logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई पेट्रोल व अन्य तेल पदार्थो की आपूर्ति पर डीएम अनुनय झा की प्रतिक्रिया सामने आई है, उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल डीजल की कोई किल्लत नहीं है, अराजक तत्वों द्वारा गलत अफवाह फैलाई जा रही है.. सुनिए क्या कहना है डीएम अनुनय झा का... #jaagonews #hardoi_city #hardoinews #hardoi #DMHardoi

1 hr ago
user_जागो न्यूज "उत्तर प्रदेश"
जागो न्यूज "उत्तर प्रदेश"
Lawyer Hardoi, Uttar Pradesh•
1 hr ago

हरदोई पेट्रोल व अन्य तेल पदार्थो की आपूर्ति पर डीएम अनुनय झा की प्रतिक्रिया सामने आई है, उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल डीजल की कोई किल्लत नहीं है, अराजक तत्वों द्वारा गलत अफवाह फैलाई जा रही है.. सुनिए क्या कहना है डीएम अनुनय झा का... #jaagonews #hardoi_city #hardoinews #hardoi #DMHardoi

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    1
    Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हरदोई में कछौना के बसपा नेताजी की 'लोन वाली डील' पड़ गई भारी, बैठक के बीच से CBI उठा ले गई बसपा नेता को ,राजनीति के मैदान में दांव-पेंच लड़ाने वाले बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र चौधरी युवाओं को उद्यमी बनाने चले थे नेताजी, खुद ही CBI के शिकंजे में आ गए........
    1
    हरदोई में कछौना के बसपा नेताजी की 'लोन वाली डील' पड़ गई भारी, बैठक के बीच से CBI उठा ले गई बसपा नेता को ,राजनीति के मैदान में दांव-पेंच लड़ाने वाले बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र चौधरी युवाओं को उद्यमी बनाने चले थे नेताजी, खुद ही CBI के शिकंजे में आ गए........
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हरदोई पेट्रोल व अन्य तेल पदार्थो की आपूर्ति पर डीएम अनुनय झा की प्रतिक्रिया सामने आई है, उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल डीजल की कोई किल्लत नहीं है, अराजक तत्वों द्वारा गलत अफवाह फैलाई जा रही है.. सुनिए क्या कहना है डीएम अनुनय झा का... #jaagonews #hardoi_city #hardoinews #hardoi #DMHardoi
    1
    हरदोई पेट्रोल व अन्य तेल पदार्थो की आपूर्ति पर डीएम अनुनय झा की प्रतिक्रिया सामने आई है, उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल डीजल की कोई किल्लत नहीं है, अराजक तत्वों द्वारा गलत अफवाह फैलाई जा रही है..
सुनिए क्या कहना है डीएम अनुनय झा का...
#jaagonews #hardoi_city #hardoinews #hardoi #DMHardoi
    user_जागो न्यूज "उत्तर प्रदेश"
    जागो न्यूज "उत्तर प्रदेश"
    Lawyer Hardoi, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • धर्म सभा में बोले शंकराचार्य गाय और ब्राह्मण भारतीय संस्कृति के मूल
    1
    धर्म सभा में बोले शंकराचार्य गाय और ब्राह्मण भारतीय संस्कृति के मूल
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • एसटीएफ और शाहाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा शाहाबाद (हरदोई) लगभग 13 वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी को एसटीएफ और शाहाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार थाना शाहाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 444/13 धारा 302 व 504 के मामले में वांछित चल रहे आरोपी विपिन सिंह उर्फ राजू पुत्र विनोद कुमार सिंह निवासी मठो खेड़ा, अजमत खां, थाना शाहाबाद को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मंगलवार को एसटीएफ कानपुर नगर और शाहाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को आंधी रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 670 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज बताए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और फिर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    4
    एसटीएफ और शाहाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
शाहाबाद (हरदोई) लगभग 13 वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी को एसटीएफ और शाहाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार थाना शाहाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 444/13 धारा 302 व 504 के मामले में वांछित चल रहे आरोपी विपिन सिंह उर्फ राजू पुत्र विनोद कुमार सिंह निवासी मठो खेड़ा, अजमत खां, थाना शाहाबाद को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
मंगलवार को एसटीएफ कानपुर नगर और शाहाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को आंधी रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 670 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज बताए हैं।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और फिर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हरदोई: कोतवाली बेनीगंज के पिपरी गांव निवासी 21 वर्षीय मोहित पुत्र छोटे की बीते शनिवार ट्रैक्टर की टक्कर से हुई मृत्यु पर आक्रोशित मृतक के परिजनों द्वारा प्रताप नगर कोथावां सड़क मार्ग को किया गया जाम। पीड़ित परिवार से बात करने में जुटी बेनीगंज पुलिस। जहां मृतक के परिजनों का कहना है कि ट्रैक्टर व चालक को गिरफ्तार करने के पश्चात जाम को खोला जाएगा।
    1
    हरदोई: कोतवाली बेनीगंज के पिपरी गांव निवासी 21 वर्षीय मोहित पुत्र छोटे की बीते शनिवार ट्रैक्टर की टक्कर से हुई मृत्यु पर आक्रोशित मृतक के परिजनों द्वारा प्रताप नगर कोथावां सड़क मार्ग को किया गया जाम। पीड़ित परिवार से बात करने में जुटी बेनीगंज पुलिस। जहां मृतक के परिजनों का कहना है कि ट्रैक्टर व चालक को गिरफ्तार करने के पश्चात जाम को खोला जाएगा।
    user_बुद्धसेन सोनी
    बुद्धसेन सोनी
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली में ई-रिक्शा चलाने वाले रामपाल को 38.5 करोड़ रुपये का लेनदेन और इनकम टैक्स न भरने का नोटिस मिला है। यहां तक कि रामपाल इस नोटिस को पढ़ भी नहीं सकते। 15 वर्षों से वह अपनी पत्नी रामलली के साथ दिल्ली में रहकर ई-रिक्शा चलाते हैं और पत्नी घरों में झाड़ू-पोंछा करती हैं। गांव में उनके पास केवल एक बीघा जमीन है, जिस पर खेती होती है। ऐसे में करोड़ों रुपये का लेनदेन कैसे हुआ, यह रहस्य बना हुआ है। जांच में पता चला कि सत्र 2023-24 में 7.5 करोड़ और सत्र 2024-25 में 31 करोड़ का लेनदेन उनके पैन कार्ड से दर्ज किया गया। रामपाल को इसका कोई पता नहीं था। अब इनकम टैक्स विभाग ने आयकर रिटर्न न भरने पर नोटिस जारी किया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली में ई-रिक्शा चलाने वाले रामपाल को 38.5 करोड़ रुपये का लेनदेन और इनकम टैक्स न भरने का नोटिस मिला है। यहां तक कि रामपाल इस नोटिस को पढ़ भी नहीं सकते। 15 वर्षों से वह अपनी पत्नी रामलली के साथ दिल्ली में रहकर ई-रिक्शा चलाते हैं और पत्नी घरों में झाड़ू-पोंछा करती हैं। गांव में उनके पास केवल एक बीघा जमीन है, जिस पर खेती होती है। ऐसे में करोड़ों रुपये का लेनदेन कैसे हुआ, यह रहस्य बना हुआ है। जांच में पता चला कि सत्र 2023-24 में 7.5 करोड़ और सत्र 2024-25 में 31 करोड़ का लेनदेन उनके पैन कार्ड से दर्ज किया गया। रामपाल को इसका कोई पता नहीं था। अब इनकम टैक्स विभाग ने आयकर रिटर्न न भरने पर नोटिस जारी किया है।
    user_Sachin gujjar
    Sachin gujjar
    Hardoi, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • ट्रक की टक्कर से घायल सांड ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, डॉक्टर का फोन नहीं उठा, साड़ का साथी साड़ जहाँ मौके पर दुखी नजर आया वहीं हमेशा की तरह एक बार फिर पशु चिकित्सा अधिकारी की संवेदनहीनता सर्वविदित हो गई। गौरतलब है कि नगर शाहाबाद में इंसानियत और जिम्मेदारी पर सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई। एलआईसी कार्यालय के सामने एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से सड़क पर खड़े एक आवारा सांड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सांड गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल सांड को बचाने के लिए काफी देर तक राजकीय पशु चिकित्सालय के डॉक्टर को फोन मिलाया, लेकिन आरोप है कि डॉक्टर ने एक भी कॉल रिसीव नहीं की। लोगों का कहना है कि यदि समय पर इलाज मिल जाता तो शायद बेजुबान की जान बच सकती थी। इलाज के अभाव में घायल सांड ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में असंतोष फैल गया। लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से पशु चिकित्सालय के जिम्मेदार पूरी तरह निरंकुश हो चुके हैं और आपात स्थिति में भी फोन उठाना जरूरी नहीं समझते। लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है बल्कि जहाँ एक ओर कभी पशु चिकित्सा अधिकारी आदि न केवल आवारा पशुओं के इलाज के लिए आगे नहीं आते वहीं पालतू पशुओं के इलाज करने के लिए तैयार नहीं रहते, और ऊपर टोल फ्री नम्बर मिलाने पर भी पशुओं को इलाज नहीं मिल पाता। आरोप है कि एक ओर गो शालाओं में गोवंश इलाज एवं देखभाल के अभाव में बेमौत तड़प तड़प कर मर रहे हैं वहीं दूसरी ओर तेज रफ्तार वाहन रौद रहे हैं और तीसरी ओर गोवंशो की गोकशी के लिए तस्करी -बिक्री के भी सूत्र मिल रहे हैं, इतना ही नहीं कई बार स्थानीय विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के नेताओं ने आवाज़ बुलंद की किन्तु उनकी आवाज़ भी भ्रष्टाचार के नक्कारखाने में तूती की आवाज़ बन गई। अब सवाल जो उठ रहे हैं — ▪ क्या सरकारी पशु चिकित्सालय सिर्फ कागजों में ही चल रहा है? ▪ आपात स्थिति में भी डॉक्टर फोन नहीं उठाएंगे तो बेजुबानों की जान कैसे बचेगी? ▪ जिम्मेदारों की लापरवाही पर प्रशासन कार्रवाई करेगा या मामला यूं ही दबा दिया जाएगा? ▪ क्षेत्र में आए दिन कहीं न कहीं गंभीर रोगों से ग्रस्त पशुओं की इलाज के अभाव में मौत की जबाबदेही आखिर किसकी है।
    1
    ट्रक की टक्कर से घायल सांड ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, डॉक्टर का फोन नहीं उठा, साड़ का साथी साड़ जहाँ मौके पर दुखी नजर आया वहीं हमेशा की तरह एक बार फिर पशु चिकित्सा अधिकारी की संवेदनहीनता सर्वविदित हो गई।
गौरतलब है कि नगर शाहाबाद में इंसानियत और जिम्मेदारी पर सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई। एलआईसी कार्यालय के सामने एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से सड़क पर खड़े एक आवारा सांड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सांड गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगा।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल सांड को बचाने के लिए काफी देर तक राजकीय पशु चिकित्सालय के डॉक्टर को फोन मिलाया, लेकिन आरोप है कि डॉक्टर ने एक भी कॉल रिसीव नहीं की। लोगों का कहना है कि यदि समय पर इलाज मिल जाता तो शायद बेजुबान की जान बच सकती थी। इलाज के अभाव में घायल सांड ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में असंतोष फैल गया। लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से पशु चिकित्सालय के जिम्मेदार पूरी तरह निरंकुश हो चुके हैं और आपात स्थिति में भी फोन उठाना जरूरी नहीं समझते। लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है बल्कि जहाँ एक ओर कभी पशु चिकित्सा अधिकारी आदि न केवल आवारा पशुओं के इलाज के लिए आगे नहीं आते वहीं पालतू पशुओं के इलाज करने के लिए तैयार नहीं रहते, और ऊपर टोल फ्री नम्बर मिलाने पर भी पशुओं को इलाज नहीं मिल पाता। आरोप है कि एक ओर गो शालाओं में गोवंश इलाज एवं देखभाल के अभाव में बेमौत तड़प तड़प कर मर रहे हैं वहीं दूसरी ओर तेज रफ्तार वाहन रौद रहे हैं और तीसरी ओर गोवंशो की गोकशी के लिए तस्करी -बिक्री के भी सूत्र मिल रहे हैं, इतना ही नहीं कई बार स्थानीय विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के नेताओं ने आवाज़ बुलंद की किन्तु उनकी आवाज़ भी भ्रष्टाचार के नक्कारखाने में तूती की आवाज़ बन गई।
अब सवाल जो उठ रहे हैं —
▪ क्या सरकारी पशु चिकित्सालय सिर्फ कागजों में ही चल रहा है?
▪ आपात स्थिति में भी डॉक्टर फोन नहीं उठाएंगे तो बेजुबानों की जान कैसे बचेगी?
▪ जिम्मेदारों की लापरवाही पर प्रशासन कार्रवाई करेगा या मामला यूं ही दबा दिया जाएगा?
▪ क्षेत्र में आए दिन कहीं न कहीं गंभीर रोगों से ग्रस्त पशुओं की इलाज के अभाव में मौत की जबाबदेही आखिर किसकी है।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.