logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीरबाबा बाईपास पर चढ़ते समय बेकाबू हुआ कैप्सूल, पलटकर टला बड़ा हादसा कटनी। जबलपुर से मैहर की ओर जा रहा लोडेड कैप्सूल ट्रक गुरुवार को पीरबाबा बाईपास फ्लाईओवर पर चढ़ते समय अचानक पीछे की ओर बेक हो गया। बेकाबू कैप्सूल ने सड़क किनारे लगे एनएचएआई के डिवाइडर को क्षतिग्रस्त किया और चौरसिया ढाबे के पास पलटकर रुक गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वाहन क्रमांक MP19-HA-8110 में चालक कौशल पटेल और कंडक्टर सवार थे। दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक थाना प्रभारी टीआई अनूप सिंह ने पुलिस बल को मौके पर भेजा। एसआई शशिभूषण दुबे, एएसआई अशोक सिंह और आरक्षक राज कुमार अहिरवार ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली। झिंझरी चौकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। एनएचएआई की टीम ने हाइड्रा की मदद से पलटे कैप्सूल को सड़क किनारे कराया, जिसके बाद यातायात सुचारु हुआ। हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। जिस स्थान पर कैप्सूल पलटा, वहां चौरसिया ढाबा और निर्माण कार्य का क्षेत्र होने से लोगों की आवाजाही रहती है। हादसे के समय वहां लोगों के मौजूद नहीं होने से कई जिंदगियां बाल-बाल बच गईं।

1 hr ago
user_Shivcharan Yadav
Shivcharan Yadav
Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

पीरबाबा बाईपास पर चढ़ते समय बेकाबू हुआ कैप्सूल, पलटकर टला बड़ा हादसा कटनी। जबलपुर से मैहर की ओर जा रहा लोडेड कैप्सूल ट्रक गुरुवार को पीरबाबा बाईपास फ्लाईओवर पर चढ़ते समय अचानक पीछे की ओर बेक हो गया। बेकाबू कैप्सूल ने सड़क किनारे लगे एनएचएआई के डिवाइडर को क्षतिग्रस्त किया और चौरसिया ढाबे के पास पलटकर रुक गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वाहन क्रमांक MP19-HA-8110 में चालक कौशल पटेल और कंडक्टर सवार थे। दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक थाना प्रभारी टीआई अनूप सिंह ने पुलिस बल को मौके पर भेजा। एसआई शशिभूषण दुबे, एएसआई अशोक सिंह और आरक्षक राज कुमार अहिरवार ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली। झिंझरी चौकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। एनएचएआई की टीम ने हाइड्रा की मदद से पलटे कैप्सूल को सड़क किनारे कराया, जिसके बाद यातायात सुचारु हुआ। हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। जिस स्थान पर कैप्सूल पलटा, वहां चौरसिया ढाबा और निर्माण कार्य का क्षेत्र होने से लोगों की आवाजाही रहती है। हादसे के समय वहां लोगों के मौजूद नहीं होने से कई जिंदगियां बाल-बाल बच गईं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नैगवा में जब बेटियां स्कूल नहीं पहुंचीं, तो शिक्षक जंगल की पगडंडी तक पहुंचे कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र के नैगवा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्राएं अंकिता और सरिता स्कूल नहीं पहुंचीं तो प्राचार्य विपिन तिवारी और स्टाफ ने उनकी तलाश शुरू की। घर पर नहीं मिलने पर शिक्षक करीब 3 किलोमीटर दूर खुसरा महादेव तक पहुंचे। वहां छात्राओं से बातचीत में सामने आया कि सरिता फीस के अभाव में, जबकि अंकिता स्कूल ड्रेस न होने के कारण पढ़ाई से दूर थी। प्राचार्य ने दोनों को भरोसा दिलाया कि वे सिर्फ स्कूल आएं, फीस और ड्रेस की व्यवस्था विद्यालय की ओर से की जाएगी। शिक्षकों की संवेदनशील पहल से दोनों छात्राओं ने दोबारा स्कूल आने की सहमति दी। प्राचार्य ने कहा कि आर्थिक परेशानी के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए।
    1
    नैगवा में जब बेटियां स्कूल नहीं पहुंचीं, तो शिक्षक जंगल की पगडंडी तक पहुंचे
कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र के नैगवा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्राएं अंकिता और सरिता स्कूल नहीं पहुंचीं तो प्राचार्य विपिन तिवारी और स्टाफ ने उनकी तलाश शुरू की। घर पर नहीं मिलने पर शिक्षक करीब 3 किलोमीटर दूर खुसरा महादेव तक पहुंचे।
वहां छात्राओं से बातचीत में सामने आया कि सरिता फीस के अभाव में, जबकि अंकिता स्कूल ड्रेस न होने के कारण पढ़ाई से दूर थी। प्राचार्य ने दोनों को भरोसा दिलाया कि वे सिर्फ स्कूल आएं, फीस और ड्रेस की व्यवस्था विद्यालय की ओर से की जाएगी।
शिक्षकों की संवेदनशील पहल से दोनों छात्राओं ने दोबारा स्कूल आने की सहमति दी। प्राचार्य ने कहा कि आर्थिक परेशानी के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खाकी का चक्रव्यूह: मंदिर चोरी का ‘बंटी-बबली’ गिरोह गिरफ्तार कटनी। शारदा माता मंदिर में 7 ताले तोड़कर DVR चोरी करने वाले शातिर दंपति को पुलिस ने मैहर जाते समय दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपए के जेवरात और कार जब्त की गई है खाकी का चक्रव्यूह: मंदिर चोरी का ‘बंटी-बबली’ गिरोह गिरफ्तार कटनी। शारदा माता मंदिर में 7 ताले तोड़कर DVR चोरी करने वाले शातिर दंपति को पुलिस ने मैहर जाते समय दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपए के जेवरात और कार जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरोह ने कटनी, सतना, सिवनी और दमोह के 10 से अधिक मंदिरों व सूने मकानों को निशाना बनाया। मास्टरमाइंड पर 36 मामले दर्ज हैं, जबकि राजनंदिनी साहू और आदी उर्फ आदित्य बर्मन पर 9-9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक बाल अपचारी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। सराहनीय भूमिका विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक चौबे सहित NKJ, उमरियापान, बिलहरी चौकी पुलिस, साइबर सेल और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
    1
    खाकी का चक्रव्यूह: मंदिर चोरी का ‘बंटी-बबली’ गिरोह गिरफ्तार

कटनी। शारदा माता मंदिर में 7 ताले तोड़कर DVR चोरी करने वाले शातिर दंपति को पुलिस ने मैहर जाते समय दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपए के जेवरात और कार जब्त की गई है
खाकी का चक्रव्यूह: मंदिर चोरी का ‘बंटी-बबली’ गिरोह गिरफ्तार
कटनी। शारदा माता मंदिर में 7 ताले तोड़कर DVR चोरी करने वाले शातिर दंपति को पुलिस ने मैहर जाते समय दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपए के जेवरात और कार जब्त की गई है।
पुलिस के मुताबिक गिरोह ने कटनी, सतना, सिवनी और दमोह के 10 से अधिक मंदिरों व सूने मकानों को निशाना बनाया। मास्टरमाइंड पर 36 मामले दर्ज हैं, जबकि राजनंदिनी साहू और आदी उर्फ आदित्य बर्मन पर 9-9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक बाल अपचारी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
सराहनीय भूमिका विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक चौबे सहित NKJ, उमरियापान, बिलहरी चौकी पुलिस, साइबर सेल और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
    user_Ummed kuswaha
    Ummed kuswaha
    रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बिलहरी चौकी प्रभारी नवीन नामदेव की टीम की बड़ी कार्रवाई अर्टिगा में 20 पेटी अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार; 7.98 लाख का मशरूका जब्त कटनी, 20 अगस्त। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिलहरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक अर्टिगा कार से 20 पेटी देशी शराब बरामद की। पुलिस ने ग्रे रंग की अर्टिगा कार क्रमांक MP 21 CA 6921 को रोककर तलाशी ली। वाहन की डिग्गी से 17 पेटी लाल मसाला और 3 पेटी सफेद प्लेन देशी शराब, कुल 20 पेटी शराब बरामद हुई। शराब की अनुमानित कीमत 98,500 रुपये बताई गई है। मौके से पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त अर्टिगा कार भी जब्त की, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये है। इस तरह कुल 7 लाख 98 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान यश काछी (25 वर्ष), निवासी भट्टा मोहल्ला, रंगनाथ, कटनी के रूप में हुई। शराब परिवहन के संबंध में वैध लाइसेंस नहीं मिलने पर उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। अब असली सवाल—शराब की खेप का स्रोत कौन? 20 पेटी शराब आखिर कहां से आई और किसे सप्लाई की जानी थी, पुलिस अब इसकी जांच में जुटी है। शराब के स्रोत और संभावित नेटवर्क को लेकर विवेचना जारी है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी नवीन नामदेव के साथ प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा, अखिलेश दीक्षित, आरक्षक उमाकांत तिवारी, लव उपाध्याय, सौरभ जैन एवं सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    बिलहरी चौकी प्रभारी नवीन नामदेव की टीम की बड़ी कार्रवाई

अर्टिगा में 20 पेटी अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार; 7.98 लाख का मशरूका जब्त
कटनी, 20 अगस्त। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिलहरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक अर्टिगा कार से 20 पेटी देशी शराब बरामद की।
पुलिस ने ग्रे रंग की अर्टिगा कार क्रमांक MP 21 CA 6921 को रोककर तलाशी ली। वाहन की डिग्गी से 17 पेटी लाल मसाला और 3 पेटी सफेद प्लेन देशी शराब, कुल 20 पेटी शराब बरामद हुई। शराब की अनुमानित कीमत 98,500 रुपये बताई गई है।
मौके से पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त अर्टिगा कार भी जब्त की, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये है। इस तरह कुल 7 लाख 98 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान यश काछी (25 वर्ष), निवासी भट्टा मोहल्ला, रंगनाथ, कटनी के रूप में हुई। शराब परिवहन के संबंध में वैध लाइसेंस नहीं मिलने पर उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
अब असली सवाल—शराब की खेप का स्रोत कौन?
20 पेटी शराब आखिर कहां से आई और किसे सप्लाई की जानी थी, पुलिस अब इसकी जांच में जुटी है। शराब के स्रोत और संभावित नेटवर्क को लेकर विवेचना जारी है।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी नवीन नामदेव के साथ प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा, अखिलेश दीक्षित, आरक्षक उमाकांत तिवारी, लव उपाध्याय, सौरभ जैन एवं सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Amit Tiwari Ok News
    Amit Tiwari Ok News
    Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बिलहरी पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
    1
    बिलहरी पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
    user_विकास श्रीवास्तव
    विकास श्रीवास्तव
    पत्रकार कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *यह है हमारी कटनी नगर सरकार* * *नगर सरकार के कारनामे* *माधव नगर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास*और एटीएम के पास* *3 महीने से ज्यादा समय हो गया है सीएम हेल्पलाइन ,नगर निगम कमिश्नर महोदया महापौर महोदया आवेदन किया जा चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी नींद नहीं खुली है देखिए कितना खतरनाक नाला है जो कि खुला हुआ और गंदगी से लबालब भरा हुआ है गंदगी की वजह से डेंगू जैसे कीटाणु पनप रहे हैं हजारों की संख्या में जनमानस का आना-जाना यहां से लगा रहता है सोशल मीडिया में भी तमाम बार वीडियो जनता द्वारा पोस्ट किया गया है लेकिन वार्ड पार्षद हेमू कलानी वार्ड उनकी भी नींद नहीं खुली है लगता है जब कोई घटना दुर्घटना होगी तब इन सभी नगर सरकार के नुमाइंदों की नींद खुलेगी जागो जनता जागो* *राजा जगवानी कटनी मध्य प्रदेश*
    2
    *यह है हमारी कटनी नगर सरकार* *
*नगर सरकार के कारनामे*
*माधव नगर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास*और एटीएम के पास*
*3 महीने से ज्यादा समय हो गया है सीएम हेल्पलाइन ,नगर निगम कमिश्नर महोदया महापौर महोदया आवेदन किया जा चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी नींद नहीं खुली है देखिए कितना खतरनाक नाला है जो कि खुला हुआ और गंदगी से लबालब भरा हुआ है गंदगी की वजह से डेंगू जैसे कीटाणु पनप रहे हैं हजारों की संख्या में जनमानस का आना-जाना यहां से लगा रहता है सोशल मीडिया में भी तमाम बार वीडियो जनता द्वारा पोस्ट किया गया है लेकिन वार्ड पार्षद हेमू कलानी वार्ड उनकी भी नींद नहीं खुली है लगता है जब कोई घटना दुर्घटना होगी तब इन सभी नगर सरकार के नुमाइंदों की नींद खुलेगी जागो जनता जागो*
*राजा जगवानी कटनी मध्य प्रदेश*
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कटनी नगर//- श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया बाल कावड़ यात्रियों का स्वागत कटनी में दिखा अनोखा नजारा, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कांवड़ उठाकर किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया बाल कांवड़ यात्रियों का स्वागत कटनी। शहर में उस समय अद्भुत और भक्तिमय नजारा देखने को मिला, जब नन्हे-मुन्ने बच्चे कंधों पर कांवड़ लेकर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। बच्चों की शिवभक्ति देखकर रास्ते में मौजूद श्रद्धालु भी भावविभोर हो गए और पूरे मार्ग में वातावरण भक्तिमय बना रहा। समाजसेवी संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ कटनी आहाना द्वारा आयोजित बाल कांवड़ यात्रा कटनी मेन स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा बड़े हनुमान मंदिर से होते हुए मधई मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भगवान शिव का जयघोष किया। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बच्चों का स्वागत किया। बाल कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए। यात्रा के मधई मंदिर पहुंचने पर बच्चों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन किया। इसके बाद महाआरती आयोजित हुई। बच्चों ने भगवान शिव से अपने उज्ज्वल भविष्य के साथ समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर यात्रा में शामिल सभी बच्चों को भोजन प्रसाद एवं उपहार भेंट किए गए। बच्चों की श्रद्धा और उत्साह ने इस आयोजन को विशेष बना दिया। बाल कांवड़ यात्रा में आहाना की संस्थापिका एवं अध्यक्ष वाणी गट्टानी सहित निशा गुप्ता, रश्मि राय, शालिनी बजाज, उपासना बजाज, वंदना गट्टानी, कविता लालवानी, राशि सुहाने, मोनल पॉप्तानी, पूजा कनकने, रेनू मोर, प्रीति जगाती, गुंजन गोयंका, सुनीता गट्टानी, भव्य जसूजा, शिवानी बर्मन, स्वाति नायक, शिखा गुप्ता, एकता महेश्वरी, आरती राय, प्रशंसा नायक एवं वंदना राय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज़
    4
    कटनी नगर//-
श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया बाल कावड़ यात्रियों का स्वागत
कटनी में दिखा अनोखा नजारा, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कांवड़ उठाकर किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया बाल कांवड़ यात्रियों का स्वागत
कटनी। शहर में उस समय अद्भुत और भक्तिमय नजारा देखने को मिला, जब नन्हे-मुन्ने बच्चे कंधों पर कांवड़ लेकर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। बच्चों की शिवभक्ति देखकर रास्ते में मौजूद श्रद्धालु भी भावविभोर हो गए और पूरे मार्ग में वातावरण भक्तिमय बना रहा।
समाजसेवी संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ कटनी आहाना द्वारा आयोजित बाल कांवड़ यात्रा कटनी मेन स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा बड़े हनुमान मंदिर से होते हुए मधई मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भगवान शिव का जयघोष किया। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बच्चों का स्वागत किया।
बाल कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए। यात्रा के मधई मंदिर पहुंचने पर बच्चों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन किया। इसके बाद महाआरती आयोजित हुई। बच्चों ने भगवान शिव से अपने उज्ज्वल भविष्य के साथ समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर यात्रा में शामिल सभी बच्चों को भोजन प्रसाद एवं उपहार भेंट किए गए। बच्चों की श्रद्धा और उत्साह ने इस आयोजन को विशेष बना दिया।
बाल कांवड़ यात्रा में आहाना की संस्थापिका एवं अध्यक्ष वाणी गट्टानी सहित निशा गुप्ता, रश्मि राय, शालिनी बजाज, उपासना बजाज, वंदना गट्टानी, कविता लालवानी, राशि सुहाने, मोनल पॉप्तानी, पूजा कनकने, रेनू मोर, प्रीति जगाती, गुंजन गोयंका, सुनीता गट्टानी, भव्य जसूजा, शिवानी बर्मन, स्वाति नायक, शिखा गुप्ता, एकता महेश्वरी, आरती राय, प्रशंसा नायक एवं वंदना राय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
रिपोर्ट:-
राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7
जन जन की आवाज़
    user_AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में 36 घंटे की बारिश से गिरे गरीबों मकान कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश के चलते सिलोडी में राजकुमार कोल, रामजी कोल और नेकराम काछी के कच्चे मकानों की दीवारें गिर गईं। दीवार गिरने से घर का सामान खराब हो गया और तीनों परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मलबे और मिट्टी के सड़क पर आ जाने से मार्ग भी बाधित हो गया। प्रभावित परिवारों ने शासन-प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में 36 घंटे की बारिश से गिरे गरीबों मकान कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश के चलते सिलोडी में राजकुमार कोल, रामजी कोल और नेकराम काछी के कच्चे मकानों की दीवारें गिर गईं। दीवार गिरने से घर का सामान खराब हो गया और तीनों परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मलबे और मिट्टी के सड़क पर आ जाने से मार्ग भी बाधित हो गया। प्रभावित परिवारों ने शासन-प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
    1
    ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में 36 घंटे की बारिश से गिरे गरीबों  मकान 

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश के चलते सिलोडी में राजकुमार कोल, रामजी कोल और नेकराम काछी के कच्चे मकानों की दीवारें गिर गईं। दीवार गिरने से घर का सामान खराब हो गया और तीनों परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

मलबे और मिट्टी के सड़क पर आ जाने से मार्ग भी बाधित हो गया। प्रभावित परिवारों ने शासन-प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में 36 घंटे की बारिश से गिरे गरीबों  मकान 
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश के चलते सिलोडी में राजकुमार कोल, रामजी कोल और नेकराम काछी के कच्चे मकानों की दीवारें गिर गईं। दीवार गिरने से घर का सामान खराब हो गया और तीनों परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
मलबे और मिट्टी के सड़क पर आ जाने से मार्ग भी बाधित हो गया। प्रभावित परिवारों ने शासन-प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गांजा तस्करी पर बड़वारा पुलिस का शिकंजा, 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार कटनी। बड़वारा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 872 ग्राम गांजा और टीवीएस स्टार सिटी बाइक जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को देहात भ्रमण के दौरान ग्राम सल्हना मोड़ स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामप्रसाद कोल, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम खरहटा, थाना बड़वारा बताया। पुलिस ने स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 MG 1507 की तलाशी ली। बाइक में टंगे नीले रंग के प्लास्टिक के थैले से 1.872 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और बाइक जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब जब्त गांजे के स्रोत और सप्लाई के संबंध में आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। विशेष भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि सुयश पाण्डेय, सउनि रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र चढ़ार, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।
    1
    गांजा तस्करी पर बड़वारा पुलिस का शिकंजा, 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
कटनी। बड़वारा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 872 ग्राम गांजा और टीवीएस स्टार सिटी बाइक जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को देहात भ्रमण के दौरान ग्राम सल्हना मोड़ स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामप्रसाद कोल, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम खरहटा, थाना बड़वारा बताया। पुलिस ने स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 MG 1507 की तलाशी ली। बाइक में टंगे नीले रंग के प्लास्टिक के थैले से 1.872 किलो गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने गांजा और बाइक जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब जब्त गांजे के स्रोत और सप्लाई के संबंध में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।
विशेष भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि सुयश पाण्डेय, सउनि रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र चढ़ार, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।
    user_Ummed kuswaha
    Ummed kuswaha
    रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 354 पशुओं को ठूंसकर ले जा रहा था 12 चक्का ट्रक, निवार पुलिस ने पकड़ा 310 जीवित भेड़, 4 मृत भेड़ और 40 बकरी-बकरे मिले; 7 आरोपी गिरफ्तार, ट्रक जब्त कटनी, 20 अगस्त। माधवनगर थाना क्षेत्र की निवार चौकी पुलिस ने पशुओं के अवैध एवं क्रूरता पूर्वक परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 354 पशुओं से भरे 12 चक्का टाटा ट्रक को पकड़ा है। पुलिस ने वाहन में सवार चालक समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक और सभी पशुओं को जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टाटा ट्रक क्रमांक MP17HH3130 में बड़ी संख्या में भेड़-बकरी को बिना वैध परमिट के भरकर कटनी से जबलपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर निवार चौकी पुलिस ने कटनी-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर लखापतेरी स्थित पंछी ढाबा के सामने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। गिनती हुई तो सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा ट्रक की तलाशी और पशुओं की गिनती करने पर कुल 354 पशु पाए गए। इनमें 310 जीवित भेड़, 4 मृत भेड़ तथा 40 बकरी-बकरे शामिल थे। पुलिस के अनुसार पशुओं को वाहन में दो पार्टिशन बनाकर अत्यधिक संख्या में ठूंसकर रखा गया था। परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और वैध परमिट भी मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जा सके। सात आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने वाहन चालक जितेन्द्र कुमार वर्मा (40), निवासी कटरा, रीवा सहित मोहम्मद मुस्तफा उर्फ बबलू (47), संतलाल गोंड (40), रनबहादुर सिंह (40), बब्बन सिंह (43), गुरुदेव सिंह (37) और अशोक शुक्ला (35) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 12 चक्का टाटा ट्रक और 354 पशुओं को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 66/192(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। निवार चौकी पुलिस की कार्रवाई कार्रवाई चौकी प्रभारी निवार सउनि. अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई। टीम में सउनि. कमलेश प्रसाद शुक्ला, प्रधान आरक्षक गौरव सेन एवं प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी संख्या में पशुओं को कहां से लाया गया था और बिना वैध परमिट के इन्हें किस उद्देश्य से जबलपुर की ओर ले जाया जा रहा था।
    3
    354 पशुओं को ठूंसकर ले जा रहा था 12 चक्का ट्रक, निवार पुलिस ने पकड़ा

310 जीवित भेड़, 4 मृत भेड़ और 40 बकरी-बकरे मिले; 7 आरोपी गिरफ्तार, ट्रक जब्त
कटनी, 20 अगस्त। माधवनगर थाना क्षेत्र की निवार चौकी पुलिस ने पशुओं के अवैध एवं क्रूरता पूर्वक परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 354 पशुओं से भरे 12 चक्का टाटा ट्रक को पकड़ा है। पुलिस ने वाहन में सवार चालक समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक और सभी पशुओं को जब्त किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टाटा ट्रक क्रमांक MP17HH3130 में बड़ी संख्या में भेड़-बकरी को बिना वैध परमिट के भरकर कटनी से जबलपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर निवार चौकी पुलिस ने कटनी-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर लखापतेरी स्थित पंछी ढाबा के सामने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया।
गिनती हुई तो सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा
ट्रक की तलाशी और पशुओं की गिनती करने पर कुल 354 पशु पाए गए। इनमें 310 जीवित भेड़, 4 मृत भेड़ तथा 40 बकरी-बकरे शामिल थे। पुलिस के अनुसार पशुओं को वाहन में दो पार्टिशन बनाकर अत्यधिक संख्या में ठूंसकर रखा गया था। परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और वैध परमिट भी मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
सात आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने वाहन चालक जितेन्द्र कुमार वर्मा (40), निवासी कटरा, रीवा सहित मोहम्मद मुस्तफा उर्फ बबलू (47), संतलाल गोंड (40), रनबहादुर सिंह (40), बब्बन सिंह (43), गुरुदेव सिंह (37) और अशोक शुक्ला (35) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने 12 चक्का टाटा ट्रक और 354 पशुओं को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 66/192(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
निवार चौकी पुलिस की कार्रवाई
कार्रवाई चौकी प्रभारी निवार सउनि. अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई। टीम में सउनि. कमलेश प्रसाद शुक्ला, प्रधान आरक्षक गौरव सेन एवं प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी संख्या में पशुओं को कहां से लाया गया था और बिना वैध परमिट के इन्हें किस उद्देश्य से जबलपुर की ओर ले जाया जा रहा था।
    user_Amit Tiwari Ok News
    Amit Tiwari Ok News
    Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.