logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मण्डलायुक्त ने तहसील सदर अन्तर्गत दो गेहूं क्रय केन्द्रो का किया आकस्मिक निरीक्षण खरीद केन्द्रो पर उपस्थित कृषको से वार्ता कर क्रय केन्द्र पर सुविधाओ के बारे में ली जानकारी केन्द्र प्रभारियो को गेहूं खरीद में गति लाते हुए लक्ष्य पूर्ण करने का दिया निर्देश-प्रत्येक किसानो के गेहूं की जाए खरीद जनपद में अब तक 21232.27 मीट्रिक टन की गई गेहूं की खरीद मीरजापुर 11 मई 2026- मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने आज दोपहर लगभग एक बजे तहसील सदर अन्तर्गत दो गेहूं क्रय केन्द्रो पर पहुंकर आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तौल, नमी जांच, पंखा, तौल कांटा, बोरे की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते हुए केन्द्र पर उपस्थित किसानो से वार्ता कर सुचारू ढंग से गेहूं खरीद के बारे में जानकारी ली। मण्डलायुक्त ने सबसे पहले जंगी रोड स्थित मण्डी समिति के अन्दर खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित क्रय केन्द्र संख्या एक में पहुंचकर क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि केन्द्र पर अब तक 24 किसानो के द्वारा कुल 704 कुन्तल गेहू की खरीद की गई। केन्द्र पर उपस्थित कृषक से वार्ता की गई एक कृषक के द्वारा बताया गया कि उसके गेंहू खरीद में खतौनी मिलान में तकनीकी गड़बड़ी के कारण तौल नही हो पा रही है जिस पर मण्डलायुक्त ने उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र से दूरभाष पर वार्ता कर निर्देशित किया किया आज ही तत्काल खतौनी का मिलाकर निस्तारण कराएं ताकि क्रय केन्द्र पर इनके गेंहू की तौल कराई जा सके। मण्डलायुक्त ने कई बोरियो को तौल कांटा पर रखवाकर अपने सामने तौल कराकर देखा भी गया। तत्पश्चात मण्डलायुक्त द्वारा भरूहना स्थित यू0पी0एस0एस0 के द्वारा संचालित गेंहू क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। कृषको से वार्ता कर खरीद के बारे में जानकारी की गई इसके केन्द्र पर प्रभारी द्वारा बताया गया कि अभी तक कुल लगभग 600 कुन्तल की खरीद की गई है। मण्डलायुक्त ने सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त खरीद लक्ष्य के सापेक्ष केन्द्र प्रभारी गेंहू खरीद कार्य में तेजी लाए इसके लिए किसानो से सम्पर्क करे रजिस्टड्र किसानो से समय से केन्द्र पर गेंहू लाने हेतु प्रेरित करे तथा खरीद मे तेजी लाते हुए लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसानो के गेंहू को केन्द्र पर सुचारू ढंग से खरीद की जाए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाशत नही की जाएगी। किसानो के बैठने के लिए केन्द्र पर छायादार व्यवस्था, पेयजल आदि के बारे में भी जानकारी ली गई। मौके पर उपस्थित जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने मण्डलायुक्त को बताया कि जनपद में 56000 मीट्रिक टन गेंहू खरीद लक्ष्य के सापेक्ष विभिन्न एजेंसियो के कुल 103 केन्द्रो पर 21232.27 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है जो लक्ष्य का 37.91 प्रतिशत है। मण्डलायुक्त ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी केन्द्रो पर प्रतिदिन मानिटरिंग करते हुए खरीद में तेजी लाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव सिंह उपस्थित रहें।

1 hr ago
user_Anupam Newspaper
Anupam Newspaper
Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
f3b83296-7b5a-4fec-8cf4-bbac9d4cab0e

मण्डलायुक्त ने तहसील सदर अन्तर्गत दो गेहूं क्रय केन्द्रो का किया आकस्मिक निरीक्षण खरीद केन्द्रो पर उपस्थित कृषको से वार्ता कर क्रय केन्द्र पर सुविधाओ के बारे में ली जानकारी केन्द्र प्रभारियो को गेहूं खरीद में गति लाते हुए लक्ष्य पूर्ण करने का दिया निर्देश-प्रत्येक किसानो के गेहूं की जाए खरीद जनपद में अब तक 21232.27 मीट्रिक टन की गई गेहूं की खरीद मीरजापुर 11 मई 2026- मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने आज दोपहर लगभग एक बजे तहसील सदर अन्तर्गत दो गेहूं क्रय केन्द्रो पर पहुंकर आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तौल, नमी जांच, पंखा, तौल कांटा, बोरे की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते हुए केन्द्र पर उपस्थित किसानो से वार्ता कर सुचारू ढंग से गेहूं खरीद के बारे में जानकारी ली। मण्डलायुक्त ने सबसे पहले जंगी रोड स्थित मण्डी समिति के अन्दर खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित क्रय केन्द्र संख्या एक में पहुंचकर क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि केन्द्र

e25e504c-be5d-4730-84ea-d8dcf9fee74e

पर अब तक 24 किसानो के द्वारा कुल 704 कुन्तल गेहू की खरीद की गई। केन्द्र पर उपस्थित कृषक से वार्ता की गई एक कृषक के द्वारा बताया गया कि उसके गेंहू खरीद में खतौनी मिलान में तकनीकी गड़बड़ी के कारण तौल नही हो पा रही है जिस पर मण्डलायुक्त ने उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र से दूरभाष पर वार्ता कर निर्देशित किया किया आज ही तत्काल खतौनी का मिलाकर निस्तारण कराएं ताकि क्रय केन्द्र पर इनके गेंहू की तौल कराई जा सके। मण्डलायुक्त ने कई बोरियो को तौल कांटा पर रखवाकर अपने सामने तौल कराकर देखा भी गया। तत्पश्चात मण्डलायुक्त द्वारा भरूहना स्थित यू0पी0एस0एस0 के द्वारा संचालित गेंहू क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। कृषको से वार्ता कर खरीद के बारे में जानकारी की गई इसके केन्द्र पर प्रभारी द्वारा बताया गया कि अभी तक कुल लगभग 600 कुन्तल की खरीद की गई है। मण्डलायुक्त ने सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त खरीद लक्ष्य के सापेक्ष केन्द्र प्रभारी गेंहू खरीद

70d137f8-9bfd-4651-a796-019dc7570730

कार्य में तेजी लाए इसके लिए किसानो से सम्पर्क करे रजिस्टड्र किसानो से समय से केन्द्र पर गेंहू लाने हेतु प्रेरित करे तथा खरीद मे तेजी लाते हुए लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसानो के गेंहू को केन्द्र पर सुचारू ढंग से खरीद की जाए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाशत नही की जाएगी। किसानो के बैठने के लिए केन्द्र पर छायादार व्यवस्था, पेयजल आदि के बारे में भी जानकारी ली गई। मौके पर उपस्थित जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने मण्डलायुक्त को बताया कि जनपद में 56000 मीट्रिक टन गेंहू खरीद लक्ष्य के सापेक्ष विभिन्न एजेंसियो के कुल 103 केन्द्रो पर 21232.27 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है जो लक्ष्य का 37.91 प्रतिशत है। मण्डलायुक्त ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी केन्द्रो पर प्रतिदिन मानिटरिंग करते हुए खरीद में तेजी लाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव सिंह उपस्थित रहें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अपहरण की झूठी कहानी रचकर पुलिस को फंसाने की साजिश का पर्दाफाश, मुख्य साजिशकर्ता सहित 6 गिरफ्तार मीरजापुर। थाना अदलहाट एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने अपहरण के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए पाया कि पूरा घटनाक्रम सुनियोजित षड्यंत्र था। पुलिस जांच में सामने आया कि वादिनी स्वयं ही इस मामले की मुख्य साजिशकर्ता निकली। पुलिस ने इस मामले में कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 6 मई 2026 को सरिता सिंह पटेल पत्नी सुभाष सिंह पटेल निवासी दीक्षितपुर, थाना चुनार ने थाना अदलहाट में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका अपहरण कर उसे 4 दिनों तक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया। इस शिकायत के आधार पर थाना अदलहाट में मुकदमा संख्या 101/2026 धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में टीम गठित कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। जांच के दौरान भौतिक, इलेक्ट्रॉनिक और सर्विलांस साक्ष्यों की समीक्षा में पूरा मामला फर्जी पाया गया। जांच में पता चला कि वादिनी सरिता पटेल, जो एक इलेक्ट्रॉनिक यूट्यूबर है, चुनार पुलिस द्वारा पूर्व में कुछ अभियुक्तों को जेल भेजे जाने से नाराज थी। वह पुलिस पर दबाव बनाकर अपने मनमाफिक कार्रवाई करवाना चाहती थी। इसी उद्देश्य से उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस को झूठे मुकदमे में फंसाकर धन उगाही की साजिश रची। योजना के तहत सह-अभियुक्त अमरदीप ने सरिता पटेल को मोटरसाइकिल से उसके बरामदगी स्थल थाना राजगढ़ तक पहुंचाया, जहां उसने अपना हाथ-पैर बंधवाया। घटना को गंभीर दिखाने के लिए अमरदीप ने मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर उसके शरीर पर छिड़कने के लिए दिया, ताकि पुलिस के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा सके। पुलिस ने सरिता सिंह पटेल, अमरदीप, विजय कुमार सिंह, सुभाष, अंकिता और सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सरिता द्वारा पहचान छिपाने के लिए पहनी गई साड़ी भी बरामद की गई। पुलिस ने मुकदमे में धारा 140(3), 109(1), 127, 309, 3(5), 61(2), 351(3), 308(6), 212, 224 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।
    3
    अपहरण की झूठी कहानी रचकर पुलिस को फंसाने की साजिश का पर्दाफाश, मुख्य साजिशकर्ता सहित 6 गिरफ्तार
मीरजापुर। थाना अदलहाट एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने अपहरण के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए पाया कि पूरा घटनाक्रम सुनियोजित षड्यंत्र था। पुलिस जांच में सामने आया कि वादिनी स्वयं ही इस मामले की मुख्य साजिशकर्ता निकली। पुलिस ने इस मामले में कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 6 मई 2026 को सरिता सिंह पटेल पत्नी सुभाष सिंह पटेल निवासी दीक्षितपुर, थाना चुनार ने थाना अदलहाट में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका अपहरण कर उसे 4 दिनों तक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया। इस शिकायत के आधार पर थाना अदलहाट में मुकदमा संख्या 101/2026 धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में टीम गठित कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। जांच के दौरान भौतिक, इलेक्ट्रॉनिक और सर्विलांस साक्ष्यों की समीक्षा में पूरा मामला फर्जी पाया गया।
जांच में पता चला कि वादिनी सरिता पटेल, जो एक इलेक्ट्रॉनिक यूट्यूबर है, चुनार पुलिस द्वारा पूर्व में कुछ अभियुक्तों को जेल भेजे जाने से नाराज थी। वह पुलिस पर दबाव बनाकर अपने मनमाफिक कार्रवाई करवाना चाहती थी। इसी उद्देश्य से उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस को झूठे मुकदमे में फंसाकर धन उगाही की साजिश रची।
योजना के तहत सह-अभियुक्त अमरदीप ने सरिता पटेल को मोटरसाइकिल से उसके बरामदगी स्थल थाना राजगढ़ तक पहुंचाया, जहां उसने अपना हाथ-पैर बंधवाया। घटना को गंभीर दिखाने के लिए अमरदीप ने मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर उसके शरीर पर छिड़कने के लिए दिया, ताकि पुलिस के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा सके।
पुलिस ने सरिता सिंह पटेल, अमरदीप, विजय कुमार सिंह, सुभाष, अंकिता और सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सरिता द्वारा पहचान छिपाने के लिए पहनी गई साड़ी भी बरामद की गई।
पुलिस ने मुकदमे में धारा 140(3), 109(1), 127, 309, 3(5), 61(2), 351(3), 308(6), 212, 224 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    1
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में गैबी घाट से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का दो महीने में दूसरी बार अपहरण कर लिया गया है। पीड़िता की माँ ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है, आरोप है कि स्थानीय पुलिस दबंगों के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर बेटी की बरामदगी और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
    2
    उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में गैबी घाट से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का दो महीने में दूसरी बार अपहरण कर लिया गया है। पीड़िता की माँ ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है, आरोप है कि स्थानीय पुलिस दबंगों के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर बेटी की बरामदगी और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में यूट्यूबर पत्रकार सरिता पटेल द्वारा अपने ही अपहरण की सुनियोजित साजिश रचने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में मिले सबूतों और पूछताछ के आधार पर इस पूरे घटनाक्रम का भंडाफोड़ किया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस अब आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में यूट्यूबर पत्रकार सरिता पटेल द्वारा अपने ही अपहरण की सुनियोजित साजिश रचने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में मिले सबूतों और पूछताछ के आधार पर इस पूरे घटनाक्रम का भंडाफोड़ किया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस अब आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में पुलिस ने एक कथित अपहरण मामले का पर्दाफाश करते हुए उसे फर्जी करार दिया है। जांच में सामने आया कि कथित पीड़िता ही पुलिस को फंसाकर अवैध धन उगाही की साजिश की मुख्य सूत्रधार थी। इस मामले में महिला सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में पुलिस ने एक कथित अपहरण मामले का पर्दाफाश करते हुए उसे फर्जी करार दिया है। जांच में सामने आया कि कथित पीड़िता ही पुलिस को फंसाकर अवैध धन उगाही की साजिश की मुख्य सूत्रधार थी। इस मामले में महिला सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
    user_Rakesh Kumar jaago news
    Rakesh Kumar jaago news
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर के छोटा शकौरा विसुंदरपुर में कई सालों से न सड़क बनी है और न ही नाली का निर्माण हुआ है। इससे राहगीरों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि स्थानीय सभासद भी कोई काम नहीं करवा रहा है।
    1
    मिर्ज़ापुर के छोटा शकौरा विसुंदरपुर में कई सालों से न सड़क बनी है और न ही नाली का निर्माण हुआ है। इससे राहगीरों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि स्थानीय सभासद भी कोई काम नहीं करवा रहा है।
    user_Rahul Kumar
    Rahul Kumar
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो अज्ञात शव मिले हैं। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है।
    1
    भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो अज्ञात शव मिले हैं। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    1
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.