96 वर्षीय वृद्धा की आंखों में छलके खुशी के आंसू, जिला एवं सैशन न्यायाधीश ने स्वयं नीचे उतरकर सौंपा अवार्ड राशि का चैक दौसा, 13 अगस्त। जिला एवं सैशन न्यायाधीश केशव कौशिक ने मानवीय संवेदनशीलता और न्यायिक करुणा की अनुकरणीय मिसाल पेश करते हुए 96 वर्षीय वृद्ध महिला को अवार्ड राशि का चैक स्वयं नीचे आकर प्रदान किया। वृद्ध महिला प्रथम तल पर स्थित न्यायालय तक आने में असमर्थ थीं। उनकी स्थिति को देखते हुए जिला एवं सैशन न्यायाधीश स्वयं नीचे आए और कार में बैठी वृद्ध प्रार्थिया से आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करवाकर उन्हें अपने हाथों से चैक सौंपा। प्रकरण के अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर पीठ द्वारा एस.बी.सी.एम.ए. संख्या 292/2016 यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी बनाम ममता वगैरह तथा एस.बी.सी.एम.ए. संख्या 2823/2016 ममता वगैरह बनाम बत्ती लाल वगैरह में 6 मई 2026 को अवार्ड पारित किया गया था। आदेश की पालना में विपक्षी बीमा कम्पनी द्वारा मय ब्याज कुल 24 लाख 26 हजार 258 रुपये अधिकरण में जमा करवाए गए। उच्च न्यायालय के आदेश की पालना में उक्त राशि प्रार्थीगण के बचत खातों में जमा कराने के आदेश दिए गए। प्रार्थीगण में शामिल सम्पत्ति देवी शर्मा पत्नी स्वर्गीय राधेश्याम शर्मा की उम्र 96 वर्ष है। अधिक आयु के कारण उनके लिए न्यायालय की प्रथम मंजिल तक पहुंचना संभव नहीं था। ऐसे में जिला एवं सैशन न्यायाधीश केशव कौशिक स्वयं नीचे आए और वृद्ध महिला से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करवाकर उन्हें अवार्ड राशि का चैक प्रदान किया। चैक प्राप्त करते समय जब वृद्ध महिला के हस्ताक्षर करवाए गए तो उनकी आंखों में खुशी और भावुकता के आंसू छलक आए। न्यायालय से मिले सम्मान और सहयोग से अभिभूत वृद्ध महिला ने जिला एवं सैशन न्यायाधीश को हृदय से आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संतोष अग्रवाल, प्रार्थीगण के अधिवक्ता रामकरण वर्मा एवं महेश कंकराला सहित न्यायालय एवं प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित रहा। यह पहला अवसर नहीं है जब जिला एवं सैशन न्यायाधीश केशव कौशिक ने ऐसी संवेदनशीलता का परिचय दिया हो। इससे पूर्व भी दुर्घटनाओं में घायल पीड़ितों एवं उनके परिजनों की परिस्थितियों को देखते हुए वे स्वयं न्यायालय की प्रथम मंजिल से नीचे उतरकर उन्हें अवार्ड राशि प्रदान कर चुके हैं। जिला एवं सैशन न्यायाधीश का यह मानवीय प्रयास दर्शाता है कि न्यायिक प्रक्रिया में विधिक दायित्वों के साथ-साथ पीड़ितों की आयु, परिस्थितियों और गरिमा का सम्मान करना भी महत्वपूर्ण है। यह पहल न्याय व्यवस्था के मानवीय और संवेदनशील पक्ष को मजबूत करती है।
96 वर्षीय वृद्धा की आंखों में छलके खुशी के आंसू, जिला एवं सैशन न्यायाधीश ने स्वयं नीचे उतरकर सौंपा अवार्ड राशि का चैक दौसा, 13 अगस्त। जिला एवं सैशन न्यायाधीश केशव कौशिक ने मानवीय संवेदनशीलता और न्यायिक करुणा की अनुकरणीय मिसाल पेश करते हुए 96 वर्षीय वृद्ध महिला को अवार्ड राशि का चैक स्वयं नीचे आकर प्रदान किया। वृद्ध महिला प्रथम तल पर स्थित न्यायालय तक आने में असमर्थ थीं। उनकी स्थिति को देखते हुए जिला एवं सैशन न्यायाधीश स्वयं नीचे आए और कार में बैठी वृद्ध प्रार्थिया से आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करवाकर उन्हें अपने हाथों से चैक सौंपा। प्रकरण के अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर पीठ द्वारा एस.बी.सी.एम.ए. संख्या 292/2016 यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी बनाम ममता वगैरह तथा एस.बी.सी.एम.ए. संख्या 2823/2016 ममता वगैरह बनाम बत्ती लाल वगैरह में 6 मई 2026 को अवार्ड पारित किया गया था। आदेश की पालना में विपक्षी बीमा कम्पनी द्वारा मय ब्याज कुल 24 लाख 26 हजार 258 रुपये अधिकरण में जमा करवाए गए। उच्च न्यायालय के आदेश की पालना में उक्त राशि प्रार्थीगण के बचत खातों में जमा कराने के आदेश दिए गए। प्रार्थीगण में शामिल सम्पत्ति देवी शर्मा पत्नी स्वर्गीय राधेश्याम शर्मा की उम्र 96 वर्ष है। अधिक आयु के कारण उनके लिए न्यायालय की प्रथम मंजिल तक पहुंचना संभव नहीं था। ऐसे में जिला एवं सैशन न्यायाधीश केशव कौशिक स्वयं नीचे आए और वृद्ध महिला से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करवाकर उन्हें अवार्ड राशि का चैक प्रदान किया। चैक प्राप्त करते समय जब वृद्ध महिला के हस्ताक्षर करवाए गए तो उनकी आंखों में खुशी और भावुकता के आंसू छलक आए। न्यायालय से मिले सम्मान और सहयोग से अभिभूत वृद्ध महिला ने जिला एवं सैशन न्यायाधीश को हृदय से आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संतोष अग्रवाल, प्रार्थीगण के अधिवक्ता रामकरण वर्मा एवं महेश कंकराला सहित न्यायालय एवं प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित रहा। यह पहला अवसर नहीं है जब जिला एवं सैशन न्यायाधीश केशव कौशिक ने ऐसी संवेदनशीलता का परिचय दिया हो। इससे पूर्व भी दुर्घटनाओं में घायल पीड़ितों एवं उनके परिजनों की परिस्थितियों को देखते हुए वे स्वयं न्यायालय की प्रथम मंजिल से नीचे उतरकर उन्हें अवार्ड राशि प्रदान कर चुके हैं। जिला एवं सैशन न्यायाधीश का यह मानवीय प्रयास दर्शाता है कि न्यायिक प्रक्रिया में विधिक दायित्वों के साथ-साथ पीड़ितों की आयु, परिस्थितियों और गरिमा का सम्मान करना भी महत्वपूर्ण है। यह पहल न्याय व्यवस्था के मानवीय और संवेदनशील पक्ष को मजबूत करती है।
- 96 वर्षीय वृद्धा की आंखों में छलके खुशी के आंसू, जिला एवं सैशन न्यायाधीश ने स्वयं नीचे उतरकर सौंपा अवार्ड राशि का चैक दौसा, 13 अगस्त। जिला एवं सैशन न्यायाधीश केशव कौशिक ने मानवीय संवेदनशीलता और न्यायिक करुणा की अनुकरणीय मिसाल पेश करते हुए 96 वर्षीय वृद्ध महिला को अवार्ड राशि का चैक स्वयं नीचे आकर प्रदान किया। वृद्ध महिला प्रथम तल पर स्थित न्यायालय तक आने में असमर्थ थीं। उनकी स्थिति को देखते हुए जिला एवं सैशन न्यायाधीश स्वयं नीचे आए और कार में बैठी वृद्ध प्रार्थिया से आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करवाकर उन्हें अपने हाथों से चैक सौंपा। प्रकरण के अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर पीठ द्वारा एस.बी.सी.एम.ए. संख्या 292/2016 यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी बनाम ममता वगैरह तथा एस.बी.सी.एम.ए. संख्या 2823/2016 ममता वगैरह बनाम बत्ती लाल वगैरह में 6 मई 2026 को अवार्ड पारित किया गया था। आदेश की पालना में विपक्षी बीमा कम्पनी द्वारा मय ब्याज कुल 24 लाख 26 हजार 258 रुपये अधिकरण में जमा करवाए गए। उच्च न्यायालय के आदेश की पालना में उक्त राशि प्रार्थीगण के बचत खातों में जमा कराने के आदेश दिए गए। प्रार्थीगण में शामिल सम्पत्ति देवी शर्मा पत्नी स्वर्गीय राधेश्याम शर्मा की उम्र 96 वर्ष है। अधिक आयु के कारण उनके लिए न्यायालय की प्रथम मंजिल तक पहुंचना संभव नहीं था। ऐसे में जिला एवं सैशन न्यायाधीश केशव कौशिक स्वयं नीचे आए और वृद्ध महिला से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करवाकर उन्हें अवार्ड राशि का चैक प्रदान किया। चैक प्राप्त करते समय जब वृद्ध महिला के हस्ताक्षर करवाए गए तो उनकी आंखों में खुशी और भावुकता के आंसू छलक आए। न्यायालय से मिले सम्मान और सहयोग से अभिभूत वृद्ध महिला ने जिला एवं सैशन न्यायाधीश को हृदय से आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संतोष अग्रवाल, प्रार्थीगण के अधिवक्ता रामकरण वर्मा एवं महेश कंकराला सहित न्यायालय एवं प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित रहा। यह पहला अवसर नहीं है जब जिला एवं सैशन न्यायाधीश केशव कौशिक ने ऐसी संवेदनशीलता का परिचय दिया हो। इससे पूर्व भी दुर्घटनाओं में घायल पीड़ितों एवं उनके परिजनों की परिस्थितियों को देखते हुए वे स्वयं न्यायालय की प्रथम मंजिल से नीचे उतरकर उन्हें अवार्ड राशि प्रदान कर चुके हैं। जिला एवं सैशन न्यायाधीश का यह मानवीय प्रयास दर्शाता है कि न्यायिक प्रक्रिया में विधिक दायित्वों के साथ-साथ पीड़ितों की आयु, परिस्थितियों और गरिमा का सम्मान करना भी महत्वपूर्ण है। यह पहल न्याय व्यवस्था के मानवीय और संवेदनशील पक्ष को मजबूत करती है।1
- भारत में एक बड़ी प्लानिंग चल रही है जनसंख्या कम करने के लिए भारत देश में एक बड़ी प्लानिंग चल रही है जनसंख्या कम करने के लिए हम अपने बच्चों को बचपन में जो हेल्थ ड्रिंक या हाइट बढ़ाने वाला डिब्बा चलाते हो वह एक बच्चों का1
- पांचना बांध जल आंदोलन: गांवड़ा मीना में अनिश्चितकालीन धरना जारी, शुक्रवार को मंत्री किरोड़ी लाल मीना और विधायकों के पहुंचने की संभावना... हिंडौनसिटी। पांचना बांध का पानी कमांड क्षेत्र की नहरों में खोलने की मांग को लेकर चला आ रहा विवाद अब कानूनी मुकदमों के विरोध में तब्दील हो चुका है। आंदोलन के दौरान किसानों और ग्रामीणों पर दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर गांवड़ा मीना में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच प्रदर्शनकारियों के हौसले बुलंद हैं, क्योंकि शुक्रवार को राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना और उनके साथ करीब चार-पांच भाजपा विधायकों के धरना स्थल पर पहुंचने की पूरी संभावना है। गांवड़ा मीना में धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि उन्होंने पानी के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन किया था। बावजूद इसके, प्रशासन द्वारा कई ग्रामीणों और आंदोलनकारियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कर दिए गए।उनका कहना है कि जब तक सरकार और प्रशासन इन दर्ज मुकदमों को बिना शर्त वापस नहीं लेते, तब तक यह पड़ाव समाप्त नहीं होगा। बाबा के आगमन से गरमाएगी पूर्वी राजस्थान की सियासत: कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना (जिन्हें क्षेत्र में 'बाबा' के नाम से जाना जाता है) हमेशा से ही पांचना बांध जल संघर्ष के मुख्य पैरोकार रहे हैं। इससे पूर्व भी उनके हस्तक्षेप और ठोस आश्वासनों के बाद ही क्षेत्र में किसानों ने मुख्य आंदोलन को स्थगित किया था। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल मीना के साथ महवा विधायक राजेंद्र मीना,लालसोट विधायक रामविलास मीना, बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी, जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल आदि धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता करेंगे। मंत्री और विधायकों के इस संभावित दौरे को देखते हुए धरना स्थल पर भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। प्रशासन अलर्ट पर, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी: एक तरफ जहां ग्रामीणों में मंत्री के आगमन को लेकर उत्साह है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमा भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कैचमेंट और कमांड एरिया के बीच के इस संवेदनशील मामले को देखते हुए गांवड़ा मीना और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की तैयारी की जा रही है, ताकि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल मीना के साथ महवा विधायक राजेंद्र मीना,लालसोट विधायक रामविलास मीना, बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी, जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल आदि धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता करेंगे। मंत्री और विधायकों के इस संभावित दौरे को देखते हुए धरना स्थल पर भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। प्रशासन अलर्ट पर, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी: एक तरफ जहां ग्रामीणों में मंत्री के आगमन को लेकर उत्साह है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमा भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कैचमेंट और कमांड एरिया के बीच के इस संवेदनशील मामले को देखते हुए गांवड़ा मीना और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की तैयारी की जा रही है, ताकि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे।1
- कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कोर कमेटी बैठक में संगठन मजबूती और आगामी चुनावों पर मंथन भरतपुर। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कोर कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष शहीद खान की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में संभाग प्रभारी मोहम्मद असलम मुख्य अतिथि रहे। जिला प्रभारी मोहम्मद निजामुद्दीन, सह प्रभारी परवेश पठान, धौलपुर जिला अध्यक्ष शबनम खान तथा शहर अध्यक्ष दयाचंद पचौरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कांग्रेस संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने बताया कि बैठक में अल्पसंख्यक विभाग की कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शहीद खान ने अतिथियों का साफा बांधकर, माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। संभाग प्रभारी मोहम्मद असलम ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन में अल्पसंख्यक विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आगामी निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों को लेकर निष्ठावान, सक्रिय और जिताऊ कार्यकर्ताओं के चयन पर जोर दिया। जिला प्रभारी मोहम्मद निजामुद्दीन ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आगामी चुनावों में सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने अल्पसंख्यक विभाग से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया। सह प्रभारी परवेश पठान, धौलपुर जिला अध्यक्ष शबनम खान और शहर अध्यक्ष दयाचंद पचौरी ने भी संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष शहीद खान ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन की ओर से मिलने वाले निर्देशों को पदाधिकारियों के सहयोग से समय पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निकाय चुनावों में सही और जिताऊ प्रत्याशियों के चयन के लिए अल्पसंख्यक विभाग की ओर से कमेटियां गठित की जाएंगी। संगठन को और मजबूत करने के लिए अल्पसंख्यक वर्ग में शामिल अन्य जाति एवं वर्ग के लोगों को भी संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बैठक का संचालन कांग्रेस संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने किया। इस दौरान सुल्तान खान, असलम खान बयाना, अकबर खान नदबई, उस्मान खान वैर, आजाद मिर्जा, फिरोज खान, मुकेश जाटव, बशीर खान, दिगम्बर खटाना, लोकपाल सिंह, उपेंद्र चंदेला, गजराज सिंह, सुरेश पदयात्री, आशीष राजपूत, विष्णु गर्ग, प्रेम प्रजापत, अजमल खान, सतपाल सिंह, इकबाल खान, शेरून खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- दौसा पटाखा साइलेंसरों के विरुद्ध दौसा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई दौसा पटाखा साइलेंसरों के विरुद्ध दौसा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई पुलिस मुख्यालय, महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर एवं जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित IPS के निर्देशन में माह जून एवं जुलाई के दौरान वाहनों में अवैध संरचना परिवर्तन करने तथा बुलेट मोटरसाइकिलों में पटाखा साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 25 पटाखा साइलेंसर मोटरसाइकिलों से खुलवाए गए। उक्त साइलेंसरों का आज गांधी तिराया, दौसा पर रोलर चलाकर सार्वजनिक रूप से नष्टीकरण करवाया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना, ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाना तथा वाहन चालकों को मोटर वाहन नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना है। इस दौरान यातायात प्रभारी दौसा गोपाल लाल शर्मा मय जाप्ता मौजूद रहा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करें।1
- दौसा पुलिस ने तेज आवाज में पटाखा साइलेंनसरों के विरुद्ध की प्रभावी कार्रवाई पुलिस मुख्यालय, महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर एवं जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित IPS के निर्देशन में माह जून एवं जुलाई के दौरान वाहनों में अवैध संरचना परिवर्तन करने तथा बुलेट मोटरसाइकिलों में पटाखा साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 25 पटाखा साइलेंसर मोटरसाइकिलों से खुलवाए गए। उक्त साइलेंसरों का आज गांधी तिराया, दौसा पर रोलर चलाकर सार्वजनिक रूप से नष्टीकरण करवाया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना, ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाना तथा वाहन चालकों को मोटर वाहन नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना है। इस दौरान यातायात प्रभारी दौसा गोपाल लाल शर्मा मय जाप्ता एवं थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली भगवान सहाय शर्मा मौजूद रहे। दौसा पुलिस की आमजन से अपील है कि वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध संरचना परिवर्तन न करें तथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करें।3
- खेड़ा गांव के पास तुरी से भरा ट्रक पलटा, चालक और परिचालक बाल-बाल बचे.... हिंडौन सिटी। करौली से मथुरा जा रहे तुरी (भूसा) के कट्टों से भरा एक ट्रक बुधवार रात खेड़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक में भरे तुरी के कट्टे सड़क पर बिखर गए। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और ट्रक के चालक व परिचालक सुरक्षित हैं। करौली निवासी ट्रक चालक अरुण ने बताया कि वह करौली से ट्रक में तुरी के कट्टे भरकर मथुरा की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक खेड़ा गांव के पास पहुंचा, अचानक ट्रक के नक्के की पिन टूट गई। पिन टूटते ही ट्रक एक तरफ झुक गया और देखते ही देखते सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटने और सड़क पर तुरी के कट्टे बिखर जाने के कारण मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक के केबिन में फंसे चालक और परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करवाया और दूसरे ट्रक में सड़क पर बिखरे तुरी के कट्टों को लोड करवा कर गंतव्य के लिए रवाना किया। इसके बाद ही हिंडौन करौली मार्ग पर यातायात पूरी तरह सुचारू हो सका।2