logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देहरादून जिले के कालसी इलाके में यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई; SDRF की टीमें दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं और खोज और बचाव का काम कर रही हैं

8 hrs ago
user_Sourabh singh
Sourabh singh
Dehradun, Uttarakhand•
8 hrs ago

देहरादून जिले के कालसी इलाके में यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई; SDRF की टीमें दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं और खोज और बचाव का काम कर रही हैं

  • user_User8815
    User8815
    India
    😤
    4 hrs ago
  • user_User5899
    User5899
    Surguja, Chhattisgarh
    👏
    5 hrs ago
  • user_Shuru User
    Shuru User
    Bhuntar, Kullu
    🙏
    5 hrs ago
  • user_Amit Kumar Jain
    Amit Kumar Jain
    Ajmer, Rajasthan
    🙏
    6 hrs ago
  • user_Amit Kumar Jain
    Amit Kumar Jain
    Ajmer, Rajasthan
    😡
    6 hrs ago
  • user_Rampal singh ait up
    Rampal singh ait up
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश
    💣
    6 hrs ago
More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • विकासनगर। हरिपुर मिनस मोटर मार्ग पर आज सुबह क्वाणू के पास हुए सड़क हादसे में चार लोग असमय ही मौत का ग्रास बन गये, जबकि इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं इनमें से कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने खुद इस मौत के तांडव को देखा और सकुशल मौत के चंगुल से निकल आए। दरअसल आज सुबह हिमाचल रोडवेज की बस हिमाचल के ही चौपाल क्षेत्र से पाउंटा साहिब के लिए निकली थी। जिसमें बस ड्राइवर कंडक्टर और यात्रियों सहित 34 लोग सवार थे। घटनाक्रम और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उत्तराखंड सीमा में क्वाणू के पास बीच रास्ते में खड़े ट्रक को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि खाई में बस के गिरते ही परखच्चे उड़ गए। बताया कि ग्रामीणों ने बामुश्किल खुद ही खाई में उतर कर घायलों को सड़क तक पहुंचाकर प्रशासन को सूचित किया। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पर उत्तराखंड और हिमाचल का प्रशासन हरकत में आया और घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद विकासनगर के उपजिला चिकित्सालय और लेहमन अस्पताल पहुंचाया गया। एडीएम देहरादून कृष्ण कुमार के मुताबिक हादसा सुबह दस बजे के करीब हुआ, जिसके चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आलाधिकारियों के निर्देश पर प्रशासनिक अमले ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत पहुंचाने में मदद की। बताया कि घटना अभी तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि चौबीस घायलों को विकासनगर और तीन को पास के हिमाचल में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    1
    विकासनगर। हरिपुर मिनस मोटर मार्ग पर आज सुबह क्वाणू के पास हुए सड़क हादसे में चार लोग असमय ही मौत का ग्रास बन गये, जबकि इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं इनमें से कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने खुद इस मौत के तांडव को देखा और सकुशल मौत के चंगुल से निकल आए।
दरअसल आज सुबह हिमाचल रोडवेज की बस हिमाचल के ही चौपाल क्षेत्र से पाउंटा साहिब के लिए निकली थी। जिसमें बस ड्राइवर कंडक्टर और यात्रियों सहित 34 लोग सवार थे। घटनाक्रम और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उत्तराखंड सीमा में क्वाणू के पास बीच रास्ते में खड़े ट्रक को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि खाई में बस के गिरते ही परखच्चे उड़ गए। बताया कि ग्रामीणों ने बामुश्किल खुद ही खाई में उतर कर घायलों को सड़क तक पहुंचाकर प्रशासन को सूचित किया। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पर उत्तराखंड और हिमाचल का प्रशासन हरकत में आया और घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद विकासनगर के उपजिला चिकित्सालय और लेहमन अस्पताल पहुंचाया गया। एडीएम देहरादून कृष्ण कुमार के मुताबिक हादसा सुबह दस बजे के करीब हुआ, जिसके चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आलाधिकारियों के निर्देश पर प्रशासनिक अमले ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत पहुंचाने में मदद की। बताया कि घटना अभी तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि चौबीस घायलों को विकासनगर और तीन को पास के हिमाचल में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    user_TABREJ KHAN
    TABREJ KHAN
    Local News Reporter विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • जनपद में सरकारी सम्पति को भद्दा एवं विरुपित करने वालो के विरुद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियो एवं संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि उनकी संपत्ति पर यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई भी प्रचार प्रसार करता है एवं सरकारी संपत्ति को विरुपित करता है तो उनके विरुद्ध विरूपण अधिनियम के तहत नियम अनुसार अवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संरचना एवं सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुँचाने दीवारों पर अवैध लिखावट, पोस्टर चिपकाकर सार्वजनिक संपत्तियों को विरूपित करने का कार्य किया गया है। जिस पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत थाना कनखल में 09 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 334, मुजफ्फरनगर-हरिद्वार भाग के 4 लेन निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात वर्तमान में प्रचालन एवं रखरखाव चरण में है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 के किमी० 198 से किमी 200 हरिद्वार की ओर के मध्य कुछ व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर स्थित सड़क संरचना एवं दीवारों पर बार-बार अपना प्रचार विज्ञापन लिखवाया जा रहा है। यह कृत्य न केवल सार्वजनिक एवं राजमार्ग संरचना को क्षति पहुंचाने वाला है, बल्कि संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत दंडनीय भी प्रतीत होता है। राष्ट्रीय राजमार्ग रख रखाव टीम द्वारा पूर्व में इन लिखावटों को पेंट कर मिटाया गया था कुछ संस्थानों एवं व्यक्तियों द्वारा पुनः यही अवैध लिखावट कर दी गई है। जिसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी गई, जिसका जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है । उन्होंने अवगत कराया कि जिसके विरुद्ध अवैध लिखावट एवं दीवारों, सड़क संरचना की बदसूरती के कारण शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा इस प्रकार के भद्दे एवं अत्यधिक प्रचार से वाहन चालकों का ध्यान भी भटकता है, जिससे राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। जिस पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सार्वजनिक सपत्ति को क्षति पहुँचाने एवं राजमार्ग की सुरक्षा से खिलवाड करने संबंधी प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत थाना कनखल में 09 लोगों/संस्थानों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने ने यह भी अवगत कराया है कि सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम 2003 में सार्वजनिक संपत्तियों को विरूपित करने पर एक वर्ष की सजा तथा ₹10000 तक के जुर्माने का प्राविधान है।
    1
    जनपद में सरकारी सम्पति को भद्दा एवं विरुपित करने वालो के विरुद्ध  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियो एवं संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि उनकी संपत्ति पर यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई भी प्रचार प्रसार करता है एवं सरकारी संपत्ति को विरुपित करता है तो उनके विरुद्ध विरूपण अधिनियम के तहत नियम अनुसार अवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संरचना एवं सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुँचाने दीवारों पर अवैध लिखावट, पोस्टर चिपकाकर सार्वजनिक संपत्तियों को विरूपित करने का कार्य किया गया है। जिस पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत थाना कनखल में 09 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 
उन्होंने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 334, मुजफ्फरनगर-हरिद्वार भाग के 4 लेन निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात वर्तमान में प्रचालन एवं रखरखाव चरण में है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 के किमी० 198 से किमी 200 हरिद्वार की ओर के मध्य कुछ व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर स्थित सड़क संरचना एवं दीवारों पर बार-बार अपना प्रचार विज्ञापन लिखवाया जा रहा है। यह कृत्य न केवल सार्वजनिक एवं राजमार्ग संरचना को क्षति पहुंचाने वाला है, बल्कि संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत दंडनीय भी प्रतीत होता है। राष्ट्रीय राजमार्ग रख रखाव टीम द्वारा पूर्व में इन लिखावटों को पेंट कर मिटाया गया था कुछ संस्थानों एवं व्यक्तियों द्वारा पुनः यही अवैध लिखावट कर दी गई है। 
जिसकी  जानकारी जिलाधिकारी को दी गई, जिसका जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है ।
उन्होंने अवगत कराया कि जिसके विरुद्ध अवैध लिखावट एवं दीवारों, सड़क संरचना की बदसूरती के कारण शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा इस प्रकार के भद्दे एवं अत्यधिक प्रचार से वाहन चालकों का ध्यान भी भटकता है, जिससे राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। जिस पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सार्वजनिक सपत्ति को क्षति पहुँचाने एवं राजमार्ग की सुरक्षा से खिलवाड करने संबंधी प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत थाना कनखल में 09 लोगों/संस्थानों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 
उन्होंने ने यह भी अवगत कराया है कि सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम 2003 में सार्वजनिक संपत्तियों को विरूपित करने पर एक वर्ष की सजा तथा ₹10000 तक के जुर्माने का प्राविधान है।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • बिना शोर निकला मौन जुलूस, हजारों लोगों की एक ही पुकार – क्या बचेगा हमारा घर? #SilentProtest #UttarakhandNews #GroundReport
    1
    बिना शोर निकला मौन जुलूस, हजारों लोगों की एक ही पुकार – क्या बचेगा हमारा घर? #SilentProtest #UttarakhandNews #GroundReport
    user_Parvat Paigaam
    Parvat Paigaam
    पत्रकार प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • पथरी थाना क्षेत्र के बहादरपुर जट गांव में मुस्लिम समाज द्वारा जामा मस्जिद पर संत श्री शिरोमणि रविदास जयंती रैली का भव्य स्वागत किया गया
    1
    पथरी थाना क्षेत्र के बहादरपुर जट गांव में मुस्लिम समाज द्वारा जामा मस्जिद पर संत श्री शिरोमणि रविदास जयंती रैली का भव्य स्वागत किया गया
    user_Mohit पत्रकार
    Mohit पत्रकार
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • सहारनपुर में ड्यूटी के दौरान बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत, SIR की कर रहे थे सुनवाई, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया सहारनपुर के सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात और बीएलओ के रूप में कार्यरत दुष्यंत सिंह बेदी (36) की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से न सिर्फ प्रशासनिक अमला बल्कि पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। मूल रूप से चकहरहेटी निवासी दुष्यंत सिंह बेदी पुत्र अशोक सिंह बेदी वर्तमान में नूर बस्ती क्षेत्र के बीएलओ थे। वे बीते करीब तीन महीनों से एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से जुड़ी जनसुनवाई का कार्य कर रहे थे। उनकी ड्यूटी नुमाइश कैंप क्षेत्र में पानी की टंकी के पास स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगाई गई थी, जहां हाउस टैक्स कैशलेस सेंटर और एसआईआर से संबंधित जनसुनवाई का काम चल रहा था। मंगलवार सुबह वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे। जनसुनवाई के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें आनंद फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुष्यंत सिंह बेदी का पारिवारिक जीवन पहले से ही संघर्षों से भरा रहा। उनकी पत्नी का निधन पहले ही हो चुका है। परिवार में उनकी वृद्ध मां के साथ दो छोटे बच्चे हैं, 9 वर्षीय बेटी और 6 वर्षीय बेटा। दुष्यंत ही पूरे परिवार का एकमात्र सहारा थे। उनकी असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। जानकारी के अनुसार जून-जुलाई में उनका तबादला रुड़की स्थित सिंचाई विभाग में हो गया था, लेकिन प्रशासन ने चुनाव और एसआईआर से जुड़ी ड्यूटी के चलते उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया। इसी कारण वह लगातार सहारनपुर में ही ड्यूटी कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी और सहकर्मी अस्पताल पहुंचे। सभी ने उन्हें एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार कर्मचारी बताया। प्रशासन की ओर से परिवार को हर संभव सहायता दिलाने की बात कही गई है। जिले में इस दुखद घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है।
    2
    सहारनपुर में ड्यूटी के दौरान बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत, SIR की कर रहे थे सुनवाई, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सहारनपुर के सिंचाई विभाग में वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात और बीएलओ के रूप में कार्यरत दुष्यंत सिंह बेदी (36) की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से न सिर्फ प्रशासनिक अमला बल्कि पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। मूल रूप से चकहरहेटी निवासी दुष्यंत सिंह बेदी पुत्र अशोक सिंह बेदी वर्तमान में नूर बस्ती क्षेत्र के बीएलओ थे। वे बीते करीब तीन महीनों से एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से जुड़ी जनसुनवाई का कार्य कर रहे थे। उनकी ड्यूटी नुमाइश कैंप क्षेत्र में पानी की टंकी के पास स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगाई गई थी, जहां हाउस टैक्स कैशलेस सेंटर और एसआईआर से संबंधित जनसुनवाई का काम चल रहा था। मंगलवार सुबह वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे। जनसुनवाई के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें आनंद फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दुष्यंत सिंह बेदी का पारिवारिक जीवन पहले से ही संघर्षों से भरा रहा। उनकी पत्नी का निधन पहले ही हो चुका है। परिवार में उनकी वृद्ध मां के साथ दो छोटे बच्चे हैं, 9 वर्षीय बेटी और 6 वर्षीय बेटा। दुष्यंत ही पूरे परिवार का एकमात्र सहारा थे। उनकी असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
जानकारी के अनुसार जून-जुलाई में उनका तबादला रुड़की स्थित सिंचाई विभाग में हो गया था, लेकिन प्रशासन ने चुनाव और एसआईआर से जुड़ी ड्यूटी के चलते उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया। इसी कारण वह लगातार सहारनपुर में ही ड्यूटी कर रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी और सहकर्मी अस्पताल पहुंचे। सभी ने उन्हें एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार कर्मचारी बताया। प्रशासन की ओर से परिवार को हर संभव सहायता दिलाने की बात कही गई है। जिले में इस दुखद घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    पत्रकार सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सहारनपुर। जनपद में संत रविदास जयंती के अवसर पर लगातार चल रहे जुलुसों में पुलिस व्यवस्था जैसे सिविल पुलिस, पीएसी आदि तैनात की गई है तथा ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से लगागार मॉनिटरिंग की जा रही है। जनपद में अब तक कुल 620 जुलुसों को सकुशल सम्पन्न किये जा चुके है। शब-ए-बारात के त्यौहार को देखते हुये विभिन्न स्थानों पर ड्यूटियां लगायी गयी है, तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूपी-112 को भी तैनात किया गया है। डीआईजी/एसएसपी आशीष तिवारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या होती है, तो तत्काल 112 पर कॉल करे। जनपद सहारनपुर के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत लगभग 16000 स्थानों पर पुलिसकर्मियों के मोबाइल नम्बर लिखवाये गये है। पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए तत्काल सम्पर्क करे। वीडियो: पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,सहारनपुर आशीष तिवारी द्वारा दी गई बाईट।
    1
    सहारनपुर।
जनपद में संत रविदास जयंती के अवसर पर लगातार चल रहे जुलुसों में पुलिस व्यवस्था जैसे सिविल पुलिस, पीएसी आदि तैनात की गई है तथा ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से लगागार मॉनिटरिंग की जा रही है। जनपद में अब तक कुल 620 जुलुसों को सकुशल सम्पन्न किये जा चुके है। शब-ए-बारात के त्यौहार को देखते हुये विभिन्न स्थानों पर ड्यूटियां लगायी गयी है, तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूपी-112 को भी तैनात किया गया है।
डीआईजी/एसएसपी आशीष तिवारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या होती है, तो तत्काल 112 पर कॉल करे। जनपद सहारनपुर के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत लगभग 16000 स्थानों पर पुलिसकर्मियों के मोबाइल नम्बर लिखवाये गये है। पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए तत्काल सम्पर्क करे।
वीडियो:  पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,सहारनपुर आशीष तिवारी द्वारा दी गई बाईट।
    user_Quazi Shahid Ahmed
    Quazi Shahid Ahmed
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • विकासनगर। हरिपुर मिनस मोटर मार्ग पर आज सुबह क्वाणू के पास हुए सड़क हादसे में तीन लोग असमय ही मौत का ग्रास बन गये, जबकि इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं इनमें से कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने खुद इस मौत के तांडव को देखा और सकुशल मौत के चंगुल से निकल आए। दरअसल आज सुबह हिमाचल रोडवेज की बस हिमाचल के ही चौपाल क्षेत्र से पाउंटा साहिब के लिए निकली थी। जिसमें बस ड्राइवर कंडक्टर और यात्रियों सहित 34 लोग सवार थे। घटनाक्रम और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उत्तराखंड सीमा में क्वाणू के पास बीच रास्ते में खड़े ट्रक को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि खाई में बस के गिरते ही परखच्चे उड़ गए। बताया कि ग्रामीणों ने बामुश्किल खुद ही खाई में उतर कर घायलों को सड़क तक पहुंचाकर प्रशासन को सूचित किया। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पर उत्तराखंड और हिमाचल का प्रशासन हरकत में आया और घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद विकासनगर के उपजिला चिकित्सालय और लेहमन अस्पताल पहुंचाया गया। एडीएम देहरादून कृष्ण कुमार के मुताबिक हादसा सुबह दस बजे के करीब हुआ, जिसके चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आलाधिकारियों के निर्देश पर प्रशासनिक अमले ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत पहुंचाने में मदद की। बताया कि घटना अभी तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि चौबीस घायलों को विकासनगर और तीन को पास के हिमाचल में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    4
    विकासनगर। हरिपुर मिनस मोटर मार्ग पर आज सुबह क्वाणू के पास हुए सड़क हादसे में तीन लोग असमय ही मौत का ग्रास बन गये, जबकि इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं इनमें से कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने खुद इस मौत के तांडव को देखा और सकुशल मौत के चंगुल से निकल आए।
दरअसल आज सुबह हिमाचल रोडवेज की बस हिमाचल के ही चौपाल क्षेत्र से पाउंटा साहिब के लिए निकली थी। जिसमें बस ड्राइवर कंडक्टर और यात्रियों सहित 34 लोग सवार थे। घटनाक्रम और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उत्तराखंड सीमा में क्वाणू के पास बीच रास्ते में खड़े ट्रक को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि खाई में बस के गिरते ही परखच्चे उड़ गए। बताया कि ग्रामीणों ने बामुश्किल खुद ही खाई में उतर कर घायलों को सड़क तक पहुंचाकर प्रशासन को सूचित किया। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पर उत्तराखंड और हिमाचल का प्रशासन हरकत में आया और घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद विकासनगर के उपजिला चिकित्सालय और लेहमन अस्पताल पहुंचाया गया। एडीएम देहरादून कृष्ण कुमार के मुताबिक हादसा सुबह दस बजे के करीब हुआ, जिसके चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आलाधिकारियों के निर्देश पर प्रशासनिक अमले ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत पहुंचाने में मदद की। बताया कि घटना अभी तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि चौबीस घायलों को विकासनगर और तीन को पास के हिमाचल में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    user_TABREJ KHAN
    TABREJ KHAN
    Local News Reporter विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • जनपद देहरादून विकासनगर क्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
    1
    जनपद देहरादून 
विकासनगर क्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
    user_NI KHIL
    NI KHIL
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • हजारों गांवों पर संकट, आशीष नेगी की चेतावनी – बचाओ जल, जंगल, जमीन | ऋषिकेश में मौन जुलूस #UttarakhandNews #Rishikesh #JanAndolan #ParvatPaigaam
    1
    हजारों गांवों पर संकट, आशीष नेगी की चेतावनी – बचाओ जल, जंगल, जमीन | ऋषिकेश में मौन जुलूस #UttarakhandNews #Rishikesh #JanAndolan #ParvatPaigaam
    user_Parvat Paigaam
    Parvat Paigaam
    पत्रकार प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.