Shuru
Apke Nagar Ki App…
एसपी व एएसपी द्वारा पदोन्नति पाने पर अधिकारियों व कर्मचारियों के कंधों पर नये पद के स्टार लगाकर किया गया उत्साहवर्धन पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद द्वारा शनिवार को माती पुलिस कार्यालय में अपराध शाखा में नियुक्त निरीक्षक संजय गुप्ता को क्षेत्राधिकारी के पद पर पदोन्नत होने पर व चालक मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह, चालक मुख्य आरक्षी करूणेश मिश्रा व मुख्य आरक्षी संतोष यादव के सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर वर्दी पर नये पद के स्टार लगाकर बधाई देते हुये उत्साहवर्धन किया गया तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई
Arvind sharma kanpur dehat
एसपी व एएसपी द्वारा पदोन्नति पाने पर अधिकारियों व कर्मचारियों के कंधों पर नये पद के स्टार लगाकर किया गया उत्साहवर्धन पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद द्वारा शनिवार को माती पुलिस कार्यालय में अपराध शाखा में नियुक्त निरीक्षक संजय गुप्ता को क्षेत्राधिकारी के पद पर पदोन्नत होने पर व चालक मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह, चालक मुख्य आरक्षी करूणेश मिश्रा व मुख्य आरक्षी संतोष यादव के सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर वर्दी पर नये पद के स्टार लगाकर बधाई देते हुये उत्साहवर्धन किया गया तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद द्वारा शनिवार को माती पुलिस कार्यालय में अपराध शाखा में नियुक्त निरीक्षक संजय गुप्ता को क्षेत्राधिकारी के पद पर पदोन्नत होने पर व चालक मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह, चालक मुख्य आरक्षी करूणेश मिश्रा व मुख्य आरक्षी संतोष यादव के सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर वर्दी पर नये पद के स्टार लगाकर बधाई देते हुये उत्साहवर्धन किया गया तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई1
- समाधान दिवस में फरियादियों की 31 शिकायतें प्रस्तुत,7 का मौके पर निस्तारण कालपी(जालौन)। शनिवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फरियादियों के द्वारा 31 शिकायते प्रस्तुत की गई। जिसमें सबसे अधिक राजस्व11 तथा पुलिस विभाग के 8 मामले शामिल हैं। मौके पर सात शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील सभाकक्ष मे सुवह 10 वजे से दोपहर 2 वजे तक चले समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह तथा एसडीएम तथा नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला के समक्ष सुरेश कुमार निवासी ग्राम सिंम्हारा ने शिकायत की है कि विपक्षियों के द्वारा चक रोड को तोड़कर अपने खेत में मिल लिया तथा मना करने में झगड़ा कर रहे हैं। विनोद गौतम निवासी इटौरा गुरु ने सार्वजनिक नाले को गहरा करके सफाई करने की मांग की है। पवन कुमार तिवारी निवासी मिर्जा मंडी कालपी शिकायत की है कि प्रार्थी के पड़ोस के एक जर्जर मकान में कीड़े मकोड़े निकलते हैं। जो नुकसान पहुंचाते रहते हैं। तथा मकान किसी भी तरह गिर सकता है। उन्होंने नगर पालिका से उचित कार्रवाई की अपेक्षा की है। विनोद कुमार निवासी ग्राम मवई वावनी ने चक रोड की पैमाइश करने की शिकायत की है। कपिल शुक्ला सभासद निवासी मोहल्ला मिर्जा मंडी में घरों में पानी घुसने की शिकायत की गई है।अंत में समापन के वक्त दोपहर 2 वजे उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने पिछले समाधान दिवस में आये प्रार्थना पत्रों के विभाग वार निस्तारण की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर के गुणवत्ता पूर्वक समाधान कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अवगत कराया है राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर, प्रमोद दुवे,नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्या, विधुत विभाग के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान,पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी,जल संस्थान के अवर अभियंता वासित अली,स्टैनो सलीम खान,तहसील के प्रशासनिक अधिकारी धीरज पुरवार,कालपी कोतवाली कालपी के एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, नियामतपुर चौकी इंचार्ज चेतराम बुंदेला के अलावा कदौरा,आटा तथा चुरखी के थानेदारों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। फोटो - तहसील में फरियादियों की समस्याओं को सुनते अधिकारी2
- कालपी (जालौन) थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम चतेला में भूमि विवाद का मामला गंभीर रूप लेता जा रहा है। पीड़ित सावन अली पुत्र अख्तर अली ने उप जिलाधिकारी कालपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी वैध काश्तकारी भूमि गाटा संख्या 20/21 (रकबा 0.0790 हेक्टेयर) पर बने मकान पर कुछ दबंग तत्व अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रार्थी का कहना है कि उक्त भूमि पर उसने अपना पक्का और कच्चा मकान बना रखा है, जिसमें घरेलू सामान एवं गेहूं आदि का भंडारण किया गया है। लेकिन ग्राम चतेला निवासी महबूब अली पुत्र बसीर अली, मक्सूद अली पुत्र महबूब अली, मुहम्मद हफीज पुत्र अतर तथा मुहम्मद शहिद पुत्र अतर पर आरोप है कि वे लगातार मकान पर कब्जे की नीयत से दबाव बना रहे हैं और ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, आरोपित लोग सुनियोजित तरीके से मकान पर कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं, जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। कई बार मौखिक विरोध करने के बावजूद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इस घटना से न केवल संपत्ति विवाद गहरा गया है, बल्कि गांव में तनाव की स्थिति भी बनती जा रही है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसकी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो मामला और गंभीर रूप ले सकता है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस प्रकरण में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है।1
- Post by Rinku.kumar1
- उरई (जालौन)।कुठौंद थाना क्षेत्र के नहर कोठी के पास झाड़ियों में एक बुजुर्ग का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और क्षेत्राधिकारी जालौन ने मौके पर जांच शुरू की। शव कई दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त था और तेज दुर्गंध के चलते आसपास लोगों का खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए और स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान 75 वर्षीय देव सिंह निवासी ग्राम टिकरी मुस्तकील, थाना सिरसा कलार के रूप में हुई। पहचान मृतक के पुत्र गोविंद सिंह ने की। परिजनों के अनुसार देव सिंह पिछले चार दिनों से लापता थे और उनकी तलाश की जा रही थी। बताया गया कि वह शराब के आदी थे। क्षेत्राधिकारी जालौन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण अत्यधिक शराब सेवन, ठंड या भूख हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं—हत्या या दुर्घटना—की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है और पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।1
- जालौन/उरई। जनपद के कुठौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर कोठी के पास उस समय सनसनी फैल गई जब झाड़ियों में एक बुजुर्ग का कई दिन पुराना सड़ा-गला शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्षेत्राधिकारी जालौन ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसमें कीड़े पड़ चुके थे और तेज दुर्गंध के कारण राहगीरों का वहां से गुजरना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की और आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त गोविंद सिंह ने अपने 75 वर्षीय पिता देव सिंह निवासी ग्राम टिकरी मुस्तकील, थाना सिरसा कलार के रूप में की। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब पीने के आदी थे और पिछले चार दिनों से घर से लापता थे, जिनकी काफी खोजबीन की जा रही थी। क्षेत्राधिकारी जालौन के अनुसार, पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक रूप से मौत का कारण अत्यधिक शराब का सेवन या ठंड-भूख माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हत्या और दुर्घटना समेत सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस मामले की विधिक कार्यवाही में जुटी है।1
- #बिजनौर में दारोगा ने युवक को मारे कई थप्,प,ड़ मंडावली की भागुवाला चौकी से जुड़ा है वायरल वीडियो #Bijnor #PoliceViralVideo #UttarPradesh Bijnor Police1
- युवती को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में माती कोर्ट में एडीजे 15 ने अभियुक्त विपिन उर्फ छोटू पुत्र रामनरेश उर्फ पाला निवासी ग्राम दस्तमपुर थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई और ₹20,000 के अर्थदंड से दंडित भी किया।1