logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम डायल 112 से अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित • दो बाइक सवार भी घायल खंडवा जिले से ईसाक गौरी खंडवा जिले के मुंदी थाना क्षेत्र के ग्राम जामकोटा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में घर के बाहर टहल रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार, रोहित पिता कल्याण सिंह राठौड़ निवासी जामकोटा घर के बाहर टहल रहे थे, तभी अचानक तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की मदद से घायल रोहित को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुंदी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दो अन्य व्यक्तियों को भी इस हादसे में चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, जैसे ही रोहित की मौत की खबर गांव और परिजनों तक पहुंची, अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रोहित अविवाहित था और अपने जीजा के यहां रहकर संत सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत था। मुंदी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पूरे गांव में इस घटना से शोक की लहर व्याप्त है। जो भी इस हादसे की जानकारी सुन रहा है, वह गहरे दुख में डूबा नजर आ रहा है।

9 hrs ago
user_Ishaq gouri mundi
Ishaq gouri mundi
पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम डायल 112 से अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित • दो बाइक सवार भी घायल खंडवा जिले से ईसाक गौरी खंडवा जिले के मुंदी थाना क्षेत्र के ग्राम जामकोटा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में घर के बाहर टहल रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार, रोहित पिता कल्याण सिंह राठौड़ निवासी जामकोटा घर के बाहर टहल रहे थे, तभी अचानक तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की मदद से घायल रोहित को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुंदी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दो अन्य व्यक्तियों को भी इस हादसे में चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, जैसे ही रोहित की मौत की खबर गांव और परिजनों तक पहुंची, अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रोहित अविवाहित था और अपने जीजा के यहां रहकर संत सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत था। मुंदी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पूरे गांव में इस घटना से शोक की लहर व्याप्त है। जो भी इस हादसे की जानकारी सुन रहा है, वह गहरे दुख में डूबा नजर आ रहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रोहित की मौत की खबर लगते ही परिवार ओर गांव वालों की अस्पताल में भीड़ लगना शुरू हो गई रोहित अविवाहित है ओर अपने जीजा के यहाँ रह कर संत सिंगाजी थर्मल पॉवर प्लांट में कार्य करता है मुंदी पुलिस ने मामले को जांच में लिया है
    1
    रोहित की मौत की खबर लगते ही परिवार ओर गांव वालों की अस्पताल में भीड़ लगना शुरू हो गई रोहित अविवाहित है ओर अपने जीजा  के यहाँ रह कर  संत सिंगाजी थर्मल पॉवर प्लांट में कार्य करता है मुंदी पुलिस ने मामले को जांच में लिया है
    user_Shahrukh mansuri
    Shahrukh mansuri
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Ishaq gouri mundi
    1
    Post by Ishaq gouri mundi
    user_Ishaq gouri mundi
    Ishaq gouri mundi
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • gyanodaya public high school new harsud 🙏🎀
    1
    gyanodaya public high school new harsud 🙏🎀
    user_Rupali gosai
    Rupali gosai
    Teacher हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    19 min ago
  • स्टेट बेस्ट क्लब के अध्यक्ष प्राइवेट खालीवाल के द्वारा अभिनव कला समाज भवन में दीक्षित जी का देखिए वचन प्रवीण पालीवाल का स्वागत सद्भावना मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार, डामुरली कोटवानी, निर्मल मंगवानी, सुभाष मीणा आदि खंडवा वाले पधारे
    1
    स्टेट बेस्ट क्लब के अध्यक्ष प्राइवेट खालीवाल के द्वारा अभिनव कला समाज भवन में दीक्षित जी का देखिए वचन प्रवीण पालीवाल का स्वागत सद्भावना मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार, डामुरली कोटवानी, निर्मल मंगवानी, सुभाष मीणा आदि खंडवा वाले पधारे
    user_Ganesh bhawsar
    Ganesh bhawsar
    Voice of people खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Karan nagwel
    1
    Post by Karan nagwel
    user_Karan nagwel
    Karan nagwel
    सतवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • तीर्थ यात्रीयो की बस व भुसे से भरी आईसर वाहन की जोरदार भिडंत,अनेक यात्री घायल, सिया घाट की घटना 2 गंभीर घायल,इदौर रैफर, पुलिस जांच मे जुटी कन्नौद,कन्नौद आष्टा मार्ग स्थित कन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत सिया घाट पर रविवार सुबह 4 बजे के लगभग तीर्थ यात्रियों से भरी बस भूसे से भरी आईसर वहान ने जोरदार भिंडत, जिसमे 2 यात्री गंभीर घायल पुलिस जुटी जांच में... दुर्घटना में बस के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया तथा आईसर वहांन भी पलट कर चकनाचूर हो गया सूचना मिलने पर कन्नौद पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल बस यात्रियों को सिविल अस्पताल कन्नौद पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा 2 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार पश्चात इंदौर का रेफर कर दिया गया है अन्य यात्रियों को मामूली चोटे आई है,पुलिस मामले की जांच में जुटी गौरतलब है कि परिवहन व पुलिस प्रशासन की सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण इन दिनों भुसे से भरे भारी वाहनों से रास्ता जाम होता है और दुर्घटना का कारण बनता है इस और पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई होना चाहिए जिससे इस तरह की घटनाओ को रोका जा सके
    1
    तीर्थ यात्रीयो की बस व भुसे से भरी आईसर वाहन की जोरदार भिडंत,अनेक यात्री घायल, सिया घाट की घटना 2 गंभीर घायल,इदौर रैफर, पुलिस जांच मे जुटी
कन्नौद,कन्नौद आष्टा मार्ग स्थित कन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत सिया घाट पर रविवार सुबह 4 बजे के लगभग तीर्थ यात्रियों से भरी बस भूसे से भरी आईसर वहान ने जोरदार भिंडत, जिसमे 2 यात्री गंभीर घायल पुलिस जुटी जांच में...
दुर्घटना में बस के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया तथा आईसर वहांन भी पलट कर चकनाचूर हो गया 
सूचना मिलने पर कन्नौद पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल बस यात्रियों को सिविल अस्पताल कन्नौद पहुंचाया गया 
जहां डॉक्टरों द्वारा 2 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार पश्चात इंदौर का रेफर कर दिया गया है अन्य यात्रियों को मामूली चोटे आई है,पुलिस मामले की जांच में जुटी
गौरतलब है कि परिवहन व पुलिस प्रशासन की सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण इन दिनों भुसे से भरे भारी वाहनों से रास्ता जाम होता है और दुर्घटना का कारण बनता है इस और पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई होना चाहिए जिससे इस तरह की घटनाओ को रोका जा सके
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रशासनिक अधिकारी बने शिक्षक, बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए दिया मार्ग जीवन में सफलता के लिये लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जरूरी है। केवल पढ़ाई से ही नहीं बल्कि खेलकूद भी जीवन का महत्वपूर्ण पहलू हैं। उक्त बातें नगर निगम आयुक्त्‍ श्री दलीप कुमार ने शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिमनाबाई में “स्कूल चलें हम अभियान” के तहत “भविष्य से भेंट कार्यक्रम” में छात्राओं से चर्चा करते हुए कही। नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार ने छात्राओं से चर्चा करते हुए कहा कि स्कूल की पढ़ाई केवल जीवन को सफल बनाने के लिये नहीं, बल्कि एक अच्छा व्यक्तित्व निर्माण के लिये होती है। इस दौरान उन्होंने छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों को जवाब भी ‍दिए तथा भविष्य में पढ़ाई की तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया। छात्राओं द्वारा यूपीएससी, जेईई, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में प्रश्न पूछ, प्रश्नों का नगर निगम आयुक्त ने सकारात्मक उत्तर देकर छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत 50 से अधिक अधिकारियों की जिले के विभिन्न स्कूलों में बच्चों से भेंट कर उनका मार्गदर्शन करने के लिए आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया। फोटो संलग्न
    4
    प्रशासनिक अधिकारी बने शिक्षक, बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए दिया मार्ग 
जीवन में सफलता के लिये लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जरूरी है। केवल पढ़ाई से ही नहीं बल्कि खेलकूद भी जीवन का महत्वपूर्ण पहलू हैं। उक्त बातें नगर निगम आयुक्त्‍ श्री दलीप कुमार ने शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिमनाबाई में “स्कूल चलें हम अभियान” के तहत “भविष्य से भेंट कार्यक्रम” में छात्राओं से चर्चा करते हुए कही। नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार ने छात्राओं से चर्चा करते हुए कहा कि स्कूल की पढ़ाई केवल जीवन को सफल बनाने के लिये नहीं, बल्कि एक अच्छा व्यक्तित्व निर्माण के लिये होती है। इस दौरान उन्होंने छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों को जवाब भी ‍दिए तथा भविष्य में पढ़ाई की तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया। छात्राओं द्वारा यूपीएससी, जेईई, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में प्रश्न पूछ, प्रश्नों का नगर निगम आयुक्त ने सकारात्मक उत्तर देकर छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत 50 से अधिक अधिकारियों की जिले के विभिन्न स्कूलों में बच्चों से भेंट कर उनका मार्गदर्शन करने के लिए आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया। 
फोटो संलग्न
    user_पत्रकार करीम खान H. p
    पत्रकार करीम खान H. p
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Agar apka bhi bp low rhta hai to es grmi jyada dhyan rkhe🙏
    1
    Agar apka bhi bp low rhta hai to es grmi jyada dhyan rkhe🙏
    user_Rupali gosai
    Rupali gosai
    Teacher हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.