Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिस बेटे ने मां को घर से निकाला, उसी की लंबी उम्र के लिए मां ने रखा जिउतिया व्रत, भूखी-प्यासी रहकर मांगी बेटे की सलामती और सुख-समृद्धि।
MANOJ KUMAR YADAV
जिस बेटे ने मां को घर से निकाला, उसी की लंबी उम्र के लिए मां ने रखा जिउतिया व्रत, भूखी-प्यासी रहकर मांगी बेटे की सलामती और सुख-समृद्धि।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिस बेटे ने मां को घर से निकाला, उसी की लंबी उम्र के लिए मां ने रखा जिउतिया व्रत, भूखी-प्यासी रहकर मांगी बेटे की सलामती और सुख-समृद्धि।1
- समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान श्री साईं सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर पिपरा बाजार में 251 जरूरतमंद बच्चों में एजुकेशन किट का वितरण किया गया। संस्थान के अध्यक्ष अभिनाश चौरसिया ने बताया कि बीते दिन हमारी संस्थान द्वारा बाढ़ पीड़ितों को भी खाद्य सामग्री दिया गया और आगे भी संस्थान द्वारा सामाजिक कार्य किये जाएंगे। वही श्री चौरसिया ने आगे बताया कि संस्थान द्वारा आगामी 9 एवं 10 अक्टूबर को वृहद नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें जांच में चिह्नित 51 पात्र मोतियाबिंद के मरीजों को निःशुल्क आपरेशन संस्थान द्वारा कराया जाएगा।1
- "अभी तक के इतिहास में पहली बार " एशियन गेम में भारत ने हॉकी के पुरुष और महिला दोनों वर्ग में जीता स्वर्ण पदक!1
- महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता अभियान का हुआ। इस दौरान मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल रजनी पटेल के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया।2
- कसया में गांधी जयंती पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि कसया, कुशीनगर। गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कसया स्थित गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर प्रशासन की उपस्थिति में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। कसया में गांधी जयंती पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि कसया, कुशीनगर। गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कसया स्थित गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर प्रशासन की उपस्थिति में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। कार्यक्रम में सच्ची रिपोर्ट के एडिटर के एन साहनी, अंशुमान पाण्डेय, अमन पाण्डेय (देवरिया), तेजप्रताप सिंह, ध्रुवराज यादव, आरटीआई कार्यकर्ता अरुण कुमार सिंह, अवधेश पासवान, गोलू मद्धेशिया, बैरिया के पूर्व प्रधान रामानंद सिंह, हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुनील कुमार शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से यातायात निरीक्षक रमेश सिंह तथा चौकी प्रभारी मनोज द्विवेदी सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दर्जनों समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लेकर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।1
- कसया में गांधी जयंती पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि कुशीनगर। गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कसया स्थित गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर प्रशासन की उपस्थिति में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। कार्यक्रम में सच्ची रिपोर्ट के एडिटर के एन साहनी, अंशुमान पाण्डेय, अमन पाण्डेय (देवरिया), तेजप्रताप सिंह, ध्रुवराज यादव, आरटीआई कार्यकर्ता अरुण कुमार सिंह, अवधेश पासवान, गोलू मद्धेशिया, बैरिया के पूर्व प्रधान रामानंद सिंह, हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुनील कुमार शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से यातायात निरीक्षक रमेश सिंह तथा चौकी प्रभारी मनोज द्विवेदी सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दर्जनों समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लेकर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।1
- गोरखपुर प्रेस क्लब में समाजवादी पार्टी के नेताओं में हुई हाथापाई, हो रही है निन्दा। कुर्सी के लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गोरखपुर प्रेस क्लब में खो दिया अपना संयम और मर्यादा, आपस में किया हाथापाई गाली गलोज। चारों तरफ हो रही है छीछालेदर। अनुशासनहीनता के आरोप में अंशुमान सिंह पार्टी से निष्कासित।1
- भारत विकास परिषद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को। टाइम्स ऑफ उत्तर प्रदेश पड़रौना, कुशीनगर। पडरौना भारत विकास परिषद तथागत शाखा द्वारा बीते दिन एक अहम बैठका हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज में की गई। इस बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष प्रदीप चहाड़िया व संचालन शाखा सचिव विपिन मल्ल ने किया। बैठक में सदस्यता अभियान व संगठन को लेकर के चर्चा किया गया। परिषद के सामाजिक कार्यों के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित कान्हा ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में परिषद के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा सारस्वत, सतीश जिंदल, संजय बंका, कोषाध्यक्ष राधारमन जी, महिला संयोजिका श्रीमती दीपाली श्रीवास्तव, सहयोगी श्रीमती विनीता गुप्ता, श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव, सह सचिव संजय मारोदिया, आलोक अग्रवाल, संगठन सचिव डॉ नीरेन पांडेय, प्रकल्प प्रमुख गुरु वंदन छात्र अभिनंदन मार्कंडेय मिश्र, भारत को जानो दुर्गा दयाल तिवारी, पर्यावरण प्रमुख आलोक कुमार गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। वही मीडिया से मुखातिब होते हुए शाखा अध्यक्ष प्रदीप चहाड़िया ने क्या कुछ आइए देखते हैं।1