जतारा सिविल अस्पताल में डॉक्टर का निजी क्लीनिक का खेल, सरकारी क्वार्टर में चल रहा अवैध क्लीनिक, मरीजों को बहला-फुसलाकर लूटने का आरोप, विधायक के निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरे हालात *जतारा।* शासकीय सिविल अस्पताल जतारा में पदस्थ डॉक्टर द्वारा सरकारी आवास में निजी क्लीनिक संचालित कर मरीजों से अवैध वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल सूत्रों और मरीजों ने डॉक्टर संजय कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर संजय कुशवाहा ने अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट के बगल में स्थित शासकीय मकान में निजी क्लीनिक खोल रखा है। आरोप है कि उनके यहां काम करने वाला युवक अंशुल कुशवाहा सरकारी अस्पताल की ओपीडी से ही मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी क्लीनिक में ले जाता है। *ओपीडी से सीधे क्लीनिक में ले जाते हैं मरीज -* सूत्रों के अनुसार अंशुल कुशवाहा ओपीडी में पर्चा लेकर घूमता है और भोले-भाले मरीजों को यह कहकर क्लीनिक में ले जाता है कि डॉक्टर साहब वहीं देखेंगे। वहां मरीजों से मनमानी फीस, इंजेक्शन और बॉटल के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है। कई बार तो डॉक्टर संजय कुशवाहा क्लीनिक में मौजूद भी नहीं होते, तब भी अंशुल द्वारा ही मरीजों को देखा जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले गरीब मरीजों को इस तरह लूटा जा रहा है। उन्हें मजबूरी में निजी क्लीनिक में हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, जबकि सरकारी अस्पताल में इलाज मुफ्त होना चाहिए। *विधायक के निरीक्षण के बाद भी हालत जस की तस -* उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्रीय विधायक हरीशंकर खटीक ने स्वयं जतारा अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था और व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। डॉक्टर की मनमानी और दलालों का बोलबाला अभी भी जारी है। नागरिकों ने कलेक्टर और CMHO से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सरकारी आवास से अवैध क्लीनिक को तत्काल बंद कराने की मांग की है।

- *टीकमगढ़ जिला जेल में हर्षोल्लास से मना जन्माष्टमी पर्व, कृष्ण भक्ति में झूमे बंदी* *जिला जेल में हर्षोल्लास से मना जन्माष्टमी पर्व, कृष्ण भक्ति में झूमे बंदी* *टीकमगढ़।* श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जिला जेल टीकमगढ़ में भी हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जेल परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बंदी कृष्ण भक्ति में झूमते और नृत्य करते नजर आए। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। जेल अधीक्षक यजुवेन्द्र वाघमारे ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण का संदेश कर्म के प्रति निष्ठा, विवेक, धैर्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। जेलर ए.के. शुक्ल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। कार्यक्रम में जेल स्टाफ और बंदीगण मौजूद रहे।1
- जतारा सिविल अस्पताल में डॉक्टर का निजी क्लीनिक का खेल, सरकारी क्वार्टर में चल रहा अवैध क्लीनिक, मरीजों को बहला-फुसलाकर लूटने का आरोप, विधायक के निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरे हालात *जतारा।* शासकीय सिविल अस्पताल जतारा में पदस्थ डॉक्टर द्वारा सरकारी आवास में निजी क्लीनिक संचालित कर मरीजों से अवैध वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल सूत्रों और मरीजों ने डॉक्टर संजय कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर संजय कुशवाहा ने अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट के बगल में स्थित शासकीय मकान में निजी क्लीनिक खोल रखा है। आरोप है कि उनके यहां काम करने वाला युवक अंशुल कुशवाहा सरकारी अस्पताल की ओपीडी से ही मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी क्लीनिक में ले जाता है। *ओपीडी से सीधे क्लीनिक में ले जाते हैं मरीज -* सूत्रों के अनुसार अंशुल कुशवाहा ओपीडी में पर्चा लेकर घूमता है और भोले-भाले मरीजों को यह कहकर क्लीनिक में ले जाता है कि डॉक्टर साहब वहीं देखेंगे। वहां मरीजों से मनमानी फीस, इंजेक्शन और बॉटल के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है। कई बार तो डॉक्टर संजय कुशवाहा क्लीनिक में मौजूद भी नहीं होते, तब भी अंशुल द्वारा ही मरीजों को देखा जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले गरीब मरीजों को इस तरह लूटा जा रहा है। उन्हें मजबूरी में निजी क्लीनिक में हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, जबकि सरकारी अस्पताल में इलाज मुफ्त होना चाहिए। *विधायक के निरीक्षण के बाद भी हालत जस की तस -* उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्रीय विधायक हरीशंकर खटीक ने स्वयं जतारा अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था और व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। डॉक्टर की मनमानी और दलालों का बोलबाला अभी भी जारी है। नागरिकों ने कलेक्टर और CMHO से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सरकारी आवास से अवैध क्लीनिक को तत्काल बंद कराने की मांग की है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ आज आजाद समाज पार्टी,भीम आर्मी टीकमगढ़ की जिला इकाई की समीक्षा बैठक संपन्न हुई संगठन पार्टी को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिए.. Chandra Shekhar Aazad संन्जू चौधरी ज़िलाध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी टीकमगढ़1
- जिला जेल टीकमगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव *जिला जेल टीकमगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व* - शासन के निर्देशानुसार जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इसीक्रम में जन्माष्टमी के अवसर पर जिला जेल टीकमगढ़ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बंदी कृष्ण भक्ति में झूमते और नृत्य करते नजर आए। जेल परिसर में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। जिला जेल अधीक्षक श्री यजुवेन्द्र वाघमारे ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ देते हुये कहा कि श्रीमद्भागवतगीता में भगवान श्रीकृष्ण का अमर संदेश कर्म के प्रति निष्ठा, विवेक, धैर्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर जेलर श्री एके शुक्ल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में आनंद, आशा और नई ऊर्जा का संचार हो। कार्यक्रम में जेल स्टॉफ तथा बंदीगण उपस्थित रहे।1
- ललितपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते कचनौदा बांध के पांच गेट खुले, पानी निकासी जारी ललितपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते कचनौदा बांध का जलस्तर बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह सिंचाई विभाग द्वारा बांध के पांच गेट खोले गए, जिसके बाद लगातार पानी की निकासी की जा रही है। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद जल प्रवाह बढ़ने को देखते हुए आसपास के लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। बांध के गेटों से लगातार पानी निकलने के कारण आसपास के क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है। सिंचाई विभाग द्वारा बांध की स्थिति और जल निकासी की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि जलस्तर और पानी के बहाव की स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा सकें। वहीं स्थानीय पुलिस भी मौके और आसपास के क्षेत्र में लगातार निगरानी रख रही है। पुलिस की कोशिश है कि कोई भी व्यक्ति बांध के गेटों या पानी के तेज बहाव वाले स्थानों के आसपास न जाए। लोगों से अपील की जा रही है कि वे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पानी के नजदीक जाने से बचें और बच्चों को भी ऐसे स्थानों से दूर रखें। लगातार बारिश के कारण नदी-नालों और जलाशयों में पानी का स्तर बढ़ने की स्थिति में लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसे में प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करना जरूरी है। फिलहाल कचनौदा बांध के पांच गेट खुले हैं और पानी की निकासी लगातार जारी है।1
- टीकमगढ़ जिले के ग्राम पंचायत भेला में 3 महीने का राशन नहीं मिला है टीकमगढ़ जिले के ग्राम पंचायत भेला में 3 महीने का राशन नहीं मिला है जनता भटकी भटकी कर रही है और कोटेदार बोलना है नहीं देंगे कर लो जो करना1
- जिला जेल टीकमगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व* *जिला जेल टीकमगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व* - शासन के निर्देशानुसार जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इसीक्रम में जन्माष्टमी के अवसर पर जिला जेल टीकमगढ़ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बंदी कृष्ण भक्ति में झूमते और नृत्य करते नजर आए। जेल परिसर में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। जिला जेल अधीक्षक श्री यजुवेन्द्र वाघमारे ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ देते हुये कहा कि श्रीमद्भागवतगीता में भगवान श्रीकृष्ण का अमर संदेश कर्म के प्रति निष्ठा, विवेक, धैर्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर जेलर श्री एके शुक्ल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में आनंद, आशा और नई ऊर्जा का संचार हो। कार्यक्रम में जेल स्टॉफ तथा बंदीगण उपस्थित रहे।4
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत टीकमगढ़। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर यादव समाज द्वारा निकली गई। शोभा यात्रा का स्थानीय कटरा बाजार में पूर्व विधायक राकेश गिरी के छोटे अनुज महेश गिरी के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही भगवान श्री कृष्ण जी की प्रतिमा पर माला पहनाकर कर स्वागत वंदन किया एवं यादव समाज के लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर यादव समाज के लोग एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी के भक्तगण मौजूद रहे।1