Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेग विवाद ने ली जान, शादी में खुशियां मातम में बदली। शादी समारोह में नेग को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। किन्नरों ने 21 हजार रुपये की मांग की, जबकि लड़के पक्ष 2100 रुपये देने पर अड़ा रहा। इसी बात पर कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि गुस्साए किन्नरों ने दूल्हे के भाई को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया है। #WeddingTragedy #CrimeNews #ShockingIncident #LawAndOrder #Violence #JusticeForVictim #IndiaNews #PoliceAction #Arrested #WeddingGoneWrong
फरमान इदरीसी
नेग विवाद ने ली जान, शादी में खुशियां मातम में बदली। शादी समारोह में नेग को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। किन्नरों ने 21 हजार रुपये की मांग की, जबकि लड़के पक्ष 2100 रुपये देने पर अड़ा रहा। इसी बात पर कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि गुस्साए किन्नरों ने दूल्हे के भाई को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया है। #WeddingTragedy #CrimeNews #ShockingIncident #LawAndOrder #Violence #JusticeForVictim #IndiaNews #PoliceAction #Arrested #WeddingGoneWrong
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by फरमान इदरीसी1
- *सड़कों पर 'नारी शक्ति' का संग्राम: विपक्ष का पुतला फूंका; भाजपा बोली- अखिलेश-राहुल को नहीं पच रहा महिलाओं का सम्मान* अनूपशहर: 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर छिड़ी सियासी जंग अब सड़कों पर उतर आई है। रविवार को अनूपशहर में भाजपा महिला मोर्चा ने विपक्ष पर 'महिला विरोधी मानसिकता' का आरोप लगाकर विपक्ष के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी। अनाज मंडी से शुरू हुई 'जन आक्रोश पदयात्रा' में महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर निकलीं। बबस्टर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विपक्ष का पुतला दहन किया। *जानिए आक्रोश रैली का पूरा घटनाक्रम* जिला मंत्री संतोष राजपूत और दामिनी गौड़ के नेतृत्व में महिलाओं का सैलाब उमड़ा।अनाज मंडी से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए बबस्टर गंज तक मार्च निकला गया। जन आक्रोश मार्च के समापन पर महिलाओं कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के अवरोध के कारण अधिनियम में बाधा आई। इस दौरान विधायक संजय शर्मा और पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। *चौराहे पर दिखा भारी आक्रोश, फूंका पुतला* रैली जैसे ही बबस्टर चौराहे पर पहुंची, आक्रोशित महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर दिया। विधायक संजय शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं को उनका हक देना चाहती है, लेकिन विपक्ष इसमें रोड़े अटका रहा है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के चेहरे पर गहरा रोष था। प्रदर्शन में मुख्य रूप से कल्पना वर्मा, योगिता वाल्मीकि, अर्चना गर्ग, अर्चना शर्मा, पूजा गोयल, राधिका गोयल, गीता शर्मा सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं। गस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मुनेश शर्मा, विनीत बंसल, नीरज शर्मा, पवित्र कौशिक,अंकुर शर्मा, मनोज गोल्डी, भानु लोधी, दीपांश गर्ग, नील भारद्वाज,पुनीत सिंघल ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। *देखिए अनूपशहर से योगेंद्र प्रजापति की यह खास रिपोर्ट*1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- उत्तर पूर्वी दिल्ली में घरेलू कलह ने लिया खूनी रूप! स्थान: सोनिया विहार, पहला पुश्ता, गली नंबर 14 (थाना खजूरी खास) वारदात: उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोनिया विहार की गली नंबर 14 में आपसी झगड़े के दौरान एक पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। ताजा स्थिति: घायल महिला: आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए AIIMS में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी पति: वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार है। पुलिस कार्रवाई: खजूरी खास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। #DelhiCrime #SoniaVihar #KhajuriKhas #BreakingNews #DelhiPolice #CrimeNews 1
- #हरदोई कॉपी विवाद से भड़का बवाल,निजी स्कूल की प्रिंसिपल ने अभिभावक को गालियां दीं और बच्चे का नाम काटने की धमकी दी... हरदोई में शहर के एस.पी. तिराहा स्थित एक नामी निजी विद्यालय में कॉपी-किताब खरीद को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर आरोपों में बदल गया है। यूकेजी की छात्रा की मां नीलम वर्मा ने स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल पर न सिर्फ मनमानी का, बल्कि खुलेआम बेइज्जती और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, स्कूल ने पहले बाहरी दुकान से कोर्स सामग्री खरीदने को कहा था, लेकिन बाद में आदेश बदलते हुए नई कॉपियां केवल स्कूल से खरीदने की अनिवार्यता थोप दी, जिसकी कीमत करीब 1200 रुपये बताई गई। नीलम वर्मा का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने कुछ समय मांगा, लेकिन जब वह प्रिंसिपल से मिलने पहुंचीं तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि प्रिंसिपल ने उन्हें “गंवार”, “ब्लडी” और “फूल” जैसे अपमानजनक शब्द कहे, साथ ही बच्चों का नाम स्कूल से काटने और “यहां से भाग जाने” तक की धमकी दी। इस दौरान मौजूद अन्य अभिभावकों के सामने हुई इस घटना से माहौल गरमा गया और पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले के तूल पकड़ने के बाद शहर में निजी स्कूलों की मनमानी,जबरन कॉपी-किताब खरीदवाने और अभिभावकों के साथ व्यवहार को लेकर बहस तेज हो गई है।नीलम वर्मा ने जिलाधिकारी से शिकायत कर स्कूल प्रबंधन और संबंधित प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।2
- धार्मिक यात्राओं की दृष्टि से श्री लाडली की सेवा समिति बनी भक्तों की पहली पसंद1
- दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 31 साल पुराने किडनैपिंग और मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी सलीम वास्तिक को गिरफ्तार कर लिया है। सलीम वास्तिक, जो हाल के समय में अपने विवादित बयानों और यूट्यूब वीडियो के कारण चर्चा में था। दरअसल 1995 के एक संगीन अपराध में दोषी पाया गया था और सालों से कानून से बचता फिर रहा था। यह मामला साल 1995 का है, जब उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एक कारोबारी के 13 साल के बेटे संदीप बंसल का अपहरण कर लिया गया था। अगले दिन अपहरणकर्ताओं ने फोन कर 30,000 रुपये की फिरौती मांगी और बच्चे की हत्या की धमकी दी। जांच के दौरान पुलिस को शक सलीम खान (अब सलीम वास्तविक ) पर गया, जो उस वक्त बच्चे के स्कूल में मार्शल आर्ट्स सिखाता था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया और उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद हुआ। साल 1997 में कोर्ट ने सलीम खान और उसके साथी अनिल को उम्रकैद की सजा सुनाई। लेकिन साल 2000 में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के बाद सलीम फरार हो गया और फिर कभी वापस नहीं आया। बाद में 2011 में हाईकोर्ट ने उसकी सजा को बरकरार रखा, लेकिन तब तक वह अपनी पहचान बदलकर अलग-अलग जगहों पर छिप चुका था। सलीम ने खुद को मृत घोषित कर दिया था ताकि पुलिस को गुमराह कर सके। इसके बाद उसने अपना नाम बदलकर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक रख लिया और हरियाणा व यूपी में इधर-उधर घूमता रहा। आखिरकार वह गाजियाबाद के लोनी इलाके में बस गया, जहां वह कपड़ों का कारोबार कर रहा था। चर्चित यूट्यूबर सलीम वास्तिक ही पुराना भगोड़ा अपराधी है। जांच में पुराने रिकॉर्ड, फिंगरप्रिंट और फोटो से इसकी पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने लोनी से उसे गिरफ्तार कर लिया।1
- Post by फरमान इदरीसी1