लम्भुआ में नाला निर्माण बना मुसीबत, 20 दिन बाद भी सड़कों पर पड़ा मलबा लम्भुआ, सुलतानपुर। लम्भुआ नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण कार्य ने स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। नाले के निर्माण को लगभग 20 दिन बीत जाने के बाद भी दुकानों के सामने और मुख्य मार्ग NH-56 पर मलबा और निर्माण सामग्री पड़ी हुई है, जिससे व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि लम्भुआ कोतवाली से लेकर मोहन आर्ट के घर के सामने तक नाले का निर्माण कार्य कराया गया है। निर्माण के दौरान निकला मलबा और सामग्री अब तक नहीं हटाई गई है। सड़क के आधे हिस्से पर मलबा और ईंट-गिट्टी बिखरी होने से दुकानों तक ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कई बार संबंधित निर्माण संस्था और नगर पंचायत से मलबा हटाने की मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सड़क पर मलबा पड़े होने के कारण राहगीरों को भी परेशानी हो रही है और आए दिन छोटे-मोटे सड़क हादसे भी हो रहे हैं। व्यापारियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क से मलबा और निर्माण सामग्री हटाकर मार्ग को साफ कराया जाए, ताकि व्यापारियों और आम लोगों को राहत मिल सके। वहीं नगर पंचायत की इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।
लम्भुआ में नाला निर्माण बना मुसीबत, 20 दिन बाद भी सड़कों पर पड़ा मलबा लम्भुआ, सुलतानपुर। लम्भुआ नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण कार्य ने स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। नाले के निर्माण को लगभग 20 दिन बीत जाने के बाद भी दुकानों के सामने और मुख्य मार्ग NH-56 पर मलबा और निर्माण सामग्री पड़ी हुई है, जिससे व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि लम्भुआ कोतवाली से लेकर मोहन आर्ट के घर के सामने तक नाले का निर्माण कार्य कराया गया है। निर्माण के दौरान निकला मलबा और सामग्री अब तक नहीं हटाई गई है। सड़क के आधे हिस्से पर मलबा और ईंट-गिट्टी बिखरी होने से
दुकानों तक ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कई बार संबंधित निर्माण संस्था और नगर पंचायत से मलबा हटाने की मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सड़क पर मलबा पड़े होने के कारण राहगीरों को भी परेशानी हो रही है और आए दिन छोटे-मोटे सड़क हादसे भी हो रहे हैं। व्यापारियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क से मलबा और निर्माण सामग्री हटाकर मार्ग को साफ कराया जाए, ताकि व्यापारियों और आम लोगों को राहत मिल सके। वहीं नगर पंचायत की इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।
- सुल्तानपुर जिले के चांदा क्षेत्र के नंदगांव स्थित ढाबा नंदगांव में विश्व महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देते हुए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की सूत्रधार और आयोजक ढाबा नंदगांव की चेयरपर्सन डॉ.पल्लवी कौशल रहीं। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी विशिष्ट अतिथियों का बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. पल्लवी कौशल ने कहा कि ढाबा नंदगांव पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित है और यहां आयोजित होने वाले हर कार्यक्रम में नारी शक्ति को सम्मान देना और महिलाओं को आगे बढ़ाने का संदेश देना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गुलाबी गैंग की मुखिया संपत पाल रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं एकजुट होकर अपने हक के लिए खड़ी होती हैं, तब समाज में सकारात्मक बदलाव जरूर आता है। संपत पाल के संघर्षों और उनके जीवन से प्रेरित होकर बॉलीवुड में ‘गुलाबी गैंग’ फिल्म भी बनाई गई थी, जिसने देश और दुनिया में महिलाओं के संघर्ष की कहानी को सामने रखा। वहीं ब्रह्माकुमारी संस्था से आईं नीलम दीदी ने महिलाओं को आध्यात्मिक मूल्यों और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की आधारशिला होती हैं और यदि महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज भी मजबूत होगा। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी खूब समा बांधा। बुंदेलखंड से आए कलाकारों ने पारंपरिक ‘राई’ बुंदेली लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे देखकर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके अलावा बिरहा एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. मन्नू श्री कृष्ण की जुगलबंदी ने लोक संगीत की खूबसूरत झलक पेश की और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का उस समय लगा जब लखनऊ से आए प्रसिद्ध जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने अपनी जादूगरी की अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। उनके हैरतअंगेज करतब देखकर वहां मौजूद सैकड़ों दर्शक दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि समाज में अब महिलाओं के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना तेजी से बढ़ रही है। इस अवसर पर सुल्तानपुर और जौनपुर के महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारी, कई जनप्रतिनिधि और जिले के कई अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में चेयरपर्सन डॉ. पल्लवी कौशल ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और नारी शक्ति के सम्मान और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया। कुल मिलाकर चांदा नंदगांव में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल सांस्कृतिक रंगों से भरपूर रहा, बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का एक मजबूत संदेश भी देकर गया।4
- लम्भुआ, सुलतानपुर। लम्भुआ नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण कार्य ने स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। नाले के निर्माण को लगभग 20 दिन बीत जाने के बाद भी दुकानों के सामने और मुख्य मार्ग NH-56 पर मलबा और निर्माण सामग्री पड़ी हुई है, जिससे व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि लम्भुआ कोतवाली से लेकर मोहन आर्ट के घर के सामने तक नाले का निर्माण कार्य कराया गया है। निर्माण के दौरान निकला मलबा और सामग्री अब तक नहीं हटाई गई है। सड़क के आधे हिस्से पर मलबा और ईंट-गिट्टी बिखरी होने से दुकानों तक ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कई बार संबंधित निर्माण संस्था और नगर पंचायत से मलबा हटाने की मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सड़क पर मलबा पड़े होने के कारण राहगीरों को भी परेशानी हो रही है और आए दिन छोटे-मोटे सड़क हादसे भी हो रहे हैं। व्यापारियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क से मलबा और निर्माण सामग्री हटाकर मार्ग को साफ कराया जाए, ताकि व्यापारियों और आम लोगों को राहत मिल सके। वहीं नगर पंचायत की इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।2
- करौंदीकला (सुल्तानपुर)। क्षेत्र की बाजार बांगरकला में शहाबुद्दीनपुर शाखा पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बैंक परिसर के सामने किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे जादूगर कटप्पा ने अपने जादू के करतबों के माध्यम से लोगों को बैंकिंग सेवाओं और योजनाओं की जानकारी सरल और मनोरंजक अंदाज में दी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं, युवाओं और बच्चों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। जादूगर कटप्पा ने अपने मनमोहक जादू के साथ बैंक से जुड़ी योजनाओं, बीमा योजनाओं और नए खाताधारकों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी, जिसे लोगों ने बड़े उत्साह के साथ सुना और समझा। इस दौरान बैंक द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। इस अवसर पर अरुण मिश्रा, झिनकू सिंह, अजीत सिंह, रीता मौर्या, ओपी सिंह, अनारा, रमेश मौर्या, अंशू सिंह सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और देर तक चलता रहा।1
- ⏩ आज कोर्ट पेशी के बाद लॉकअप में आई कैदी को गंभीर चोट, चेहरे से बह रहा था खून ⏩ परिजनों ने न्यायालय परिसर में किया हंगामा ⏩ हंगामे के दौरान पुलिस से परिजनों की गुत्थमगुत्थी ⏩ पुलिस ने किसी तरह कैदी को अस्पताल पहुँचाया ⏩ करीब 10 वर्षों से जिला जेल में निरुद्ध है मोहम्मद हलीम ⏩ न्यायालय परिसर के गेट नंबर 3 के पास का मामला1
- प्रतापगढ़ -पट्टी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) द्वारा मंगलवार को दिन में पट्टी तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सबसे पहले कैलाश पांडे के यहां उन्होंने जनसुनवाई की और होली मिलन समारोह का कार्यक्रम भी रखा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ही उनके प्राण है यदि उनकी जनता ही कष्ट में है तो वह कैसे खुश रह सकते हैं उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह हमसे निसंकोच अपनी समस्या का सकता है हर संभव मदद का आश्वासन उन्होंने उपस्थित लोगों को दिया। कार्यक्रम के बाद मांगवलर को दिन में 3 बजे के आसपास वह पट्टी चौक स्थित देश की उच्चतम परीक्षाओं में सम्मिलित सीए की परीक्षा पास करने वाली इशिका जायसवाल को बधाई देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैलाश पांडे, राजेश पांडे, राहुल पांडे, अंगद पाठक, पप्पू तिवारी, हर्ष पांडे, दिनेश मौर्य, मिंटू पांडे, नगर अध्यक्ष पट्टी अशोक जायसवाल, बिंदु तिवारी, पंकज सिंह, राजू तिवारी, विनोद पांडे, हरकेश तिवारी, ब्रह्मदेव मिश्रा, आशु सिंह, भीम सिंह व बबलू वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।1
- 🚨 प्रतापगढ़ कंधई थाना प्रकरण को लेकर व्यापारियों का बड़ा फैसला 🚨 कंधई थाना क्षेत्र में व्यापारियों के साथ हुई कथित मारपीट और उत्पीड़न के विरोध में 11 मार्च को कंधई, कोहंडौर, रखहा, मदाफरपुर, दीवानगंज, ताला व किशुनगंज बाजार के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ✊ व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और सभी व्यापारी न्याय की मांग को लेकर एकजुट हो रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि व्यापारियों का विश्वास बना रहे। सभी व्यापारी भाईयों से निवेदन है कि 11 मार्च को बाजार बंद कर इस विरोध में अपनी सहभागिता दें। #Pratapgarh #Kandhai #VyapariEkta #JusticeForTraders UP Police Nand Gopal Gupta Nandi Amarpal Maurya Ashish Patel Nitin Agarwal Anupriya Patel Dr. Pallavi Patel Chief Minister Office Uttar Pradesh1
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के नांदी गांव में एक विधवा महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बाद महिला में दहशत का माहौल है। नांदी गांव निवासी विधवा दुर्गावती देवी ने कोतवाली पट्टी में दी गई तहरीर में बताया कि सात मार्च की रात करीब आठ बजे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उसकी बेटियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया और उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दुर्गावती देवी को चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह कोतवाली पट्टी पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद से पीड़िता और उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।1
- पट्टी। रमजान पर्व के मद्देनजर मंगलवार शाम पट्टी थाने में पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अलविदा और ईद की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने कहा कि प्रशासन की निगरानी में सभी नमाज सकुशल संपन्न कराई जाएंगी। बैठक में मस्जिदों के मौलवी तथा हिंदू समाज के लोग भी मौजूद रहे। सभी ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की बात कही। बैठक में रामजी उमर वैश्य, रामचरित्र वर्मा, अब्बास राइन, अमरजीत वर्मा, शिवकुमार चौरसिया, मतीन अहमद, गौरव श्रीवास्तव, मोहम्मद कैफ, यासीन, भोला घोसी, हाजी शाहिद अहमद, सत्य प्रकाश जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।1