Shuru
Apke Nagar Ki App…
बदायूं : उसहैत गांव भद्रा में करंट लगते ही तेज धमाका और चिंगारियां निकलीं, जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। यूपी के बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भद्रा में शुक्रवार दोपहर 11 हजार की बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक पेड़ पर सुखी लकड़ी की टहनी तोड़ने चढ़ा था अचानक टहनी से बिजली तार छू गया और तेज धमाके के साथ युवक करंट की चपेट आ गया, इससे चिंगारी निकलने पर शरीर काफी झुलस गया, हादसे के बाद युवक का शव पेड़ पर ही फंस गया, हादसे के बाद परिवार और गांव के लोगों में कोहराम मच गया।
BNEWS BUDAUN
बदायूं : उसहैत गांव भद्रा में करंट लगते ही तेज धमाका और चिंगारियां निकलीं, जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। यूपी के बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भद्रा में शुक्रवार दोपहर 11 हजार की बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक पेड़ पर सुखी लकड़ी की टहनी तोड़ने चढ़ा था अचानक टहनी से बिजली तार छू गया और तेज धमाके के साथ युवक करंट की चपेट आ गया, इससे चिंगारी निकलने पर शरीर काफी झुलस गया, हादसे के बाद युवक का शव पेड़ पर ही फंस गया, हादसे के बाद परिवार और गांव के लोगों में कोहराम मच गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपाइयों ने काटा केक, प्रभु से की दीर्घायु की कामना प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा केक काटकर जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति एवं जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर महामंत्री एम.एम. सिंह लोधी, नगर उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना, नगर उपाध्यक्ष गोविंद मित्तल, नगर उपाध्यक्ष विवेक राष्ट्रवादी, नगर मंत्री गोविंद सपरा एवं बूथ अध्यक्ष धर्मवीर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- बदायूं में विश्वकर्मा पूजन दिवस पर कारखानों में मशीनों और औजारों का हुआ पूजन बदायूं। वैदिक पंचांग के अनुसर 17 सितंबर को ब्रह्मांड के प्रथम वास्तुकार, शिल्पकार और इंजीनियर भगवान विश्वकर्मा का पूजन दिवस आयोजित होता है। विश्वकर्मा का पूजन दिवस पूरे जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कारखानों में मशीनों, औजारों की पूजा अर्चना की गई। उझानी नगर में भगवान विश्वकर्मा का पूजा दिवस धूमधाम और उल्लास के साथ कारोबारियों ने मनाया। इस अवसर पर कारखानों के अलावा अन्य प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के उपरांत मशीनों, औजारों और वाहनों की पूजा अर्चना की गई। नगर के किलाखेड़ा इलाके में कपड़ों से संबधित मैटेरियल बनाने वाले कारखाने में गुरूवार को विधिवत रूप से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। संचालक गौरव गर्ग और केके गर्ग की अगुआई में कर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यापर्ण करने के बाद वैदिक मंत्रोंचारण के बीच पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर गौरव गर्ग ने कहा कि ब्रम्हांड में भगवान विश्वकर्मा प्रथम वास्तु, शिल्पकार और इंजीनियर के रूप में माने जाते है। आज के दिन भगवान विश्वकर्मा के साथ मशीनों, औजारों की पूजा करने से कार्यक्षेत्र में तरक्की और सिद्धी बनी रहती है। इस अवसर पर सभी ने मशीनों एवं औजारों की भी पूजा अर्चना की। अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने एक्सरे मशीन समेत अन्य मशीनों एवं औजारों का पूजन अर्चन किया। इससे पूर्व सभी भगवान विश्वकर्मा की मनोयोग से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर संजय प्रसाद, गिरिराज किशोर, पंकज सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, गिरीश चंद्र, दिनेश सक्सेना, मुनेश आदि मौजूद रहे। जिले के वाहन कारखानों, शोरूम आदि में संचालकों ने वाहनों की पूजा अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा को मनोयोग से याद कर प्रगति की प्रार्थनाएं की।1
- महिला लापता, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप—चार बच्चों के पिता की गुहार रिपोर्ट संजीव कुमार राणा उझानी। कोतवाली उझानी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुराव नगला के मजरा बुटला दौलत से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति का आरोप है कि वह पिछले कई दिनों से पत्नी की तलाश और कार्रवाई के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार बुटला दौलत निवासी उमेश पुत्र भगवंत की पत्नी सिन्धू, जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, 29 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गईं। पत्नी के अचानक लापता होने के बाद उमेश ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों समेत संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। उमेश का आरोप है कि ज्ञान सिंह पुत्र बदन सिंह निवासी गून्दरा गंज, मजरा बुटला दौलत ने अपने दामाद जयकांत पुत्र सरवन निवासी ग्राम मनकापुर, थाना सोरों, जिला कासगंज के साथ मिलकर उसकी पत्नी को कहीं गायब कर दिया है। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और मामले की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित उमेश के अनुसार उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं और पत्नी के लापता होने से परिवार बेहद परेशान है। उसका कहना है कि वह कई दिनों से कोतवाली के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हल्का दरोगा और हल्का सिपाही उसके घर पहुंचकर कथित रूप से गाली-गलौज और धमकी देते हैं तथा ओटीपी मांगते हैं। उमेश का आरोप है कि उसकी समस्या सुनने और पत्नी की तलाश कराने के बजाय उसे ही परेशान किया जा रहा है। उमेश ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से भी की है। इसके बावजूद सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। इस संबंध में थाना प्रभारी का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। अब सवाल यह है कि लापता महिला की तलाश कब तेज होगी और पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस कब ठोस कदम उठाएगी? पुलिस जांच के बाद ही महिला के लापता होने के कारण और लगाए गए आरोपों की वास्तविकता सामने आ सकेगी।4
- बदायूं BIG BREAKING उसावां पुलिस ने पत्नी से झगड़ा और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8650252442 उसावां। थाना उसावां पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवक अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था और शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने भूरेश कश्यप पुत्र कल्लू, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 8 कस्बा उसावां, को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को संबंधित न्यायालय दातागंज के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश और क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे शांति व्यवस्था अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल 359 अंकित कुमार और कांस्टेबल 2020 राजू शामिल रहे।2
- बिल्सी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, 252 जोड़ों का विवाह संपन्न बिल्सी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, 252 जोड़ों का विवाह संपन्न बदायूं के बिल्सी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एक ही मंडप में बड़ी संख्या में वर-वधू परिणय सूत्र में बंधे। दरअसल, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिंदू सहित अन्य समुदायों के जोड़ों का भी विवाह उनकी परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। आयोजकों के अनुसार, करीब 252 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। समारोह में वर-वधुओं और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि बिल्सी क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में जिलाधिकारी अवनीश राय, मुख्य विकास अधिकारी गरिमा सिंघला, शर्तेंदु पाठक, ब्लॉक प्रमुख रेखा भारती, बिल्सी नगर पालिका चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान नवविवाहित वर-वधुओं को उनके सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया गया। विवाह समारोह में विभिन्न समुदायों के जोड़ों की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। मंच पर मौजूद अतिथियों और विवाह समारोह में शामिल परिवारों के बीच उत्सव का माहौल रहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्र परिवारों को विवाह के अवसर पर सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसी योजना के अंतर्गत सामूहिक रूप से विवाह समारोह आयोजित किए जाते हैं। बिल्सी में आयोजित इस समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी रही। आप तक लाइव 24 न्यूज़ — हर खबर, आप तक।1
- तेज आंधी-पानी में विकास खंड परिसर का यूकेलिप्टस का पेड़ कार पर गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त दातागंज। तेज आंधी और बारिश के दौरान दातागंज कस्बे में विकास खंड कार्यालय के समीप खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक एक कार पर गिर गया। पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कार सवार लोगों ने वाहन छोड़कर किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पेड़ गिरने से कार को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना फिलहाल नहीं है।1
- दीपों की रोशनी से जगमगाया प्रा.वि.हर्रामपुर, आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में दिखी सेवा और संस्कारों की झलक बरेली। विकासखंड आलमपुर जाफराबाद के प्राथमिक विद्यालय हर्रामपुर में बुधवार शाम आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इं.प्रधानाध्यापिका मिनी वर्मा के दिशा-निर्देशन एवं ग्राम प्रधान रमेश चंद्र मौर्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिसर को दीपों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। दीप प्रज्वलन के बाद पूरा विद्यालय प्रांगण दीपावली की तरह जगमगा उठा और वातावरण में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा दिखाई दी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, बच्चों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आंगनबाड़ी कार्यकत्री शैल कुमारी ने भी दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की। दीपों से सजे विद्यालय का दृश्य मनमोहक नजर आया। विद्यालय परिसर में जगह-जगह दीप जलाए गए, जिससे पूरा प्रांगण रोशनी से नहा उठा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं, सेवा भावना, संस्कार और सामूहिक सहभागिता का संदेश भी दिया गया। इं.प्रधानाध्यापिका मिनी वर्मा ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा देने का स्थान ही नहीं, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का भी माध्यम है। आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को प्रकाश, सकारात्मकता और सेवा भावना का संदेश देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करता रहेगा। ग्राम प्रधान रमेश चंद्र मौर्य ने कहा कि विद्यालय गांव के बच्चों के भविष्य की नींव तैयार करता है। विद्यालय परिसर में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जुड़ाव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से विद्यालय के विकास और बच्चों के हित में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में मौजूद ग्रामीणों ने भी आयोजन की सराहना की। बड़ी संख्या में बच्चों और ग्रामीणों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। दीपों की रोशनी से जगमगाते विद्यालय परिसर ने गांव में एक सुंदर और सकारात्मक माहौल का संदेश दिया।3
- बिल्सी सीएचसी में ‘एक दीपक प्रधानमंत्री के नाम’....... 🪔 बिल्सी सीएचसी में ‘एक दीपक प्रधानमंत्री के नाम’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिल्सी सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान अस्पताल परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। #Bilsi #Video #UP #CHC #News #PMO #PM #AnilKumarGupta #Badaun1
- भोजीपुरा में 377 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भोजीपुरा में 377 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 377 ग्राम अवैध अफीम बरामद करने का दावा किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 की रात करीब 9:22 बजे उपनिरीक्षक पवन कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान भोजू सैदपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर हाईवे किनारे दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। उनकी पहचान जाहिद उर्फ अण्ड पुत्र अली अहमद उर्फ भरू, निवासी ग्राम टाह, थाना नवाबगंज, हाल निवासी अंधी गौटिया, थाना भोजीपुरा तथा अनवर अहमद उर्फ मुन्नू पुत्र इकबाल अहमद, निवासी वार्ड नंबर-5 धौराटांडा, थाना भोजीपुरा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान जाहिद उर्फ अण्ड के कब्जे से 202 ग्राम और अनवर अहमद उर्फ मुन्नू के कब्जे से 175 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 751/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना भोजीपुरा में दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अफीम हाईवे पर एक ट्रक वाले से खरीदी थी। पुलिस नोट के अनुसार आरोपियों ने यह भी बताया कि वे अफीम को घर ले जाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर अलग-अलग स्थानों पर बेचते थे। हालांकि ट्रक चालक के नाम-पते की जानकारी होने से उन्होंने इनकार किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जाहिद उर्फ अण्ड के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अनवर अहमद उर्फ मुन्नू के खिलाफ भी वर्ष 2019 का एक मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेड कांस्टेबल परमानंद, कांस्टेबल संजय सागर, प्रवीण कुमार और दवनीत कुमार शामिल रहे।2