सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में गणित-विज्ञान मेला संपन्न, भैया-बहनों ने दिखाई अद्भुत वैज्ञानिक प्रतिभा बाघमारा. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा में भैया-बहनों की सृजनात्मकता और वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से विद्यालय स्तर पर भव्य गणित-विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में विद्यार्थियों ने अपनी अनूठी सोच और मॉडल के माध्यम से विज्ञान और गणित के जटिल सिद्धांतों को सरलता से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव राजेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष अशोक राय, समिति सदस्य विनय कुमार पांडेय और विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और पुष्पार्चन करके किया। इस अवसर पर प्राचार्य संतोष कुमार झा ने कहा कि, विद्या भारती के विद्यालयों में भैया-बहनों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया जाता है। इस प्रकार के मेले बच्चों में प्राचीन व अर्वाचीन उपलब्धियों से परिचय कराते हुए क्रिया-आधारित अध्ययन, अवलोकन, अन्वेषण और वैज्ञानिक नवाचार की प्रवृत्ति को विकसित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। विद्यालय सचिव राजेंद्र प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए विद्यालय प्रतिवर्ष इस मेले का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष के मेले में शिशु, बाल, किशोर और तरुण वर्ग के भैया-बहनों ने गणित, विज्ञान और वाणिज्य विषयों पर आधारित लगभग 500 आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए बाघमारा महाविद्यालय तथा बीसीसीएल क्षेत्र संख्या-1 एवं ब्लॉक टू से विशेष रूप से निर्णायक मंडल को आमंत्रित किया गया था। निर्णायकों ने सभी मॉडलों का बारीकी से निरीक्षण और मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों (बाल, किशोर व तरुण) में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रधावियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में विज्ञान विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहन आगामी 05 से 06 सितंबर 2026 को कुम्हाराटोली, हजारीबाग में आयोजित होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जबकि गणित विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहन दिनांक 05 से 06 सितंबर 2026 को बरगंडा, गिरिडीह स्थित विद्यालय में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

- डुमरी MLA जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन के बारे में किया कहा ?1
- क्या चाहती है झारखण्ड सरकार? #jpsc #jssc #jharkhand #ranchi #news1
- कतरास के प्रतिष्ठित एवं समाज सेवी विजय कुमार झा से कुछ विषयों पर चर्चा आईए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा1
- अब सोलर लगाना हुआ बेहद आसान! ☀️ अगर आप भी अपने घर पर सोलर लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद खास है। सोलर लगवाने में कितना खर्च आएगा, कितनी सब्सिडी मिलेगी, आवेदन कैसे होगा और सोलर लगवाने की पूरी प्रक्रिया क्या है—इन सभी सवालों के जवाब आपको इस वीडियो में मिलेंगे। तो वीडियो को अंत तक जरूर देखिए, क्योंकि सोलर से जुड़ी आपकी जरूरत की पूरी जानकारी—सब कुछ इसी वीडियो में है! अब सोलर लगाना हुआ बेहद आसान! ☀️ अगर आप भी अपने घर पर सोलर लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद खास है। सोलर लगवाने में कितना खर्च आएगा, कितनी सब्सिडी मिलेगी, आवेदन कैसे होगा और सोलर लगवाने की पूरी प्रक्रिया क्या है—इन सभी सवालों के जवाब आपको इस वीडियो में मिलेंगे। तो वीडियो को अंत तक जरूर देखिए, क्योंकि सोलर से जुड़ी आपकी जरूरत की पूरी जानकारी—सब कुछ इसी वीडियो में है!1
- पुलिस नित्य जनता को गाली गलौज करे तो उचित और जब कोई जनप्रतिनिधि जनता के लिए पुलिस के साथ गाली गलौज किया तो मिर्ची क्यों : बाबूलाल पुलिस नित्य जनता को गाली गलौज करे तो उचित और जब कोई जनप्रतिनिधि जनता के लिए पुलिस के साथ गाली गलौज किया तो मिर्ची क्यों : बाबूलाल मौजूदा राज्य की व्यवस्था को देखकर भाजपा, डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के संग खड़ी है ।1
- SIR notice regarding BLO meeting at Dumri Block By CO and SDO Sir1
- धनबाद में 16 वर्षों से भाईचारे की मिसाल पेश कर रही नौजवान कमेटी, मिलादुन्नबी पर किया श्रद्धालुओं का स्वागत धनबाद: ईद-उल-मिलादुन्नबी के पवित्र अवसर पर शहर में आपसी सौहार्द, सेवा और राष्ट्रभक्ति का एक अनूठा संगम देखने को मिला। हज़रत मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के यौम-ए-पैदाइश पर नौजवान कमेटी की ओर से विशाल जन-सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अंतिम नबी का संदेश केवल किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेम, करुणा, दया और ऊँच-नीच का भेद मिटाने का है। पिछले 16 वर्षों से लगातार जारी इस सेवा यात्रा के तहत कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए। जिस क्षेत्र में पहले बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहता था, वहाँ आज कमेटी के युवाओं ने एम्बुलेंस सेवा, प्राथमिक उपचार और शीतल जल की व्यवस्था कर मिसाल कायम की। कार्यक्रम में प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस व प्रशासन को पूरा सहयोग प्रदान किया गया। कमेटी के प्रतिनिधि सोहराब खान और उनकी टीम ने कहा कि हमें अपने मुस्लिम होने पर गर्व है, लेकिन जब हम एक 'भारतीय मुसलमान' के रूप में देश की सेवा करते हैं, तो यह गर्व दोगुना हो जाता है। धनबाद के युवाओं ने एक सुर में संदेश दिया कि हमारा वतन हमारी पहचान है और देश की प्रगति व सामाजिक सौहार्द के लिए हम सदैव समर्पित रहेंगे। बाइट: सोहराब खान2
- धनबाद झरिया: तेल मिल में मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ कटकर दो हिस्से में, स्थिति गंभीर झरिया। झरिया सब्जी पट्टी स्थित लाइफ लाइन के समीप संचालित ' तेल मिल' में मंगलवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। मिल में काम करने के दौरान मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर का हाथ बुरी तरह कटकर दो हिस्सों में अलग हो गया। घटना के बाद इलाके में अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। घायल मजदूर की पहचान लट्टू सोनकर के रूप में हुई है, जो पिछले काफी समय से तेल मिल मालिक सुरेंद्र जी के यहां मजदूरी का काम करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, लट्टू सोनकर रोजाना की तरह मंगलवार को भी तेल मिल में मशीन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ में पहना हुआ धातु का कड़ा अचानक चलती हुई मशीन के पुर्जों में फंस गया। इससे पहले कि वह खुद को संभाल पाते या मशीन बंद की जाती, उनका हाथ तेजी से मशीन के अंदर खिंच गया। हादसा इतना भयानक था कि उनका हाथ गंभीर रूप से कटकर दो भागों में बंट गया। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और मिल मालिक आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में कटे हुए हाथ को एक कैरी बैग में सुरक्षित रखा गया, ताकि डॉक्टरों द्वारा उसे दोबारा जोड़ने का प्रयास किया जा सके। आसपास के लोगों की मदद से लहूलुहान अवस्था में लट्टू सोनकर को तुरंत पास के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को बेहद नाजुक पाया और कटे हुए हाथ की जटिलता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र (बड़े अस्पताल) के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद तेल मिल के मालिक सुरेंद्र ने घायल मजदूर के इलाज का पूरा जिम्मा उठाया है। उन्होंने कहा कि लट्टू उनके परिवार के सदस्य की तरह हैं और उनके इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। चिकित्सा का पूरा खर्च मिल प्रबंधन उठाएगा।1