logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नोताडा में विद्युत लाइन में स्पार्किंग से आग लगने से दस बिघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख,मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू। नोताडा में विद्युत लाइन में स्पार्किंग से आग लगने से दस बिघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख,मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू।

2 hrs ago
user_Nitin Babar Journalist
Nitin Babar Journalist
Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
2 hrs ago

नोताडा में विद्युत लाइन में स्पार्किंग से आग लगने से दस बिघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख,मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू। नोताडा में विद्युत लाइन में स्पार्किंग से आग लगने से दस बिघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख,मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोटा। शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राउण्ड टेबल इण्डिया एवं अनएकेडमी के बीच एमओयू कर आर्थिक रूप से पिछड़े लेकिन होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की योजना शुरू की गई है। टेबल चेयरमैन रोहिताभ सोनी ने बताया कि इस प्रकल्प के प्रथम चरण में राजस्थान चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जयपुर, कोटा, जोधपुर और भीलवाड़ा सहित 8 शहरों —22 राजकीय विद्यालयों से प्रतिभाशाली छात्रों का चयन टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम के विद्यार्थी शामिल होंगे, यह सभी फटीएस (FTA) स्कूलों के छात्र होंगे। उन्होंने बताया कि कोटा राउंड टेबल द्वारा अब तक 110 से अधिक कक्षाकक्षों का निर्माण किया जा चुका है और इसी तरह राज्यभर में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रयास लगातार जारी हैं। इस पहल के तहत चयनित छात्रों को JEE एवं NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पूरी तरह निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। Unacademy Kota के अनुभवी फैकल्टी द्वारा नियमित कक्षाएं, डाउट सॉल्विंग सेशन, टेस्ट सीरीज एवं प्रदर्शन विश्लेषण की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में टेबल चेयरमैन रोहिताभ सोनी, टेबल सेक्रेटरी निखिल अग्रवाल, एरिया चेयरमैन धर्मवीर पंड्या, नेशनल ट्रेजरर विपुल बुथड़ा, एरिया सेक्रेटरी किंशुक जैन, एरिया कॉर्पोरेट अलायंस जसकरण आनंद, अनएकेडमी सेंटर हेड कोटा संजय सिंह, सुयश प्रताप सिंह तथा अनएकेडमी फाउंडेशन कोटा हेड सौरभ सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    कोटा। शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राउण्ड टेबल इण्डिया एवं अनएकेडमी के बीच एमओयू कर आर्थिक रूप से पिछड़े लेकिन होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की योजना शुरू की गई है।
टेबल चेयरमैन रोहिताभ सोनी ने बताया कि इस प्रकल्प के प्रथम चरण में राजस्थान चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जयपुर, कोटा, जोधपुर और भीलवाड़ा  सहित  8 शहरों —22 राजकीय विद्यालयों से प्रतिभाशाली छात्रों का चयन टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम के विद्यार्थी शामिल होंगे, यह सभी फटीएस (FTA) स्कूलों के छात्र होंगे।
उन्होंने बताया कि कोटा राउंड टेबल द्वारा अब तक 110 से अधिक कक्षाकक्षों का निर्माण किया जा चुका है और इसी तरह राज्यभर में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रयास लगातार जारी हैं।
इस पहल के तहत चयनित छात्रों को JEE एवं NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पूरी तरह निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। Unacademy Kota के अनुभवी फैकल्टी द्वारा नियमित कक्षाएं, डाउट सॉल्विंग सेशन, टेस्ट सीरीज एवं प्रदर्शन विश्लेषण की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
कार्यक्रम में टेबल चेयरमैन रोहिताभ सोनी, टेबल सेक्रेटरी  निखिल अग्रवाल, एरिया चेयरमैन धर्मवीर पंड्या, नेशनल ट्रेजरर  विपुल बुथड़ा, एरिया सेक्रेटरी किंशुक जैन, एरिया कॉर्पोरेट अलायंस जसकरण आनंद, अनएकेडमी सेंटर हेड कोटा संजय सिंह, सुयश प्रताप सिंह तथा अनएकेडमी फाउंडेशन कोटा हेड सौरभ सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    46 min ago
  • एक तरफ सरकार के दावे हैं कि हमारे पास गैस, तेल के दो महीने तक के रिजर्व हैं, या ये कि स्ट्रैट ऑफ हार्मुज से हमारे तेल गैस के कंटेनर आसानी निकल रहे हैं या ये कि किल्लत की बात करके देश में पैनिक पैदा किया जा रहा है लेकिन जमीनी सच्चाई इन सब दावों और खरीदी हुई मीडिया के जुड़े दिन रात सरकार का भोंपू बनकर हकीकत छुपाने से बदलेगी नहीं, ईरान पर हमले के एक हफ्ते बाद से ही इस क्राइसिस का असर दिखना शुरू हो गया था, हालत ये है कि अब ब्लैक में भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा...
    1
    एक तरफ सरकार के दावे हैं कि हमारे पास गैस, तेल के दो महीने तक के रिजर्व हैं, या ये कि स्ट्रैट ऑफ हार्मुज से हमारे तेल गैस के कंटेनर आसानी निकल रहे हैं या ये कि किल्लत की बात करके देश में पैनिक पैदा किया जा रहा है लेकिन जमीनी सच्चाई इन सब दावों और खरीदी हुई मीडिया के जुड़े दिन रात सरकार का भोंपू बनकर हकीकत छुपाने से बदलेगी नहीं, ईरान पर हमले के एक हफ्ते बाद से ही इस क्राइसिस का असर दिखना शुरू हो गया था, हालत ये है कि अब ब्लैक में भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • गुजरात के राजकोट की दर्दनाक घटना
    1
    गुजरात के राजकोट की दर्दनाक घटना
    user_Mahendar.merotha
    Mahendar.merotha
    Voice of people लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • कोटा | रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष Om Birla इन दिनों कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर हैं। शक्तिनगर स्थित कैंप कार्यालय में उन्होंने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान बिरला ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए परिंडे बांधने के अभियान का शुभारंभ भी किया। उन्होंने लोगों से गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करने की अपील की। अपने दौरे के तहत आज वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे नयापुरा स्थित जल संसाधन भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे बजरंग नगर में ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम का लोकार्पण करेंगे। वहीं शाम 5 बजे श्रीनाथपुरम स्टेडियम के पास विकास पथ का शिलान्यास करेंगे। बिरला के इस दौरे को क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    3
    कोटा | रिपोर्ट
लोकसभा अध्यक्ष Om Birla इन दिनों कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर हैं। शक्तिनगर स्थित कैंप कार्यालय में उन्होंने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस दौरान बिरला ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए परिंडे बांधने के अभियान का शुभारंभ भी किया। उन्होंने लोगों से गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करने की अपील की।
अपने दौरे के तहत आज वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे नयापुरा स्थित जल संसाधन भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे बजरंग नगर में ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम का लोकार्पण करेंगे। वहीं शाम 5 बजे श्रीनाथपुरम स्टेडियम के पास विकास पथ का शिलान्यास करेंगे।
बिरला के इस दौरे को क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    user_Dushyant singh gehlot (journal
    Dushyant singh gehlot (journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • कोटा के शिवपुरा क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय सड़क राजमार्ग रावतभाटा मेन रोड पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन युवकों से सवार एक बाइक की दूसरी बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। युवक पूर्व से दिव्यांग था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रात करीब 8 बजे की है। हादसे में घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक शिवपुरा क्षेत्र में निवास करता था तथा मूल रूप से बारां जिले के सीसवाली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके परिवार में एक पुत्र भी है। घटना की सूचना मिलते ही दादाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    कोटा के शिवपुरा क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय सड़क राजमार्ग रावतभाटा मेन रोड पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन युवकों से सवार एक बाइक की दूसरी बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। युवक पूर्व से दिव्यांग था। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रात करीब 8 बजे की है। हादसे में घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक शिवपुरा क्षेत्र में निवास करता था तथा मूल रूप से बारां जिले के सीसवाली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके परिवार में एक पुत्र भी है।
घटना की सूचना मिलते ही दादाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_Ravi Samariya
    Ravi Samariya
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • रावतभाटा शहर में समाजसेवियों और पुलिस की तत्परता से एक गुमशुदा बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार से मिलाने का सराहनीय कार्य सामने आया है। देर रात केकड़ी डिपो से रावतभाटा आने वाली बस में कान्हा बैरवा नाम का एक बच्चा मिला। जो मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा था। बस कंडक्टर प्रमोद राठौर ने बताया कि केकड़ी निवासी गणेश गोस्वामी द्वारा इस बच्चे को बस में बैठाया गया था। बच्चा लगातार यह कह रहा था कि उसका परिवार रावतभाटा में रहता है। सूचना मिलते ही पत्रकार विजय सिंह सोलंकी और समाजसेवी बालकिशन गुलाटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे से जानकारी लेकर गणेश गोस्वामी से संपर्क किया। बातचीत में सामने आया कि बच्चा करीब 20 दिन पहले जयपुर में मिला था। जहां से उसे केकड़ी लाया गया और परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया गया। परिजनों की आंशिक जानकारी मिलने पर बच्चे को केकड़ी से रावतभाटा भेजा गया, लेकिन स्पष्ट जानकारी के अभाव में बस कंडक्टर ने समाजसेवियों से सहायता मांगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बालकिशन गुलाटी ने तुरंत रावतभाटा थाना अधिकारी संजीव स्वामी को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को थाने लाकर पूछताछ की। थाने में पुलिसकर्मी शांतिलाल, रामावतार मीणा, बीपी मीणा और जितेंद्र सहित अन्य स्टाफ के सहयोग से बच्चे के परिजनों का पता लगाया गया। जांच में बच्चे के मामा दुर्गा लाल बैरवा, निवासी चंद्रपुरिया बस्ती चारभुजा रावतभाटा का पता चला। पुलिस और समाजसेवियों के संयुक्त प्रयास से बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। इस मानवीय पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। जहां सभी ने मिलकर एक बच्चे को उसके अपनों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    रावतभाटा शहर में समाजसेवियों और पुलिस की तत्परता से एक गुमशुदा बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार से मिलाने का सराहनीय कार्य सामने आया है। देर रात केकड़ी डिपो से रावतभाटा आने वाली बस में कान्हा बैरवा नाम का एक बच्चा मिला।  जो मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा था।
बस कंडक्टर प्रमोद राठौर ने बताया कि केकड़ी निवासी गणेश गोस्वामी द्वारा इस बच्चे को बस में बैठाया गया था। बच्चा लगातार यह कह रहा था कि उसका परिवार रावतभाटा में रहता है।
सूचना मिलते ही पत्रकार विजय सिंह सोलंकी और समाजसेवी बालकिशन गुलाटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे से जानकारी लेकर गणेश गोस्वामी से संपर्क किया। बातचीत में सामने आया कि बच्चा करीब 20 दिन पहले जयपुर में मिला था।  जहां से उसे केकड़ी लाया गया और परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया गया। परिजनों की आंशिक जानकारी मिलने पर बच्चे को केकड़ी से रावतभाटा भेजा गया, लेकिन स्पष्ट जानकारी के अभाव में बस कंडक्टर ने समाजसेवियों से सहायता मांगी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बालकिशन गुलाटी ने तुरंत रावतभाटा थाना अधिकारी संजीव स्वामी को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को थाने लाकर पूछताछ की।
थाने में पुलिसकर्मी शांतिलाल, रामावतार मीणा, बीपी मीणा और जितेंद्र सहित अन्य स्टाफ के सहयोग से बच्चे के परिजनों का पता लगाया गया। जांच में बच्चे के मामा दुर्गा लाल बैरवा, निवासी चंद्रपुरिया बस्ती चारभुजा रावतभाटा का पता चला।
पुलिस और समाजसेवियों के संयुक्त प्रयास से बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। इस मानवीय पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। जहां सभी ने मिलकर एक बच्चे को उसके अपनों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नोताडा में विद्युत लाइन में स्पार्किंग से आग लगने से दस बिघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख,मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू।
    1
    नोताडा में विद्युत लाइन में स्पार्किंग से आग लगने से दस बिघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख,मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू।
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रामगंजमंडी शहर की गरीब नवाज कॉलोनी के पास उचित मूल्य की दुकान पर गेहूं लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। भीड़ इतनी अधिक थी कि राहगीरों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। रविवार दोपहर करीब 2 बजे मौके पर अव्यवस्था बढ़ने की सूचना मिलते ही रामगंजमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने लोगों को व्यवस्थित तरीके से लाइन में लगवाया और यातायात को सुचारू कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय पर और पर्याप्त वितरण नहीं होने के कारण इस तरह की स्थिति बनती है। वहीं पुलिस की समझाइश के बाद तोड़ी राहत नजर आई।
    1
    रामगंजमंडी शहर की गरीब नवाज कॉलोनी के पास उचित मूल्य की दुकान पर गेहूं लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। भीड़ इतनी अधिक थी कि राहगीरों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। रविवार दोपहर करीब 2 बजे मौके पर अव्यवस्था बढ़ने की सूचना मिलते ही रामगंजमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने लोगों को व्यवस्थित तरीके से लाइन में लगवाया और यातायात को सुचारू कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय पर और पर्याप्त वितरण नहीं होने के कारण इस तरह की स्थिति बनती है। वहीं पुलिस की समझाइश के बाद तोड़ी राहत नजर आई।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    47 min ago
  • 5 April 2026: 18 फरवरी 2025 से बकाया भुगतान की मांग को लेकर कोटा कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे जेके फैक्ट्री के मजदूरों के आंदोलन को आज 412 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन सरकार बकाया भुगतान करने के बजाय टाइम निकालने और किसी तरह मजदूरों को थका कर धरने को खत्म करवाने की कोशिश में है, लेकिन मजदूर भी अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए हैं और यहां भुगतान होने के बाद ही उठने के संकल्प को कायम रखे हुए हैं...
    1
    5 April 2026: 18 फरवरी 2025 से बकाया भुगतान की मांग को लेकर कोटा कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे जेके फैक्ट्री के मजदूरों के आंदोलन को आज 412 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन सरकार बकाया भुगतान करने के बजाय टाइम निकालने और किसी तरह मजदूरों को थका कर धरने को खत्म करवाने की कोशिश में है, लेकिन मजदूर भी अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए हैं और यहां भुगतान होने के बाद ही उठने के संकल्प को कायम रखे हुए हैं...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.