Shuru
Apke Nagar Ki App…
चम्पारण रेंज में 363 पुलिसकर्मियों को एसीपी/एमएसीपी लाभ, 39 के लिए मुख्यालय को भेजी गई अनुशंसा। पुलिस उप-महानिरीक्षक, चम्पारण क्षेत्र, बेतिया की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्षेत्रीय पर्षद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मोतिहारी, बेतिया एवं बगहा सदस्य के रूप में शामिल हुए। बैठक में सेवा अवधि पूर्ण कर चुके 315 सिपाहियों एवं 09 हवलदारों को एसीपी/एमएसीपी का लाभ प्रदान किया गया। साथ ही 39 सहायक पुलिस अवर निरीक्षकों के एसीपी/एमएसीपी लाभ हेतु पुलिस मुख्यालय को अनुशंसा भेजी गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा आज 23 फरवरी सोमवार शाम करीब 5 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि यह निर्णय पुलिसकर्मियों के मनोबल वृद्धि एवं सेवा सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
S9 Bihar
चम्पारण रेंज में 363 पुलिसकर्मियों को एसीपी/एमएसीपी लाभ, 39 के लिए मुख्यालय को भेजी गई अनुशंसा। पुलिस उप-महानिरीक्षक, चम्पारण क्षेत्र, बेतिया की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्षेत्रीय पर्षद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मोतिहारी, बेतिया एवं बगहा सदस्य के रूप में शामिल हुए। बैठक में सेवा अवधि पूर्ण कर चुके 315 सिपाहियों एवं 09 हवलदारों को एसीपी/एमएसीपी का लाभ प्रदान किया गया। साथ ही 39 सहायक पुलिस अवर निरीक्षकों के एसीपी/एमएसीपी लाभ हेतु पुलिस मुख्यालय को अनुशंसा भेजी गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा आज 23 फरवरी सोमवार शाम करीब 5 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि यह निर्णय पुलिसकर्मियों के मनोबल वृद्धि एवं सेवा सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
More news from बिहार and nearby areas
- दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप बेतिया (पश्चिम चंपारण): बैरिया थाना क्षेत्र के बगही नोनिया टोली, वार्ड संख्या 5 में दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मनीषा कुमारी (22) के रूप में हुई है, जो भसई निवासी मोहन महतो की पुत्री थीं। परिजनों के अनुसार, उनकी शादी तीन वर्ष पूर्व राजन महतो से हुई थी। परिजनों का कहना है कि 23 फरवरी 2026, सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे ससुराल पक्ष से मनीषा की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंचे भाई धर्मेंद्र कुमार ने मनीषा को मृत पाया। गले पर निशान देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ना की जा रही थी। फर्नीचर की मांग को लेकर मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या करने और घटना को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश का आरोप लगाया गया है। मनीषा अपने पीछे डेढ़ साल की बेटी रागिनी कुमारी को छोड़ गई हैं। उनकी मां सोनमती देवी का पहले ही निधन हो चुका है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- नौतन में होली को लेकर पुलिस की सख्ती रंग ला रही है। गुप्त सूचना के आधार पर नौतन थाना पुलिस ने नौतन ब्लॉक गेट के सामने मुख्य मार्ग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टेंपो से करीब 31 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब को टेंपो के पीछे बनाए गए गुप्त तहखाने (डिक्की) में छुपाकर तस्करी की जा रही थी। सोमवार के दोपहर करीब 12:00 बजे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि सूचना मिली थी कि शिवराजपुर की ओर से एक टेंपो में शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ब्लॉक गेट के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका और सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान टेंपो की डिक्की में बने तहखाने से विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से शराब धंधेबाज रमेश यादव और टेंपो चालक राजकिशोर यादव उर्फ घमंडी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने टेंपो और शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। होली के मद्देनजर पुलिस की यह कार्रवाई तस्करों के लिए सख्त संदेश मानी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार पर लगातार छापेमारी जारी रहेगी।1
- पश्चिम चम्पारण,उप विकास आयुक्त, माननीय श्री काजले वैभव नितिन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में सोमवरीय बैठक आयोजित की गई। 23.02.2026.1
- बिहार में बवाल! मांगों को लेकर उतरे रिटायर्ड चौकीदारों पर पुलिस का लाठीचार्ज | Viral Video बिहार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे रिटायर्ड चौकीदारों पर पुलिस ने दौड़ा-दौड़कर लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आखिर क्या थीं चौकीदारों की मांगें? क्यों पुलिस को करनी पड़ी कार्रवाई? देखिए पूरी रिपोर्ट। वीडियो को अंत तक देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। ताज़ा खबरों के लिए चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें। #Bihar #BiharPolice #Lathicharge #ViralVideo #BreakingNews #RetiredChowkidar #PoliceAction #NewsUpdate #HindiNews1
- गोपालगंज में बालू माफियाओं से प्रशासन से हाथा पाई 🤚1
- बिहार: गोपालगंज में 100 रुपये के लिए कलियुगी बेटे की करतूत, मां की गला काटकर कर दी हत्या बिहार के गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र स्थित उसरी बीन टोली गांव में एक बेटे ने महज 100 रुपये के लिए अपनी मां सुमित्रा देवी की गला काटकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी रामभरोस रावत को गिरफ्तार कर लिया. एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.1
- बिहार पुलिस सप्ताह–2026 के द्वितीय दिवस पर बेतिया पुलिस केंद्र परिसर में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और सौहार्द के माहौल में किया गया। पुलिस-पब्लिक रिलेशन को सुदृढ़ करने तथा आपसी विश्वास को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैदान में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की शानदार मिसाल देखने को मिली। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केंद्र बेतिया ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए नशीले पदार्थों, शराब और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने में पुलिस और जनता की साझेदारी अत्यंत आवश्यक है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए आमजन से सहयोग की भी अपील की गई। साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए पुलिस प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बिहार पुलिस सप्ताह के तहत आगे भी विभिन्न जनजागरूकता और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि पुलिस और जनता के बीच संवाद एवं विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। बिहार पुलिस सप्ताह के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और जनसहभागिता भी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।1
- मझौलिया में शनिवार शाम करीब 7 बजे पुलिस ने सघन छापेमारी कर चार आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुराना बीएसएनएल भवन, शिव मंदिर और नए डाकघर के पास पानी टंकी क्षेत्र में की गई। एसडीपीओ सदर विवेक कुमार दीप के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में वार्ड 07 निवासी अक्षय कुमार (20) और पवन कुमार (23) शामिल हैं। अक्षय के पास से दो देशी पिस्टल व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि पवन की निशानदेही पर उसके घर से तीन कारतूस मिले। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके सहयोगी राजा ठाकुर (38) और चंकी पांडेय उर्फ मृत्युंजय पांडेय (29) को भी गिरफ्तार किया। चंकी पंचायत समिति सदस्य सोनामती देवी का पुत्र बताया गया है। चारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक विजय कुमार, एसएचओ अमर कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।1
- बेतिया में वाहन जांच अभियान, ₹2.11 लाख जुर्माना बेतिया: पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर विगत 24 घंटों में नगर के विभिन्न स्थानों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस व वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल ₹2,11,000 की जुर्माना राशि वसूली गई।1