पूर्व सैनिकों ने खेली फूलों की होली बंदे मातरम और भारत माता की जय आज उरई में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय में देश के वीरों की होली का कार्यक्रम एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक और अध्यक्ष कमांडर अनूप मेहरोत्रा, नौसेना मेडल (गैलंट्री अवॉर्ड) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व सांसद डा० घनश्याम अनुरागी जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झांसी के विभाग प्रचारक सूबेदार ओम नारायण मिश्रा जी, बुंदेलखंड के वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिल कुमार शर्मा जी और जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार गुप्ता जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ "एक पुष्प शहीदों के नाम" को समर्पित तिरंगे पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ प्रारंभ हुआ । सभी ने फूलों की होली खेल कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष कमांडर अनुपम मेहरोत्रा साहब ने केरल में कार्यक्रम आयोजित करने और अपने जिले का नाम रोशन करने के लिए कैप्टन अखिलेश नगायच, सूबेदार उदय पाल सिंह और नायब सूबेदार मुन्नालाल राठौर को बधाई दी। डॉ घनश्याम अनुरागी जी ने कहा कि मैं आप सभी सम्मानित पूर्व सैनिकों के बीच में अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं । उन्होंने कहा की पूर्व सैनिकों के साथ हम हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हुए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सूबेदार ओम नारायण मिश्रा जी ने हमारे देश में होली के इतिहास को बताते हुए हर नागरिक को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निष्ठा का भाव लेकर सेवा करने का आवाहन किया। पत्रकारिता जगत में 50 वर्ष से अधिक खपाने वाले बुंदेलखंड के वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिल कुमार शर्मा जी ने जिले में अतीत का पूर्व सैनिक और वर्तमान पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी पूर्व सैनिकों की सराहना करते हुई कहा कि देश को आप सभी जैसे बच्चे सपूतों की जरूरत है। व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार गुप्ता ने कहा की पूर्व सैनिकों और व्यापार मंडल के संयुक्त प्रयास से जिले में जल्द ही उरई और दिल्ली के बीच रेल की डायरेक्ट सुविधा की संभावना बढ़ रही है। उन्होंने पूर्व सैनिकों को देश का अहम हिस्सा बताते हुए उनके साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई । गिरथान ग्राम प्रधान हवलदार सुरेंद्र सिंह पाल ने पूर्व सैनिकों की एकजुटता को धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर हम सब एक साथ रहे तो कोई भी किसी भी सैनिक को परेशान नहीं कर सकता । उन पर लगाए गए झूठे मुकदमे के खिलाफ जिले के पूर्व सैनिकों द्वारा किए गए प्रदर्शन तथा एक जुटता की उन्होंने सराहना की। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कैप्टन छेदा सिंह ने कार्यक्रम में आये सभी का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन एसोसिएशन के संगठन सचिव एवं प्रवक्ता नायब सूबेदार दिनेश कुमार निगम ने किया। इस मौके पर कैप्टन अखिलेश नगायच, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबेदार उदय पाल सिंह, एसोसिएशन के महासचिव कैप्टन संतोष कुमार रैकवार, कानपुर देहात और औरैया संयोजक हवलदार जितेन्द्र सिंह सरदार, कालपी के संयोजक हवलदार कौशलेंद्र सिंह जादौन, माधौगढ़ के संयोजक नायब सूबेदार अनिल कुमार राठौर, जालौन तहसील संयोजक नायब सूबेदार राधेश्याम दोहरे, कोच तहसील के संयोजक नायब सूबेदार रामबाबू राठौर और उरई के संयोजक हवलदार संतोष सिंह चौहान, ऑडिटर और चुर्खी क्षेत्र संयोजक हवलदार अमर सिंह पाल, मीडिया प्रभारी श्री प्रमोद कुमार पाल, महेवा संयोजक हवलदार विजय बहादुर सिंह, सूबेदार रमन सिंह, हवलदार भूपेंद्र सिंह, हवलदार रमन सिंह, कैप्टन गजेंद्र सिंह राजावत, कैप्टन वीरेंद्र सिंह परिहार, सूबेदार राम लखन सिंह राठौर, हवलदार राजा राम पांडे, हवलदार जालिम सिंह, हवलदार एस एस चंदेल, हवलदार भूपेंद्र सिंह, हवलदार जसपाल सिंह, शायद तकरीबन डेढ़ सौ पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
पूर्व सैनिकों ने खेली फूलों की होली बंदे मातरम और भारत माता की जय आज उरई में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय में देश के वीरों की होली का कार्यक्रम एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक और अध्यक्ष कमांडर अनूप मेहरोत्रा, नौसेना मेडल (गैलंट्री अवॉर्ड) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व सांसद डा० घनश्याम अनुरागी जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झांसी के विभाग प्रचारक सूबेदार ओम नारायण मिश्रा जी, बुंदेलखंड के वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिल कुमार शर्मा जी और जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार गुप्ता जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ "एक पुष्प शहीदों के नाम" को समर्पित तिरंगे पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ प्रारंभ हुआ । सभी ने फूलों की होली खेल कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष कमांडर अनुपम मेहरोत्रा साहब ने केरल में कार्यक्रम आयोजित करने और अपने जिले का नाम रोशन करने के लिए कैप्टन अखिलेश नगायच, सूबेदार उदय पाल सिंह और नायब सूबेदार मुन्नालाल राठौर को बधाई दी। डॉ घनश्याम अनुरागी जी ने कहा कि मैं आप सभी सम्मानित पूर्व सैनिकों के बीच में अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं । उन्होंने कहा की पूर्व सैनिकों के साथ हम हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हुए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सूबेदार ओम नारायण मिश्रा जी ने हमारे देश में होली के इतिहास को बताते हुए हर नागरिक को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निष्ठा का भाव लेकर सेवा करने का आवाहन किया। पत्रकारिता जगत में 50 वर्ष से अधिक खपाने वाले बुंदेलखंड के वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिल कुमार शर्मा जी ने जिले में अतीत का पूर्व सैनिक और वर्तमान पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी पूर्व सैनिकों की सराहना करते
हुई कहा कि देश को आप सभी जैसे बच्चे सपूतों की जरूरत है। व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार गुप्ता ने कहा की पूर्व सैनिकों और व्यापार मंडल के संयुक्त प्रयास से जिले में जल्द ही उरई और दिल्ली के बीच रेल की डायरेक्ट सुविधा की संभावना बढ़ रही है। उन्होंने पूर्व सैनिकों को देश का अहम हिस्सा बताते हुए उनके साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई । गिरथान ग्राम प्रधान हवलदार सुरेंद्र सिंह पाल ने पूर्व सैनिकों की एकजुटता को धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर हम सब एक साथ रहे तो कोई भी किसी भी सैनिक को परेशान नहीं कर सकता । उन पर लगाए गए झूठे मुकदमे के खिलाफ जिले के पूर्व सैनिकों द्वारा किए गए प्रदर्शन तथा एक जुटता की उन्होंने सराहना की। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कैप्टन छेदा सिंह ने कार्यक्रम में आये सभी का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन एसोसिएशन के संगठन सचिव एवं प्रवक्ता नायब सूबेदार दिनेश कुमार निगम ने किया। इस मौके पर कैप्टन अखिलेश नगायच, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबेदार उदय पाल सिंह, एसोसिएशन के महासचिव कैप्टन संतोष कुमार रैकवार, कानपुर देहात और औरैया संयोजक हवलदार जितेन्द्र सिंह सरदार, कालपी के संयोजक हवलदार कौशलेंद्र सिंह जादौन, माधौगढ़ के संयोजक नायब सूबेदार अनिल कुमार राठौर, जालौन तहसील संयोजक नायब सूबेदार राधेश्याम दोहरे, कोच तहसील के संयोजक नायब सूबेदार रामबाबू राठौर और उरई के संयोजक हवलदार संतोष सिंह चौहान, ऑडिटर और चुर्खी क्षेत्र संयोजक हवलदार अमर सिंह पाल, मीडिया प्रभारी श्री प्रमोद कुमार पाल, महेवा संयोजक हवलदार विजय बहादुर सिंह, सूबेदार रमन सिंह, हवलदार भूपेंद्र सिंह, हवलदार रमन सिंह, कैप्टन गजेंद्र सिंह राजावत, कैप्टन वीरेंद्र सिंह परिहार, सूबेदार राम लखन सिंह राठौर, हवलदार राजा राम पांडे, हवलदार जालिम सिंह, हवलदार एस एस चंदेल, हवलदार भूपेंद्र सिंह, हवलदार जसपाल सिंह, शायद तकरीबन डेढ़ सौ पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
- झाड़ियों में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, परिजनों ने चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप जालौन। जनपद जालौन के थाना गोहन क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर का शव झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फईम पुत्र नईम खान निवासी ग्राम पंचायत नवीपुर, थाना गोहन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार 6 मार्च 2026 को लगभग शाम 4:30 बजे ग्राम पंचायत सहाव से गोहन जाने वाले मार्ग पर सरावन मेले के ठीक सामने सड़क किनारे झाड़ियों में एक किशोर का शव पड़ा मिला। राहगीरों द्वारा इसकी सूचना थाना गोहन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता नईम खान ने बताया कि उनका बेटा फईम (करीब 15 वर्ष) 5 मार्च 2026 को सरावन से बदनपुरा की ओर गया था, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि 5 मार्च को ही उन्होंने थाना गोहन में अपने बेटे के लापता होने की सूचना दी थी, लेकिन थाना प्रभारी द्वारा उनके साथ अभद्रता करते हुए उन्हें थाना परिसर से भगा दिया गया। वहीं मृतक के परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार सुंदर सिंह उर्फ बबलू, विक्रम, प्रमोद और मंगल निवासी बदनपुरा ने फईम को घर से बुलाकर बंधक बना लिया और उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और आक्रोश के चलते सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। करीब पांच घंटे तक रास्ता बाधित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर क्षेत्राधिकारी माधौगढ़, उप जिलाधिकारी माधौगढ़ राकेश सोनी, थाना प्रभारी गोहन, थाना प्रभारी गोहद रामपुरा, क्षेत्राधिकारी जालौन, थाना प्रभारी जालौन सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।4
- Post by Bheem rajawat 96288004584
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां कल यानि कि शनिवार को नगर क्षेत्र में स्थित ऋषभ पैलेस में क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति द्वारा एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा इसको लेकर आज सामाजिक सूचना पत्रक जारी हुआ है2
- Post by अनिल कुदारी1
- जालौन: कालपी में बेखौफ चोरों का आतंक, कुंडी बंद कर घर से लाखों के जेवरात व नकदी पार जालौन। जनपद के कालपी नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। बेखौफ चोर अब नई तरकीब अपनाकर घरों को निशाना बना रहे हैं। ताज़ा मामला कोतवाली कालपी क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज स्थित काली देवी चौराहे का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर के सभी कमरों की कुंडियां बाहर से बंद कर दीं, ताकि अंदर सो रहे लोग बाहर न निकल सकें। इसके बाद चोर आराम से घर के अंदर घुसे और अलमारी व बक्सों को खंगालकर कीमती सामान समेट लिया। सुबह जब परिजनों की नींद खुली और कुंडियां खुलवाई गईं तो घर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। घर के मुखिया के अनुसार चोर करीब 8 से 10 लाख रुपये के जेवरात और 20 से 22 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब आठ महीनों में यह चौथी चोरी की घटना है, लेकिन अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि अगर पहले हुई चोरियों का समय रहते खुलासा हो जाता, तो चोरों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते। वहीं काली देवी चौराहे जैसे व्यस्त इलाके में भी सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी अब चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल पुलिस इस बड़ी चोरी की घटना की बारीकी से जांच करने का दावा कर रही है, लेकिन क्षेत्रवासियों को अब चोरों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का इंतजार है।1
- भाजपा पर्यवेक्षक एवं प्रदेश मंत्री श्री शंकर गिरी जी के जनपद जालौन आगमन पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर माननीय उर्वरा दीक्षित जी के साथ एक भव्य रोड शो एवं शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लल्लू सिंह गिहार (प्रदेश अध्यक्ष, सनातन संस्कृति), शिवपाल सिंह (प्रदेश मीडिया प्रभारी) तथा रामवतार (पत्रकार) उपस्थित रहे। इसके साथ ही उरई एवं जालौन के अन्य सभासदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। 🖊 रिपोर्ट: शाक्य संदेश 📰 भारत दर्शन न्यूज़, जालौन (उत्तर प्रदेश)2
- जालौन। नगर पालिका जालौन क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास कुछ लोगों द्वारा सड़क पर अपना कब्जा बताकर अवैध पार्किंग वसूली किए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति वहां “नो पार्किंग” का बैनर लगाकर सब्जी खरीदने आने वाले लोगों से जबरन पैसे मांगते हैं। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर लोगों के साथ बदतमीजी, गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया जाता है, जिससे आम लोगों का वहां से निकलना और वाहन खड़ा करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके। — पत्रकार: छत्रपाल सिंह, जालौन शाक्यसंदेश / भारत दर्शन न्यूज़ / नेशनल लीड इंडिया1
- खास खबर है जालौन जिले के उरई नगर क्षेत्र में आयोजित हुए होली मिलन समारोह से जुड़ी हुई दरअसल आज़ डिस्ट्रिक प्रेस क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में शामिल होने आए वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी जी सुनिए क्या कह रहे हैं आदरणीय1
- जालौन। नगर पालिका जालौन क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास कुछ लोगों द्वारा सड़क पर अपना कब्जा बताकर अवैध पार्किंग वसूली किए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति वहां “नो पार्किंग” का बैनर लगाकर सब्जी खरीदने आने वाले लोगों से जबरन पैसे मांगते हैं। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर लोगों के साथ बदतमीजी, गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया जाता है, जिससे आम लोगों का वहां से निकलना और वाहन खड़ा करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके। — पत्रकार: छत्रपाल सिंह, जालौन शाक्यसंदेश / भारत दर्शन न्यूज़ / नेशनल लीड इंडिया1