Shuru
Apke Nagar Ki App…
Hiralal Chauhan
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्राम छार में वृद्ध महिला के चारे में दबंगों ने लगाई आग, पुलिस पर भी रिश्वत लेने का आरोप ग्राम सिरसौद की पुलिस भ्रष्टाचार इस मां ने गंभीर रूप लगे पुलिस के ऊपर1
- शिवपुरी। बैराड़ ईमानदारी की मिसाल: विवेक रावत ने थाना प्रभारी सुरेश शर्मा की मौजूदगी में लौटाया ₹1.30 लाख से भरा बैग1
- देर रात करीब 3 बजे हुए इस दर्दनाक हादसे में कार सड़क से नीचे उतरकर दो बार पलट गई। कार में कुल 7 लोग सवार थे, जो एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। 1 व्यक्ति की मौके पर मौत घटना में दिलीप दिवाकर (34) निवासी खिदरपुरा, जिला भिंड को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 6 घायल, कोटा रैफर छबिराम, कल्पना, जीतू, 7 वर्षीय कार्तिक, अनुष्का और नीरज घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को कोटा रैफर किया गया। एएसआई घनश्याम नागर व हरवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अंता उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया1
- गुना जिले के बीनागंज थाना अंतर्गत पालकी यात्रा चल समारोह निकाला जा रहा था पुलिस चौकी प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव द्वारा यात्रा में बाधा डालतें हुए व्यवस्था और आम श्रद्धालुओं को डराने धमकाने एवं सनातन धर्म प्रेमियों की भावनाओं को आहत करने के विरोध में एसडीएम को दिया ज्ञापन। महाशिवरात्रि पर समस्त हिन्दू जनमानस द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर नगर बीनागंज में बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व 15/02/2026 पर पालकी यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा में महिला सशक्तीकरण एवं हमारी बेटियों को आत्मरक्षा हेतु सन्देश के रूप में प्रदर्शन किया जा रहा था। जुलूस में चौकी प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव द्वारा भोले बाबा के डमरू बजाने वाले भक्तों को को धक्का दिया गया। मुख्य मंदिर जैन मंदिर चौरहा पर पालकी यात्रा एवं श्री ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी श्री अजय पारीक द्वारा कहा गया की चार पहिया वाहन यात्रा के मध्य में प्रवेश कर रहे हैं जिसमें महिलायों को एवं बेटीयों को चोट लग सकती हैं एवं सनातनीयों को यात्रा में बाधा पहुंच रही है। इस पर चौकी प्रभारी ने गरम लहजे में पुजारी जी के साथ बदतमीजी करते हुए। कहा कि यात्रा को वापस ले जाओं में व्यवस्था नहीं कर पाऊंगा। बीनागंज में धार्मिक जुलसों का ठेका नही ले रखा हैं। यात्रा को वापस ले जाओं मत निकालों एवं डराया धमकाया जो कि समस्त सनातनीयों को अपमान हैं। इस घटना से क्षेत्र के हिन्दु जनमानस में आकोश हैं। पूर्व में भी इनकें द्वारा धार्मिक आयोजन में इस प्रकार की घटना की जा चुकी हैं उचित कार्यवाही की जावे यदि 2 दिवस में उचित कार्यावाही नहीं की जाती है। तो समस्त हिन्दू जनमानस एवं समस्त हिन्दू संगठनों द्वारा संवैधानिक रूप से आंदोलन का मार्ग तय किया जायेगा। जिसका जिम्मेदार स्वंय प्रशासन रहेगा1
- *सोलर प्लेट लगाने के बहाने रेकी, विजयपुर से सूने घरों में चोरी करने वाले सात आदतन अपराधी गिरफ्तार,माल बरामद।।* गिरफ्तार आरोपियों में से कई कुछ ही दिन पहले जेल से छूटे थे और रिहाई के बाद दोबारा अपराध की दुनिया में लौट आए। *पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया घटना का खुलासा।।*1
- विभिन्न मांगों को लेकर आदिवासी महिलाओं ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन एंकर शाहाबाद खंड मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत महोदरा के ग्राम रातई खुर्द की आदिवासी महिलाओं ने शाहाबाद पहुंचकर उपखंड अधिकारी को ग्राम पंचायत महोदरा प्रशासक प्रीति गोस्वामी के लेटर हैंड पर ज्ञापन दिया गया जिसमें क्षेत्र में हो रहे चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने को लेकर जिससे गांव की गाय भैंसों को चारे की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और दबंग लोगों द्वारा कब्जा किया हुआ है जिसे हटाने की मांग की है देवरी वीरान गांव से महोदरा जाने वाला रास्ता भी खस्ता हाल बना हुआ है जिसका डामरीकरण करवाया जावे ग्राम पंचायत क्षेत्र में मनरेगा के तहत आदिवासी महिलाओं को रोजगार दिया जावे एवं ग्राम पंचायत क्षेत्र में मस्टरोल चलकर हमें रोजगार देकर लाभान्वित किया जावे इस दौरान राजेश, क्रांति, अंगूरी, बसंती, शीला आदि मौजूद रही2
- Post by Raees Khan2
- दो मंजिला इमारत पर काम कर रहा एक मजदूर अचानक नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर निर्माण कार्य के दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे आ गिरा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया1