मझौलिया पुलिस ने चार आदतन अपराधी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद मझौलिया में शनिवार शाम करीब 7 बजे पुलिस ने सघन छापेमारी कर चार आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुराना बीएसएनएल भवन, शिव मंदिर और नए डाकघर के पास पानी टंकी क्षेत्र में की गई। एसडीपीओ सदर विवेक कुमार दीप के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में वार्ड 07 निवासी अक्षय कुमार (20) और पवन कुमार (23) शामिल हैं। अक्षय के पास से दो देशी पिस्टल व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि पवन की निशानदेही पर उसके घर से तीन कारतूस मिले। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके सहयोगी राजा ठाकुर (38) और चंकी पांडेय उर्फ मृत्युंजय पांडेय (29) को भी गिरफ्तार किया। चंकी पंचायत समिति सदस्य सोनामती देवी का पुत्र बताया गया है। चारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक विजय कुमार, एसएचओ अमर कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
मझौलिया पुलिस ने चार आदतन अपराधी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद मझौलिया में शनिवार शाम करीब 7 बजे पुलिस ने सघन छापेमारी कर चार आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुराना बीएसएनएल भवन, शिव मंदिर और नए डाकघर के पास पानी टंकी क्षेत्र में की गई। एसडीपीओ सदर विवेक कुमार दीप के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में वार्ड 07 निवासी अक्षय कुमार (20) और पवन कुमार (23) शामिल हैं। अक्षय के पास से दो देशी पिस्टल व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि पवन की निशानदेही पर उसके घर से तीन कारतूस मिले। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके सहयोगी राजा ठाकुर (38) और चंकी पांडेय उर्फ मृत्युंजय पांडेय (29) को भी गिरफ्तार किया। चंकी पंचायत समिति सदस्य सोनामती देवी का पुत्र बताया गया है। चारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक विजय कुमार, एसएचओ अमर कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
- नौतन में होली को लेकर पुलिस की सख्ती रंग ला रही है। गुप्त सूचना के आधार पर नौतन थाना पुलिस ने नौतन ब्लॉक गेट के सामने मुख्य मार्ग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टेंपो से करीब 31 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब को टेंपो के पीछे बनाए गए गुप्त तहखाने (डिक्की) में छुपाकर तस्करी की जा रही थी। सोमवार के दोपहर करीब 12:00 बजे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि सूचना मिली थी कि शिवराजपुर की ओर से एक टेंपो में शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ब्लॉक गेट के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका और सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान टेंपो की डिक्की में बने तहखाने से विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से शराब धंधेबाज रमेश यादव और टेंपो चालक राजकिशोर यादव उर्फ घमंडी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने टेंपो और शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। होली के मद्देनजर पुलिस की यह कार्रवाई तस्करों के लिए सख्त संदेश मानी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार पर लगातार छापेमारी जारी रहेगी।1
- Post by Sadhana national News1
- पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक सक्रिय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। जौकटिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस गिरोह के तार पाकिस्तान से जुड़े हो सकते हैं, जिसके बाद जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने आज बताया कि इलाके में साइबर ठगी के एक संगठित गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जौकटिया गांव में छापा मारा, जहां से मिथिलेश कुमार और मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने कई अहम सुराग दिए, जिसके आधार पर बैठाणिया गांव में दूसरी छापेमारी की गई और वहां से मोहित कुमार उर्फ आलोक कुमार को भी दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई एटीएम कार्ड, एक बैंक पासबुक और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जब्त मोबाइल फोन की जांच में विदेशी नंबरों से लगातार संपर्क के साक्ष्य मिले हैं। शुरुआती तकनीकी जांच में इन नंबरों के तार पाकिस्तान से जुड़े पाए गए हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। पुलिस अब इस एंगल से गहन जांच कर रही है कि कहीं यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं। तीनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। मझौलिया में हुई यह कार्रवाई न केवल साइबर अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है, बल्कि यह भी संकेत है कि अब डिजिटल ठगी के खिलाफ पुलिस पूरी मुस्तैदी से मैदान में है।1
- गोपालगंज में बालू माफियाओं से प्रशासन से हाथा पाई 🤚1
- फ्री में फिजिकल ट्रेनिंग बड़ा रमना स्पेशल फोर्स अकादमी जिसका उद्घाटन दो बार के गोल्ड मेडलिस्ट बजरंग पांडेय ने किया मालिक चितरंजन फौजी के द्वारा फ्री में फिजिकल1
- उहारी तालुक्यतिल धमोरी (जिला अहिल्यानगर) रेस्तरां येथे वानबोरी चारीची पाइप लेन फ़ुक्ल्याने लाखो लीटर पानी वाया #अतिप्रवाह #viral1
- मझौलिया में शनिवार शाम करीब 7 बजे पुलिस ने सघन छापेमारी कर चार आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुराना बीएसएनएल भवन, शिव मंदिर और नए डाकघर के पास पानी टंकी क्षेत्र में की गई। एसडीपीओ सदर विवेक कुमार दीप के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में वार्ड 07 निवासी अक्षय कुमार (20) और पवन कुमार (23) शामिल हैं। अक्षय के पास से दो देशी पिस्टल व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि पवन की निशानदेही पर उसके घर से तीन कारतूस मिले। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके सहयोगी राजा ठाकुर (38) और चंकी पांडेय उर्फ मृत्युंजय पांडेय (29) को भी गिरफ्तार किया। चंकी पंचायत समिति सदस्य सोनामती देवी का पुत्र बताया गया है। चारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक विजय कुमार, एसएचओ अमर कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।1
- बेतिया में वाहन जांच अभियान, ₹2.11 लाख जुर्माना बेतिया: पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर विगत 24 घंटों में नगर के विभिन्न स्थानों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस व वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल ₹2,11,000 की जुर्माना राशि वसूली गई।1
- पुलिस उप-महानिरीक्षक, चम्पारण क्षेत्र, बेतिया की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्षेत्रीय पर्षद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मोतिहारी, बेतिया एवं बगहा सदस्य के रूप में शामिल हुए। बैठक में सेवा अवधि पूर्ण कर चुके 315 सिपाहियों एवं 09 हवलदारों को एसीपी/एमएसीपी का लाभ प्रदान किया गया। साथ ही 39 सहायक पुलिस अवर निरीक्षकों के एसीपी/एमएसीपी लाभ हेतु पुलिस मुख्यालय को अनुशंसा भेजी गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा आज 23 फरवरी सोमवार शाम करीब 5 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि यह निर्णय पुलिसकर्मियों के मनोबल वृद्धि एवं सेवा सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।1