logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिल्सी सीएचसी में ‘एक दीपक प्रधानमंत्री के नाम’....... 🪔 बिल्सी सीएचसी में ‘एक दीपक प्रधानमंत्री के नाम’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिल्सी सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान अस्पताल परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। #Bilsi #Video #UP #CHC #News #PMO #PM #AnilKumarGupta #Badaun

21 hrs ago
user_Vivek Chauhan reporters
Vivek Chauhan reporters
Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

बिल्सी सीएचसी में ‘एक दीपक प्रधानमंत्री के नाम’....... 🪔 बिल्सी सीएचसी में ‘एक दीपक प्रधानमंत्री के नाम’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिल्सी सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान अस्पताल परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। #Bilsi #Video #UP #CHC #News #PMO #PM #AnilKumarGupta #Badaun

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपाइयों ने काटा केक, प्रभु से की दीर्घायु की कामना प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा केक काटकर जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति एवं जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर महामंत्री एम.एम. सिंह लोधी, नगर उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना, नगर उपाध्यक्ष गोविंद मित्तल, नगर उपाध्यक्ष विवेक राष्ट्रवादी, नगर मंत्री गोविंद सपरा एवं बूथ अध्यक्ष धर्मवीर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपाइयों ने काटा केक, प्रभु से की दीर्घायु की कामना 
प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा केक काटकर जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति एवं जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर महामंत्री एम.एम. सिंह लोधी, नगर उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना, नगर उपाध्यक्ष गोविंद मित्तल, नगर उपाध्यक्ष विवेक राष्ट्रवादी, नगर मंत्री गोविंद सपरा एवं बूथ अध्यक्ष धर्मवीर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बदायूं में विश्वकर्मा पूजन दिवस पर कारखानों में मशीनों और औजारों का हुआ पूजन बदायूं। वैदिक पंचांग के अनुसर 17 सितंबर को ब्रह्मांड के प्रथम वास्तुकार, शिल्पकार और इंजीनियर भगवान विश्वकर्मा का पूजन दिवस आयोजित होता है। विश्वकर्मा का पूजन दिवस पूरे जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कारखानों में मशीनों, औजारों की पूजा अर्चना की गई। उझानी नगर में भगवान विश्वकर्मा का पूजा दिवस धूमधाम और उल्लास के साथ कारोबारियों ने मनाया। इस अवसर पर कारखानों के अलावा अन्य प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के उपरांत मशीनों, औजारों और वाहनों की पूजा अर्चना की गई। नगर के किलाखेड़ा इलाके में कपड़ों से संबधित मैटेरियल बनाने वाले कारखाने में गुरूवार को विधिवत रूप से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। संचालक गौरव गर्ग और केके गर्ग की अगुआई में कर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यापर्ण करने के बाद वैदिक मंत्रोंचारण के बीच पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर गौरव गर्ग ने कहा कि ब्रम्हांड में भगवान विश्वकर्मा प्रथम वास्तु, शिल्पकार और इंजीनियर के रूप में माने जाते है। आज के दिन भगवान विश्वकर्मा के साथ मशीनों, औजारों की पूजा करने से कार्यक्षेत्र में तरक्की और सिद्धी बनी रहती है। इस अवसर पर सभी ने मशीनों एवं औजारों की भी पूजा अर्चना की। अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने एक्सरे मशीन समेत अन्य मशीनों एवं औजारों का पूजन अर्चन किया। इससे पूर्व सभी भगवान विश्वकर्मा की मनोयोग से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर संजय प्रसाद, गिरिराज किशोर, पंकज सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, गिरीश चंद्र, दिनेश सक्सेना, मुनेश आदि मौजूद रहे। जिले के वाहन कारखानों, शोरूम आदि में संचालकों ने वाहनों की पूजा अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा को मनोयोग से याद कर प्रगति की प्रार्थनाएं की।
    1
    बदायूं में विश्वकर्मा पूजन दिवस पर कारखानों में मशीनों और औजारों का हुआ पूजन
बदायूं। वैदिक पंचांग के अनुसर 17 सितंबर को ब्रह्मांड के प्रथम वास्तुकार, शिल्पकार और इंजीनियर भगवान विश्वकर्मा का पूजन दिवस आयोजित होता है। विश्वकर्मा का पूजन दिवस पूरे जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कारखानों में मशीनों, औजारों की पूजा अर्चना की गई। उझानी नगर में भगवान विश्वकर्मा का पूजा दिवस धूमधाम और उल्लास के साथ कारोबारियों ने मनाया। इस अवसर पर कारखानों के अलावा अन्य प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के उपरांत मशीनों, औजारों और वाहनों की पूजा अर्चना की गई। 
नगर के किलाखेड़ा इलाके में कपड़ों से संबधित मैटेरियल बनाने वाले कारखाने में गुरूवार को विधिवत रूप से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। संचालक गौरव गर्ग और केके गर्ग की अगुआई में कर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यापर्ण करने के बाद वैदिक मंत्रोंचारण के बीच पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर गौरव गर्ग ने कहा कि ब्रम्हांड में भगवान विश्वकर्मा प्रथम वास्तु, शिल्पकार और इंजीनियर के रूप में माने जाते है। आज के दिन भगवान विश्वकर्मा के साथ मशीनों, औजारों की पूजा करने से कार्यक्षेत्र में तरक्की और सिद्धी बनी रहती है। इस अवसर पर सभी ने मशीनों एवं औजारों की भी पूजा अर्चना की। 
अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने एक्सरे मशीन समेत अन्य मशीनों एवं औजारों का पूजन अर्चन किया। इससे पूर्व सभी भगवान विश्वकर्मा की मनोयोग से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर संजय प्रसाद, गिरिराज किशोर, पंकज सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, गिरीश चंद्र, दिनेश सक्सेना, मुनेश आदि मौजूद रहे। जिले के वाहन कारखानों, शोरूम आदि में संचालकों ने वाहनों की पूजा अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा को मनोयोग से याद कर प्रगति की प्रार्थनाएं की।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *दावों की खुली पोल: गाँव जगत में कूड़ेदानों के पास लगा कचरे का अंबार, महामारी की आहट* रिपोर्ट संजीव कुमार राणा ब्लॉक जगत के गाँव जगत में पूरी तरह हवा हवाई साबित हो रहे हैं। गाँव में स्वच्छता के नाम पर जगह-जगह कूड़ेदान तो लगवा दिए गए और जमकर वाहवाही भी लूटी गई, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इन कूड़ेदानों की देखरेख और सफाई पर प्रशासन बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है।लगने के बाद से आज तक नहीं हुई सफाईमौके पर ग्रामीणों ने रोष जताते हुए बताया कि जबसे ये कूड़ेदान गाँव में स्थापित किए गए हैं, तब से लेकर आज तक एक बार भी इनकी सफाई नहीं की गई। समय पर कचरा न उठाए जाने के कारण सभी कूड़ेदान पूरी तरह से गंदगी से लबालब भर चुके हैं और अब कचरा सड़कों पर फैल रहा है।बच्चे और राहगीर परेशान, बदबू से जीना मुहाल गाँव के निवासी आशीष शर्मा ने बताया कि कूड़ेदानों की नियमित सफाई न होने से उनसे चौबीसों घंटे असहनीय बदबू आ रही है इस सड़न और दुर्गंध के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और वहाँ से गुजरने वाले राहगीरों को हो रही है। लोग मुँह पर कपड़ा ढककर निकलने को मजबूर हैं।बड़ा सवाल: फैलने वाली महामारी का जिम्मेदार कौन?गंदगी के इन ढेरों के कारण गाँव में संक्रामक बीमारियों और महामारी फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मच्छरों और मक्खियों के पनपने से ग्रामीण दहशत में हैं। ऐसे में ग्रामीणों का प्रशासन से सीधा सवाल है कि स्वच्छता के नाम पर बजट ठिकाने लगाने के बाद, जनता को इस नरकीय स्थिति में छोड़ने का जिम्मेदार आखिर कौन है?
    3
    *दावों की खुली पोल: गाँव जगत में कूड़ेदानों के पास लगा कचरे का अंबार, महामारी की आहट*

रिपोर्ट संजीव कुमार राणा 
ब्लॉक जगत के गाँव जगत में पूरी तरह हवा हवाई साबित हो रहे हैं। गाँव में स्वच्छता के नाम पर जगह-जगह कूड़ेदान तो लगवा दिए गए और जमकर वाहवाही भी लूटी गई, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इन कूड़ेदानों की देखरेख और सफाई पर प्रशासन बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है।लगने के बाद से आज तक नहीं हुई सफाईमौके पर ग्रामीणों ने रोष जताते हुए बताया कि जबसे ये कूड़ेदान गाँव में स्थापित किए गए हैं, तब से लेकर आज तक एक बार भी इनकी सफाई नहीं की गई। समय पर कचरा न उठाए जाने के कारण सभी कूड़ेदान पूरी तरह से गंदगी से लबालब भर चुके हैं और अब कचरा सड़कों पर फैल रहा है।बच्चे और राहगीर परेशान, बदबू से जीना मुहाल गाँव के निवासी आशीष शर्मा ने बताया कि कूड़ेदानों की नियमित सफाई न होने से उनसे चौबीसों घंटे असहनीय बदबू आ रही है इस सड़न और दुर्गंध के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और वहाँ से गुजरने वाले राहगीरों को हो रही है। लोग मुँह पर कपड़ा ढककर निकलने को मजबूर हैं।बड़ा सवाल: फैलने वाली महामारी का जिम्मेदार कौन?गंदगी के इन ढेरों के कारण गाँव में संक्रामक बीमारियों और महामारी फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मच्छरों और मक्खियों के पनपने से ग्रामीण दहशत में हैं। ऐसे में ग्रामीणों का प्रशासन से सीधा सवाल है कि स्वच्छता के नाम पर बजट ठिकाने लगाने के बाद, जनता को इस नरकीय स्थिति में छोड़ने का जिम्मेदार आखिर कौन है?
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    Mechanic Budaun, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • जनपद संभल के थाना असमोली पुलिस टीम द्वारा चोरी के एक वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान अवैध शस्त्र व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। जनपद संभल के थाना असमोली पुलिस टीम द्वारा चोरी के एक वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान अवैध शस्त्र व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
    2
    जनपद संभल के थाना असमोली पुलिस टीम द्वारा चोरी के एक वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान अवैध शस्त्र व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
जनपद संभल के थाना असमोली पुलिस टीम द्वारा चोरी के एक वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान अवैध शस्त्र व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
    user_Nitin Sagar
    Nitin Sagar
    Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हरवीर सिंह भारतीय के खिलाफ एफआईआर की निष्पक्ष जांच की मांग, डीएम-एसपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन हरवीर सिंह भारतीय के खिलाफ एफआईआर की निष्पक्ष जांच की मांग, डीएम-एसपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन शिक्षा के बाजारीकरण और निजी स्कूलों की मनमानी फीस के विरोध में DYFI ने उठाई आवाज कासगंज। शिक्षा के बाजारीकरण, निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी फीस वसूली और महंगी किताबों व अन्य शैक्षिक सामग्री की अनिवार्यता के मुद्दे को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) जिला कासगंज ने शुक्रवार को आवाज उठाई। संगठन की ओर से डीएम कार्यालय और एसपी कार्यालय दोनों जगह ज्ञापन सौंपकर हरवीर सिंह भारतीय के खिलाफ दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि निजी विद्यालयों में लगातार बढ़ती फीस, हर वर्ष नई पुस्तकें खरीदने की बाध्यता तथा विभिन्न मदों में लिए जाने वाले शुल्क के कारण अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। संगठन ने इन मामलों की जनपद स्तर पर जांच कराए जाने की मांग की है। DYFI ने आरोप लगाया कि कुछ निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों को किसी विशेष दुकान या प्रशासक से किताबें, कॉपियां, यूनिफॉर्म एवं अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। संगठन ने ऐसी शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में जनपद के सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की फीस संरचना, निर्धारित शुल्क और पुस्तक सूची की जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग रखी गई। हरवीर सिंह भारतीय के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग संगठन ने शिक्षा से जुड़े मुद्दे उठाने वाले हरवीर सिंह भारतीय के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर भी निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि पूरे प्रकरण की जांच किसी उच्च अधिकारी अथवा डीआईजी स्तर के अधिकारी से कराई जाए, ताकि मामले की निष्पक्षता से जांच हो सके। इसके साथ ही संगठन ने अभिभावकों की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था बनाने, शिक्षा के क्षेत्र में व्यवसायीकरण और मनमानी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, अभिभावकों, छात्रों एवं सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित करने की मांग की। DYFI ने यह भी कहा कि शिक्षा संबंधी जनहित के मुद्दों को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से उठाने वाले लोगों के खिलाफ अनावश्यक दमनात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में DYFI जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष विकास कुशवाहा एवं राज्य अध्यक्ष राजकुमार कुशवाह सहित संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    हरवीर सिंह भारतीय के खिलाफ एफआईआर की निष्पक्ष जांच की मांग, डीएम-एसपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
हरवीर सिंह भारतीय के खिलाफ एफआईआर की निष्पक्ष जांच की मांग, डीएम-एसपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
शिक्षा के बाजारीकरण और निजी स्कूलों की मनमानी फीस के विरोध में DYFI ने उठाई आवाज
कासगंज। शिक्षा के बाजारीकरण, निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी फीस वसूली और महंगी किताबों व अन्य शैक्षिक सामग्री की अनिवार्यता के मुद्दे को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) जिला कासगंज ने शुक्रवार को आवाज उठाई। संगठन की ओर से डीएम कार्यालय और एसपी कार्यालय दोनों जगह ज्ञापन सौंपकर हरवीर सिंह भारतीय के खिलाफ दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि निजी विद्यालयों में लगातार बढ़ती फीस, हर वर्ष नई पुस्तकें खरीदने की बाध्यता तथा विभिन्न मदों में लिए जाने वाले शुल्क के कारण अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। संगठन ने इन मामलों की जनपद स्तर पर जांच कराए जाने की मांग की है।
DYFI ने आरोप लगाया कि कुछ निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों को किसी विशेष दुकान या प्रशासक से किताबें, कॉपियां, यूनिफॉर्म एवं अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। संगठन ने ऐसी शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में जनपद के सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की फीस संरचना, निर्धारित शुल्क और पुस्तक सूची की जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग रखी गई।
हरवीर सिंह भारतीय के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग
संगठन ने शिक्षा से जुड़े मुद्दे उठाने वाले हरवीर सिंह भारतीय के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर भी निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि पूरे प्रकरण की जांच किसी उच्च अधिकारी अथवा डीआईजी स्तर के अधिकारी से कराई जाए, ताकि मामले की निष्पक्षता से जांच हो सके।
इसके साथ ही संगठन ने अभिभावकों की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था बनाने, शिक्षा के क्षेत्र में व्यवसायीकरण और मनमानी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, अभिभावकों, छात्रों एवं सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित करने की मांग की।
DYFI ने यह भी कहा कि शिक्षा संबंधी जनहित के मुद्दों को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से उठाने वाले लोगों के खिलाफ अनावश्यक दमनात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में DYFI जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष विकास कुशवाहा एवं राज्य अध्यक्ष राजकुमार कुशवाह सहित संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Soron Live 24
    Soron Live 24
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भारत में मुसलमान होना कितना बड़ा जुर्म है और विश्व गुरु और विदेशी मुसलमान
    1
    भारत में मुसलमान होना कितना बड़ा जुर्म है और विश्व गुरु और विदेशी मुसलमान
    user_Maulana Chand Miyan alvi barkati
    Maulana Chand Miyan alvi barkati
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गर्भवती महिलाओं को फल वितरित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस बिल्सी में गूंजा ‘एक दीपक प्रधानमंत्री के नाम’, जलाए सैकड़ों दीपक गर्भवती महिलाओं को फल वितरित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस बिल्सी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बिल्सी क्षेत्र में “एक दीपक प्रधानमंत्री के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ दीपक जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। बिल्सी नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लोगों से आशीर्वाद स्वरूप अपने-अपने घरों में एक दीपक जलाने की अपील की गई थी। इसके बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित किए। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में करीब 200 दीपक जलाए गए। अस्पताल परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती एवं उपचार के लिए पहुंची गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किए गए और उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षित प्रसव की कामना की गई। कार्यक्रम में बिल्सी नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, उनके पति एवं पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, प्रमोद तोमर, निखिल सक्सेना, तेज प्रताप सहित भाजपा कार्यकर्ता तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह देखने को मिला। दीप प्रज्वलन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया गया। आप तक लाइव 24 न्यूज़ — हर खबर, आप तक।
    1
    गर्भवती महिलाओं को फल वितरित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस
बिल्सी में गूंजा ‘एक दीपक प्रधानमंत्री के नाम’, जलाए सैकड़ों दीपक
गर्भवती महिलाओं को फल वितरित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस
बिल्सी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बिल्सी क्षेत्र में “एक दीपक प्रधानमंत्री के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ दीपक जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
बिल्सी नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लोगों से आशीर्वाद स्वरूप अपने-अपने घरों में एक दीपक जलाने की अपील की गई थी। इसके बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित किए।
इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में करीब 200 दीपक जलाए गए। अस्पताल परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती एवं उपचार के लिए पहुंची गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किए गए और उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षित प्रसव की कामना की गई।
कार्यक्रम में बिल्सी नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, उनके पति एवं पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, प्रमोद तोमर, निखिल सक्सेना, तेज प्रताप सहित भाजपा कार्यकर्ता तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह देखने को मिला। दीप प्रज्वलन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया गया।
आप तक लाइव 24 न्यूज़ — हर खबर, आप तक।
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • महिला लापता, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप—चार बच्चों के पिता की गुहार रिपोर्ट संजीव कुमार राणा उझानी। कोतवाली उझानी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुराव नगला के मजरा बुटला दौलत से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति का आरोप है कि वह पिछले कई दिनों से पत्नी की तलाश और कार्रवाई के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार बुटला दौलत निवासी उमेश पुत्र भगवंत की पत्नी सिन्धू, जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, 29 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गईं। पत्नी के अचानक लापता होने के बाद उमेश ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों समेत संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। उमेश का आरोप है कि ज्ञान सिंह पुत्र बदन सिंह निवासी गून्दरा गंज, मजरा बुटला दौलत ने अपने दामाद जयकांत पुत्र सरवन निवासी ग्राम मनकापुर, थाना सोरों, जिला कासगंज के साथ मिलकर उसकी पत्नी को कहीं गायब कर दिया है। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और मामले की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित उमेश के अनुसार उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं और पत्नी के लापता होने से परिवार बेहद परेशान है। उसका कहना है कि वह कई दिनों से कोतवाली के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हल्का दरोगा और हल्का सिपाही उसके घर पहुंचकर कथित रूप से गाली-गलौज और धमकी देते हैं तथा ओटीपी मांगते हैं। उमेश का आरोप है कि उसकी समस्या सुनने और पत्नी की तलाश कराने के बजाय उसे ही परेशान किया जा रहा है। उमेश ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से भी की है। इसके बावजूद सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। इस संबंध में थाना प्रभारी का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। अब सवाल यह है कि लापता महिला की तलाश कब तेज होगी और पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस कब ठोस कदम उठाएगी? पुलिस जांच के बाद ही महिला के लापता होने के कारण और लगाए गए आरोपों की वास्तविकता सामने आ सकेगी।
    4
    महिला लापता, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप—चार बच्चों के पिता की गुहार
रिपोर्ट संजीव कुमार राणा 
उझानी। कोतवाली उझानी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुराव नगला के मजरा बुटला दौलत से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति का आरोप है कि वह पिछले कई दिनों से पत्नी की तलाश और कार्रवाई के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार बुटला दौलत निवासी उमेश पुत्र भगवंत की पत्नी सिन्धू, जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, 29 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गईं। पत्नी के अचानक लापता होने के बाद उमेश ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों समेत संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
उमेश का आरोप है कि ज्ञान सिंह पुत्र बदन सिंह निवासी गून्दरा गंज, मजरा बुटला दौलत ने अपने दामाद जयकांत पुत्र सरवन निवासी ग्राम मनकापुर, थाना सोरों, जिला कासगंज के साथ मिलकर उसकी पत्नी को कहीं गायब कर दिया है। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और मामले की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पीड़ित उमेश के अनुसार उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं और पत्नी के लापता होने से परिवार बेहद परेशान है। उसका कहना है कि वह कई दिनों से कोतवाली के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पीड़ित ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हल्का दरोगा और हल्का सिपाही उसके घर पहुंचकर कथित रूप से गाली-गलौज और धमकी देते हैं तथा ओटीपी मांगते हैं। उमेश का आरोप है कि उसकी समस्या सुनने और पत्नी की तलाश कराने के बजाय उसे ही परेशान किया जा रहा है।
उमेश ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से भी की है। इसके बावजूद सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।
इस संबंध में थाना प्रभारी का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। अब सवाल यह है कि लापता महिला की तलाश कब तेज होगी और पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस कब ठोस कदम उठाएगी? पुलिस जांच के बाद ही महिला के लापता होने के कारण और लगाए गए आरोपों की वास्तविकता सामने आ सकेगी।
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    Mechanic Budaun, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के प्रकाश से जगमगाया पूरा कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सोरों शुकर क्षेत्र गंगा जी जनपद कासगंज। सेवा संकल्प अभियान के प्रकाश से जगमगाया पूरा कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सोरों शुकर क्षेत्र गंगा जी जनपद कासगंज। नगर से ग्रामीण क्षेत्रों तक 01 लाख दीपों से रोशन हुए कार्यालय, स्कूल, घर, घाट एवं मंदिर। शूकर क्षेत्र सोरों जी सहित विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया दीप प्रज्ज्वलन। कासगंज ! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रथम दिवस पर जनपद कासगंज में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ लगभग 01 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से सरकारी कार्यालयों, घरों, मंदिरों, घाटों एवं अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का वातावरण प्रकाशमय हो उठा। सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सभागार, विकास भवन तथा शूकर क्षेत्र सोरों जी स्थित गंगा घाट सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला अध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किए। शूकर क्षेत्र सोरों जी में गंगा तट पर दीपों की रोशनी ने श्रद्धा एवं सेवा के संकल्प को नई आभा प्रदान की। घाटों और मंदिरों पर जलते दीपों से मनोहारी दृश्य दिखाई दिया। वहीं जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मा0 जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता की। इस अवसर पर जनपदवासियों ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याण, सेवा एवं विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक दीपों की रोशनी में जनपद एकजुट होकर ‘सेवा के प्रकाश’ से जगमगाता नजर आया।
    1
    सेवा संकल्प अभियान के प्रकाश से जगमगाया पूरा कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सोरों शुकर क्षेत्र गंगा जी जनपद कासगंज।
सेवा संकल्प अभियान के प्रकाश से जगमगाया पूरा कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सोरों शुकर क्षेत्र गंगा जी जनपद कासगंज।
नगर से ग्रामीण क्षेत्रों तक 01 लाख दीपों से रोशन हुए कार्यालय, स्कूल, घर, घाट एवं मंदिर।
शूकर क्षेत्र सोरों जी सहित विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया दीप प्रज्ज्वलन।
कासगंज ! प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रथम दिवस पर जनपद कासगंज में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ लगभग 01 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से सरकारी कार्यालयों, घरों, मंदिरों, घाटों एवं अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का वातावरण प्रकाशमय हो उठा।
सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सभागार, विकास भवन तथा शूकर क्षेत्र सोरों जी स्थित गंगा घाट सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला अध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किए।
शूकर क्षेत्र सोरों जी में गंगा तट पर दीपों की रोशनी ने श्रद्धा एवं सेवा के संकल्प को नई आभा प्रदान की। घाटों और मंदिरों पर जलते दीपों से मनोहारी दृश्य दिखाई दिया। वहीं जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मा0 जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता की।
इस अवसर पर जनपदवासियों ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याण, सेवा एवं विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक दीपों की रोशनी में जनपद एकजुट होकर ‘सेवा के प्रकाश’ से जगमगाता नजर आया।
    user_Soron Live 24
    Soron Live 24
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.