सरस्वती विद्या मंदिर बनखेड़ी में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित सरस्वती विद्या मंदिर बनखेड़ी में माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता ज्ञान ज्योति शिक्षण समिति के अध्यक्ष संतोष पटेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि धर्मेंद्र गुर्जर उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक भाऊ साहब भुस्कुटे, सचिव जगदीश जरारिया, व्यवस्थापक अमित माहेश्वरी एवं कोषाध्यक्ष कौशल्या पटेल ने विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य वक्ता धर्मेंद्र गुर्जर ने विद्यार्थियों को भविष्य की पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं के 31 और 12वीं के 26 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। समारोह में करीब 150 अभिभावक, विद्यार्थी और आचार्य परिवार उपस्थित रहे।

- Post by ABDUL1
- बनखेड़ी की राजनीति में शनिवार को उस वक्त बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब कांग्रेस नगर अध्यक्ष पंकज प्रजापति ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया। हाल ही में संगठन की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रजापति ने अपना लिखित इस्तीफा जिला कांग्रेस कमेटी को भेज दिया है। उनके इस अप्रत्याशित फैसले से कांग्रेस संगठन में हलचल तेज हो गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय राजनीतिक गलियारों में इस्तीफे को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इतने कम समय में पद छोड़ने के फैसले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रजापति ने इतनी जल्दी इस्तीफा क्यों दिया? क्या संगठन के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था, या फिर किसी अंदरूनी दबाव और नाराजगी ने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर किया? वहीं, कुछ लोग इसे बदलते राजनीतिक समीकरणों से भी जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, इस्तीफे के पीछे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से भी इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में बनखेड़ी की सियासत में बना यह सस्पेंस फिलहाल बरकरार है।1
- शादी में दो करोड़ के नोटों की माला! डीग (राजस्थान) की एक शादी में दुल्हों को दो करोड़ रुपए के नोटों की माला पहनाए जाने का एक वीडियो सामने आया है। इस क्षेत्र में नोटों की माला का एक अलग ही टशन चलता है। 19-20 अप्रैल को बमनवाड़ी सरपंच के बेटे और भाई की शादी थी। इस शादी में दूल्हे छत पर खड़े हैं और बहुत लंबी नोटों की माला नीचे तक जाती हुई दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि इस माला में दो करोड़ रुपए के नोट हैं जबकि परिवार का कहना है कि 25 लाख रुपए के नोटों की माला है जो दामाद पक्ष किराये पर लेकर आया था। वैसे यह सच भी है। डीग जिले से लगे हरियाणा के इलाकों में शादियों के लिए नोटों की माला किराए पर दी जाती है। इसके लिए गारंटी राशि भी जमा करवानी पड़ती है। उधर, 2 करोड़ के नोटों की माला की जानकारी पुलिस तक पहुंची तो उसके भी कान खड़े हो गए हैं। जांच की जा रही है।1
- Post by Preet patel1
- सोहागपुर (नर्मदापुरम)- बाबई निवासी नर्मदांचल के वरिष्ठ एवं अनुभवी चिकित्सक आदरणीय डॉक्टर डी.के.रैना जी की बहन ग्वालियर निवासी श्रीमती मंजू दर द्वारा अपनी पूज्यनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती आशा रैना जी की पुण्यतिथि पर उनकी पुण्य स्मृति में सोहागपुर में अपने करीबी मैकेनिकल इंजीनियर श्री मकसूद खान जी के माध्यम से सहयोग राशि भिजवाकर इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को फलफ्रूट,मिष्ठान,नमकीन के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य व सराहनीय कार्य किया गया। ग्वालियर निवासी दीदी मंजू दर का समिति ह्रदय से आभार व्यक्त करती है। ईश्वर आपकी पूज्यनीय माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनकी दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें ।1
- नशे में बस चला रहे ड्राइवर को सवारियों ने ग्राम शोभापुर के पास रुकवाया, वीडियो वायरल सोहागपुर शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया, जब शिव शक्ति बस के चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने पर यात्रियों ने बस रुकवा दी। घटना ग्राम शोभापुर के पास व्यास पेट्रोल पंप, महुआ के नजदीक की बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक कथित रूप से नशे की हालत में था और तेज रफ्तार में बस चला रहा था। इसी दौरान उसने एक पिकअप वाहन को अचानक कट मार दिया, जिससे बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि बस पिपरिया से होशंगाबाद की ओर जा रही थी और रास्ते भर चालक की हरकतों से यात्री पहले से ही परेशान थे। जैसे ही यह घटना हुई, यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बस रुकवाने की मांग कर दी। स्थिति को बिगड़ता देख बस कंडक्टर ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत बस रुकवाई और यात्रियों को शांत कराया। उसकी सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना का वीडियो शनिवार दोपहर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं यात्रियों ने चालक पर शराब के नशे में बस चलाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि यदि समय रहते बस नहीं रुकती, तो कोई गंभीर हादसा हो सकता था। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ न हो।1
- बहुचर्चित हत्याकांड में बड़ा मोड़: फरार आरोपी पर 20 हजार का इनाम, पुलिस की सख्ती बढ़ी1
- अति-उत्साह का नतीजा: लोग सोशल मीडिया पर रील (Reel) बनाने के चक्कर में अक्सर अपनी सीमाओं को भूल जाते हैं। बड़ा सबक: एक छोटी सी गलती या हादसे के बाद इंसान बहुत ज्यादा सतर्क हो जाता है। डर का माहौल: अब वह व्यक्ति सामान्य काम करने में भी घबराएगा। नोट कृपया कर गाड़ी सावधानीपूर्वक चलाएं वीडियो को देखकर सस्टंट ना करें1