Shuru
Apke Nagar Ki App…
ward no 6 saharanpur mei koi saaf safai par koi karam chari apna kaam nhi karta hai agar kehte hai to bolte hai jab hume adhikari kahe ge jab karenge
Shahrukh
ward no 6 saharanpur mei koi saaf safai par koi karam chari apna kaam nhi karta hai agar kehte hai to bolte hai jab hume adhikari kahe ge jab karenge
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Shahrukh1
- गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 दिन का 'फ्री सफर': मेरठ से प्रयागराज तक बिना टोल दिए फर्राटा भरेंगी गाड़ियां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के सबसे लंबे और अत्याधुनिक गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. कमर्शियल ऑपरेशन (सीओडी) शुरू होने के पहले 15 दिनों तक यात्रियों से कोई टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि इस पहल से ज्यादा से ज्यादा लोग यूपी के इस “गेम चेंजर” एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता और सुविधाओं का अनुभव कर सकेंगे. बिना टोल के यात्रा करने से लोग इसकी स्पीड और सुरक्षा को करीब से देख पाएंगे. इतनी बड़ी परियोजना के शुरूआती दौर में जनता का विश्वास जीतने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है. कंपनियों को मिले निर्देश यूपीडा (UPEIDA) ने तत्काल प्रभाव से इस प्रोजेक्ट को बनाने वाली कंपनियों आईआरबी (IRB) इंफ्रास्ट्रक्चर और अदाणी इन्फ्रास्ट्रक्चर को निर्देश दे दिए हैं कि वे 15 दिनों तक टोल वसूली रोक दें. इन 15 दिनों में टोल न मिलने से जो राजस्व का नुकसान होगा, उसकी भरपाई सरकार या यूपीडा द्वारा नियमों के अनुसार की जाएगी. एक्सप्रेसवे की खासियतें लंबाई: यह एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा है. रूट: यह मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाता है और प्रदेश के 12 जिलों को आपस में जोड़ता है. मॉडल: इसे पीपीपी (PPP) मॉडल पर बनाया गया है, जहाँ कंपनियों के पास 27 सालों तक टोल वसूली का अधिकार है.1
- नकुड़ (सहारनपुर)। पुलिस ने क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए, सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 4 बाइक बरामद की। शुक्रवार को कोतवाली में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता ने बीते माह कोतवाली क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का सफ़ल अनावरण किया। उन्होंने बताया की बीते 03 अप्रैल को वादी जयवीर सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम शुक्रताल थाना नकुड ने, 20 अप्रैल को वादी नितिन कुमार पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी ग्राम थोरी थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जिला अमेठी, 28 अप्रैल को वादी अंकित कुमार पुत्र आनंद कुमार निवासी मोहल्ला सुजातपुरा कस्बा व थाना नकुड तथा 30 अप्रैल को वादी रविंद्र पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम अध्याना थाना नकुड ने कोतवाली में पहुंचकर अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करने के लिए निर्देशित किया गया था, जिसके बाद थाना नकुल पुलिस द्वारा लगातार घटना का खुलासा करने के लिए प्रयास किया गया। बीती देर रात्रि मुखबिर की सूचना पर थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक राकेश शर्मा द्वारा सहयोगी पुलिस टीम के साथ रोहित पुत्र पुत्र सतीश एवं राहुल पुत्र पाल सिंह निवासीगण ग्राम सिरसका थाना नकुड को कोतवाली क्षेत्र के नयागांव रोड वाटिका विहार फेज़-1 के पास से गिरफ्तार किया गया। बताया की उनके कब्जे व निशानदेही पर मुकदमा उपरोक्त की घटनाओं से संबंधित चारों मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया। सीओ रुचि गुप्ता ने बताया की गिरफ़्तार अभियुक्त शातिर किस्म के बदमाश हैं, तथा उन पर पूर्व में भी थाना नकुड़ पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई कर दोनों अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।2
- Post by अहसान अली लोजपा जिला अध्यक्ष स1
- बीती रात गांव टोपरा खुर्द के दो मंदिरो मे तीन अज्ञात लोगो ने चोरी को अंजाम दिया। गांव वालों ने मौक़े पर चोरी करके भाग रही एक महिला को पकड़ा। पूरी घटना सीसीटीवी मे हुई कैद। गांव के सरपंच मंजीत सिंह ने बताया, बीती रात लगभग साढ़े 12 बजे, 3 अज्ञात लोगो ने मंदिर का ताला तोड़ कर पैसे चोरी कर लिए। पम्मी सैनी ने बताया की मंदिर मे कोई होने की आशंका से हम मंदिर की तरफ गए। तो हमें देखकर एक महिला मंदिर से भागती हुई दिखी। और चोरी करके भाग रही महिला को गांव वालो ने मौक़े से पकड़ लिया। और पंचतीर्थी पुलिस के हवाले कर दिया। उसके 2 साथी चोरी को अंजाम देकर भागने मे कामयाब रहे। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी मे कैद हो गई। पुलिस ने महिला को अपने कब्जे मे लेकर आगे की कार्यवाही शुरू करदी।1
- निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का उबाल—कार्रवाई नहीं तो आंदोलन होगा तेज” Sanjeev Nanda, राघव, परविंदर सैनी, अंकुश बक्शी आज डीसी आफिस ज्ञापन देने की पहुंचे।1
- राज मिस्त्री होम कंस्ट्रक्षण1
- new chilkana adda azeez colony azizya masjid ke paas na hi naliyo ki safai ho rahe hai aur nahi kuda uthane wala koi aata hai aur na hi nagar nigam se gadi aati kuda uthane koi karam chari nhi aata ise jyada se jyada share kare taki ye koi adhikari dekhe yaha koi nhi sun raha hai1