सेवा संकल्प अभियान के प्रकाश से जगमगाया पूरा कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सोरों शुकर क्षेत्र गंगा जी जनपद कासगंज। सेवा संकल्प अभियान के प्रकाश से जगमगाया पूरा कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सोरों शुकर क्षेत्र गंगा जी जनपद कासगंज। नगर से ग्रामीण क्षेत्रों तक 01 लाख दीपों से रोशन हुए कार्यालय, स्कूल, घर, घाट एवं मंदिर। शूकर क्षेत्र सोरों जी सहित विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया दीप प्रज्ज्वलन। कासगंज ! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रथम दिवस पर जनपद कासगंज में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ लगभग 01 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से सरकारी कार्यालयों, घरों, मंदिरों, घाटों एवं अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का वातावरण प्रकाशमय हो उठा। सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सभागार, विकास भवन तथा शूकर क्षेत्र सोरों जी स्थित गंगा घाट सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला अध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किए। शूकर क्षेत्र सोरों जी में गंगा तट पर दीपों की रोशनी ने श्रद्धा एवं सेवा के संकल्प को नई आभा प्रदान की। घाटों और मंदिरों पर जलते दीपों से मनोहारी दृश्य दिखाई दिया। वहीं जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मा0 जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता की। इस अवसर पर जनपदवासियों ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याण, सेवा एवं विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक दीपों की रोशनी में जनपद एकजुट होकर ‘सेवा के प्रकाश’ से जगमगाता नजर आया।
सेवा संकल्प अभियान के प्रकाश से जगमगाया पूरा कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सोरों शुकर क्षेत्र गंगा जी जनपद कासगंज। सेवा संकल्प अभियान के प्रकाश से जगमगाया पूरा कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सोरों शुकर क्षेत्र गंगा जी जनपद कासगंज। नगर से ग्रामीण क्षेत्रों तक 01 लाख दीपों से रोशन हुए कार्यालय, स्कूल, घर, घाट एवं मंदिर। शूकर क्षेत्र सोरों जी सहित विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया दीप प्रज्ज्वलन। कासगंज ! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रथम दिवस पर जनपद कासगंज में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ लगभग 01 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से सरकारी कार्यालयों, घरों, मंदिरों, घाटों एवं अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का वातावरण प्रकाशमय हो उठा। सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सभागार, विकास भवन तथा शूकर क्षेत्र सोरों जी स्थित गंगा घाट सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला अध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किए। शूकर क्षेत्र सोरों जी में गंगा तट पर दीपों की रोशनी ने श्रद्धा एवं सेवा के संकल्प को नई आभा प्रदान की। घाटों और मंदिरों पर जलते दीपों से मनोहारी दृश्य दिखाई दिया। वहीं जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मा0 जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता की। इस अवसर पर जनपदवासियों ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याण, सेवा एवं विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक दीपों की रोशनी में जनपद एकजुट होकर ‘सेवा के प्रकाश’ से जगमगाता नजर आया।
- हरवीर सिंह भारतीय के खिलाफ एफआईआर की निष्पक्ष जांच की मांग, डीएम-एसपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन हरवीर सिंह भारतीय के खिलाफ एफआईआर की निष्पक्ष जांच की मांग, डीएम-एसपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन शिक्षा के बाजारीकरण और निजी स्कूलों की मनमानी फीस के विरोध में DYFI ने उठाई आवाज कासगंज। शिक्षा के बाजारीकरण, निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी फीस वसूली और महंगी किताबों व अन्य शैक्षिक सामग्री की अनिवार्यता के मुद्दे को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) जिला कासगंज ने शुक्रवार को आवाज उठाई। संगठन की ओर से डीएम कार्यालय और एसपी कार्यालय दोनों जगह ज्ञापन सौंपकर हरवीर सिंह भारतीय के खिलाफ दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि निजी विद्यालयों में लगातार बढ़ती फीस, हर वर्ष नई पुस्तकें खरीदने की बाध्यता तथा विभिन्न मदों में लिए जाने वाले शुल्क के कारण अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। संगठन ने इन मामलों की जनपद स्तर पर जांच कराए जाने की मांग की है। DYFI ने आरोप लगाया कि कुछ निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों को किसी विशेष दुकान या प्रशासक से किताबें, कॉपियां, यूनिफॉर्म एवं अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। संगठन ने ऐसी शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में जनपद के सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की फीस संरचना, निर्धारित शुल्क और पुस्तक सूची की जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग रखी गई। हरवीर सिंह भारतीय के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग संगठन ने शिक्षा से जुड़े मुद्दे उठाने वाले हरवीर सिंह भारतीय के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर भी निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि पूरे प्रकरण की जांच किसी उच्च अधिकारी अथवा डीआईजी स्तर के अधिकारी से कराई जाए, ताकि मामले की निष्पक्षता से जांच हो सके। इसके साथ ही संगठन ने अभिभावकों की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था बनाने, शिक्षा के क्षेत्र में व्यवसायीकरण और मनमानी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, अभिभावकों, छात्रों एवं सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित करने की मांग की। DYFI ने यह भी कहा कि शिक्षा संबंधी जनहित के मुद्दों को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से उठाने वाले लोगों के खिलाफ अनावश्यक दमनात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में DYFI जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष विकास कुशवाहा एवं राज्य अध्यक्ष राजकुमार कुशवाह सहित संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- भारत में मुसलमान होना कितना बड़ा जुर्म है और विश्व गुरु और विदेशी मुसलमान1
- आज दिनांक 18/9/2026 डंडेसरी गांव में फाइनल हो रहा है। अंतिम निर्णय रेफरी का होगा। गांव डंडेश्वरी में विशाल कबड्डी का आयोजन हो रहा है और आज फाइनल होगा आप लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। आज के मुख्य अतिथि सपा नेता एसपी सिंह सेंगर गांव डंडेश्वरी में उनका भविष्य स्वागत किया गया।4
- *अयोध्या: प्रधान प्रतिनिधि की भतीजी के अपहरण की खबर निकली झूठी, युवती ने वीडियो जारी कर खोली पोल'प्रशासन और मायके वाले न करें परेशान, अपनी मर्जी से की है शादी' — युवती सावित्री ने लगाई गुहार* रुदौली (अयोध्या):थाना बाबाबाजार क्षेत्र के अंतर्गत लोहटी सरैया नए पुरवा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ दिनों पूर्व फैली प्रधान प्रतिनिधि की भतीजी के कथित अपहरण की अफवाह पूरी तरह झूठी निकली है। असल में, प्रधान प्रतिनिधि सदन लाल निषाद की बालिग भतीजी सावित्री ने अपनी स्वेच्छा से गांव के ही एक युवक कुलदीप के साथ प्रेम विवाह कर लिया है।अपहरण की झूठी कहानी के बीच अब खुद युवती सावित्री ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर पूरे मामले का खंडन किया है। वीडियो में उसने अपने परिजनों और स्थानीय पुलिस प्रशासन से भावुक अपील करते हुए किसी को भी प्रताड़ित न करने की विनती की है।युवक पक्ष का आरोप: पुलिस कर रही है प्रताड़ितदूसरी ओर, इस मामले को लेकर लड़के (कुलदीप) के परिवारवालों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक पक्ष का कहना है कि दोनों के बालिग होने और अपनी मर्जी से शादी करने के बावजूद, स्थानीय पुलिस उन्हें बेवजह और काफी ज्यादा परेशान कर रही है।वीडियो जारी कर युवती ने साफ की स्थितिमामले को बढ़ता देख युवती सावित्री ने खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट की। जारी किए गए वीडियो संदेश में उसने साफ कहा है कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि उसने अपनी मर्जी और पूरी चेतना के साथ कुलदीप को अपना जीवनसाथी चुना है। युवती ने स्थानीय प्रशासन और अपने मायके पक्ष के लोगों से अनुरोध किया है कि इस विवाह के बाद युवक के परिवार या अन्य किसी भी व्यक्ति को कानूनी या मानसिक रूप से परेशान न किया जाए।1
- गंगीरी में शुक्रवार को छर्रा-कासगंज रोड पर एक टेम्पो बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गया। यह हादसा पेट्रोल पंप के पास गंगीरी चौराहे से कासगंज की ओर जाते समय हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का पोल टूट गया। हादसे में टेम्पो सवार महिला घायल हो गई, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय बिजली सप्लाई बंद थी, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घायल महिला की पहचान जशोदा पत्नी कमल सिंह निवासी छर्रा के रूप में हुई है, जो कासगंज जा रही थीं। टेम्पो में सोनकली पत्नी लखपति सिंह निवासी लहस्की, थाना पाली भी अपने नाती के साथ बिलराम जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शी रश्मी पुत्री सोरन सिंह निवासी मखदूम नगर ने बताया कि टेम्पो चालक शराब के नशे में था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जशोदा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- छर्रा के OYO होटल में पुलिस-मजिस्ट्रेट की छापेमारी, 13 लोग हिरासत में छर्रा। थाना छर्रा क्षेत्र के अतरौली रोड स्थित एक OYO होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 युवतियों और होटल संचालक समेत 6 युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान होटल से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया। कार्रवाई नायब तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी (सीओ) की मौजूदगी में की गई। जांच के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने होटल को सील कर दिया। अचानक हुई छापेमारी से होटल में हड़कंप मच गया। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- बिल्सी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, 252 जोड़ों का विवाह संपन्न बिल्सी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, 252 जोड़ों का विवाह संपन्न बदायूं के बिल्सी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एक ही मंडप में बड़ी संख्या में वर-वधू परिणय सूत्र में बंधे। दरअसल, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिंदू सहित अन्य समुदायों के जोड़ों का भी विवाह उनकी परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। आयोजकों के अनुसार, करीब 252 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। समारोह में वर-वधुओं और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि बिल्सी क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में जिलाधिकारी अवनीश राय, मुख्य विकास अधिकारी गरिमा सिंघला, शर्तेंदु पाठक, ब्लॉक प्रमुख रेखा भारती, बिल्सी नगर पालिका चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान नवविवाहित वर-वधुओं को उनके सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया गया। विवाह समारोह में विभिन्न समुदायों के जोड़ों की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। मंच पर मौजूद अतिथियों और विवाह समारोह में शामिल परिवारों के बीच उत्सव का माहौल रहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्र परिवारों को विवाह के अवसर पर सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसी योजना के अंतर्गत सामूहिक रूप से विवाह समारोह आयोजित किए जाते हैं। बिल्सी में आयोजित इस समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी रही। आप तक लाइव 24 न्यूज़ — हर खबर, आप तक।1
- सेवा संकल्प अभियान के प्रकाश से जगमगाया पूरा कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सोरों शुकर क्षेत्र गंगा जी जनपद कासगंज। सेवा संकल्प अभियान के प्रकाश से जगमगाया पूरा कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सोरों शुकर क्षेत्र गंगा जी जनपद कासगंज। नगर से ग्रामीण क्षेत्रों तक 01 लाख दीपों से रोशन हुए कार्यालय, स्कूल, घर, घाट एवं मंदिर। शूकर क्षेत्र सोरों जी सहित विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया दीप प्रज्ज्वलन। कासगंज ! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रथम दिवस पर जनपद कासगंज में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ लगभग 01 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से सरकारी कार्यालयों, घरों, मंदिरों, घाटों एवं अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का वातावरण प्रकाशमय हो उठा। सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सभागार, विकास भवन तथा शूकर क्षेत्र सोरों जी स्थित गंगा घाट सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला अध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किए। शूकर क्षेत्र सोरों जी में गंगा तट पर दीपों की रोशनी ने श्रद्धा एवं सेवा के संकल्प को नई आभा प्रदान की। घाटों और मंदिरों पर जलते दीपों से मनोहारी दृश्य दिखाई दिया। वहीं जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मा0 जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता की। इस अवसर पर जनपदवासियों ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याण, सेवा एवं विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक दीपों की रोशनी में जनपद एकजुट होकर ‘सेवा के प्रकाश’ से जगमगाता नजर आया।1