logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद मुजफ्फरनगर की तहसील सदर में किसानों ने चढ़ाई भट्टी

2 hrs ago
user_Vijay rathi
Vijay rathi
पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जनपद मुजफ्फरनगर की तहसील सदर में किसानों ने चढ़ाई भट्टी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद मुजफ्फरनगर की तहसील सदर में किसानों ने चढ़ाई भट्टी
    1
    जनपद मुजफ्फरनगर की तहसील सदर में किसानों ने चढ़ाई भट्टी
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज* *भोपा क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर* *रात के अंधेरे में गंग नहर पटरी से शीशम की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरने का मामला सामने आया है। यह पूरा घटनाक्रम बेलड़ा गंग नहर पुल के पास का बताया जा रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।* *वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भारी मात्रा में शीशम की लकड़ी ट्रॉली में लदी हुई है और वाहन गंग नहर की पटरी से गुजर रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सब वन विभाग की बड़ी लापरवाही या मिलीभगत के बिना संभव नहीं है।* *👉 सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी मात्रा में कीमती लकड़ी रात के अंधेरे में कैसे ले जाई जा रही है?* *👉 क्या वन विभाग को इसकी भनक नहीं थी या फिर जानबूझकर अनदेखी की गई?* *फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।*
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज* 
*भोपा क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर*
*रात के अंधेरे में गंग नहर पटरी से शीशम की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरने का मामला सामने आया है। यह पूरा घटनाक्रम बेलड़ा गंग नहर पुल के पास का बताया जा रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।*
*वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भारी मात्रा में शीशम की लकड़ी ट्रॉली में लदी हुई है और वाहन गंग नहर की पटरी से गुजर रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सब वन विभाग की बड़ी लापरवाही या मिलीभगत के बिना संभव नहीं है।*
*👉 सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी मात्रा में कीमती लकड़ी रात के अंधेरे में कैसे ले जाई जा रही है?*
*👉 क्या वन विभाग को इसकी भनक नहीं थी या फिर जानबूझकर अनदेखी की गई?*
*फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।*
    user_मो फरीद अंसारी
    मो फरीद अंसारी
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा चरथावल के सम्मानित एवं मधुर स्वभाव के धनी श्री उद्योराम शर्मा जी की रस्म पगड़ी, हवन एवं ब्रह्मभोज का कार्यक्रम सोमवार को श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में परिजन, संबंधी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों व सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ज्ञात हो कि श्री उद्योराम शर्मा जी का निधन 04 फरवरी 2026 (बुधवार) को हो गया था, जिसके पश्चात पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। वे अपने मिलनसार स्वभाव, सभी का सम्मान करने की भावना और प्रेमपूर्ण व्यवहार के लिए जाने जाते थे। संगीत के प्रति विशेष रुचि रखने वाले शर्मा जी सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे तथा हर वर्ग के लोगों से आत्मीय संबंध रखते थे। 16 फरवरी 2026 (सोमवार) को चरथावल स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में हवन पूजन के उपरांत ब्रह्मभोज एवं रस्म पगड़ी संपन्न हुई। उपस्थित जनसमूह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। शोकाकुल परिवार में श्री गोवर्धन दास, श्री धनश्याम दास, जियालाल, कुमुदनिकांत, नीरज, पंकज, नवीन, संजय, मुकेश (लीलू), सुधीर, विकास, पोपट, विदुर, उमंग, सिद्धांत, पार्थ, आर्यमान, पुलकित, नैतिक, रिदम सहित समस्त परिजन शामिल रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी अभिषेकi बंसल, नवीन गर्ग, नितिन गर्ग, बाजार कलां के व्यापारीगण एवं अन्य शुभचिंतक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    2
    मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा चरथावल के सम्मानित एवं मधुर स्वभाव के धनी श्री उद्योराम शर्मा जी की रस्म पगड़ी, हवन एवं ब्रह्मभोज का कार्यक्रम सोमवार को श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में परिजन, संबंधी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों व सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
ज्ञात हो कि श्री उद्योराम शर्मा जी का निधन 04 फरवरी 2026 (बुधवार) को हो गया था, जिसके पश्चात पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। वे अपने मिलनसार स्वभाव, सभी का सम्मान करने की भावना और प्रेमपूर्ण व्यवहार के लिए जाने जाते थे। संगीत के प्रति विशेष रुचि रखने वाले शर्मा जी सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे तथा हर वर्ग के लोगों से आत्मीय संबंध रखते थे।
16 फरवरी 2026 (सोमवार) को चरथावल स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में हवन पूजन के उपरांत ब्रह्मभोज एवं रस्म पगड़ी संपन्न हुई। उपस्थित जनसमूह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
शोकाकुल परिवार में श्री गोवर्धन दास, श्री धनश्याम दास, जियालाल, कुमुदनिकांत, नीरज, पंकज, नवीन, संजय, मुकेश (लीलू), सुधीर, विकास, पोपट, विदुर, उमंग, सिद्धांत, पार्थ, आर्यमान, पुलकित, नैतिक, रिदम सहित समस्त परिजन शामिल रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी अभिषेकi बंसल, नवीन गर्ग, नितिन गर्ग, बाजार कलां के व्यापारीगण एवं अन्य शुभचिंतक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • Post by Radhika Singh
    1
    Post by Radhika Singh
    user_Radhika Singh
    Radhika Singh
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप, सुहैल की पत्नी ने मानवाधिकार आयोग व उच्चाधिकारियों को दी शिकायत मुजफ्फरनगर। कस्बा चरथावल के मोहल्ला चोहट्टा निवासी नीलोफर नाज पत्नी मोहम्मद सुहैल ने मानवाधिकार आयोग, डीजीपी उत्तर प्रदेश और आईजी रेंज को शिकायती पत्र भेजकर पुलिस पर उनके पति की फर्जी मुठभेड़ किए जाने का आरोप लगाया है। नीलोफर नाज का कहना है कि उनके पति सुहैल को 11 फरवरी को पुलिस द्वारा पूछताछ के नाम पर बुलाया गया था। आरोप है कि इसके बाद उन्हें परिजनों से नहीं मिलने दिया गया और बाद में सूचना मिली कि सुहैल को मुठभेड़ में घायल दिखाया गया है। उन्होंने दावा किया कि उनके पति को पूछताछ के दौरान ही गोली मारी गई और बाद में इसे मुठभेड़ का रूप दे दिया गया। पीड़िता ने अपने शिकायती पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर जांच में शामिल करने की मांग की है। नीलोफर नाज ने कहा कि उन्हें न्याय की उम्मीद है और वह अपने पति के साथ हुई घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएंगी। नीलोफर नाज का कहना है कि उनके पति सुहैल का कोई पिछला अपराधिक इतिहास भी नहीं है, फिर भी उसके पति सुहैल को फर्जी मुठभेड़ में घायल कर दिया। वहीं, इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी थी।
    1
    पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप, सुहैल की पत्नी ने मानवाधिकार आयोग व उच्चाधिकारियों को दी शिकायत
मुजफ्फरनगर। कस्बा चरथावल के मोहल्ला चोहट्टा निवासी नीलोफर नाज पत्नी मोहम्मद सुहैल ने मानवाधिकार आयोग, डीजीपी उत्तर प्रदेश और आईजी रेंज को शिकायती पत्र भेजकर पुलिस पर उनके पति की फर्जी मुठभेड़ किए जाने का आरोप लगाया है।
नीलोफर नाज का कहना है कि उनके पति सुहैल को 11 फरवरी को पुलिस द्वारा पूछताछ के नाम पर बुलाया गया था। आरोप है कि इसके बाद उन्हें परिजनों से नहीं मिलने दिया गया और बाद में सूचना मिली कि सुहैल को मुठभेड़ में घायल दिखाया गया है। उन्होंने दावा किया कि उनके पति को पूछताछ के दौरान ही गोली मारी गई और बाद में इसे मुठभेड़ का रूप दे दिया गया।
पीड़िता ने अपने शिकायती पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर जांच में शामिल करने की मांग की है।
नीलोफर नाज ने कहा कि उन्हें न्याय की उम्मीद है और वह अपने पति के साथ हुई घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएंगी। नीलोफर नाज का कहना है कि उनके पति सुहैल का कोई पिछला अपराधिक इतिहास भी नहीं है, फिर भी उसके पति सुहैल को फर्जी मुठभेड़ में घायल कर दिया।
वहीं, इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी थी।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा खुलासा – 24 घंटे में हत्या का राज़ बेनकाब, दो आरोपी गिरफ्तार! 2️⃣ प्रेम प्रसंग से जुड़ा सनसनीखेज मर्डर केस – पत्नी और प्रेमी ने मिलकर रची हत्या की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश!
    1
    मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा खुलासा – 24 घंटे में हत्या का राज़ बेनकाब, दो आरोपी गिरफ्तार!
2️⃣ प्रेम प्रसंग से जुड़ा सनसनीखेज मर्डर केस – पत्नी और प्रेमी ने मिलकर रची हत्या की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश!
    user_Sachin सैनी
    Sachin सैनी
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by सरताज अहमद पत्रकार
    1
    Post by सरताज अहमद पत्रकार
    user_सरताज अहमद पत्रकार
    सरताज अहमद पत्रकार
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *-प्रेस नोट-* अवगत कराना है कि आज दिनांक 16.02.2026 को प्रातः 8 बजे थाना नई मण्डी को सूचना प्राप्त हुई कि पचेण्डा रोड रजवाहे की पुलिया पर एक युवक मृत अवस्था में पडा है। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक युवक की पहचान मोनू कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी बच्चन सिंह कालोनी, थाना नई मण्डी के रुप में की गयी। मृतक युवक के पास में चाकू पडा हुआ मिला तथा युवक के हाथ की नस कटी हुई थी, प्रथम दृष्टया प्रकरण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा सभी बिन्दूुओं पर गहनता से जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव की बाइट- *MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*
    1
    *-प्रेस नोट-*
अवगत कराना है कि आज दिनांक 16.02.2026 को प्रातः 8 बजे थाना नई मण्डी को सूचना प्राप्त हुई कि पचेण्डा रोड रजवाहे की पुलिया पर एक युवक मृत अवस्था में पडा है। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक युवक की पहचान मोनू कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी बच्चन सिंह कालोनी, थाना नई मण्डी के रुप में की गयी। मृतक युवक के पास में चाकू पडा हुआ मिला तथा युवक के हाथ की नस कटी हुई थी, प्रथम दृष्टया प्रकरण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा सभी बिन्दूुओं पर गहनता से जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव की बाइट-
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*
    user_मो फरीद अंसारी
    मो फरीद अंसारी
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.