राष्ट्रीय मेघवाल परिषद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दर्जन से अधिक महिलाओं का किया सम्मान अंता 9 मार्च, राष्ट्रीय मेघवाल परिषद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेघा हाउस में भव्य महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एक दर्जन से अधिक मेघवाल समाज की महिलाओं को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला प्रदेशाध्यक्ष संतोष मेघवाल मुख्य अतिथि और डॉ. अंजना मेघवाल व शिक्षा सहकारी डायरेक्टर सुनीता मेघवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय मेघवाल परिषद के संस्थापक नंदलाल केसरी,जिलाध्यक्ष धनराज उमचरिया,उप जिला प्रमुख छीतरलाल पालरिया,संध्या मेघवाल सहित परिषद के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से समाज का नाम रोशन कर रही हैं। परिषद द्वारा समाजसेवी, सक्रिय और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम से महिलाओं में संगठन के साथ जुड़कर समाज सेवा करने और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिली। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया।

- शाहाबाद थाना क्षेत्र के सुहान खोह गांव में रविवार को कुछ दबंग लोगों द्वारा अपने उधार के पैसे लेने के लिए भील जाती के लोगों से जबरदस्ती सरसों की फसल छुड़ाकर ले गए तथा बीच बचाव में आई महिलाओं के साथ अभद्रता एवं मारपीट की सुहान खोह निवासी मानसिंह पुत्र राजू भील ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को वह अपने खेत से सरसों की फसल निकाल कर ट्रॉली में भरकर अपने घर ले जा रहा था तभी बीच रास्ते में अजब सिंह यादव एवं भूपत सिंह यादव निवासी बिची उसकी ट्रॉली रोककर उससे पैसे मांगे तथा गाली गलौज कीइ स पर उसने कहा की फसल बेचकर में तुम्हारा हिसाब कर दूंगा लेकिन इस पर अजब सिंह एवं भूपत सिंह नहीं शराब शराब पीते हुए अपने साथ चार-पांच लोगों को साथ में लेकर आए जिन्होंने जबरदस्ती ट्रॉली को अपने खेत में ले जाकर खाली कर दी तथा बाद में अपनी ट्रॉली में भरकर अपने घर ले गए तथा बीच बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी मारपीट एवं अभद्रता की जिसकी शिकायत लेकर सोमवार को परिवार शाहाबाद थाने में पहुंचा तथा मामले की जानकारी शाहाबाद पुलिस को दी शाहाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है ।3
- जयपुर के विश्वकर्मा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की टीम सड़क पर बिना बैरिकेडिंग ट्रकों की जांच कर रही थी। इसी दौरान RTO इंस्पेक्टर शकीला बानो सिपाहियों के साथ एक ट्रक के पीछे भाग रही थीं, तभी एक बाइक सवार उनकी गाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार गाड़ी से टकराकर सीधे परिवहन विभाग की गाड़ी के शीशे से जा टकराया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया और गाड़ी भी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की स्पीड लगभग 150 किमी/घंटा बताई जा रही है। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के एक दलाल को भी पकड़ लिया गया, जो ट्रक ड्राइवरों से ₹500-₹500 की अवैध वसूली कर रहा था। घटना के बाद जब लोगों ने परिवहन इंस्पेक्टर शकीला बानो से सवाल किए तो उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और पुलिस इसकी जांच करेगी।1
- 🚨⚖️ बेटे को पत्थर पर पटककर मारने का आरोप साबित,कापरेन के डोलर में बेटे की हत्या करने वाले पिता को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, केशोरायपाटन एडीजे कोर्ट का बड़ा फैसला। “1
- बहरीन के एक होटल जहां अमेरिकी सैनिक छुपे हुए थे, ईरान का जबरदस्त अटैक, एनडीटीवी: एक घंटे पहले का वीडियो...1
- Post by VKH NEWS1
- कोटा की सड़कों पर महिलाओं की रफ्तार: ऑटो चलाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रहीं एक दर्जन से अधिक महिलाएं स्क्रिप्ट: कोटा शहर आज महिला सशक्तिकरण की एक अनोखी और प्रेरणादायक तस्वीर पेश कर रहा है। यहां एक दर्जन से अधिक महिलाएं शहर की व्यस्त सड़कों पर बेखौफ होकर ऑटो चलाती नजर आती हैं। ये महिलाएं न केवल अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभा रही हैं, बल्कि समाज में यह मजबूत संदेश भी दे रही हैं कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ऐसी महिलाओं की कहानी और भी खास हो जाती है, जिन्होंने समाज की पुरानी धारणाओं और बेड़ियों को तोड़ते हुए अपने हौसले से नई राह बनाई है। महानगरों की तर्ज पर अब कोटा में भी महिलाएं फर्राटे से ऑटो चलाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। इन महिलाओं ने खुले आसमान के नीचे ऑटो की स्टेयरिंग थामकर यह साबित कर दिया है कि अगर हौसला बुलंद हो तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। शहर की सड़कों पर आत्मविश्वास के साथ ऑटो चलाते हुए ये महिलाएं न सिर्फ अपने परिवार का सहारा बन रही हैं, बल्कि समाज को सकारात्मक सोच और बदलाव का संदेश भी दे रही हैं।1
- Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS1
- अरनेठा में मेगा हाइवे पर चलते ट्रक में अचानक लगी भीषण आग,चालक ने कूदकर बचाई जान,ट्रक चलकर हुआ राख। केशोरायपाटन थाना इलाके में अरनेठा कस्बे के पास लालसोट मेगा हाईवे पर सुबह चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार चालक ओमप्रकाश निवासी नान्ता कोटा ट्रक लेकर लाखेरी से कोटा की ओर जा रहा था। अरनेठा के पास पहुंचते ही उसे ट्रक के इंजन से धुआं निकलता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने बताया कि अचानक आग भड़कने से वह घबरा गया, लेकिन हिम्मत रखते हुए ट्रक को सड़क किनारे करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक बंद हो गया। जैसे ही ट्रक रुका, चालक ने दरवाजा खोलकर तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने से ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया।सूचना मिलने पर केशवरायपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। प्रारंभिक तौर पर ट्रक के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।1