Shuru
Apke Nagar Ki App…
लांच थाने के अंतर्गत अंडोरा में जहाँ कुछ दिन पूर्ब खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही की गई थी वहां फिर से उत्खनन चालू हो गया और जोरदारी से चल रहा है।
AD SINGH DHAKAD
लांच थाने के अंतर्गत अंडोरा में जहाँ कुछ दिन पूर्ब खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही की गई थी वहां फिर से उत्खनन चालू हो गया और जोरदारी से चल रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया। गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सीतापुर में बुधवार सुबह घरेलू विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले लिया। भूसा रखने की बात को लेकर दो भाइयों के बीच शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने आवेश में आकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर डाली। हालांकि परिवार की सतर्कता से समय रहते उसकी जान बचा ली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीतापुर निवासी संतोष बघेल के बड़े बेटे नीरज बघेल (28) और छोटे बेटे पहलाद के बीच सुबह भूसा रखने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। झगड़े के बाद गुस्से में आए नीरज ने घर की छत से छलांग लगा दी, जिससे उसे हल्की चोटें आईं। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने घर के अंदर जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसी दौरान परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने तत्काल उसे रोकते हुए फंदे से उतारा और बिना देर किए जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि नीरज शादीशुदा है और मजदूरी के साथ खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं इस घटना ने यह भी संकेत दिया है कि छोटे-छोटे घरेलू विवाद कभी-कभी गंभीर रूप ले सकते हैं, जिन्हें समय रहते सुलझाना बेहद जरूरी है।4
- भांडेर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी से अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जानकारी के अनुसार सरसई रोड निवासी हरदयाल पुत्र तुलसीराम कुशवाहा उम्र 55 साल की बाइक 08 अप्रैल की सुबह सब्जी मंडी खड़ी थी, तभी मौका पाकर अज्ञात चोर वाहन को लेकर फरार हो गए। काफी देर तक बाइक नहीं मिलने पर पीड़ित ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद पीड़ित ने भांडेर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद बुधवार दोपहर 02 बजे अज्ञात चोरों के खिलाफ आज मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी गई बाइक की कीमत करीब 27 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।1
- पूर्व गृहमंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ.नरोत्तम मिश्रा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं1
- Post by Abhishek Jain1
- FIR kuchh log Hain Jo ki Gau Mata ko lekar ja rahe the kahin ki badi gadi De ko pakdane ke liye hamari team lagi Hui Hai agar aapko kuchh bhi an Muslim Lage turant hamare number per sampark Karen 881 782 9127 per sampark Karen....1
- झांसी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की दावों की हकीकत उस समय खुलकर सामने आई जब प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित कुमार घोष अचानक निरीक्षण के लिए जिला अस्पताल और महिला अस्पताल पहुंचे। उनके दौरे से पहले आईसीयू वार्ड में बड़े-बड़े चूहे ऑक्सीजन पाइप पर घूमते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सामने आया है। चूहा ऑक्सीजन पाइप से होता हुआ दवा की बॉक्स पर गिरता है फिर वेंटिलेटर मशीन में जाकर छुप जाता, यह तस्वीर न केवल अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण नियंत्रण को लेकर गंभीर चिंता भी पैदा करता है।1
- दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर टॉप 10 में अपना स्थान हासिल करने पर तपस्या शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पूरे परिवार और शिक्षकों को दिया। बोर्ड परीक्षा में उनकी ही तरह सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। तपस्या का कहना है कि यूपीएससी की तैयारी कर वे कलेक्टर बनना चाहती हैं और समाज के विकास में अपना योगदान देना चाहती हैं।1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए तपस्या शर्मा ने प्रदेश स्तर पर टॉप-10 में अपना स्थान हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल है और बधाइयों का तांता लगा हुआ है। तपस्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों और शिक्षकों को दिया। उनका कहना है कि लगातार मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन की बदौलत ही वे इस मुकाम तक पहुंच पाईं। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में सफल हुए अन्य विद्यार्थियों को भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तपस्या का सपना बड़ा है। वे आगे चलकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर कलेक्टर बनना चाहती हैं। उनका कहना है कि प्रशासनिक सेवा में जाकर वे समाज के विकास और लोगों की सेवा के लिए काम करना चाहती हैं। तपस्या शर्मा की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा बन रही है।1