बताया कि जमीन से संबंधित सभी वैध कागजात उनके पास मौजूद हैं, इसके बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। संजय पांडे और विजय कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों को आवेदन दिया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जमीन की सही स्थिति स्पष्ट करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।1
- Post by Rahul bullet1
- नवादा जिला के सिरदला प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया गांव मे बिचाली की पुंज मे अचानक आग लगने से कई बिचाली की पुंज जलकर राख हो गई, सुचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मकसद के बाद आग पर काबू पाया, जबतक आग पर काबू पाया तब तक कई पुंज जल कर राख हो गया,1
- टेक ए पार्लियामेंट में श्री मनोज कुमार ने क्या कहा विद्यालय के रसोइयों को लेकर उठाई पार्लियामेंट में बात ... #झारखंड1
- Post by Tws News1
- Post by IYCB1
- Post by Rahul bullet1