बंगाल का चुनाव ममता बनाम जनता: अनुराग सिंह ठाकुर बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर युवा आकांक्षाओं को उड़ान भरने के लगेंगे नए पर: अनुराग सिंह ठाकुर हमीरपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कोलकाता में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर युवाओं को रोजगार देने के बजाय केवल नारे देने और उनकी आकांक्षाओं को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर युवाओं को आगे बढ़ने के लिए नए अवसर और मंच प्रदान किए जाएंगे। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि बंगाल का चुनाव ममता बनाम जनता बन चुका है और जब जनता स्वयं निर्णय लेती है तो परिणाम स्पष्ट और एकतरफा होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में तृणमूल कांग्रेस ने तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की राजनीति को बढ़ावा दिया है, जिसका परिणाम इस चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि 4 मई को तृणमूल कांग्रेस सत्ता से बाहर होगी और राज्य में परिवर्तन निश्चित है, क्योंकि बंगाल का युवा वर्ग बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि TMC का अर्थ आतंक, मनी लॉन्ड्रिंग और कट मनी बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का उल्लेख करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर बेरोजगार युवक-युवतियों और महिलाओं को प्रतिमाह 3000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही 1 करोड़ रोजगार सृजित किए जाएंगे, नौकरी की परीक्षाओं में 5 वर्षों की छूट दी जाएगी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी रिक्त पदों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत भरा जाएगा और युवाओं के लिए कई नई योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल का युवा केवल नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बनेगा और इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल प्रशिक्षण ढांचा विकसित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार के अवसरों में गिरावट आई है और प्रतिभाओं के साथ अन्याय हुआ है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग अन्य राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जहां देश में बेरोजगारी दर लगभग 5 प्रतिशत है, वहीं पश्चिम बंगाल में यह 25 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। स्नातकोत्तर स्तर पर बेरोजगारी दर लगभग 47.6 प्रतिशत तथा डिप्लोमा धारकों में 31.3 प्रतिशत है। राज्य में 23 लाख पंजीकृत नौकरी चाहने वाले हैं और वर्ष 2015-16 से अब तक लगभग 30 लाख नौकरियां समाप्त हो चुकी हैं। इसके विपरीत महाराष्ट्र में 24 लाख नई नौकरियां सृजित हुई हैं। उन्होंने कहा कि 45.3 प्रतिशत प्रवासी रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र और 34 प्रतिशत दिल्ली गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि राज्य में रोजगार के अवसरों की कमी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की पहचान ही नौकरी नहीं के रूप में बन गई है।
बंगाल का चुनाव ममता बनाम जनता: अनुराग सिंह ठाकुर बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर युवा आकांक्षाओं को उड़ान भरने के लगेंगे नए पर: अनुराग सिंह ठाकुर हमीरपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कोलकाता में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर युवाओं को रोजगार देने के बजाय केवल नारे देने और उनकी आकांक्षाओं को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर युवाओं को आगे बढ़ने के लिए नए अवसर और मंच प्रदान किए जाएंगे। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि बंगाल का चुनाव ममता बनाम जनता बन चुका है और जब जनता स्वयं निर्णय लेती है तो परिणाम स्पष्ट और एकतरफा होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में तृणमूल कांग्रेस ने तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की राजनीति को बढ़ावा दिया है, जिसका परिणाम इस चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि 4 मई को तृणमूल कांग्रेस सत्ता से बाहर होगी और राज्य में परिवर्तन निश्चित है, क्योंकि बंगाल का युवा वर्ग बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि TMC का अर्थ आतंक, मनी लॉन्ड्रिंग और कट मनी बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का उल्लेख करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर बेरोजगार युवक-युवतियों और महिलाओं को प्रतिमाह 3000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही 1 करोड़ रोजगार सृजित किए जाएंगे, नौकरी
की परीक्षाओं में 5 वर्षों की छूट दी जाएगी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी रिक्त पदों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत भरा जाएगा और युवाओं के लिए कई नई योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल का युवा केवल नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बनेगा और इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल प्रशिक्षण ढांचा विकसित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार के अवसरों में गिरावट आई है और प्रतिभाओं के साथ अन्याय हुआ है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग अन्य राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जहां देश में बेरोजगारी दर लगभग 5 प्रतिशत है, वहीं पश्चिम बंगाल में यह 25 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। स्नातकोत्तर स्तर पर बेरोजगारी दर लगभग 47.6 प्रतिशत तथा डिप्लोमा धारकों में 31.3 प्रतिशत है। राज्य में 23 लाख पंजीकृत नौकरी चाहने वाले हैं और वर्ष 2015-16 से अब तक लगभग 30 लाख नौकरियां समाप्त हो चुकी हैं। इसके विपरीत महाराष्ट्र में 24 लाख नई नौकरियां सृजित हुई हैं। उन्होंने कहा कि 45.3 प्रतिशत प्रवासी रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र और 34 प्रतिशत दिल्ली गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि राज्य में रोजगार के अवसरों की कमी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की पहचान ही नौकरी नहीं के रूप में बन गई है।
- सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने1
- हमीरपुर, जिला स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता का शुभारंभ उपनिदेशक शिक्षा कमल किशोर ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस एक दिवसीय जिला स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता 2024-25 में हमीरपुर जिले के 48 सरकारी स्कूलों और 40 निजी स्कूलों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के मॉडलों का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा, जिससे उन्हें आगे अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम, स्कूल के प्रिंसिपल सतीश पॉल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूदा रहे । उपनिदेशक शिक्षा कमल किशोर ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली की ओर से प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को विज्ञान मॉडल तैयार करने के लिए 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।इंस्पायर मानक अवार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की भावना को विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर सकें। उन्होंने बताया कि टॉप 10 प्रतिशत चयनित मॉडल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में ज़िले का प्रतिनिधित्व किया गया । उन्होंने बताया कि गत वर्ष हमीरपुर ज़िला के एक विद्यार्थी के मॉडल का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है जिसकी ओरिएंटेशन भी करवाई जा रही है ।1
- Jay Ho Bajrangbali ki Jay 🌹🌹🙏🙏1
- विक्रम राणा मंडल अध्यक्ष बमसन सुजानपुर भाजपा ने कहा कि विधायक महिला मंडलो को समानित करे इसमें सुजानपुर भाजपा को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए ! लेकिन पैसा कहा से आया इसको लेकर जानकारी करें सार्वजनिक1
- Post by मुकेश जरियाल1
- अजय शर्मा जी ने देखिए क्या कहा महिला आरक्षण बिल के ऊपर सुनिए #himachalpunjabnews1
- :नेशनल हाईवे 103 शिमला–मटौर मार्ग पर डंगार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से टकरा गई। जानकारी के अनुसार कार चालक हमीरपुर की ओर से घुमारवी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर बेशहारा पशु आ गए, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर किनारे खड़ी गाड़ी से जा टकराई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। टक्कर के बाद दोनों वाहनों को क्षति पहुंची है, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया, जिसके चलते पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं।1
- हमीरपुर, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने हमीरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल का विरोध विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।कमलेश कुमारी ने कहा कि जो दल महिलाओं को अधिकार, सम्मान और भागीदारी देने की बात करते रहे, आज वही अपने असली चेहरे के साथ जनता के सामने आ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं और महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने के पक्षधर कभी नहीं रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी दिशा में एक बड़ा और क्रांतिकारी कदम है, जो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का रवैया यह साबित करता है कि वे कभी भी महिलाओं को समान अधिकार देने के पक्षधर नहीं रहे। वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने महिला आरक्षण को केवल चुनावी मुद्दा बनाकर रखा, लेकिन उसे लागू करने का साहस नहीं दिखाया। अब जब भाजपा सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम उठाया है तो विपक्ष इसका विरोध कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा ही महिला विरोधी रही है।उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हैं और वे उन ताकतों को पहचान चुकी हैं, जो सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती हैं। आने वाले समय में महिलाएं ऐसे दलों को करारा जवाब देंगी।कमलेश कुमारी ने विश्वास जताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखेगा और महिलाओं को लोकतंत्र की निर्णय प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी दिलाएगा। वहीं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी दिशा में एक बड़ा और क्रांतिकारी कदम है, जो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का रवैया यह साबित करता है कि वे कभी भी महिलाओं को समान अधिकार देने के पक्षधर नहीं रहे। वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने महिलाओं के आरक्षण को केवल चुनावी मुद्दा बनाकर रखा, लेकिन उसे लागू करने का साहस नहीं दिखाया। अब जब भाजपा सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम उठाया है तो विपक्ष इसका विरोध कर रहा है।1