धानापुर ब्लॉक के महूजी गाँव में पिछले 22 वर्षों बाद पुनः श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा की रैली स्वरूप झांकी निकाली गई। इस झांकी को देखने और इसमें शामिल होने के लिए आसपास के गाँवों के लोग इकट्ठा हुए, जिससे वहाँ लोगों का जनसैलाब उमड़ गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे महाआरती के साथ हुई, जबकि दोपहर 3 बजे यात्रा की शुरुआत की गई। इस यात्रा में लोगों ने भगवान जगन्नाथ के नारे लगाए और रस्सी के सहारे उनकी प्रतिमा को खींचने की प्रथा को उजागर किया, जिससे आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शाम सात बजे प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। महूजी गाँव के समाजसेवी धनंजय उर्फ धन्नू सिंह ने बताया कि यह पल सभी क्षेत्रवासियों के लिए काफी मायने रखता है, क्योंकि जो कार्य 22 वर्षों से बंद पड़ा था, उसे नौजवानों और कुछ समाजसेवियों ने मिलकर पुनः बड़े ही धूमधाम से मनाया है। इस मौके पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। इस आयोजन में गाँव के अनिल यादव, कार्तिक सिंह, धन्नू सिंह, पवन कुमार, धर्मेंद्र कुमार व अन्य कई लोग मौजूद रहे।
धानापुर ब्लॉक के महूजी गाँव में पिछले 22 वर्षों बाद पुनः श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा की रैली स्वरूप झांकी निकाली गई। इस झांकी को देखने और इसमें शामिल होने के लिए आसपास के गाँवों के लोग इकट्ठा हुए, जिससे वहाँ लोगों का जनसैलाब उमड़
गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे महाआरती के साथ हुई, जबकि दोपहर 3 बजे यात्रा की शुरुआत की गई। इस यात्रा में लोगों ने भगवान जगन्नाथ के नारे लगाए और रस्सी के सहारे उनकी प्रतिमा को खींचने की प्रथा को उजागर किया, जिससे
आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शाम सात बजे प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। महूजी गाँव के समाजसेवी धनंजय उर्फ धन्नू सिंह ने बताया कि यह पल सभी क्षेत्रवासियों के लिए काफी मायने रखता है, क्योंकि जो कार्य 22 वर्षों से बंद पड़ा
था, उसे नौजवानों और कुछ समाजसेवियों ने मिलकर पुनः बड़े ही धूमधाम से मनाया है। इस मौके पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। इस आयोजन में गाँव के अनिल यादव, कार्तिक सिंह, धन्नू सिंह, पवन कुमार, धर्मेंद्र कुमार व अन्य कई लोग मौजूद रहे।
- चंदौली जिले की सकलडीहा तहसील की जिम्मेदारी एसडीएम आकांक्षा सिंह को सौंप दी गई है। जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद एसडीएम आकांक्षा सिंह ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।1
- धानापुर ब्लॉक के महूजी गाँव में पिछले 22 वर्षों बाद पुनः श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा की रैली स्वरूप झांकी निकाली गई। इस झांकी को देखने और इसमें शामिल होने के लिए आसपास के गाँवों के लोग इकट्ठा हुए, जिससे वहाँ लोगों का जनसैलाब उमड़ गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे महाआरती के साथ हुई, जबकि दोपहर 3 बजे यात्रा की शुरुआत की गई। इस यात्रा में लोगों ने भगवान जगन्नाथ के नारे लगाए और रस्सी के सहारे उनकी प्रतिमा को खींचने की प्रथा को उजागर किया, जिससे आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शाम सात बजे प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। महूजी गाँव के समाजसेवी धनंजय उर्फ धन्नू सिंह ने बताया कि यह पल सभी क्षेत्रवासियों के लिए काफी मायने रखता है, क्योंकि जो कार्य 22 वर्षों से बंद पड़ा था, उसे नौजवानों और कुछ समाजसेवियों ने मिलकर पुनः बड़े ही धूमधाम से मनाया है। इस मौके पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। इस आयोजन में गाँव के अनिल यादव, कार्तिक सिंह, धन्नू सिंह, पवन कुमार, धर्मेंद्र कुमार व अन्य कई लोग मौजूद रहे।4
- उत्तर प्रदेश के चंदौली में लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज होकर किसानों ने अमड़ा विद्युत उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया है। बिजली की भारी कटौती से आक्रोशित किसान लगातार अपना विरोध जता रहे हैं और उपकेंद्र पर तालाबंदी करने के बाद भी उनका प्रदर्शन अभी भी जारी है।1
- चन्दौली जनपद के नरवन में बिजली की लो वोल्टेज और लगातार ट्रिपिंग की समस्या से परेशान किसानों और उपभोक्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने अमडा बिजली उपकेंद्र पर ताला जड़कर उग्र धरना-प्रदर्शन किया। दरअसल, अमडा उपकेंद्र से जुड़े लगभग 120 गांवों के लोग इस उमस भरी गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे हैं। खेती के इस बेहद महत्वपूर्ण समय में बिजली के अभाव में किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके ट्यूबवेल और सिंचाई के अन्य संसाधन बेकार पड़े हुए हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया। तालाबंदी और हंगामे की सूचना मिलते ही कंदवा थानाध्यक्ष बिनोद कुमार अंचल, धीना थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव और सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। इसके बाद बिजली विभाग की एसी जसमीत कौर ने मौके पर पहुंचकर धरनारत लोगों को 24 घंटे के भीतर बिजली की समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया। इस आश्वासन के बाद ही उपभोक्ताओं ने अपना धरना समाप्त किया। हालांकि, उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि यदि तय समय के भीतर समस्या का निदान नहीं किया गया, तो वे दोबारा उपकेंद्र पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करने को विवश होंगे। इस मौके पर विभाग की ओर से अधिशाषी अभियंता नरेश कुमार, SDO जय सिंह, सियाराम, अवर अभियंता जवाहर सिंह व घनश्याम मौजूद रहे। वहीं, प्रदर्शनकारियों में किसान नेता रतन सिंह, मुन्ना सिंह, संदीप राय, पंकज राय, अंकुर राय, महेंद्र सिंह, राजीव रंजन सिंह, गुड्डू राय, दिनेश सिंह, बिट्टू राय और आदित्य राय सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।4
- चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के चंदौली खुर्द गांव में ट्रांसफार्मर जलने के कारण विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। बिजली गुल होने से स्थानीय ग्रामीण बेहद परेशान हैं। इस मामले में सीधे तौर पर बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।1
- चंदौली के सकलडीहा तहसील में वकीलों ने SDM कुंदन राज कपूर के विदाई समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान तहसील के वकीलों ने विदाई समारोह में शामिल होकर SDM कुंदन राज कपूर को भावभीनी विदाई दी और उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।1
- चंदौली के गांव सभा डेवढिल सदलपुर पीटर में लगातार होने वाली बिजली कटौती से स्थानीय जनता गर्मियों में बेहद परेशान है। यहां दिन और रात में करीब 10 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है, जिसमें सीधे तौर पर जेई और एसडीओ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिजली की इस भारी किल्लत से तंग आकर अब लोगों ने माननीय जिला अधिकारी से विनम्र निवेदन किया है कि वे कृपया इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दें और इसका जल्द से जल्द समाधान करवाएं।2