बदायूं में विश्वकर्मा पूजन दिवस पर कारखानों में मशीनों और औजारों का हुआ पूजन बदायूं। वैदिक पंचांग के अनुसर 17 सितंबर को ब्रह्मांड के प्रथम वास्तुकार, शिल्पकार और इंजीनियर भगवान विश्वकर्मा का पूजन दिवस आयोजित होता है। विश्वकर्मा का पूजन दिवस पूरे जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कारखानों में मशीनों, औजारों की पूजा अर्चना की गई। उझानी नगर में भगवान विश्वकर्मा का पूजा दिवस धूमधाम और उल्लास के साथ कारोबारियों ने मनाया। इस अवसर पर कारखानों के अलावा अन्य प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के उपरांत मशीनों, औजारों और वाहनों की पूजा अर्चना की गई। नगर के किलाखेड़ा इलाके में कपड़ों से संबधित मैटेरियल बनाने वाले कारखाने में गुरूवार को विधिवत रूप से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। संचालक गौरव गर्ग और केके गर्ग की अगुआई में कर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यापर्ण करने के बाद वैदिक मंत्रोंचारण के बीच पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर गौरव गर्ग ने कहा कि ब्रम्हांड में भगवान विश्वकर्मा प्रथम वास्तु, शिल्पकार और इंजीनियर के रूप में माने जाते है। आज के दिन भगवान विश्वकर्मा के साथ मशीनों, औजारों की पूजा करने से कार्यक्षेत्र में तरक्की और सिद्धी बनी रहती है। इस अवसर पर सभी ने मशीनों एवं औजारों की भी पूजा अर्चना की। अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने एक्सरे मशीन समेत अन्य मशीनों एवं औजारों का पूजन अर्चन किया। इससे पूर्व सभी भगवान विश्वकर्मा की मनोयोग से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर संजय प्रसाद, गिरिराज किशोर, पंकज सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, गिरीश चंद्र, दिनेश सक्सेना, मुनेश आदि मौजूद रहे। जिले के वाहन कारखानों, शोरूम आदि में संचालकों ने वाहनों की पूजा अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा को मनोयोग से याद कर प्रगति की प्रार्थनाएं की।

- बदायूं -ब्रेकिंग न्यूज़ सहसवान में डाक बंगला पर बनी पानी की टंकी पर चढ़ा युवक जिला रिपोर्टर संजीव कुमार राणा अप पुलिस मॉनिटर न्यूज़ बदायूं युवक आपसी झगड़े को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया चढ़ 3 घंटे से ज्यादा टाइम होने के बाद भी युवक नीचे नहीं उतरा मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम युवक को नीचे उतरने की कोशिश में लगी कोतवाली में तैनात सिपाही पर लगाए पैसे लेकर छोड़ने का आरोप मौके पर सैकड़ो की तादात मे भीड़ मौजूद परिवार के लोग नीचे उतारने के लिए मनाने में लगे पूरा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के डाक बंगला कॉलोनी पर वनी टंकी का है।2
- बदायूं में शुक्रवार को सामूहिक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बदायूं में शुक्रवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुए। सदर और बिल्सी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित समारोह में 750 जोड़ों ने एक साथ अपने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। वैदिक मंत्रोच्चार और संबंधित धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच सभी जोड़ों का विवाह पूरे आदर और सम्मान के साथ संपन्न कराया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से सभी लाभार्थी जोड़ों का पहले ही विधिवत सत्यापन पूरा कर लिया गया था। विधि-विधान से विवाह संपन्न होने के बाद नवदंपतियों को शासन के नियमानुसार बैंक खाते में दी जाने वाली सहायता राशि के साथ-साथ कपड़े, बर्तन और दैनिक गृहस्थी का जरूरी सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया। योजना का लाभ पाकर वर-वधू और उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।1
- बदायूं के उसहैत क्षेत्र में एक ईंट-भट्ठा मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत वह म्याऊं-उसहैत मार्ग के पास अपने मवेशियों के लिए घास लेने गए थे। घास काटते समय उन्हें पास के एक पेड़ पर सूखी लकड़ी दिखी। लकड़ी तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गए। पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बिजली का तार उनके पेट को जलाकर पार हो गया था, जिससे उनका शरीर बुरी तरह जल गया। ज़ुलकरन की पत्नी शमीम अब विधवा हो गई हैं और सदमे में हैं। उनके आठ बच्चे हैं, जिनमें शहबाज, अरबाज और अजनबी नाम के तीन बेटे और पांच बेटियां शामिल हैं, अभी किसी की शादी नहीं हुई है। बेटे अरबाज ने बताया कि घर पर गैस सिलेंडर नहीं था। उनके पिता घास लेने गए थे और सूखी लकड़ी देखकर सोचा कि उससे खाना बन जाएगा। लेकिन वह घर नहीं लौट पाए। घटना की सूचना मिलते ही उसहैत थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली घर उसहैत को सूचना देकर सप्लाई बंद करवाई। पुलिसकर्मियों ने सीढ़ी की मदद से शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया है। उसहैत बिजली उपकेंद्र के जेई बालकृष्ण प्रजापति ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी कि कोई व्यक्ति पेड़ पर चढ़ेगा या लकड़ी तोड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर सूचना मिलती तो बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक भंद्रा गांव का था और पशुओं के लिए चारा काटने गया था।3
- पुलिस ने छुआ खेलते छह जुआरियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल, आठ हजार पचास रुपए और ताश की गड्डी बरामद| उझानी (बदायूॅं) / कोतवाली पुलिस ने नगर के मित्तल नगर से बीती रात जुआ खेल रहे छह लोगों को आठ हजार पचास रुपए और एक ताश की गड्डी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात नगर के मित्तल नगर संतोषी माता मंदिर के पीछे जुआ खेल रहे छह जुआरियों नवेली पुत्र अख्तर, मौहल्ला - गंजशहीदा, महावीर पुत्र मनीराम, ग्राम - इटौआ, सर्वेश पुत्र छत्रपाल, मौहल्ला - नझियाई, बब्लू पुत्र फूलनशाह, मौहल्ला - मदीना काॅलोनी, अनीता पुत्र बच्चन शाह, मौहल्ला - मदीना काॅलोनी, फरजान पुत्र नत्थू, मौहल्ला - मदीना काॅलोनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।1
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के बर्थडे पर काटा केक उझानी(बदायूं)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति को निरंतर बढ़ रहा है। श्री अग्रवाल ने जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर एम.एम. सिंह लोधी, संदीप सक्सेना, गोविंद मित्तल, विवेक राष्ट्रवादी, गोविंद सपरा एवं धर्मवीर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- बदायू सहसवान में डाक बंगला पर बनी पानी की टंकी पर चढ़ा युवक युवक आपसी झगड़े को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया चढ़ बदायूं 3 घंटे से ज्यादा टाइम होने के बाद भी युवक नीचे नहीं उतरा मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम युवक को नीचे उतरने की कोशिश में लगी कोतवाली में तैनात सिपाही पर लगाए पैसे लेकर छोड़ने का आरोप मौके पर सैकड़ो की तादात मे भीड़ मौजूद परिवार के लोग नीचे उतारने के लिए मनाने में लगे पूरा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के डाक बंगला कॉलोनी पर वनी टंकी का है।2
- बदायूं के #उसहैत क्षेत्र में एक ईंट-भट्ठा मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह खेत पर घास लेने गया था। मृतक के 8 बच्चे हैं, जिनमें 3 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं। #बदायूं के #उसहैत क्षेत्र में एक ईंट-भट्ठा मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह खेत पर घास लेने गया था। मृतक के 8 बच्चे हैं, जिनमें 3 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं। यह घटना 18 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे भंद्रा गांव में हुई। मृतक की पहचान ज़ुलकरन (45) के रूप में हुई है, जो अली अख्तर के बेटे थे। ज़ुलकरन म्याऊं के एक ईंट-भट्ठे पर काम करते थे। वह म्याऊं-उसहैत मार्ग के पास अपने मवेशियों के लिए घास लेने गए थे। घास काटते समय उन्हें पास के एक पेड़ पर सूखी लकड़ी दिखी। लकड़ी तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गए। पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बिजली का तार उनके पेट को जलाकर पार हो गया था, जिससे उनका शरीर बुरी तरह जल गया। ज़ुलकरन की पत्नी शमीम अब विधवा हो गई हैं और सदमे में हैं। उनके आठ बच्चे हैं, जिनमें शहबाज, अरबाज और अजनबी नाम के तीन बेटे और पांच बेटियां शामिल हैं, अभी किसी की शादी नहीं हुई है। बेटे अरबाज ने बताया कि घर पर गैस सिलेंडर नहीं था। उनके पिता घास लेने गए थे और सूखी लकड़ी देखकर सोचा कि उससे खाना बन जाएगा। लेकिन वह घर नहीं लौट पाए। घटना की सूचना मिलते ही उसहैत थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली घर उसहैत को सूचना देकर सप्लाई बंद करवाई। पुलिसकर्मियों ने सीढ़ी की मदद से शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया है। उसहैत बिजली उपकेंद्र के जेई बालकृष्ण प्रजापति ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी कि कोई व्यक्ति पेड़ पर चढ़ेगा या लकड़ी तोड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर सूचना मिलती तो बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक भंद्रा गांव का था और पशुओं के लिए चारा काटने गया था।1
- बदायूं : उसहैत गांव भद्रा में करंट लगते ही तेज धमाका और चिंगारियां निकलीं, जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। यूपी के बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भद्रा में शुक्रवार दोपहर 11 हजार की बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक पेड़ पर सुखी लकड़ी की टहनी तोड़ने चढ़ा था अचानक टहनी से बिजली तार छू गया और तेज धमाके के साथ युवक करंट की चपेट आ गया, इससे चिंगारी निकलने पर शरीर काफी झुलस गया, हादसे के बाद युवक का शव पेड़ पर ही फंस गया, हादसे के बाद परिवार और गांव के लोगों में कोहराम मच गया।1