रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शोहरतगढ़ व चिल्हिया में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिलाया भरोसा। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शोहरतगढ़ व चिल्हिया में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिलाया भरोसा। संवाददाता (रितिक श्रीवास्तव) शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सिद्धार्थनगर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशों के क्रम में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी की अगुवाई में पुलिस बल ने शोहरतगढ़ और चिल्हिया कस्बा क्षेत्र में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ मिथिलेश कुमार राय और प्रभारी निरीक्षक चिल्हिया राजेश कुमार गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ कस्बा शोहरतगढ़, रेलवे स्टेशन परिसर तथा कस्बा चिल्हिया के प्रमुख बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण किया। गश्त के दौरान अधिकारियों ने आमजन और व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा का एहसास कराया तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने बताया कि पर्व के दौरान अराजक तत्वों और मनचलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्धों की चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत रखना और नागरिकों के मन में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ करना है।

- -- नेपाल में भीषण आपदा के दौरान राहत बचाव में हेलीकॉप्टर से शानदार रेस्क्यू : - पानी के सैलाब के चलते नदी के किनारे खड़ी कई मंजिला इमारत नदी के बीच पहुंच गयी है,बस ढहने के कगार पर है। - सबसे ऊपरी छत पर खडा हुआ एक लड़का अपनी टीशर्ट घुमाकर सेना के हैलीकाप्टर से मदद मांगता है। - हैलीकाप्टर इस छत तक आने का प्रयास करता है और फिर छत के एक सिरे पर नीचे..और नीचे आ जाता है। - लड़का हैलीकाप्टर को जैसे ही छूता है,ऊपर बैठा सैनिक उसे हाथ पकड़कर ऊपर उठा लेता है.....रेस्क्यू पूरा होते ही आसपास मौजूद लोग तालियां बजाकर उत्साह वर्धन करते हैं। - रेस्क्यू का ये वीडियो नेपाल में आये भयंकर प्रलय के बाद का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला1
- नारायणी नदी का जलस्तर घटा , बचाव दल मुस्तैद #Maharajganj #police #DM #nepal1
- *पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में मिशन मजनू अभियान के तहत थाना धनघटा पुलिस द्वारा चलाया गया वृहद चेकिंग एवं निगरानी अभियान* महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना धनघटा पुलिस द्वारा *मिशन मजनू अभियान* के तहत वृहद चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान स्कूल-कॉलेज, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गयी । पुलिस टीम द्वारा अनावश्यक रूप से घूमने वाले तथा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें आवश्यक हिदायत दी गयी । महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे मनचलों एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके । *चेकिंग अभियान के दौरान 335 की चेकिंग करते हुए 102 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया गया, जबकि 30 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाकर भविष्य में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि में संलिप्त न होने की कड़ी हिदायत दी गयी ।* *एवं दो मनचलों के विरुद्ध 296 बीएनएस की धारा का अभियोग थाना स्थानीय पर पंजीकृत किया गया है।* थाना धनघटा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गयी कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का सहयोग करें । किसी भी व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़, पीछा करने, अभद्रता अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधि किए जाने की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें ।2
- ईद मिलादुन्नबी पर मोहिउद्दीनपुर मोहल्ले में धूमधाम से निकल गया जुलुश1
- नेपाल। *मौत के मुंह से एकदम करीब से बचकर वापस आ गए ये लोग...* नेपाल। *मौत के मुंह से एकदम करीब से बचकर वापस आ गए ये लोग...*1
- नेपाल बॉर्डर के पास पकड़ी गई ₹10 लाख की कॉस्मेटिक्स | 2 आरोपी गिरफ्तार महराजगंज में नेपाल सीमा के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ₹10 लाख की कॉस्मेटिक्स बरामद की। पिकअप से 6,984 पीस फेयर एंड लवली और ग्लो एंड लवली क्रीम मिली। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया है। मामले की आगे की कार्रवाई कस्टम विभाग को सौंपी गई है।1
- नेपाल में आई आपदा के बाद -- यूपी के महराजगंज जिलें के निचलौल क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आने वाले गांव में सतर्कता से रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। #नेपाल #indai #nepal #टूरिस्ट #UttarPradesh #Maharajganj #police #BJPGovernment #CMYogiAdityanath #DM1
- रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत महुली पुलिस की मुस्तैदी — सुरक्षा के साथ विश्वास का संकल्प* पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के आदेश के क्रम में आज *रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बाजारों में राखी, मिठाई एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में आमजन के घरों से निकलने के कारण बाजारों में भारी भीड़ देखी जा रही है। आमजन की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए थाना महुली पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी की जा रही है।* पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी तथा यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित और सहज वातावरण प्राप्त हो। *रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, रिश्तों की सुरक्षा का संदेश भी है* रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए महुली पुलिस का संकल्प है कि पर्व की खुशियों के बीच प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे। *ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी स्वयं अपने परिवार से दूर रहकर भी हजारों परिवारों की खुशियों की सुरक्षा में तत्पर हैं। किसी बहन की राखी सुरक्षित घर पहुँचे, किसी परिवार की खुशी में कोई व्यवधान न आए और हर नागरिक निश्चिंत होकर पर्व मना सके—यही पुलिस की सच्ची सेवा है।* महुली पुलिस का संदेश स्पष्ट है— “पर्व आपका, खुशियाँ आपकी, सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी।” जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि बाजारों में अनावश्यक भीड़ न लगाएं, यातायात नियमों का पालन करें, अपने सामान एवं वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सुरक्षित समाज—सशक्त समाज। जनता का विश्वास—पुलिस की सबसे बड़ी ताकत।4
- नेपाल में आई आफत प्रलय का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल तबाही का मंजर देख खड़े हो रहे लोगों के रोंगटे1