Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dhirendra Shukla
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लालगंजः पीर मोहम्मद का पुरवा मजरे बहाई गांव में महुआ के पेड़ के नीचे शिवलिंग निकलने की सूचना गांव में फैली तो ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। लोगों ने वहां शिवलिंग को रखकर पूजा शुरू कर दी। बताया गया है कि उक्त गांव निवासी राम सुमेर के घर के सामने लगभग 50 वर्ष पुराना एक महुआ का पेड़ स्थित था। शुक्रवार की दोपहर अचानक महुआ का पेड़ गिर गया। स्कूल से वापस लौट कर खेल रहे बच्चों प्रीतम व प्रिंस ने पेंड़ की जड़ के खोखल में लगभग चार अंगुल ऊंचा सफेद रंग का शिवलिंग देखा तो इसकी जानकारी परिजनों समेत ग्रामीणों को दी। जिस पर वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। कोई इसे किसी की शरारत कहता रहा तो कोई भगवान शिव को स्वयंभू बताता रहा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणो राम सुमेर, सुरेश पाल, देशराज यादव, रामसनेही, कल्लू, खुशबू यादव, बबली, रेनू आदि की भीड़ एकत्र हो गई। बबली ने कहा कि भगवान स्वयं प्रकट हुए हैं तो उनका मंदिर भी यहीं बनाया जाएगा।ग्रामीणो ने शिवलिंग की पूजा भी की। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बहाई पुलिस चौकी में भी दी। चौकी प्रभारी अजय मिश्रा का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। स्थान -बहाई लालगंज रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार।1
- रायबरेली.... जन जागरण हेतु सरकार की दोगली भावनाओ पर मेरी स्वयं के विचार... सभी व पूरे वीडियो सुने व अपनी राय अवश्य दे...3
- कौशाम्बी _पत्रकार के समर्थन में तीसरे दिन भी धरना जारी, निष्पक्ष जांच की मांग तेज पत्रकार शुभम पांडेय ब्यूरो चीफ श्रेय टीवी 97374161551
- *कौशांबी: पत्रकार के समर्थन में तीसरे दिन भी धरना जारी, निष्पक्ष जांच की मांग तेज* *कौशांबी संदेश* कौशांबी। जिला मुख्यालय स्थित डायट मैदान में पत्रकार इश्तियाक अहमद के समर्थन में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना दे रहे पत्रकारों और समर्थकों का कहना है कि अब तक न तो उन्हें इंसाफ मिला है और न ही मामले की पूरी तरह निष्पक्ष जांच कराई गई है।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पत्रकार को जल्दबाजी में जेल भेज दिया गया, जबकि मामले की समुचित और पारदर्शी जांच होनी चाहिए थी। धरना स्थल पर मौजूद वक्ताओं ने सवाल उठाया कि आखिर किस दबाव में कार्रवाई की गई और जांच पूरी किए बिना गिरफ्तारी क्यों की गई। पत्रकार संगठनों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने नहीं लाई गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उनका यह भी कहना है कि सच्चाई उजागर होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार्रवाई किन परिस्थितियों में और किन कारणों से की गई। धरना स्थल पर लगातार पत्रकारों और सामाजिक संगठनों की उपस्थिति बनी हुई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।1
- विद्युत उपकेंद्र खीरों के अंतर्गत फिरोजाबाद गांव में भारी भरकम समस्या1
- कौशाम्बी जनपद में पत्रकार इश्तेयाक अहमद पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमे के विरोध में पत्रकारों का धरना जारी है। पत्रकारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुकदमा वापस लेने और निष्पक्ष जांच की मांग की।1
- *एसपी के आदेश की अवहेलना का आरोप, मंझनपुर कोतवाली में शिकायत बदलने का मामला गरमाया* *कौशांबी संदेश नेटवर्क* कौशांबी। जिले की मंझनपुर तहसील अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र के रत्नावलीपुरम वार्ड संख्या 19 स्थित बंधवारजबर के बभनपुरवा गांव में आवासीय पट्टा भूमि पर कब्जे और शिकायत में कथित हेरफेर का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम बभनपुरवा की आराजी संख्या 66, रकबा लगभग 100 वर्गगज भूमि का आवासीय पट्टा जिला प्रशासन द्वारा दुक्खू के परिवार को पूर्व में आवंटित किया गया था। पीड़िता बृजरानी पत्नी दुक्खू (अनुसूचित जाति) का आरोप है कि कुछ लोगों ने पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा कर दीवार गिरा दी और मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। आरोप है कि एसपी के निर्देश के बावजूद मंझनपुर कोतवाली में गंभीर धाराओं, जिनमें अनुसूचित जाति उत्पीड़न से संबंधित प्रावधान भी शामिल बताए गए थे, में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि थाने में बैठे एक कथित निजी व्यक्ति/दलाल द्वारा शिकायत पत्र को बदला गया और मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिससे उन्हें अपेक्षित कानूनी संरक्षण नहीं मिल पाया। पीड़ित पक्ष ने यह भी दावा किया है कि तहरीर बदले जाने से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में अभी तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है और पीड़ित पक्ष ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है।1
- कौशांबी _पत्रकार के ऊपर फर्जी फिर दर्ज होने पर पत्रकार संगठन हुए नाराज़ ब्यूरो चीफ श्रेय टीवी शुभम पांडेय 97374161551
- पुलिस ने गैंगस्टर राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया! थाना कुण्डा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से संबंधित 25000/- रुपये का इनामियां 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त राजेश कुमार उर्फ खन्ना को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय ने क्या कुछ कहा देखें। यह गिरफ्तारी पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है और इससे अपराधियों में खौफ बढ़ेगा। वीडियो में देखें पूरी खबर और जानें कैसे पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।1