थाना लालगंज पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार मीरजापुर : जिले के थाना लालगंज पर 06 जून 2026 को वादिनी प्रभावती देवी पत्नी सुरेश तिवारी निवासी रामपुर 33 थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी की पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं हत्या के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-224/2026 धारा 80(2),85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 27.08.2026 को उप निरीक्षक चन्द्रधर द्विवेदी मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर बापू उपरौध तिराहा के पास से नामजद 02 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता 1. रमेश कुमार(ससुर) पुत्र स्व0 रामदास व 2. सीता देवी(सास) पत्नी रमेश कुमार निवासीगण ग्राम मेढ़रा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।

- मिर्जापुर _ रेलवे पुलिस भाजपा विधायक को नहीं देती तवज्जो नगर विधायक रत्नाकर मिश्र का तनिक भी लोड नहीं लेती RPF पुलिस विधायक से बात कराने के बावजूद RPF ने किया भाजपा कार्यकर्ता का चालान स्टेशन पर सामान उतारने गया था भाजपा कार्यकर्ता कहा 15 मिनट तक का फ्री कराए है विधायक रत्नाकर मिश्र कार्यकर्ता की बात से खफा RPF ने काटा चलाना, बोले सिविल पुलिस नहीं जो विधायक की करेंगे जी हजूरी RPF के जवान और भाजपा कार्यकर्ता के बीच हुई नोंकझोंक,RPF ने कार्यकर्ता को जमकर हड़काया, वीडियो वायरल मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का मामला1
- मिर्ज़ापुर: जश्ने ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस मोहम्मदी में दिखी भारी भीड़।1
- मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40.545 KG गांजा बरामद, 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार | Mirzapur News मीरजापुर के थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। गोसीपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान 40.545 किग्रा अवैध गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए। तस्करी में प्रयुक्त चोरी की बोलेरो भी बरामद हुई है जो अमेठी से चोरी हुई थी। गिरफ्तार अभियुक्त बक्सर (बिहार) के रहने वाले हैं जो छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर से माण्डा प्रयागराज गांजा ले जा रहे थे।1
- चुनार में बाढ़ जैसे हालात जरगो बांध का गेट खुलते ही चुनार में बाढ़ जैसे हालात सड़क पर बहने लगा जरगो नदी का पानी चुनार में बाढ़ जैसे हालात जरगो बांध का गेट खुलते ही चुनार में बाढ़ जैसे हालात सड़क पर बहने लगा जरगो नदी का पानी चुनार-जमुई मार्ग पर जरगो नदी का पानी, सरैया-सिकंदरपुर से लाल दरवाजा तक जलभराव मोहल्लों में घुसा जरगो नदी का पानी,लाल दरवाजा-कजिया समेत कई इलाकों में मचा हड़कंप जरगो बांध का गेट खुला,चुनार में बाढ़ जैसे हालात1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन3
- ईद मिलादुन्नबी पर शाने रजा गौस कमेटी की शानदार पहल, तीन दिन की मेहनत से की रोशनी व खान-पान की व्यवस्था गोपिगंज। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शाने रजा गौस कमेटी गौस नगर के नौजवानों ने लगातार तीन दिनों तक मेहनत कर गौस नगर गली में आने वाले जायरीन और लोगों के लिए बेहतर इंतजाम किया। कमेटी के सदस्यों ने बगैर किसी बाहरी इमदाद के गली में लाइट की व्यवस्था करने के साथ ही आने वाले लोगों के लिए नाश्ता, खाने-पीने का भी इंतजाम किया। कमेटी के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि नौजवानों की मेहनत और सेवा भावना समाज के लिए मिसाल है। इस व्यवस्था में मुख्य रूप से हाफिज अनीस, नुमान खान, मिनहाज खान, सलमान, आसिफ खान, आसिफ अली, सलमान सिद्दीकी सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।बताते चले कमेटी ने नौजवानों की माला पहनाकर हौसलाअफजाई की। ईद मिलादुन्नबी पर शाने रजा गौस कमेटी की शानदार पहल, तीन दिन की मेहनत से की रोशनी व खान-पान की व्यवस्था गोपिगंज। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शाने रजा गौस कमेटी गौस नगर के नौजवानों ने लगातार तीन दिनों तक मेहनत कर गौस नगर गली में आने वाले जायरीन और लोगों के लिए बेहतर इंतजाम किया। कमेटी के सदस्यों ने बगैर किसी बाहरी इमदाद के गली में लाइट की व्यवस्था करने के साथ ही आने वाले लोगों के लिए नाश्ता, खाने-पीने का भी इंतजाम किया। कमेटी के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि नौजवानों की मेहनत और सेवा भावना समाज के लिए मिसाल है। इस व्यवस्था में मुख्य रूप से हाफिज अनीस, नुमान खान, मिनहाज खान, सलमान, आसिफ खान, आसिफ अली, सलमान सिद्दीकी सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।बताते चले कमेटी ने नौजवानों की माला पहनाकर हौसलाअफजाई की।1
- DBL की लापरवाही बनी काल, NH-135A पर DCM पलटी, 3 गंभीर रूप से घायल - पत्रकारों की चेतावनी को किया था नजरअंदाज मिर्जापुर / लालगंज, मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 135A पर एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम मिश्रपुर (लावा दह) के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार DCM ट्रक संख्या MH 05 GA 4876 अनियंत्रित होकर दो साइकिल सवार युवकों को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे और पत्थरों के ढेर में पलट गई। *तीन लोग गंभीर रूप से घायल* इस भीषण हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है: 1. *आशीष यादव (उम्र 18 वर्ष)*, पुत्र - मिश्रपुर गांव निवासी 2. *सत्यम मौर्या (उम्र 18 वर्ष)*, पुत्र - सेमरा आराजी निवासी (दोनों साइकिल सवार छात्र) 3. *विवेक कुमार यादव (उम्र 35 वर्ष)*, DCM चालक, निवासी - बोधी पट्टी, जिला जौनपुर हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सभी घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से इलाज के लिए लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। *पत्रकारों ने पहले ही दी थी चेतावनी* यह हादसा अचानक नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हादसा कार्यदायी संस्था *दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (DBL)* की घोर लापरवाही से हुआ है। ग्रामीणों और स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि NH-135A का निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क पर जगह-जगह 3-4 फीट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, मिट्टी और गिट्टी के बड़े-बड़े ढेर सड़क पर ही पड़े हैं। न तो कोई बैरीकेडिंग लगाई गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड या रेडियम संकेतक। रात में तो यह सड़क मौत का कुआं बन जाती है। इस संबंध में पत्रकारों ने कई बार DBL के प्रोजेक्ट मैनेजर और साइट इंजीनियरों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया था कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। *ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग* हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में कंपनी के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग की है कि: 1. DBL कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया जाए। 2. अधूरी सड़क को तत्काल दुरुस्त कर बैरीकेडिंग और संकेतक लगाए जाएं। 3. घायल छात्रों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी कंपनी उठाए। जनता ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मिर्जापुर सांसद, लालगंज विधायक और जिलाधिकारी मिर्जापुर से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।4
- आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे1