नशे में बस चला रहे ड्राइवर को सवारियों ने ग्राम शोभापुर के पास रुकवाया, वीडियो वायरल नशे में बस चला रहे ड्राइवर को सवारियों ने ग्राम शोभापुर के पास रुकवाया, वीडियो वायरल सोहागपुर शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया, जब शिव शक्ति बस के चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने पर यात्रियों ने बस रुकवा दी। घटना ग्राम शोभापुर के पास व्यास पेट्रोल पंप, महुआ के नजदीक की बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक कथित रूप से नशे की हालत में था और तेज रफ्तार में बस चला रहा था। इसी दौरान उसने एक पिकअप वाहन को अचानक कट मार दिया, जिससे बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि बस पिपरिया से होशंगाबाद की ओर जा रही थी और रास्ते भर चालक की हरकतों से यात्री पहले से ही परेशान थे। जैसे ही यह घटना हुई, यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बस रुकवाने की मांग कर दी। स्थिति को बिगड़ता देख बस कंडक्टर ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत बस रुकवाई और यात्रियों को शांत कराया। उसकी सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना का वीडियो शनिवार दोपहर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं यात्रियों ने चालक पर शराब के नशे में बस चलाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि यदि समय रहते बस नहीं रुकती, तो कोई गंभीर हादसा हो सकता था। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ न हो।

- सरस्वती विद्या मंदिर बनखेड़ी में माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता ज्ञान ज्योति शिक्षण समिति के अध्यक्ष संतोष पटेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि धर्मेंद्र गुर्जर उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक भाऊ साहब भुस्कुटे, सचिव जगदीश जरारिया, व्यवस्थापक अमित माहेश्वरी एवं कोषाध्यक्ष कौशल्या पटेल ने विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य वक्ता धर्मेंद्र गुर्जर ने विद्यार्थियों को भविष्य की पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं के 31 और 12वीं के 26 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। समारोह में करीब 150 अभिभावक, विद्यार्थी और आचार्य परिवार उपस्थित रहे।1
- Post by Preet patel1
- साईखेड़ा में भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दूसरे दिन भी जारी, कल से भूख हड़ताल का ऐलान जिला नरसिंहपुर | तहसील गाडरवारा | नगर परिषद साईखेड़ा रिपोर्ट: विकास सियारिया साईखेड़ा। नगर में कथित भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा धरना प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि साईखेड़ा में लंबे समय से विभिन्न विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हाल ही में कलेक्टर के दौरे के बावजूद भी इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे आम जनता में आक्रोश और बढ़ गया है। धरना स्थल पर वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो इसका सीधा असर क्षेत्र के विकास और जनता की बुनियादी सुविधाओं पर पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन पर शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे जनता का भरोसा कमजोर हो रहा है। इस दौरान समाजसेवी रंजीत तोमर ने आंदोलन को नया मोड़ देते हुए घोषणा की कि वे शनिवार से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक भ्रष्टाचार के मामलों की निष्पक्ष जांच शुरू नहीं होती और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन नहीं किया गया और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। उन्होंने नगर के विकास कार्यों की पारदर्शी जांच कराने और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जनता का विश्वास बहाल हो। धरने में शामिल लोगों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रख रहे हैं, लेकिन यदि उनकी अनदेखी जारी रही तो यह आंदोलन बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें: 1.2 करोड़ के मुक्ति धाम, नगर परिषद भवन, तालाब एवं नाले के निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच बस स्टैंड और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण की उच्च स्तरीय जांच नरहरियानंद तालाब का NGT आदेश अनुसार संरक्षण प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच नगर परिषद की दुकानों का शीघ्र आवंटन प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं की जांच कृषि उपज मंडी और सब्जी बाजार का विकास खेल मैदान का संरक्षण स्वच्छ भारत अभियान की राशि और सामग्री की जांच नगर परिषद द्वारा खरीदे गए वाहनों1
- नाबालिक बालिका को अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले सागर पिता शीश राव कपाड़िया को मुलताई पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- बहुचर्चित हत्याकांड में बड़ा मोड़: फरार आरोपी पर 20 हजार का इनाम, पुलिस की सख्ती बढ़ी1
- 📍 शामली (उत्तर प्रदेश) | संवाददाता उत्तर प्रदेश के जिले में ईमानदारी की एक प्रेरणादायक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सड़क पर गिरी बड़ी रकम को अपने पास रखने के बजाय पुलिस को सौंपकर मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार, अमित नाम का युवक अपनी कार में CNG भरवाने के बाद करनाल हाईवे पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर एक तेज रफ्तार बाइक पर पड़ी, जिसके बैग से ₹500 और ₹200 के नोटों की गड्डियां सड़क पर गिरती जा रही थीं। 🚗 रोक दी कार, जुटाए बिखरे नोट अमित ने बिना देर किए अपनी कार रोकी और हाईवे पर बिखरी नोटों की गड्डियों को सावधानीपूर्वक इकट्ठा किया। उसने आसपास बाइक सवार को ढूंढने की भी कोशिश की, लेकिन वह नजर नहीं आया। 📞 112 पर दी सूचना जब काफी प्रयास के बाद भी बाइक सवार का कोई पता नहीं चला, तो अमित ने तुरंत 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी और पूरी रकम ईमानदारी से पुलिस के हवाले कर दी। 🌟 लोगों के लिए बनी प्रेरणा इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आज के समय में भी ईमानदारी जिंदा है। स्थानीय लोगों ने अमित के इस कदम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है।1
- नगर परिषद बनखेड़ी क्षेत्र में जनगणना 2027 के तहत प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 23 से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। संत रावतपुरा हाई स्कूल के कक्ष क्रमांक 15 में प्रथम दिवस का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। फील्ड ट्रेनर श्री रामकृष्ण आम्रवंशी एवं श्री रामगोपाल पटेल (BAC, जनपद पंचायत बनखेड़ी) द्वारा जनगणना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि इस बार जनगणना दो चरणों में और पूरी तरह डिजिटल माध्यम से मोबाइल ऐप के जरिए होगी। प्रशिक्षुओं को निर्देश दिए गए कि वे नागरिकों को 30 अप्रैल से पहले स्वयं ऐप के माध्यम से स्व-जनगणना के लिए प्रेरित करें। पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक तथा दूसरा चरण 1 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। इस दौरान अतिरिक्त चार्ज अधिकारी अरविंद कुमार सराठे, नोडल अधिकारी राजेश कुमार उरहा सहित अन्य कर्मचारी और प्रगणक-पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।1
- Post by Preet patel1
- किसानों ने NH-45 भोपाल-जबलपुर मार्ग पर किया चक्का जाम ,अनुविभागीय अधिकारियों ने कराया जाम खत्म1