logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नाबालिक बालिका को अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले सागर पिता शीश राव कपाड़िया को मुलताई पुलिस ने किया गिरफ्तार

4 hrs ago
user_Namdev gujre Khabar bhart news
Namdev gujre Khabar bhart news
घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

नाबालिक बालिका को अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले सागर पिता शीश राव कपाड़िया को मुलताई पुलिस ने किया गिरफ्तार

More news from Betul and nearby areas
  • एक ही दिन में तीन जगह आगजनी, दमकल टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा मुलताई। क्षेत्र में आज आगजनी की तीन अलग-अलग घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया, हालांकि समय पर पहुंची दमकल टीम की सक्रियता से बड़ा नुकसान टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 12:57 बजे ग्राम आमाडोंह में मदन मोहन सूर्यवंशी के खेत में नरवाई में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद दोपहर 1:51 बजे मासोद क्षेत्र में महादेव गवांडे के खेत में नरवाई, घास, पेड़, सिंचाई पाइप एवं जलाऊ लकड़ी में आग लग गई। इस घटना में भी दमकल टीम ने समय रहते पहुंचकर आग को फैलने से रोका, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। वहीं शाम करीब 4:10 बजे पंजाब नेशनल बैंक के बाजू में एक निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट मे जमा कचरे आग लगने की घटना सामने आई।बैंक के बाजु मे लगी आग से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन दमकल टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पा लिया। तीनों ही घटनाओं में दमकल कर्मचारियों धनराज पवार, विजय बडघरे एवं सुमित पुरी की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में रही।
    1
    एक ही दिन में तीन जगह आगजनी, दमकल टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुलताई। क्षेत्र में आज आगजनी की तीन अलग-अलग घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया, हालांकि समय पर पहुंची दमकल टीम की सक्रियता से बड़ा नुकसान टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 12:57 बजे ग्राम आमाडोंह में मदन मोहन सूर्यवंशी के खेत में नरवाई में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इसके बाद दोपहर 1:51 बजे मासोद क्षेत्र में महादेव गवांडे के खेत में नरवाई, घास, पेड़, सिंचाई पाइप एवं जलाऊ लकड़ी में आग लग गई। इस घटना में भी दमकल टीम ने समय रहते पहुंचकर आग को फैलने से रोका, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
वहीं शाम करीब 4:10 बजे पंजाब नेशनल बैंक के बाजू में एक निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट मे जमा कचरे आग लगने की घटना सामने आई।बैंक के बाजु मे लगी आग से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन दमकल टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पा लिया।
तीनों ही घटनाओं में दमकल कर्मचारियों धनराज पवार, विजय बडघरे एवं सुमित पुरी की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में रही।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    5 hrs ago
  • आठनेर नगर के वार्ड क्रमांक 4 कुनबी मोहल्ले में अज्ञात कारणों के चलते केशोराव पोटफोडे के मकान में भीषण आग लग गई देखते देखते आग ने विकराल रूप लेकर गृहस्थी का सामना जलाकर राख कर दिया बताया जा रहा है कि आगजनी में पीड़ित परिवार को काफी नुक्सान हुआ वहीं सुचना पर तत्काल आठनेर फायर ब्रिगेड पायलेट दिनेश साहू सुनील सावंत फायर मैन सदिप मानकर सतीश नायक ने आग पर काबू पाया और अन्य घरों को जलने से बचाया। वरना बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था
    1
    आठनेर नगर के वार्ड क्रमांक 4 कुनबी मोहल्ले में अज्ञात कारणों के चलते केशोराव पोटफोडे के मकान में भीषण आग लग गई देखते देखते आग ने विकराल रूप लेकर गृहस्थी का सामना जलाकर राख कर दिया बताया जा रहा है कि आगजनी में पीड़ित परिवार को काफी नुक्सान हुआ वहीं सुचना पर तत्काल आठनेर फायर ब्रिगेड पायलेट दिनेश साहू सुनील सावंत फायर मैन सदिप मानकर सतीश नायक ने आग पर काबू पाया और अन्य घरों को जलने से बचाया। वरना बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सोहागपुर (नर्मदापुरम)- बाबई निवासी नर्मदांचल के वरिष्ठ एवं अनुभवी चिकित्सक आदरणीय डॉक्टर डी.के.रैना जी की बहन ग्वालियर निवासी श्रीमती मंजू दर द्वारा अपनी पूज्यनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती आशा रैना जी की पुण्यतिथि पर उनकी पुण्य स्मृति में सोहागपुर में अपने करीबी मैकेनिकल इंजीनियर श्री मकसूद खान जी के माध्यम से सहयोग राशि भिजवाकर इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को फलफ्रूट,मिष्ठान,नमकीन के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य व सराहनीय कार्य किया गया। ग्वालियर निवासी दीदी मंजू दर का समिति ह्रदय से आभार व्यक्त करती है। ईश्वर आपकी पूज्यनीय माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनकी दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें ।
    1
    सोहागपुर (नर्मदापुरम)- बाबई निवासी नर्मदांचल के वरिष्ठ एवं अनुभवी चिकित्सक आदरणीय डॉक्टर डी.के.रैना जी की बहन ग्वालियर निवासी श्रीमती मंजू दर द्वारा अपनी पूज्यनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती आशा रैना जी की पुण्यतिथि पर उनकी पुण्य स्मृति में सोहागपुर में अपने करीबी मैकेनिकल इंजीनियर श्री मकसूद खान जी के माध्यम से सहयोग राशि भिजवाकर इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को फलफ्रूट,मिष्ठान,नमकीन के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य व सराहनीय कार्य किया गया।
ग्वालियर निवासी दीदी मंजू दर का समिति ह्रदय से आभार व्यक्त करती है।
ईश्वर आपकी पूज्यनीय माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनकी दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें ।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *सेवा भारती एवं लोक भारती शिक्षा समिति जिला बैतूल के तत्वाधान में निशुल्क कृत्रिम अंग (हाथ पैर) एवं उपकरण वितरण शिविर*
    1
    *सेवा भारती एवं लोक भारती शिक्षा समिति जिला बैतूल के तत्वाधान में निशुल्क कृत्रिम अंग (हाथ पैर) एवं उपकरण वितरण शिविर*
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नशे में बस चला रहे ड्राइवर को सवारियों ने ग्राम शोभापुर के पास रुकवाया, वीडियो वायरल सोहागपुर शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया, जब शिव शक्ति बस के चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने पर यात्रियों ने बस रुकवा दी। घटना ग्राम शोभापुर के पास व्यास पेट्रोल पंप, महुआ के नजदीक की बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक कथित रूप से नशे की हालत में था और तेज रफ्तार में बस चला रहा था। इसी दौरान उसने एक पिकअप वाहन को अचानक कट मार दिया, जिससे बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि बस पिपरिया से होशंगाबाद की ओर जा रही थी और रास्ते भर चालक की हरकतों से यात्री पहले से ही परेशान थे। जैसे ही यह घटना हुई, यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बस रुकवाने की मांग कर दी। स्थिति को बिगड़ता देख बस कंडक्टर ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत बस रुकवाई और यात्रियों को शांत कराया। उसकी सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना का वीडियो शनिवार दोपहर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं यात्रियों ने चालक पर शराब के नशे में बस चलाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि यदि समय रहते बस नहीं रुकती, तो कोई गंभीर हादसा हो सकता था। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ न हो।
    1
    नशे में बस चला रहे ड्राइवर को सवारियों ने ग्राम शोभापुर के पास रुकवाया, वीडियो वायरल
सोहागपुर शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया, जब शिव शक्ति बस के चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने पर यात्रियों ने बस रुकवा दी। घटना ग्राम शोभापुर के पास व्यास पेट्रोल पंप, महुआ के नजदीक की बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक कथित रूप से नशे की हालत में था और तेज रफ्तार में बस चला रहा था। इसी दौरान उसने एक पिकअप वाहन को अचानक कट मार दिया, जिससे बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि बस पिपरिया से होशंगाबाद की ओर जा रही थी और रास्ते भर चालक की हरकतों से यात्री पहले से ही परेशान थे। जैसे ही यह घटना हुई, यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बस रुकवाने की मांग कर दी। स्थिति को बिगड़ता देख बस कंडक्टर ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत बस रुकवाई और यात्रियों को शांत कराया। उसकी सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
घटना का वीडियो शनिवार दोपहर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं यात्रियों ने चालक पर शराब के नशे में बस चलाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यात्रियों का कहना है कि यदि समय रहते बस नहीं रुकती, तो कोई गंभीर हादसा हो सकता था। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ न हो।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बहुचर्चित हत्याकांड में बड़ा मोड़: फरार आरोपी पर 20 हजार का इनाम, पुलिस की सख्ती बढ़ी
    1
    बहुचर्चित हत्याकांड में बड़ा मोड़: फरार आरोपी पर 20 हजार का इनाम, पुलिस की सख्ती बढ़ी
    user_Pramod patel
    Pramod patel
    Pharmacist सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Manohar agrval Agrawal
    1
    Post by Manohar agrval Agrawal
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 🔹नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी द्वारा नाबालिग बालक/बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के अंतर्गत, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह परिहार के निर्देशन में मुलताई पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। 🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 27.11.2025 को फरियादी द्वारा थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना मुलताई में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 🔹 *पुलिस कार्यवाही* विवेचना के दौरान नाबालिग बालिका एवं आरोपी की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई। संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई तथा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से तलाश की गई। 🔹दिनांक 24.04.2026 को नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका के कथनों के आधार पर आरोपी सागर पिता शेषराव खपरिये, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम लाखापुर थाना मुलताई का नाम प्रकाश में आया, जिसने बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया एवं उसके साथ जबरदस्ती गलत काम (बलात्कार) किया। 🔹आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किए गए। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर ग्राम लाखापुर में दबिश देकर आरोपी को दिनांक 24.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 🔹 *मुख्य भूमिका* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक श्री सुनील सरेयाम, उपनिरीक्षक सुश्री मोनिका पटले, आरक्षक मेघा धुर्वे, आरक्षक प्रिंस, आरक्षक अरविन्द एवं सैनिक ज्वालासिंह की सराहनीय भूमिका रही। बैतूल पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
    1
    🔹नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार* 
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी द्वारा नाबालिग बालक/बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के अंतर्गत, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह परिहार के निर्देशन में मुलताई पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* 
दिनांक 27.11.2025 को फरियादी द्वारा थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना मुलताई में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
🔹 *पुलिस कार्यवाही* 
विवेचना के दौरान नाबालिग बालिका एवं आरोपी की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई। संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई तथा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से तलाश की गई।
🔹दिनांक 24.04.2026 को नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका के कथनों के आधार पर आरोपी सागर पिता शेषराव खपरिये, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम लाखापुर थाना मुलताई का नाम प्रकाश में आया, जिसने बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया एवं उसके साथ जबरदस्ती गलत काम (बलात्कार) किया।
🔹आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किए गए। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर ग्राम लाखापुर में दबिश देकर आरोपी को दिनांक 24.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
🔹 *मुख्य भूमिका* 
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक श्री सुनील सरेयाम, उपनिरीक्षक सुश्री मोनिका पटले, आरक्षक मेघा धुर्वे, आरक्षक प्रिंस, आरक्षक अरविन्द एवं सैनिक ज्वालासिंह की सराहनीय भूमिका रही।
बैतूल पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    8 hrs ago
  • 📍 शामली (उत्तर प्रदेश) | संवाददाता उत्तर प्रदेश के जिले में ईमानदारी की एक प्रेरणादायक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सड़क पर गिरी बड़ी रकम को अपने पास रखने के बजाय पुलिस को सौंपकर मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार, अमित नाम का युवक अपनी कार में CNG भरवाने के बाद करनाल हाईवे पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर एक तेज रफ्तार बाइक पर पड़ी, जिसके बैग से ₹500 और ₹200 के नोटों की गड्डियां सड़क पर गिरती जा रही थीं। 🚗 रोक दी कार, जुटाए बिखरे नोट अमित ने बिना देर किए अपनी कार रोकी और हाईवे पर बिखरी नोटों की गड्डियों को सावधानीपूर्वक इकट्ठा किया। उसने आसपास बाइक सवार को ढूंढने की भी कोशिश की, लेकिन वह नजर नहीं आया। 📞 112 पर दी सूचना जब काफी प्रयास के बाद भी बाइक सवार का कोई पता नहीं चला, तो अमित ने तुरंत 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी और पूरी रकम ईमानदारी से पुलिस के हवाले कर दी। 🌟 लोगों के लिए बनी प्रेरणा इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आज के समय में भी ईमानदारी जिंदा है। स्थानीय लोगों ने अमित के इस कदम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है।
    1
    📍 शामली (उत्तर प्रदेश) | संवाददाता
उत्तर प्रदेश के जिले में ईमानदारी की एक प्रेरणादायक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सड़क पर गिरी बड़ी रकम को अपने पास रखने के बजाय पुलिस को सौंपकर मिसाल पेश की।
जानकारी के अनुसार, अमित नाम का युवक अपनी कार में CNG भरवाने के बाद करनाल हाईवे पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर एक तेज रफ्तार बाइक पर पड़ी, जिसके बैग से ₹500 और ₹200 के नोटों की गड्डियां सड़क पर गिरती जा रही थीं।
🚗 रोक दी कार, जुटाए बिखरे नोट
अमित ने बिना देर किए अपनी कार रोकी और हाईवे पर बिखरी नोटों की गड्डियों को सावधानीपूर्वक इकट्ठा किया। उसने आसपास बाइक सवार को ढूंढने की भी कोशिश की, लेकिन वह नजर नहीं आया।
📞 112 पर दी सूचना
जब काफी प्रयास के बाद भी बाइक सवार का कोई पता नहीं चला, तो अमित ने तुरंत 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी और पूरी रकम ईमानदारी से पुलिस के हवाले कर दी।
🌟 लोगों के लिए बनी प्रेरणा
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आज के समय में भी ईमानदारी जिंदा है। स्थानीय लोगों ने अमित के इस कदम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है।
    user_Junnardeo express
    Junnardeo express
    Paint Shop जमाई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.